logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो जीवन के कठिन संघर्ष और एक मां के समर्पण को दिखाता है। यह वीडियो इस बात को गहराई से रेखांकित करता है कि एक मां अपने बेटे के लिए क्या कुछ नहीं कर सकती है।

3 hrs ago
user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
3 hrs ago

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो जीवन के कठिन संघर्ष और एक मां के समर्पण को दिखाता है। यह वीडियो इस बात को गहराई से रेखांकित करता है कि एक मां अपने बेटे के लिए क्या कुछ नहीं कर सकती है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सिरोही के मंडवाड़ा और इसके आसपास के इलाकों में आज काफी दिनों के लंबे इंतजार के बाद बहुत अच्छी बारिश हुई है। तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा। लंबे समय बाद हुई इस अच्छी बारिश से अब किसानों के चेहरे खिले हुए नजर आएंगे।
    1
    सिरोही के मंडवाड़ा और इसके आसपास के इलाकों में आज काफी दिनों के लंबे इंतजार के बाद बहुत अच्छी बारिश हुई है। तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा। लंबे समय बाद हुई इस अच्छी बारिश से अब किसानों के चेहरे खिले हुए नजर आएंगे।
    user_अशोक आलिका राणा
    अशोक आलिका राणा
    Local News Reporter सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजसमंद जिले में पिछले दो दिनों से हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। अधिकांश किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई पहले ही कर दी थी, लेकिन बारिश न होने से फसल खराब होने की आशंका बनी हुई थी। अब समय पर हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बन गई है और फसलों की अच्छी बढ़वार की उम्मीद है। कृषि विभाग के अनुसार, जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य का 84 प्रतिशत यानी 80,075 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हो चुकी है, जिसमें सबसे अधिक 55,900 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का बोया गया है। हाल की बारिश के बाद कई किसान अब बुवाई शुरू करेंगे। जिले में मंगलवार रात से मानसून की प्रभावी शुरुआत हुई है, जिसके बाद सभी ब्लॉकों में औसतन 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। आमेट में सबसे अधिक 65 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि रेलमगरा, भीम, कुंवारिया और सरदारगढ़ क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा हुई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश जारी रहती है, तो मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों को बड़ा फायदा मिलेगा। जिला कंट्रोल रूम के अनुसार, 1 जून से अब तक जिले में औसतन 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में फिलहाल कम है, लेकिन मानसून का अधिकांश समय शेष है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने पर कृषि के साथ-साथ जिले के जल स्रोतों की स्थिति में भी सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    राजसमंद जिले में पिछले दो दिनों से हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। अधिकांश किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई पहले ही कर दी थी, लेकिन बारिश न होने से फसल खराब होने की आशंका बनी हुई थी। अब समय पर हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बन गई है और फसलों की अच्छी बढ़वार की उम्मीद है। कृषि विभाग के अनुसार, जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य का 84 प्रतिशत यानी 80,075 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हो चुकी है, जिसमें सबसे अधिक 55,900 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का बोया गया है। हाल की बारिश के बाद कई किसान अब बुवाई शुरू करेंगे।

जिले में मंगलवार रात से मानसून की प्रभावी शुरुआत हुई है, जिसके बाद सभी ब्लॉकों में औसतन 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। आमेट में सबसे अधिक 65 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि रेलमगरा, भीम, कुंवारिया और सरदारगढ़ क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा हुई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश जारी रहती है, तो मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों को बड़ा फायदा मिलेगा।

जिला कंट्रोल रूम के अनुसार, 1 जून से अब तक जिले में औसतन 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में फिलहाल कम है, लेकिन मानसून का अधिकांश समय शेष है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने पर कृषि के साथ-साथ जिले के जल स्रोतों की स्थिति में भी सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जालौर में पिछले दो दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बारिश के चलते जालौर स्थित राजकीय वीर वीरमदेव महाविद्यालय परिसर में भारी मात्रा में बरसात का पानी जमा हो गया है। कॉलेज परिसर में जलभराव होने के कारण महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं को आवाजाही और दैनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में पानी निकासी की व्यवस्था व्यवस्थित ढंग से नहीं होने की वजह से कई अन्य स्थानों पर भी जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्र के कई अन्य राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में भी बरसात का पानी जमा हो गया है।
    2
    जालौर में पिछले दो दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बारिश के चलते जालौर स्थित राजकीय वीर वीरमदेव महाविद्यालय परिसर में भारी मात्रा में बरसात का पानी जमा हो गया है। कॉलेज परिसर में जलभराव होने के कारण महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं को आवाजाही और दैनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इलाके में पानी निकासी की व्यवस्था व्यवस्थित ढंग से नहीं होने की वजह से कई अन्य स्थानों पर भी जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्र के कई अन्य राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में भी बरसात का पानी जमा हो गया है।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जालौर के नेतृत्व में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल ने कहा कि देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है, जो केंद्र सरकार की विफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है और अब उनकी मेहनत तथा भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने कहा कि छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की। इसके अलावा एससी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त व्यवस्था लागू करने की मांग रखी। प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि जब तक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, नगराध्यक्ष मुमताज अली, एससी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, लक्ष्मण साखला, मंडल अध्यक्ष सवालाराम देवासी, किशनाराम चौधरी, सुरेश मेघवाल, देवाराम साखला, अनिल पंडत, महेंद्र सोनगरा, उम्मेद सिंह चारण, करनाराम तीखी, पुखराज माली, जोगाराम सरगरा, मदन सिंह, नैनाराम, मोताराम, मंगलाराम, नाथाराम, रविंद्र संत, रमेश और अक्षर खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जालौर के नेतृत्व में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल ने कहा कि देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है, जो केंद्र सरकार की विफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है और अब उनकी मेहनत तथा भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने कहा कि छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की। इसके अलावा एससी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त व्यवस्था लागू करने की मांग रखी।

