logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेहरू कैंप में नवनिर्मित शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज जनता को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने नेहरू कैंप में नवनिर्मित आधुनिक शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। दिल्ली में साफ-सुथरे और आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने सड़कों और बाजारों में 1,000 आधुनिक जन सुविधा परिसरों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में पहला जन सुविधा परिसर तैयार किया गया है। इस नवनिर्मित परिसर में पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग यूनिट्स बनाई गई हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए यहां सैनिटरी नैपकिन की व्यवस्था भी की गई है। परिसर के रखरखाव के लिए 24 घंटे केयरटेकर मौजूद रहेगा, जबकि हर 20 परिसरों पर एक सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी। आधुनिक सफाई मशीनों के जरिए परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव सरकार की निगरानी में होगा। खास बात यह है कि दिल्लीवासियों के साथ-साथ राजधानी में आने वाले पर्यटकों के लिए यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। सरकार का कहना है कि 1,000 आधुनिक जन सुविधा परिसरों के निर्माण से दिल्ली में सार्वजनिक शौचालयों की कमी को दूर करने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

1 hr ago
user_DD Express
DD Express
Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
1 hr ago

नेहरू कैंप में नवनिर्मित शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज जनता को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने नेहरू कैंप में नवनिर्मित आधुनिक शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। दिल्ली में साफ-सुथरे और आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने सड़कों और बाजारों में 1,000 आधुनिक जन सुविधा परिसरों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में पहला जन सुविधा परिसर तैयार किया गया है। इस नवनिर्मित परिसर में पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग यूनिट्स बनाई गई हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए यहां सैनिटरी नैपकिन की व्यवस्था भी की गई है। परिसर के रखरखाव के लिए 24 घंटे केयरटेकर मौजूद रहेगा, जबकि हर 20 परिसरों पर एक सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी। आधुनिक सफाई मशीनों के जरिए परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव सरकार की निगरानी में होगा। खास बात यह है कि दिल्लीवासियों के साथ-साथ राजधानी में आने वाले पर्यटकों के लिए यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। सरकार का कहना है कि 1,000 आधुनिक जन सुविधा परिसरों के निर्माण से दिल्ली में सार्वजनिक शौचालयों की कमी को दूर करने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • जिन लोगों ने ढोल बजाकर नेताओं के कार्यक्रम को चमकाया आज उन्हीं के घरों पर चला बुल्डोजर।।
    1
    जिन लोगों ने ढोल बजाकर नेताओं के कार्यक्रम को चमकाया आज उन्हीं के घरों पर चला बुल्डोजर।।
    user_Akash Vesnav
    Akash Vesnav
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    6 hrs ago
  • Devli Vidhansabha !! अशोका अपार्टमेंट में जलभराव से दहशत !! 10 News Network
    1
    Devli Vidhansabha !! अशोका अपार्टमेंट में जलभराव से दहशत !! 10 News Network
    user_10 News Network
    10 News Network
    Local News Reporter साकेत, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    17 hrs ago
  • भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता के चलते देश की राजधानी दिल्ली में दलितों के ऊपर अत्याचार हो रहा है। भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता के चलते देश की राजधानी दिल्ली में दलितों के ऊपर अत्याचार हो रहा है। मुंडका से भाजपा के विधायक गजेंद्र दराल ने अपनी ही पार्टी के दलित मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार को रात में अपने घर बुलाकर बंधक बनाया और पूरी रात उन्हें बुरी तरह मारा पीटा। ऊपर से पीड़ित परिवार पिछले 2-3 दिनों से FIR दर्ज़ करवाने के लिए भी भटक रहा है। ये देश की राजधानी का हाल है, ऐसा तो देश के दूर-दराज के हिस्सों में भी नहीं होता होगा
