logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया एम.सी. अग्रवाल फिलिंग स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर कन्नौज सुश्री वैशाली द्वारा आज एम.सी. अग्रवाल फिलिंग स्टेशन, गोवर्धनी तिराहा कन्नौज का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया तथा संबंधित कर्मियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मकरंद नगर में राशन की उठान की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया, उठान की नियमितता एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा वितरण प्रणाली पूर्णतः पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी जारी रहेगी।

12 hrs ago
user_Himanshu Lala Sampadak Janata
Himanshu Lala Sampadak Janata
बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
10f022e9-4ca1-421f-a268-5f18faae699b

कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया एम.सी. अग्रवाल फिलिंग स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर कन्नौज सुश्री वैशाली द्वारा आज एम.सी. अग्रवाल फिलिंग स्टेशन, गोवर्धनी तिराहा कन्नौज का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।

0827737c-5d1a-4579-8a7a-3dca3f93facf

निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया तथा संबंधित कर्मियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मकरंद नगर में राशन

f2fbbb02-7ef8-49a4-9ffa-1564b27028d8

की उठान की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया, उठान की नियमितता एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि किसी

fa1d6584-a0c7-4116-a826-f80c230d89af

भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा वितरण प्रणाली पूर्णतः पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल" हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो। सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है। मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है? यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।
    1
    सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल"
हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो।
सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है।
मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है?
यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा।
अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ट्रेन भाग 2
    1
    ट्रेन भाग 2
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कन्नौज में देर रात अचानक मौसम का बदला मिजाज,तेज आंधी के साथ हुई बारिश में गिरे ओलो ने किसानों की बढ़ाई मुश्किल, अचानक बिन मौसम हुई बरसात में गिरे ओले, खेत में खड़ी आलू और गेहूं की फसल में भारी नुकसान।
    1
    कन्नौज में देर रात अचानक मौसम का बदला मिजाज,तेज आंधी के साथ हुई बारिश में गिरे ओलो ने किसानों की बढ़ाई मुश्किल, अचानक बिन मौसम हुई बरसात में गिरे ओले, खेत में खड़ी आलू और गेहूं की फसल में भारी नुकसान।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • यूपी के कन्नौज जिले (सौरिख थाना क्षेत्र) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर में एक फास्ट फूड की दुकान पर कुछ शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर तांडव मचाया। ​दुकानदार निरपेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू के साथ न सिर्फ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उनकी दुकान में भारी तोड़फोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। ​क्या यूपी में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं? पुलिस इन फरार आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाएगी?
    1
    यूपी के कन्नौज जिले (सौरिख थाना क्षेत्र) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर में एक फास्ट फूड की दुकान पर कुछ शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर तांडव मचाया।
​दुकानदार निरपेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू के साथ न सिर्फ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उनकी दुकान में भारी तोड़फोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।
​क्या यूपी में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं? पुलिस इन फरार आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाएगी?
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Jay shri ram🙏🙏🙏🙏
    1
    Jay shri ram🙏🙏🙏🙏
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • (जागो न्यूज) हरदोई जनपद के देहात क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत गुरूगुज्जा में आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां सदस्य दुर्वेश कुशवाहा आजाद, अध्यक्ष दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के नेतृत्व में एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आंखों से संबंधित समस्याओं का समय रहते निदान करना था। शिविर में राम भरोसे आर्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेत्र चिकित्सालय की अनुभवी टीम ने भाग लिया, जिसका नेतृत्व एमबीबीएस, एमएस सर्जन डॉ. अनुज सिंह कुशवाहा ने किया। टीम द्वारा ग्रामीणों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। कई मरीजों में दृष्टि दोष, मोतियाबिंद और अन्य नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं, जिनके उपचार के लिए उन्हें आगे की चिकित्सा सलाह दी गई। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, कि इस प्रकार के शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी हैं, क्योंकि गांव में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े। नेत्र शिविर में डॉक्टर अनुज सिंह कुशवाहा जी की प्रशिक्षित टीम के डॉक्टर आकिल इदरीशी, डॉ० हरिपाल मौर्य,डॉ० कपिल मौर्य ने तमाम मरीजों की आंखों का परीक्षण कर निःशुल्क उपचार सलाह व आंखों के ड्रॉप वितरण किए।
    1
    (जागो न्यूज)
हरदोई जनपद के देहात क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत गुरूगुज्जा में आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां सदस्य दुर्वेश कुशवाहा आजाद, अध्यक्ष दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के नेतृत्व में एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आंखों से संबंधित समस्याओं का समय रहते निदान करना था।
शिविर में राम भरोसे आर्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेत्र चिकित्सालय की अनुभवी टीम ने भाग लिया, जिसका नेतृत्व एमबीबीएस, एमएस सर्जन डॉ. अनुज सिंह कुशवाहा ने किया। टीम द्वारा ग्रामीणों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।
इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। कई मरीजों में दृष्टि दोष, मोतियाबिंद और अन्य नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं, जिनके उपचार के लिए उन्हें आगे की चिकित्सा सलाह दी गई। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, कि इस प्रकार के शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी हैं, क्योंकि गांव में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े। नेत्र शिविर में डॉक्टर अनुज सिंह कुशवाहा जी की प्रशिक्षित टीम के डॉक्टर आकिल इदरीशी, डॉ० हरिपाल मौर्य,डॉ० कपिल मौर्य ने तमाम मरीजों की आंखों का परीक्षण कर निःशुल्क उपचार सलाह व आंखों के ड्रॉप वितरण किए।
    user_जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    Lawyer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आस्था की अलौकिक छटा से सराबोर हुआ सुन्नी गांव का प्राचीन मंदिर ✨ ✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’ …………………………………..........… हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव में स्थित प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में सुबह के समय भक्तिभाव से ओतप्रोत मनमोहक दृश्य देखने को मिला। सूर्योदय से पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और भोले बाबा के श्रृंगार ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मंदिर में गूंजती घंटियों और मंत्रोच्चार के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा परिसर दिव्यता में लीन हो गया हो। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पावन क्षण को अपने जीवन का सौभाग्य बताया और माँ के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की। स्थानीय लोगों के अनुसार यह प्राचीन धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ आते हैं और मां की कृपा से उनकी इच्छाएं पूर्ण होने की मान्यता है।
    1
    आस्था की अलौकिक छटा से सराबोर हुआ सुन्नी गांव का प्राचीन मंदिर ✨
✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’
…………………………………..........…
हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव में स्थित प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में सुबह के समय भक्तिभाव से ओतप्रोत मनमोहक दृश्य देखने को मिला। सूर्योदय से पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और भोले बाबा के श्रृंगार ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
मंदिर में गूंजती घंटियों और मंत्रोच्चार के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा परिसर दिव्यता में लीन हो गया हो। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पावन क्षण को अपने जीवन का सौभाग्य बताया और माँ के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह प्राचीन धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ आते हैं और मां की कृपा से उनकी इच्छाएं पूर्ण होने की मान्यता है।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सीट पर बैठने को लेकर ट्रेन में महिलाओं का हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
    1
    सीट पर बैठने को लेकर ट्रेन में महिलाओं का हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.