बारिश से कच्चा मकान भरभरा कर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार खाने-पीने का सामान मलबे में दबा, खुले आसमान के नीचे काट रहे रात बारिश से कच्चा मकान भरभरा कर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार खाने-पीने का सामान मलबे में दबा, खुले आसमान के नीचे काट रहे रात महराजगंज रायबरेली। लगातार हो रही तेज बारिश से जिले में कच्चे मकानों पर खतरा बढ़ गया है। महराजगंज विकासखंड के मऊ गर्वी गांव में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश के बीच रामकुमार उर्फ सदाशिव पुत्र राम सेवक का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सभी लोग घर के अंदर ही थे, लेकिन गिरने की आहट मिलते ही वे आनन-फानन में बाहर निकल आए। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरते ही अंदर रखा अनाज, कपड़े और गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मकान गिरने के बाद अब परिवार के सामने सिर छिपाने के साथ-साथ दो वक्त के खाने का भी संकट खड़ा हो गया है। रामकुमार मऊ बाजार में छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उन्हें अब तक सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका था। इसी वजह से परिवार लंबे समय से जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। अब मकान गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को संभाला। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
बारिश से कच्चा मकान भरभरा कर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार खाने-पीने का सामान मलबे में दबा, खुले आसमान के नीचे काट रहे रात बारिश से कच्चा मकान भरभरा कर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार खाने-पीने का सामान मलबे में दबा, खुले आसमान के नीचे काट रहे रात महराजगंज रायबरेली। लगातार हो रही तेज बारिश से जिले में कच्चे मकानों पर खतरा बढ़ गया है। महराजगंज विकासखंड के मऊ गर्वी गांव
में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश के बीच रामकुमार उर्फ सदाशिव पुत्र राम सेवक का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सभी लोग घर के अंदर ही थे, लेकिन गिरने की आहट मिलते ही वे आनन-फानन में बाहर निकल आए। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरते ही अंदर रखा अनाज, कपड़े और गृहस्थी का पूरा
सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मकान गिरने के बाद अब परिवार के सामने सिर छिपाने के साथ-साथ दो वक्त के खाने का भी संकट खड़ा हो गया है। रामकुमार मऊ बाजार में छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उन्हें अब तक सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका था। इसी वजह से परिवार
लंबे समय से जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। अब मकान गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को संभाला। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
- रायबरेली। चर्चित आदित्य हत्याकांड में सपा नेता आर पी यादव समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा, जिला जज अमित पाल सिंह ने सुनाया फैसला, सात साल बाद आया फैसला। 2019 में हुए सोमू ढाबा में विवाद के बाद आदित्य सिंह की हुई थी हत्या, मामले में 16 लोगो को बनाया गया था आरोपी! सपा नेता आर पी यादव जिला कारागार पहुंते ही समर्थको का लगा भयंकर मज़मा और समर्थको ने आर. पी यादव जिंदाबाद के लगाए नारे। रायबरेली। चर्चित आदित्य हत्याकांड में सपा नेता आर पी यादव समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा, जिला जज अमित पाल सिंह ने सुनाया फैसला, सात साल बाद आया फैसला। 2019 में हुए सोमू ढाबा में विवाद के बाद आदित्य सिंह की हुई थी हत्या, मामले में 16 लोगो को बनाया गया था आरोपी! सपा नेता आर पी यादव जिला कारागार पहुंते ही समर्थको का लगा भयंकर मज़मा और समर्थको ने आर. पी यादव जिंदाबाद के लगाए नारे।1