    1
    भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता के चलते देश की राजधानी दिल्ली में दलितों के ऊपर अत्याचार हो रहा है।
भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता के चलते देश की राजधानी दिल्ली में दलितों के ऊपर अत्याचार हो रहा है।
मुंडका से भाजपा के विधायक गजेंद्र दराल ने अपनी ही पार्टी के दलित मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार को रात में अपने घर बुलाकर बंधक बनाया और पूरी रात उन्हें बुरी तरह मारा पीटा।
ऊपर से पीड़ित परिवार पिछले 2-3 दिनों से FIR दर्ज़ करवाने के लिए भी भटक रहा है।
ये देश की राजधानी का हाल है, ऐसा तो देश के दूर-दराज के हिस्सों में भी नहीं होता होगा
    user_समाचार टुडे
    समाचार टुडे
    सिविल लाइन्स, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • 🚩🚩जय श्री राम🚩🚩 🚩🚩जय श्री राम🚩🚩 🚩🚩जय श्री राम🚩🚩
    1
    🚩🚩जय श्री राम🚩🚩
🚩🚩जय श्री राम🚩🚩
🚩🚩जय श्री राम🚩🚩
    user_राष्ट्रीय स्वयं सेवक
    राष्ट्रीय स्वयं सेवक
    Farmer सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • 🇮🇳✨BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के सफल आयोजन के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों व खासतौर पर दिल्ली के नागरिकों का धन्यवाद देते श्री अजय चौधरी, विशेष पुलिस आयुक्त 🇮🇳✨BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के सफल आयोजन के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों व खासतौर पर दिल्ली के नागरिकों का धन्यवाद देते श्री अजय चौधरी, विशेष पुलिस आयुक्त
    1
    🇮🇳✨BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के सफल आयोजन के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों व खासतौर पर दिल्ली के नागरिकों का धन्यवाद देते श्री अजय चौधरी, विशेष पुलिस आयुक्त
🇮🇳✨BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के सफल आयोजन के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों व खासतौर पर दिल्ली के नागरिकों का धन्यवाद देते श्री अजय चौधरी, विशेष पुलिस आयुक्त
    user_Dehli Voice
    Dehli Voice
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • दिल्ली में ड्रग सिंडिकेट का बड़ा भंडाफोड़ आरोपी गिरफ्तार, 1.383 किलो स्मैक और 3.72 करोड़ कैश बरामद दिल्ली में नशे के कारोबार के खिलाफ साउथ-ईस्ट जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने ड्रग सप्लाई की पूरी चेन का खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 किलो 383 ग्राम स्मैक और करीब 3 करोड़ 72 लाख रुपये कैश बरामद किया गया है। इस कार्रवाई को जॉइंट CP सदर्न रेंज विजय कुमार और DCP साउथ-ईस्ट विनीत कुमार की निगरानी में अंजाम दिया गया। नशे के कारोबार के खिलाफ दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की शुरुआत 27 अप्रैल 2026 को दर्ज एक FIR से हुई। जांच में सबसे पहले दो कथित ड्रग पेडलर अब्दुल्लाह और करण को गिरफ्तार किया गया। अब्दुल्लाह के पास से 11.12 ग्राम और करण के पास से 13.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने क‍िरण नाम के एक शख्स का नाम बताया, जिस पर उन्हें नशे की सप्लाई करने का आरोप है। क‍िरण कुछ समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा, लेकिन जांच के दौरान उसके बारे में लगातार जानकारी जुटाई गई। बाद में क‍िरण गोविंदपुरी थाने के एक अलग मामले में गिरफ्तार हुआ। इसके बाद कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया और दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ आगे बढ़ी तो ड्रग नेटवर्क की अगली कड़ियां भी सामने आती गईं। क‍िरण से मिली जानकारी के आधार पर नीरज उर्फ थापा और अशोक उर्फ रामू को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से भी स्मैक बरामद हुई। जांच में सामने आया कि क‍िरण की गिरफ्तारी के बाद नीरज और अशोक ने कथित तौर पर अपनी सप्लाई के लिए मणिया उर्फ सुमन पाठक से संपर्क किया। इसके बाद मणिया के साथ विक्की और गुड्डू को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 32 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में फरीदाबाद के कथित सप्लायर सुनीत उर्फ नन्हे का नाम सामने आया। इसके बाद फरीदाबाद में कार्रवाई करते हुए सुनीत को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 39 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जांच यहीं नहीं रुकी। सुनीत से पूछताछ के बाद उसके कथित साझेदार गोपी सिंह के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद संबंधित ठिकाने पर FSL और क्राइम टीम की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जो बरामदगी हुई, उसने पूरे नेटवर्क की बड़ी तस्वीर सामने रख दी। मौके से 1 किलो 296 ग्राम अतिरिक्त स्मैक और 3 करोड़ 71 लाख 98 हजार 560 रुपये कैश बरामद हुआ। बरामद करोड़ों रुपये की नकदी को लेकर पुलिस को शक है कि यह रकम नशे के अवैध कारोबार से हुई कमाई हो सकती है। अब इस रकम के स्रोत और पूरे वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। साथ ही जांच एजेंसियां इस ड्रग सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक को खंगाल रही हैं, ताकि नशे की सप्लाई, ट्रांसपोर्टेशन, डिस्ट्रीब्यूशन और फंडिंग से जुड़े दूसरे लोगों तक भी पहुंचा जा सके। एक स्थानीय पेडलर से शुरू हुई जांच अब कथित मुख्य सप्लायर और स्टॉकिस्ट तक पहुंच चुकी है। 8 गिरफ्तारियां, 1 किलो 383 ग्राम स्मैक और करीब 3 करोड़ 72 लाख रुपये की बरामदगी इस नेटवर्क के बड़े पैमाने पर सक्रिय होने की ओर इशारा करती है। फिलहाल इस पूरे ड्रग सिंडिकेट के बाकी लिंक और करोड़ों की नकदी के स्रोत की जांच जारी है।
    1
    दिल्ली में ड्रग सिंडिकेट का बड़ा भंडाफोड़
आरोपी गिरफ्तार, 1.383 किलो स्मैक और 3.72 करोड़ कैश बरामद
दिल्ली में नशे के कारोबार के खिलाफ साउथ-ईस्ट जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने ड्रग सप्लाई की पूरी चेन का खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 किलो 383 ग्राम स्मैक और करीब 3 करोड़ 72 लाख रुपये कैश बरामद किया गया है। इस कार्रवाई को जॉइंट CP सदर्न रेंज विजय कुमार और DCP साउथ-ईस्ट विनीत कुमार की निगरानी में अंजाम दिया गया।
नशे के कारोबार के खिलाफ दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की शुरुआत 27 अप्रैल 2026 को दर्ज एक FIR से हुई। जांच में सबसे पहले दो कथित ड्रग पेडलर अब्दुल्लाह और करण को गिरफ्तार किया गया। अब्दुल्लाह के पास से 11.12 ग्राम और करण के पास से 13.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में दोनों ने क‍िरण नाम के एक शख्स का नाम बताया, जिस पर उन्हें नशे की सप्लाई करने का आरोप है। क‍िरण कुछ समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा, लेकिन जांच के दौरान उसके बारे में लगातार जानकारी जुटाई गई।
बाद में क‍िरण गोविंदपुरी थाने के एक अलग मामले में गिरफ्तार हुआ। इसके बाद कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया और दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ आगे बढ़ी तो ड्रग नेटवर्क की अगली कड़ियां भी सामने आती गईं। क‍िरण से मिली जानकारी के आधार पर नीरज उर्फ थापा और अशोक उर्फ रामू को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से भी स्मैक बरामद हुई।
जांच में सामने आया कि क‍िरण की गिरफ्तारी के बाद नीरज और अशोक ने कथित तौर पर अपनी सप्लाई के लिए मणिया उर्फ सुमन पाठक से संपर्क किया। इसके बाद मणिया के साथ विक्की और गुड्डू को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 32 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में फरीदाबाद के कथित सप्लायर सुनीत उर्फ नन्हे का नाम सामने आया। इसके बाद फरीदाबाद में कार्रवाई करते हुए सुनीत को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 39 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
जांच यहीं नहीं रुकी। सुनीत से पूछताछ के बाद उसके कथित साझेदार गोपी सिंह के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद संबंधित ठिकाने पर FSL और क्राइम टीम की मौजूदगी में तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान जो बरामदगी हुई, उसने पूरे नेटवर्क की बड़ी तस्वीर सामने रख दी। मौके से 1 किलो 296 ग्राम अतिरिक्त स्मैक और 3 करोड़ 71 लाख 98 हजार 560 रुपये कैश बरामद हुआ।
