मोदीनगर महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए गम्भीर आरोप। गाजियाबाद : मोदीनगर में महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला कविता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। मोदीनगर में रहने वाली कविता का आरोप है कि उसके पति आदेश कुमार, जो कि एक्स सर्विसमैन हैं, शराब के नशे में उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करते हैं। कविता के मुताबिक, 13 नवंबर को उसके पति दोनों हथियार लेकर घर से चले गए थे, जिसके बाद पुलिस उन्हें वापस घर लेकर आई। महिला का आरोप है कि इसके बाद पति ने पुलिस में उसी के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी। पीड़िता का कहना है कि पति के चाचा के बेटे द्वारा उसे लगातार फोन कर गालियां दी जाती हैं। जब वह शिकायत लेकर ससुराल नूरपुर पहुंची तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान उसके बेटे को भी डंडों से मारा गया। बाइट – पीड़िता कविता: “मेरे पति मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। जब मैं शिकायत करने गई तो मेरे साथ मारपीट हुई, मेरे बेटे को भी पीटा गया। मेरे शरीर पर चोटों के निशान हैं, हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।” कविता का कहना है कि उसने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की, लेकिन मसूरी पुलिस द्वारा केवल फोन कर औपचारिकता निभाई गई और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह मामला न सिर्फ घरेलू हिंसा की गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि शिकायतों पर समय से कार्रवाई न होने के सवाल भी खड़े करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

- गाजियाबाद : एक बाइक चार सवार,कहाँ गया ऑपरेशन प्रहार? अपनी ही नहीं,दूसरों की जान जोखिम में डालते दिखे लड़के बाइक नं0.UP14BZ7499 वीडियो थाना सिहानी गेट क्षेत्र के पटेलनगर की।1
- Post by Istkhar Abdul sattar1
- Post by रेनू सिंह राणा2
- यूपी,गाजियाबाद से बड़ी खबर गाजियाबाद में 3 बहनों के सुसाइड से जुड़ी बड़ी खबर!! पुलिस ने एक सुसाइड नोट रिकवर किया बच्चियों ने माता-पिता को सॉरी लिखा है!! जिस गेम को आप छुड़वाना चाहते थे,नोट,अब समझेंगे हम उसे कितना प्यार करते थे!! सुसाइड नोट से गेमिंग ऐप की लत आई सामने परिवार द्वारा गेम को लेकर डांटने की आशंका!! डांट के बाद तीनों के सुसाइड करने का अंदेशा भारत सिटी सोसाइटी में सामूहिक आत्महत्या!! बाइट अतुल कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन!!2
- Hapur Shab-e-Barat 2026 | मदरसा फैज़ुल कुरान का सालाना जलसा। #hapurnews #shabebarat #madrasa #quran #islamicnews #upnews #breakingnews #dastarbandi #viralnews #hindinews #youtubeindia #news #breakingnews #hindinews #latestnews #todaynews #upnews1
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus1
- नालियों से बाहर भर जाता है सफाई न होने की बिना पर पानी सड़क पर आ जाता है पानी भरे हुए की वीडियो डाल रहा हूं1
- गाजियाबाद :मोदीनगर भोजपुर थाना प्रभारी सहित नौ पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। फर्जी पासपोर्ट मामले में डीसीपी ग्रामीण द्वारा यह कार्यवाही की गई है। पूरे मामले में डीसीपी ग्रामीण से मीडिया कर्मियों ने पूछे सवाल।1