Shuru
Apke Nagar Ki App…
कंगना रनौत का बड़ा बयान, मचा सियासी बवाल! #कंगना_रनौत #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #PoliticalNews कंगना रनौत का बड़ा बयान, मचा सियासी बवाल! #कंगना_रनौत #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #PoliticalNews
Bihar darpan 24
कंगना रनौत का बड़ा बयान, मचा सियासी बवाल! #कंगना_रनौत #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #PoliticalNews कंगना रनौत का बड़ा बयान, मचा सियासी बवाल! #कंगना_रनौत #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #PoliticalNews
More news from बिहार and nearby areas
- फतुहा से बड़ी खबर: 71 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मांगी मदद फतुहा से बड़ी खबर: 71 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मांगी मदद पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से 71 वर्षीय बुजुर्ग राजदेव सिंह के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजदेव सिंह मंगलवार सुबह करीब 6 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उनके बेटे अविनाश ने फतुहा थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से बुजुर्ग की तलाश में मदद की गुहार लगाई है। लापता राजदेव सिंह की पहचान के अनुसार उनका कद करीब 5 फीट 4 इंच है। रंग गेहुआं और शरीर सामान्य है। लापता होने के समय उन्होंने पीले रंग की टी-शर्ट और पीले रंग का लोअर पहन रखा था। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को राजदेव सिंह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो बिना देर किए 8521020155 पर संपर्क करें। एक छोटी-सी सूचना बुजुर्ग को उनके परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।1
- सम्राट चौधरी को खुली चुनौती दे रही लड़की! पटना में फिर से BPSC आंदोलन? #SamratChoudhary #BPSSC #Patna #BiharNews #BiharProtest #BiharPolitics #BreakingNews #ViralNews #BiharDarpan24 सम्राट चौधरी को खुली चुनौती दे रही लड़की! पटना में फिर से BPSC आंदोलन? #SamratChoudhary #BPSSC #Patna #BiharNews #BiharProtest #BiharPolitics #BreakingNews #ViralNews #BiharDarpan241
- गंगा किनारे शराब की भट्ठियों पर चला पुलिस का बुलडोजर, 20 हजार लीटर जावा नष्ट गंगा किनारे शराब की भट्ठियों पर चला पुलिस का बुलडोजर, 20 हजार लीटर जावा नष्ट #Vaishali #Raghopur #Rustampur #Jafrabad #BiharPolice #VaishaliPolice #Sharabbandi #IllegalLiquor #LiquorRaid #BreakingNews #BiharNews #PoliceAction1
- fggfffffcvvvvvvvvvvvvvvvvvhhhggggggggggggggggggggggggg1
- जंगल में फंसी नाव, रास्ता हुआ दुर्गम, फिर भी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे पप्पू यादव । किए आर्थिक मदद। जंगल में फंसी नाव, रास्ता हुआ दुर्गम, फिर भी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे पप्पू यादव बदिया गांव में बाढ़ की भयावह तस्वीर देखी, दलित-महादलित टोले के लोगों से जाना हाल; हसनपुर में महिलाओं व लड़कियों ने सौंपा ज्ञापन बाढ़ पीड़ितों के बीच 3.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, रामप्रवेश राम के परिजनों को दी 10 हजार की मदद मोहिउद्दीननगर। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान बाढ़ की जमीनी स्थिति का अंदाजा उस समय हुआ, जब कुरसाहा पंचायत के बदिया गांव के दलित-महादलित टोले तक पहुंचने के दौरान सांसद की नाव रास्ते में जंगल के बीच फंस गई। चारों ओर बाढ़ का पानी और घना जंगल होने के कारण नाव का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। काफी मशक्कत के बाद नाव को निकाला गया और पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच सके। नाव के जंगल में फंसने की घटना ने क्षेत्र में बाढ़ की भयावहता और संपर्क व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने ला दी। जिन इलाकों में सामान्य दिनों में सड़क और पगडंडियों के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है, वहां इस समय लोगों की आवाजाही नाव के सहारे हो रही है। कई स्थानों पर रास्ते पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। बदिया गांव तक पहुंचने के दौरान सामने आई यह स्थिति बताती है कि बाढ़ ने ग्रामीण जीवन को किस कदर प्रभावित किया है। बदिया के दलित-महादलित टोले में पहुंचे काफी मशक्कत के बाद नाव से बदिया गांव पहुंचे पप्पू यादव ने दलित-महादलित टोले में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की स्थिति जानी और बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने भोजन, आवागमन, आर्थिक संकट, पशुओं के चारे और राहत व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। पप्पू यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनकी क्षमता के अनुसार मदद का सिलसिला जारी रहेगा। हसनपुर में महिलाओं और लड़कियों से संवाद बदिया गांव के बाद सांसद हसनपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित महिलाओं और लड़कियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनसे पूछा कि बाढ़ के कारण उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने घर-गृहस्थी, आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी समस्याएं बताईं। लड़कियों ने भी बाढ़ के कारण शिक्षा, आवागमन और अन्य परेशानियों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से हो रही बदहाली और अपनी समस्याओं को लेकर पप्पू यादव को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। डूबने से हुई मौत पर परिवार को सहायता बाढ़ के पानी में डूबने से जान गंवाने वाले रामप्रवेश राम के परिजनों से भी पप्पू यादव ने मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए। सांसद ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच कुल 3 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। राहत-बचाव व्यवस्था पर सरकार को घेरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद पप्पू यादव ने राहत और बचाव व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ की इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद पीड़ितों को अपेक्षित राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के लिए भले ही सब कुछ “चंगा सी” हो, लेकिन जमीन पर गरीब परिवारों की जिंदगी नर्क से भी बदतर हो गई है। उनके अनुसार, बाढ़ में घर-बार डूबे हुए हैं, आवागमन ठप है और लोगों के सामने भोजन, पशुचारा और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं खड़ी हैं। “गरीब की जिंदगी को नासूर बना दिया” पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि नेताओं को गरीबों की समस्याओं से ज्यादा वोट और सत्ता की चिंता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जनता के बीच खड़ा होना चाहिए, लेकिन सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की जिंदगी को नासूर बना दिया गया है और बाढ़ प्रभावित परिवारों की परेशानी को केवल सरकारी दावों से दूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने राहत कार्यों को जमीन पर तेज करने की जरूरत बताई। चिराग और तेजस्वी को बताया ‘युवराज’ पप्पू यादव ने चिराग पासवान और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए दोनों को “युवराज” बताया। उन्होंने कहा, “एक से हाजीपुर नहीं संभल रहा है और एक से राघोपुर। सत्ता और विपक्ष दोनों सोये हुए हैं।” उन्होंने कहा कि हाजीपुर और राघोपुर समेत बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनता परेशान है और ऐसे समय में नेताओं को राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर लोगों के बीच पहुंचना चाहिए। बाढ़ जैसी आपदा किसी पार्टी या राजनीति का विषय नहीं, बल्कि मानवता और जनसेवा का विषय है। पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत, भोजन, आवागमन की सुविधा, पशुओं के लिए चारा और आर्थिक सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिर्फ घोषणा करने से लोगों की समस्या दूर नहीं होगी, बल्कि राहत सामग्री और सहायता को वास्तविक रूप से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाना जरूरी है। दौरे के दौरान प्रेम कुमार, राजेन्द्र राय, अरविन्द राय, चंद्रशेखर राय, सुशील कुमार, पिंटू यादव, ज्ञान सौरभ उर्फ ज्ञानु, संतोष राम, ओमप्रकाश राम, सुबोध राय, रामप्रवेश राय, अमित दास, अनुज कुमार, डोमन राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- अररिया में साइबर ठगी करने वाले चार लोग गिरफ्तार पूछताछ में जुटी पुलिस अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट अररिया के शिवपुरी में साइबर थाना टीम की बड़ी कार्रवाई , फिंगर प्रिंट और आई स्कैनर से ऑनलाइन ठगी करने वाला 4 शातिर गिरफ्तार, 2 लाख 20 हजार रुपये के साथ 58 एक्टिव सिम कार्ड, 7 एटीएम, एक मॉडिफाइड फिंगर प्रिंट और आई स्कैनर जब्त... अररिया नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में साइबर थाना टीम ने छापेमारी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले चार शातिर को 2 लाख 20 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया है. यह सभी साइबर अपराधी आधार कार्ड से लिंक अकाउंट डेटा के जरिए लोगों के खाते से रुपए उड़ाते थे. अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (Aeps) के जरिए साइबर फ्रॉड का काम किया जा रहा था. साइबर टीम की छापेमारी में 58 एक्टिव सिम कार्ड मिले हैं. जिसमें 49 जिओ के और 9 एयरटेल के हैं. इसके साथ ही मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर एक, आई स्कैनर एक, पांच मोबाइल, 7 एटीएम और एक पासबुक को भी जप्त किया गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि साइबर फ्रॉड के आकाओं तक जाँच का दायरा बढ़ाया जा सके.. बाइट. जितेंद्र कुमार,एसपी,अररिया1
- दनियावां सहयोग शिविर में 33 आवेदन, 20 का तत्काल निष्पादन सहयोग शिविर में पहुंचे 33 आवेदन, 20 का मौके पर ही हुआ निष्पादन। दनियावां। दनियावां पंचायत में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड स्तर के करीब 19 विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपे। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका कुमारी ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, राजस्व, आपदा प्रबंधन समेत करीब 19 विभागों को शामिल किया गया था। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को एक ही स्थान पर सुनकर संबंधित विभाग के माध्यम से उनका जल्द समाधान कराना है। बीडीओ के अनुसार, शिविर में कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 20 आवेदनों का तत्काल कार्रवाई करते हुए निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। सभी समस्याओं का एक से दस दिनों के अंदर समाधान कराने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार अब सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित रोस्टर के आधार पर किया जाएगा। दनियावां प्रखंड में रोस्टर के अनुसार यह दूसरा सहयोग शिविर था। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर शिविर में पहुंचें, ताकि संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष सीधे आवेदन देकर उसका जल्द समाधान कराया जा सके।1
- 🚨 गया जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा बरामद, युवती गिरफ्तार गया जंक्शन पर नशे के खिलाफ कार्रवाई में RPF, CIB और GRP की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस के AC-2 टियर से एक युवती को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, युवती झाझपुर से नई दिल्ली की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा टीम ने ट्रेन में निगरानी बढ़ाई। जांच के दौरान युवती की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं, जिसके बाद उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से करीब 15 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।1