- रायबरेली:बहुचर्चित आदित्य हत्याकांड में 14 दोषियों को आजीवन कारावास रायबरेली से बड़ी खबर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी आरपी यादव समेत 14 को आजीवन करावास 2019 के बहुचर्चित आदित्य हत्याकांड में कोर्ट ने आज सुनाया बड़ा फैसला सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव, आरपी यादव समेत 14 दोषियों को उम्रकैद जिला जज की अदालत ने 14 आरोपियों को आजीवन कारावास से दंडित किया साक्ष्यों के अभाव में दो आरोपियों को कोर्ट ने दोषमुक्त किया अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में पेश किए गए थे 13 गवाह भारी सुरक्षा व्यवस्था में सभी को भेजा गया जेल सजा सुनाए जाने के बाद आरपी यादव ने सरकार पर बोला हमला मुझे उच्च न्यायालय पर भरोसा है, जल्द छूट कर आऊंगा और चुनाव लड़ूंगा- आर.पी1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त तेवर, फरियाद सुनते ही अफसरों पर गिरी गाज! शिकायतों में लापरवाही पर लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार तक पर कार्रवाई के निर्देश—सीएम के तेवर देख प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप, साफ संदेश: जनता की फरियाद में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। #voicebharat24 #reelsviralシ #YogiAdityanath #yogi #Gorakhpur #गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त तेवर, फरियाद सुनते ही अफसरों पर गिरी गाज! शिकायतों में लापरवाही पर लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार तक पर कार्रवाई के निर्देश—सीएम के तेवर देख प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप, साफ संदेश: जनता की फरियाद में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। #voicebharat24 #reelsviralシ #YogiAdityanath #yogi #Gorakhpur #गोरखपुर1
- उत्तर प्रदेश रायबरेली तहसील सलवन अजंता हॉस्पिटल 15 अगस्त शनिवार शाम 5:00 बजे राखी नाम की महिला जो की धराई की रहने वाली ग्राम मानकुवर पति राकेश गौतम जिसके दो बच्चे प्रथम 3 वर्ष की पुत्री एवं 15 अगस्त को उसने शाम ऑपरेशन द्वारा एक पुत्र को जन्म दिया उसके बाद उसे रक्त चढ़ाया गया रात 1:00 बजे से प्यास लगती है और पानी मांगती है पानी देने के बाद उसे तकलीफ होती है और उसे इंजेक्शन लगाया जाता है और उसकी 1:30 बजे के आसपास मृत्यु हो जाती है उसके परिवार वाले अस्पताल और थाने में हंगामा करते हैं पुलिस की समझाइए देने पर परिवार वाले मान जाते हैं बाद में परिवार पता नहीं किसी दबाव में अस्पताल प्रशासन या पुलिस प्रशासन के दबाव से आपसी समझौता करता है और दोनों बच्चों का भविष्य संस्कार में करता है आखिर में यह मौत की यमराज अपना मौत के तांडव का खेल कब बंद करेंगे जिला रायबरेली सीएमओ साहब समस्त रायबरेली अस्पतालों की जांच क्यों नहीं करते इनके रजिस्ट्रेशन इनके सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं खंगाले जाते यह जिंदगी की जगह मौत क्यों बांट रहे हैं पूछता हूं मैं उन् हुक्मरानों से इन पर कड़ी से कड़ी कारवाई कब की जाएगी प्रशासन मौन क्यों क्या अब जनता के हितों का ख्याल कौन रखेगा उन मासुम बच्चों का पालन पोषण कौन करेगा।।3
- रायबरेली एडीजी जोन प्रवीण कुमार त्रिपाठी पहुंचे रायबरेली एडीजी जोन को पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। रायबरेली एडीजी जोन प्रवीण कुमार त्रिपाठी पहुंचे रायबरेली एडीजी जोन को पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने शासन व डीजीपी मुख्यालय के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीजी ने साइबर अपराध की रोकथाम, त्वरित रिकवरी और जनजागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को डिजिटल प्राइवेसी, ऑनलाइन ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी और डिजिटल साक्ष्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। बाइट प्रवीण त्रिपाठी एडीजी जोन लखनऊ1
