नरसिंहपुर - किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान महासंघ ने कलेक्टर के नाम जिला पंचायत सीईओ को सौपा ज्ञापन नरसिंहपुर में भारतीय किसान महासंघ के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। किसानों ने सोमवार कलेक्टर के नाम जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।किसानों की मुख्य मांगों में गेहूं खरीदी को लेकर देरी का मुद्दा प्रमुख रूप से सामने आया। किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी मार्च महीने में शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक खरीदी शुरू नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही किसानों ने शुगर मिलों द्वारा भुगतान नहीं किए जाने की समस्या भी उठाई। किसानों का कहना है कि गन्ना भुगतान लंबित होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घरों में शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम होने के बावजूद भुगतान न मिलने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

- Niranjan ward nali saaf Safai nahin Hai1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- पवन पटेल पर हमले के विरोध में कांग्रेस का एसपी ऑफिस पर धरना, नरसिंहपुर। सामाजिक कार्यकर्ता पवन पटेल पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में आज, सोमवार 6 अप्रैल को कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरने पर बैठीं। धरने के कुछ घंटों पहले ही पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर हमलावरों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि कुछ आरोपी जिले के भीतर और कुछ बाहर से पकड़े गए हैं। 1
- गोटेगांव थाने के झोतेश्वर चौकी के ग्राम पिपरसरा निवासी सदा प्रसाद ठाकुर उम्र 65 वर्ष की सुकरी डोभ के खेत के किनारे एक पेड़ से लटकी हुई लाश मिली झोतेश्वर पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्ट के लिए गोटेगांव भेजा गया है।सोमवार 11 बजे पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है1
- नरसिंहपुर भाजपा नेता पवन पटेल पर हमला करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में... पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी रूद्रप्रताप सिंह चौहान पिता जंगबहादुर सिंह उम्र 36 निवासी कराईच, अम्बाह, मुरैना एवं सोनू सिकरवार उम्र 29 साल, पिता गंगासिंह निवासी दनकशा, आगरा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। घटना में शामिल अन्य चार आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।1
- पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, साजिश रचने वाले दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार पलोहा/नरसिंहपुर: थाना पलोहा क्षेत्र के अंतर्गत दिव्या वेयर हाउस के पास हुई मारपीट और जानलेवा हमले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना की साजिश रचने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हमले में शामिल अन्य चार बदमाशों की तलाश जारी है। क्या थी पूरी घटना? बीती 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे, फरियादी पवन पटैल जब दिव्या वेयर हाउस के पास कच्चे मार्ग से गुजर रहे थे, तभी एक सफेद बोलेरो कार में सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोका। दो आरोपियों ने पवन को पकड़ लिया, जबकि अन्य दो ने बेसबॉल के डंडों से उनके पैरों पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में थाना पलोहा में अपराध क्रमांक 36/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं (296बी, 115(2), 351(3), 3(5), 109(1)) में प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और खुलासा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा श्री अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान टीम ने: घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। PSTN डाटा और CDR का तकनीकी विश्लेषण किया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। साजिश का पर्दाफाश तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आशीष सिंह उर्फ रुद्रप्रताप सिंह चौहान और सोनू सिकरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने कुबूल किया कि पिछले 15 दिनों से रुद्रप्रताप का पवन पटैल के साथ विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते पवन को सबक सिखाने के लिए उन्होंने मोनू सिकरवार और तीन अन्य साथियों के माध्यम से पीछा करवाकर इस हमले को अंजाम दिलवाया। गिरफ्तारी और फरार आरोपी पुलिस ने साजिशकर्ता रुद्रप्रताप सिंह चौहान और सोनू सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले मोनू सिकरवार और उसके तीन अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस टीम की भूमिका: > इस सफलता में थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा श्री किशोर वामनकर, थाना प्रभारी पलोहा श्री बी.एल. त्यागी, चौकी प्रभारी सीहोरा उनि विजय पाल, सउनि शशांक दुबे, सउनि राकेश दीक्षित, प्रधान आरक्षक संजय शाह, आरक्षक बहादुर, आरक्षक नारायण मराबी और आरक्षक गौरीशंकर लोधी की सराहनीय भूमिका रही।2
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1