बरामद करोड़ों रुपये की नकदी को लेकर पुलिस को शक है कि यह रकम नशे के अवैध कारोबार से हुई कमाई हो सकती है। अब इस रकम के स्रोत और पूरे वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।
साथ ही जांच एजेंसियां इस ड्रग सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक को खंगाल रही हैं, ताकि नशे की सप्लाई, ट्रांसपोर्टेशन, डिस्ट्रीब्यूशन और फंडिंग से जुड़े दूसरे लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
एक स्थानीय पेडलर से शुरू हुई जांच अब कथित मुख्य सप्लायर और स्टॉकिस्ट तक पहुंच चुकी है। 8 गिरफ्तारियां, 1 किलो 383 ग्राम स्मैक और करीब 3 करोड़ 72 लाख रुपये की बरामदगी इस नेटवर्क के बड़े पैमाने पर सक्रिय होने की ओर इशारा करती है। फिलहाल इस पूरे ड्रग सिंडिकेट के बाकी लिंक और करोड़ों की नकदी के स्रोत की जांच जारी है।
    user_DD Express
    DD Express
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • फरीदाबाद की मोती कॉलोनी में दो परिवारों ने गाड़ियों के एक्सीडेंट होने पर चली लाठियां एक दूसरे के फोड़े सर।।
    1
    फरीदाबाद की मोती कॉलोनी में दो परिवारों ने गाड़ियों के एक्सीडेंट होने पर चली लाठियां एक दूसरे के फोड़े सर।।
    user_Akash Vesnav
    Akash Vesnav
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • स्वरूप नगर के रेक्सिन व कतरन गोदाम में लगी भीषण आग; दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू, 6 लोग घायल सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने भेजा दस्ता; आग की गंभीरता को देखते हुए कुल 15 दमकल गाड़ियों और आला अधिकारियों को मौके पर उतारा गया
    1
    स्वरूप नगर के रेक्सिन व कतरन गोदाम में लगी भीषण आग; दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू, 6 लोग घायल
सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने भेजा दस्ता; आग की गंभीरता को देखते हुए कुल 15 दमकल गाड़ियों और आला अधिकारियों को मौके पर उतारा गया
    user_Inder Jeet
    Inder Jeet
    Appliance repair service मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    12 hrs ago
  • दिल्ली के सुंदर नगरी में आधी रात पानी की बोतल लेने नीचे जाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ और देखते ही देखते मामूली कहासुनी खूनी खेल में बदल गई! मृतक की पहचान 28 साल के मोहम्मद अली के तौर पर हुई है। आरोप है कि घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले उसके चाचा नसीरुद्दीन और चचेरे भाई जावेद ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। दरअसल, रात करीब 1 बजे मोहम्मद अली फ्रिज से पानी की बोतल लेने नीचे गया था। गेट खोलने को लेकर जावेद से कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि नसीरुद्दीन ने मोहम्मद अली को पकड़ लिया और जावेद ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल मोहम्मद अली को GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
    1
    दिल्ली के सुंदर नगरी में आधी रात पानी की बोतल लेने नीचे जाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ और देखते ही देखते मामूली कहासुनी खूनी खेल में बदल गई!
मृतक की पहचान 28 साल के मोहम्मद अली के तौर पर हुई है। आरोप है कि घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले उसके चाचा नसीरुद्दीन और चचेरे भाई जावेद ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। दरअसल, रात करीब 1 बजे मोहम्मद अली फ्रिज से पानी की बोतल लेने नीचे गया था। गेट खोलने को लेकर जावेद से कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि नसीरुद्दीन ने मोहम्मद अली को पकड़ लिया और जावेद ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल मोहम्मद अली को GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
    user_Inder Jeet
    Inder Jeet
    Appliance repair service मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.