- रतासों में लंबी कूद प्रतियोगिता का समापनः विजेताओं को ₹2100 नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया रतासों में लंबी कूद प्रतियोगिता का समापनः विजेताओं को ₹2100 नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया रतासों ग्रामसभा में लंबी कूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की गई थी। 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रशांत वर्मा ने प्रथम, गोलू पटेल ने द्वितीय और हर्ष दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग में मनीष प्रथम, मुस्तकीम द्वितीय और अभी यादव तृतीय रहे विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹2,100, द्वितीय पुरस्कार के लिए ₹1,100 और तृतीय पुरस्कार के लिए ₹501 नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतुल सिंह ने किया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेश सिंह, राजेश सिंह, अनिल सिंह, संजय सिंह, नौशाद किथवाँ, दीपक सिंह, कुलदीप सिंह, गोलू सरोज, जियावन वर्मा, शोभा गुप्ता, कड़ेदीन सरोज, साहिल, अबुलहसन और इरशाद मामा सहित अनेक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में गांव के कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। इनमें महमूद मियां, त्रिभुवन सिंह, भान सिंह, चंद्रकांत सिंह, अमीरहसन, सूर्यकांत सिंह, राशिद, बदरेआलम, मुनीर हसन, महबूब, जहान सिंह, ननकालू सिंह, बृजेश सिंह, अशफाक, फहाद, सौरभ सिंह, संदीप सिंह, कमलेश साहू, भैयालाल साहू, लालजी साहू, पिंटू सिंह, रामेश्वर द्विवेदी, गौरव (डॉ.), शुभम चौहान, नीरज उपाध्याय, राज सिंह और श्याम बाबू प्रमुख थे इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना था। साथ ही, इसका लक्ष्य युवाओं में खेल4
- नमस्कार मैं अनिल पंडित सलवन तहसील में मौत का तांडव डॉक्टर बना यमराज मैं समस्त जनता के सामने अनिल पंडित सत्य और शब्द की कलम से लेकर आ रहा हूं उत्तर प्रदेश जिला रायबरेली तहसील सलवन का डॉक्टर बने हवन फिर हुआ 15 अगस्त को मौत का तांडव पूछता हूं हुक्मरानों से और सलवन पुलिस प्रशासन से और जिला रायबरेली सीएमओ साहब से की जिले रायबरेली में क्या डॉक्टर इस समय मौत का मरीज के साथ जान से खिलवाड़ क्यों कर रहा है इनकी जांच क्यों नहीं कर रहे इनके अस्पतालों में सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं उनके लाइसेंस क्यों नहीं उनके पूरे अस्पताल नर्सिंग होम चलाने के क्या पूरे मानक हैं ऐसे अस्पतालों पर कब करवाई होगी अभी कुछ दिनों पहले जिला रायबरेली में डॉक्टर अमित सिंह के द्वारा एक 10 वर्षीय बच्ची प्रतापगढ़ रानीगंज की शिवानी सिंह के गले का टांसिल ऑपरेशन में मृत्यु आखिर में मौत का तांडव कब बंद होगा।।3
- संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरी किशोरी,मौत मिर्गी का दौरा बताई जा रही हादसे की वजह, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव परिजनों में मचा कोहराम,विधिक कार्यवाही में जुटी पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरी किशोरी,मौत मिर्गी का दौरा बताई जा रही हादसे की वजह, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव परिजनों में मचा कोहराम,विधिक कार्यवाही में जुटी पुलिस सरेनी रायबरेली। थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब छत पर गई 16 वर्षीय किशोरी अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे में उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि किशोरी को छत पर अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा,जिसके चलते वह संतुलन खो बैठी और नीचे जा गिरी।प्राप्त जानकारी के अनुसार छिवलहा निवासी रमेश कुमार पासी की 16 वर्षीय पुत्री शालिनी मंगलवार को किसी काम से छत पर गई थी।इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद शालिनी को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वरिष्ठ उप निरीक्षक सुधीर पांडेय ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान छत से गिरने से मौत हुई है।जिसका दौरा पड़ने का बीते एक साल से इलाज भी चल रहा था।पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।4