हरिद्वार में आश्रमधारी संतों ने अपना अलग संगठन बना लिया है। इससे मेला प्रशासन के लिए एक नयी टैंशन खड़ी हो गई है। आश्रमधारी संत पहले से ही कुंभ अर्धकुंभ में अखाड़ों को तवज्जो दिये जाने के खिलाफ रहे हैं। आज भूपतवाला क्षेत्र स्थित ओम मुरारी आश्रम, रानी गली में आश्रमधारी महामंडलेश्वर, महंत एवं संतों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबा बलरामदास हठयोगी ने की, जिसमें सैकड़ों संतों ने भाग लिया। बैठक में संतों और आश्रमों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से संतों पर हो रहे हमलों और आश्रमों की सुरक्षा और मेला प्रशासन द्वारा आश्रमधारी संतों की उपेक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई। संतों ने एक स्वर में कहा कि प्रशासन का रवैया आश्रमधारी संतों के साथ उपेक्षापूर्ण रहता है, जिससे सुरक्षा का मुद्दा और गंभीर हो जाता है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए सभी संतों ने सर्वसम्मति से ‘अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद’ के गठन का निर्णय लिया। यह संगठन 127 संप्रदायों को जोड़ते हुए देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर के आश्रमों और संतों का प्रतिनिधित्व करेगा। बैठक में सर्वसम्मति से महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज को परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि “संतों की सेवा ही भगवान की सेवा है, और मैं इसे पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगा।” अध्यक्ष बनने के बाद स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने भविष्य में एक विस्तृत राष्ट्रीय परिषद बनाने का आश्वासन भी दिया। इस परिषद में पदाधिकारी इस प्रकार हैं: संरक्षक: बाबा हठयोगी महाराज, स्वामी गोपाल गिरी महाराज उपाध्यक्ष: स्वामी विनोद महामंत्री: स्वामी राम विशाल दास सह महामंत्री: स्वामी सत्यव्रत आनंद सरस्वती मंत्री: स्वामी ओम्मानंद कोषाध्यक्ष: स्वामी स्वयं आनंद। इस अवसर पर सैकड़ों महामंडलेश्वर, महंत और संत उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज, बाबा बलराम दास हठयोगी महाराज, स्वामी गोपाल गिरी महाराज, स्वामी स्वयं आनंद जी महाराज, स्वामी सत्यार्थ आनंद सरस्वती, स्वामी राम विशाल दास, स्वामी शिवानंद, स्वामी चंद्रभूषण आनंद सरस्वती, स्वामी विनोद महाराज, स्वामी देवानंद, स्वामी प्रकाशानंद, स्वामी श्याम प्रकाश, स्वामी प्रज्ञानंद गिरी, स्वामी महानंद सरस्वती, आचार्य परम चैतन्य, महंत राधा गिरी, अवध गिरी, प्रहलाद दास, कैलाशानंद गिरी, स्वामी महेश्वरानंद, आचार्य शशिकांत, साध्वी निशा ज्योति सहित अनेक संत उपस्थित रहे। बता दें कि आश्रमधारी संत कुंभ अर्धकुंभ में केवल अखाड़ा परिषद को महत्व देने के खिलाफ रहे हैं। आश्रमधारी संतों का कहना रहा है कि सरकार कुंभ अर्धकुंभ में अखाड़ों को व्यवस्थाओं के लिए अनुदान देती है जबकि श्रद्धालु अखाड़ों में नहीं बल्कि आश्रमों में रुकते हैं लेकिन आश्रमों को कोई मदद नहीं दी जाती। (-कुमार दुष्यंत)

- कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ा और सनसनीखेज खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है जहां शातिर गैंग रात के अंधेरे में खेतों या सुनसान जगहों पर लगे ट्रांसफार्मरों को अपना निशाना बनाता था और उनमें से तेल चुरा लेता था। कोतवाली पुलिस को दिनांक 15.02.2026 को अवर अभियन्ता 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान लक्सर द्वारा उपभोक्ता अनुज निवासी नन्दपुर रायसी के नलकूप पर स्थापित विधुत ट्रांसफार्मर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांसफार्मर तेल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे शिकायत मिली थी जिस पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। क्षेत्र में हो रही ट्रांसफार्मर तेल/ मोटर चोरियों की घटनाओं पर जल्द लगाम लगाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जारी किए गए निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने नियमित रुप से ऐसे स्थानों में चैकिंग शुरू करने के साथ साथ अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। लगातार प्रयासों के फलस्वरुप दिनांक 19.04.2026 को टीम ने थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को 240 लीटर विद्युत ट्रांस फार्मर तेल के साथ दबोचकर परिवहन के लिए इस्तेमाल की जा रही TVS Apache मोटर साइकिल और कार HYUNDAI EON भी बरामद की। पकड़ में आए संदिग्ध के अन्य दो साथी मौके से अन्धेरे के फायदा उठाकर भाग गये जिनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पकडे गये संदिग्ध ने पूछताछ में थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर अपने अन्य दोस्तो के साथ मिलकर ट्रांस फार्मर से तेल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0-145/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम बढोतरी धारा- 317(2), 3(5) B.N.S. व 35/106 B.N.S.S. *पकड़ा गया आरोपित-* आशू पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम महाराजपुर खुर्द कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-24 वर्ष *बरामदगी-* 1-240 लीटर विद्युत ट्रांसफार्मर तेल 2-मो0सा0 TVS Apache 3-वाहन कार HYUNDAI EON *पुलिस टीम-* 1-उ0नि0 अजय कुमार 2-हे0कानि0 रविन्द्र नागर 3-कानि0 महेन्द्र सिंह 4-कानि अनिल वर्मा 5-कानि0 राजेन्द्र सिंह1
- ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, अपराधियों में खौफ 🚨 हरिद्वार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बीते 24 घंटों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर सनसनी फैला दी है। पुलिस के इस सख्त रुख से अपराधियों में दहशत का माहौल है। 👉 मुख्य कार्रवाई एक नजर में: 🔹 नहर पटरी क्षेत्र से 225 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार 🔹 IPL सट्टेबाजी का अड्डा ध्वस्त, 3 सट्टेबाज दबोचे गए 🔹 ₹5000 के इनामी मोहसिन समेत 10 से ज्यादा वांछित आरोपी गिरफ्तार 🔹 स्टंटबाजी करने वाले 15 बाइक सीज, हुड़दंगियों को भेजा गया हवालात 🔹 सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 28 लोगों पर कार्रवाई 💥 हरिद्वार पुलिस का सख्त संदेश: कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी ऐसे ही सख्त कदम जारी रहेंगे।1
- The Aman Times 🚨 🌲 नदी किनारे अवैध कटान पर छापा, वनकर्मी पर फायरिंग — बाल-बाल बची जान! 📍 रामनगर, तराई पश्चिमी वन क्षेत्र रामनगर के नाथुपुर छोई क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने वन बीट अधिकारी विमल चौधरी पर न सिर्फ हमला किया बल्कि फायरिंग भी कर दी। 👉 जानकारी के अनुसार, टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पेड़ काटकर लकड़ी बाइक पर लाद रहे थे। 👉 रोकने पर आरोपियों ने धक्का-मुक्की की, जिसमें वन अधिकारी घायल हो गए। 👉 इसी दौरान एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी, लेकिन गोली निशाने से चूक गई। 💥 गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। 👮♂️ घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल वनकर्मी का इलाज रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में जारी है। ⚠️ वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है और जल्द कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। 🗣️ सवाल उठता है — आखिर कब रुकेगा जंगलों पर हमला और वनकर्मियों पर ऐसे जानलेवा हमले?1
- Post by MAHAVIRSINGH4
- 🔥 IT PARK KE PAAS 140 GAJ PLOT – BEST INVESTMENT SPOT! 😳💰 📍 Location: Sahastradhara Road, Near Siddhartha College, Dehradun 📌 Just 250 Meter from IT Park Dehradun 📐 Plot Size: 140 Gaj 💰 Price: ₹65,000 / Sq Yard 💎 PROPERTY HIGHLIGHTS: ✔️ Prime Residential Plot ✔️ Walking Distance from IT Park ✔️ Fast Growing Location 📈 ✔️ Perfect for Home + Investment 🌟 NEARBY PRIME LOCATIONS: 📌 IT Park Dehradun – 250 Meter 📌 Sahastradhara – 5 Min 📌 Pacific Golf Estate – 5 Min 📌 Rajpur Road – 10 Min 📌 Clock Tower Dehradun – 15 Min 📌 ISBT Dehradun – 20 Min 🎯 NEARBY FACILITIES: 🏫 Siddhartha College – Walking Distance 🏫 Schools & Coaching Institutes 🪖 Army Area – Safe & Premium Surroundings 🏢 IT Crowd – High Demand Area 🚨 “IT Park ke paas plot… aaj nahi liya toh kal regret pakka!” 📲 CALL NOW: 📞 9528242511 (Miss Ritu Singh) 📞 8077606460 #ITParkDehradun #SahastradharaRoad #PlotForSale #DehradunProperty #InvestmentDeal #RealEstateIndia #PropertyForSale #DehradunInvest #PrimeLocation #ViralReels #PropertyDealer #HotDeal #DreamPlot1
- Post by Paras jain panna1
- बिजनौर सपा की PDA सदभावना रैली में उमड़ी भारी भीड़। सपा नेता राहुल चौधरी ने अपनी सियासत ताकत का कराया एहसास। मुरादाबाद सपा सांसद रूचिवीरा PDA की ट्रैक्टर रैली मे शामिल। राजमिलन बैंकट हाल से शुरू हुई सपा की ट्रैक्टर रैली। नुमाईश ग्राउंड तक निकली ट्रैक्टर रैली। बिजनौर नुमाइश ग्राउंड से पार्टी कार्यालय पैदल पहुंचे सपा कार्यकर्ता और समर्थक।1
- समय 11:30 पर फायर स्टेशन रुड़की को प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए घटनास्थल पर पहुंच कर सागर पेपर मिल में वेस्ट पेपर में लगी आग को फैलने से रोकते हुए मोटर फायर इंजनो से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर पंपिंग कर कडी मेहनत से पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग से वेस्ट पेपर/ गत्ते आदि जल गए हैं, अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर यूनिट मंगलौर भी अग्निकांड में शामिल रही आग से लाखों का वेस्ट पेपर जल गए। कम्पनी के प्रबंधक मोके पर मौजूद रहे। *घटनास्थल पर गई टीम-* 1 प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की उदयवीर सिंह यादव 2 लीडिंग फायरमैन भगवती प्रसाद 3 चालक विपिन सिंह तोमर 4 फायरमैन जगवीर सिंह 5 फायरमैन रविन्द्र सिंह 6 फायरमैन सुनील सिंह1