Shuru
Apke Nagar Ki App…
न
Shuru User शाहपुरा जिला भीलवाड़ा
न
More news from Tonk and nearby areas
- ( लोकेश लक्षकार ) 1 अप्रैल, देवली से सीधे राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर श्री सांवरिया सेठ के यहां तक रोडवेज बस के संचालन की आज मनोकामना पूरी हो गई हे। शहर में सांवरिया सेठ के भक्तों ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर आज सुबह बस का जोरदार स्वागत किया । इस बस से यात्रा करने वाले यात्रियों ने पहले से ही अपनी सीट ऑनलाइन बुक करवा कर सुरक्षित करवा ली थी इन यात्रियों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु ओर जनसेवा समिति के सदस्य बस स्टैंड पर बस डी जे चला कर स्वागत हेतु बस के आने का इंतजार कर रहे थे । जैसे ही बस का आगमन हुआ मौके पर खड़े भक्तों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सवारियां सेठ के जयकारे लगाना शुरू कर दिया। एक अरसे के बाद लोगों की मांग पूरी होने पर इस मुहिम से जुड़े अमरचंद गुप्ता,रामसिंह शक्तावत के साथ जनसेवा समिति के कानसिंह राणावत,नवल मंगल,शिवजीराम प्रतिहार ,घीसालाल टेलर ,राजेंद्र शर्मा,चंद्रप्रकाश माहेश्वरी सहित अन्य लोगों ने बूंदी डिपो चीफ घनश्याम गौड़ ,देवली बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा , बस के चालक एवं परिचालक का सफ़ा बांध कर स्वागत किया। वही महिलाओं के साथ पायल बाई किन्नर ने भी भावविहोर होकर भजन पर नाचते हुए खुशी का इजहार किया। विधिवत पूजा और मंत्रोच्चार किए जाने के बाद में समय होने पर बस ने प्रस्थान किया तो बस पूरी भर चुकी थी। देवली बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि बस प्रतिदिन बूंदी से प्रातः 4.30 बजे प्रस्थान करेगी और 5.30 बजे देवली आगमन होगा जहां से 5.45 बजे पुनः प्रस्थान करेगी बस जहाजपुर ,शाहपुरा,भीलवाड़ा होते हुए 10.45 बजे पहुंचेगी तथा वहां से दोपहर 1.25 बजे वापसी के लिए प्रस्थान करेंगी। आज बस के शुभारंभ के दौरान रोडवेज के पूर्व कर्मचारी सुरेश शर्मा,ओम प्रकाश लक्षकार, हिंगलाज सिंह,सत्यनारायण विजय शिवजी साहू, मोंटी साहू, पंकज शर्मा, त्रिलोक शर्मा, अनिल जैन,राजेश सिंधी समेत सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे2
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- SRI Laksmipati Bhagvan Thakur Ji Maharaj Aapki Jay Ho Jay Ho 🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏🙏🏻🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹1
- कपासन: विगत 15 वर्षों से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों से जोड़कर उनके सपनों को उड़ान दे रहे 'शिव शिक्षा संस्थान' में स्वास्थ्य जागरूकता एवं वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माँ शारदे के दीप प्रज्वलन से शुरू हुए इस समारोह का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना था। रोजगारोन्मुखी कोर्सेज और जल्द शुरू होगा 'फोर-व्हीलर कोर्स' संस्थान के डायरेक्टर अमजद हुसैन मंसूरी ने संस्थान की 15 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्तमान में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, कॉर्पोरेट, असिस्टेंट नर्सिंग, बैंकिंग, टैली, सिलाई और ब्यूटी पार्लर जैसे व्यावसायिक कोर्सेज सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं। युवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए संस्थान द्वारा भविष्य में जल्द ही 'फोर-व्हीलर ड्राइविंग कोर्स' भी शुरू किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। ग्रामीण प्रतिभाओं को AI और स्वास्थ्य से जोड़ने की पहल बीएससी एवं एमएससी नर्सिंग शिक्षक श्री भैरुलाल खटीक ने भारत सरकार की 'आभा योजना' (डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड) के लाभ बताए। वहीं, संस्था के संस्थापक भेरूलाल खटिक ने कहा कि आज का युग एआई (AI), रोबोटिक्स और इंटरनेट का है। किसान और मजदूर का बच्चा भी तकनीकी ज्ञान में पीछे न रहे, इसके लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। संस्था की कोषाध्यक्ष पूजा खटीक ने युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। होनहार विद्यार्थियों का हुआ सम्मान कौशल सीखने की लगन और अनुशासन के लिए संस्थान के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कृत विद्यार्थियों में ऋषिका आचार्य, कोमल आचार्य, तेजस सूथार, सलमान खान, ट्विंकल दायमा, पूजा सोनी, गायत्री बैरवा, घनीता बावरी, कोमल प्रजापत, कविता अहीर और सेजल खटीक शामिल रहे। सफल प्रबंधन एवं उपस्थिति आयोजन को सफल बनाने में मुख्य ट्रेनर डॉ. तनवीर खान, रतन सालवी और राहुल माली का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य हितेश खटीक, रत्नी कुमारी भील, मोहम्मद सोहेल सहित नंदनी सिंह राजपूत, अश्काराबानो, कशिश देवड़ा, मनीषा बंजारा, मनीषा लक्षकार, दीपिका कंवर चुंडावत, आशा कुमारी जाट, सलमान खान, शेर खान और सैफ अली खान समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के संस्थापक भेरूलाल खटिक द्वारा किया गया2
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- रायपुर (ब्यावर) हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल,तैयारियां जोरो पर एंकर_ बर ग्राम में श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिसमें क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर पुजारी डूंगरसिंह ने बताया कि श्री बाजना बालाजी मंदिर में 01 अप्रैल 2026 से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 01 अप्रैल रात 8:30 बजे भव्य जागरण से होगी। इसके बाद 02 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी । वहीं सुबह 11:15 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। साथ ही महिला मंडल द्वारा दोपहर 1:15 बजे भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी । जबकि शाम 4 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वही कार्यक्रम का समापन शाम 7:15 बजे महाआरती के साथ किया जाएगा। जिसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरो पर चल रही है । 1.बाइट _मंदिर पुजारी डूंगरसिंह 2. बाइट_धर्मवीर कीर श्रद्धालु4
- Post by Mansoor aalam1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1