लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार साधना न्यूज Slug:- बरवाअड्डा पुलिस पर लग रहा गंभीर आरोप। केस माइनेज के नाम पर रिश्वत नहीं देने पर कार्रवाई!............ दारोगा पर पक्षपात और जबरन हिरासत का आरोप.............. Anchor:- धनबाद के बरवाअड्डा थाना की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहां पदस्थापित दारोगा नवल किशोर सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष से मोटी रकम लेकर पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है और घरेलू विवाद के आरोपी को जबरन हिरासत में लेने की कोशिश की गई। V/O:- मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के गोरगा इलाके का है, जहां करीब दो महीने पहले जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच मारपीट हुई थी। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे और दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। घटना की पीड़ित बिनोद साव ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा- "दारोगा जी दूसरे पक्ष से पैसे लेकर हमारे परिवार को परेशान कर रहे हैं। दुकान से पकड़ने की कोशिश की गई और पैसे की मांग की गई।" पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले के अनुसंधानकर्ता दारोगा नवल किशोर सिंह ने दूसरे पक्ष से सांठगांठ कर बिनोद साव को लगातार परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह दारोगा मटन दुकान पर पहुंचे और 'मामला मैनेज' करने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की। जब बिनोद साव ने पैसे देने से इनकार किया और मामला न्यायालय में होने की बात कही, तो दारोगा ने कथित तौर पर पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर उसे जबरन हिरासत में लेने की कोशिश की। विरोध करने पर बिनोद साव, उनके परिजनों और यहां तक कि नाबालिग बेटे पर भी सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर दिया गया। इतना ही नहीं, पीड़ित पक्ष ने महिला के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और संबंधित दारोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Byte:- बिनोद साव -- पीड़ित। Byte:- पिंकी देवी -- पीड़िता। V/O-Last:- अब सवाल उठता है कि जब मामला पहले से न्यायालय में लंबित है, तो पुलिस की इस तरह की कार्रवाई कितनी उचित है? क्या वाकई कानून के रखवाले ही कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं? यह जांच का विषय है। नीरज कुमार धनबाद

- Post by Chandu thakur1
- सारे परिवार बिखर गया अब कोई सहारा नहीं करेगा अब गरीब लोग कोन बने गा सहारा हम गरीबों का 😭😭1
- Post by Adarsh gupta1
- धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा 💔 स्लरी लोडिंग के दौरान हुए हादसे में 4 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है 🚨 प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। 🙏 ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे Update जारी… #BreakingNews #Dhanbad #JharkhandNews #CoalWasher #Accident #MiningAccident #RescueOperation #IndiaNews #LatestNews #Tragedy #Workers #CoalIndia #BCCL #NewsUpdate1
- कतरास के सब्जी पट्टी में बरसात में जल जमाव की समस्या को देखते हुए धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह ने 161 करोड़ की लागत से बनने वाली नाली का नारियल फोड़ कर किया शिलान्यास. बताते चलें कि कतरास में जल जमाव की समस्या विकराल रूप धारण किये थी. इस जलजमाव से मुक्ति के लिए मेयर संजीव सिंह और वार्ड संख्या तीन के पार्षद रागनी विनायक गुप्ता ने एक करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास संयुक्त रूप से की। बताया जाता है कि आज के ही दिन कतरास गुहीबांध का ऐतिहासिक तालाब का जिर्णोद्धार के लिए भी उद्घाटन होने की तारीख निर्धारित थी परंतु शिलापट में नाम शामिल करने का विवाद दो जनप्रतिनिधियों के बीच आ गई और फिलहाल तालाब का जिर्णोद्धार का शिलान्यास टल गया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेयर संजीव सिंह ने कहा वह नगर निगम का चुनाव नहीं होने से कई योजनाएं यहां रुकी पड़ी हुई थी जो संकल्प लिया था शहर को सुंदर बनाने का और अपने किए गए वादों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है कतरास शहर को निश्चित तौर पर जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। नाली निर्माण कार्य में जो भी समस्याएं आएगी निगम बखूबी उससे निपटने का काम करेगी। मेयर संजीव सिंह ने शिलापट पर नामकरण के विवाद पर पर्दा डालते हुए कहा समयाभाव के कारण तालाब का जिर्णोद्धार का शिलान्यास आज नहीं हो सका आने वाले कुछ ही दिनों में तालाब का जिर्णोद्धार का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगी ।मेयर संजीव सिंह ने कहा बरसों से निगम का चुनाव नहीं होने के कारण क्षेत्र में समस्याओं का ग्राफ बड़ा है इसका निदान के लिए हम सभी तैयार हैं। मौके पर वार्ड एक के पार्षद डॉ मधुमाला,, पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता, संदीप गुप्ता, मासूम खान,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.1
- संगामहुल में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: 251 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, माहौल भक्तिमय निरसा संगामहुल में श्री श्री सार्वजनिक शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्राभिषेक के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान 251 कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा के तहत सभी श्रद्धालु संगामहुल स्थित खुदिया नदी पहुंचे, जहां से पवित्र जल भरकर वापस शिव मंदिर परिसर लाया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। भुरकुंडा बाड़ी के मुखिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के लिए यह भूमि साहेब लाल टुडू एवं गोमस्त टुडू द्वारा दान स्वरूप दी गई है। ग्रामीणों ने उनके इस सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। बताया गया कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग को काशी (बनारस) से विशेष रूप से लाया गया है, जिसके साथ विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। यह आयोजन पांच दिवसीय है, जिसमें भंडारा का भी आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेकर धार्मिक लाभ उठा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका7
- Post by Niraj Kumar1
- Post by Chandu thakur1
- Post by आपका खबरीलाल1