प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि जब तक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, नगराध्यक्ष मुमताज अली, एससी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, लक्ष्मण साखला, मंडल अध्यक्ष सवालाराम देवासी, किशनाराम चौधरी, सुरेश मेघवाल, देवाराम साखला, अनिल पंडत, महेंद्र सोनगरा, उम्मेद सिंह चारण, करनाराम तीखी, पुखराज माली, जोगाराम सरगरा, मदन सिंह, नैनाराम, मोताराम, मंगलाराम, नाथाराम, रविंद्र संत, रमेश और अक्षर खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_News Samachar Nation jalor
    News Samachar Nation jalor
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जालोर के धवला क्षेत्र में पत्थर परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालकों से कथित रूप से फर्जी रसीदों के माध्यम से अवैध वसूली किए जाने का मामला गरमा गया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर इकाई ने जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में खनिज विभाग, जालोर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। शिवसेना (UBT) का आरोप है कि धवला क्षेत्र में ट्रैक्टर चालकों से प्रति ट्रैक्टर लगभग ₹300 की राशि खनिज विभाग और रॉयल्टी ठेके के नाम पर वसूली जा रही है। आरोप के अनुसार, खेजरला निवासी इंसाफ खान द्वारा यह राशि ली जा रही है और बदले में ऐसी रसीदें दी जा रही हैं जिन पर किसी अधिकृत ठेकेदार का नाम, टेंडर संख्या, जीएसटी नंबर या खनिज विभाग की स्वीकृति अंकित नहीं है। संगठन ने संदिग्ध रसीदों की प्रतियां खनिज विभाग को सौंपते हुए आशंका जताई है कि इस पूरे खेल में विभाग के कुछ अधिकारियों या कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। संगठन ने छह प्रमुख मांगें रखते हुए अवैध वसूली की उच्च स्तरीय जांच करने, दस्तावेजों को सार्वजनिक करने, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई करने और ट्रैक्टर चालकों से वसूली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित ने चेतावनी दी है कि यदि खनिज विभाग ने शीघ्र निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो संगठन व्यापक जनआंदोलन, धरना-प्रदर्शन और अन्य लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगा। इस दौरान शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, उप शहर प्रमुख रामसिंह राव, पुनमोजी माली, वार्ड प्रमुख सुरेश सरगरा, सूरज बामणिया और दिनेश राणा सहित कई शिवसैनिक उपस्थित रहे।
    1
    जालोर के धवला क्षेत्र में पत्थर परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालकों से कथित रूप से फर्जी रसीदों के माध्यम से अवैध वसूली किए जाने का मामला गरमा गया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर इकाई ने जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में खनिज विभाग, जालोर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

शिवसेना (UBT) का आरोप है कि धवला क्षेत्र में ट्रैक्टर चालकों से प्रति ट्रैक्टर लगभग ₹300 की राशि खनिज विभाग और रॉयल्टी ठेके के नाम पर वसूली जा रही है। आरोप के अनुसार, खेजरला निवासी इंसाफ खान द्वारा यह राशि ली जा रही है और बदले में ऐसी रसीदें दी जा रही हैं जिन पर किसी अधिकृत ठेकेदार का नाम, टेंडर संख्या, जीएसटी नंबर या खनिज विभाग की स्वीकृति अंकित नहीं है। संगठन ने संदिग्ध रसीदों की प्रतियां खनिज विभाग को सौंपते हुए आशंका जताई है कि इस पूरे खेल में विभाग के कुछ अधिकारियों या कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है।

संगठन ने छह प्रमुख मांगें रखते हुए अवैध वसूली की उच्च स्तरीय जांच करने, दस्तावेजों को सार्वजनिक करने, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई करने और ट्रैक्टर चालकों से वसूली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित ने चेतावनी दी है कि यदि खनिज विभाग ने शीघ्र निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो संगठन व्यापक जनआंदोलन, धरना-प्रदर्शन और अन्य लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगा। इस दौरान शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, उप शहर प्रमुख रामसिंह राव, पुनमोजी माली, वार्ड प्रमुख सुरेश सरगरा, सूरज बामणिया और दिनेश राणा सहित कई शिवसैनिक उपस्थित रहे।
    user_News Samachar Nation jalor
    News Samachar Nation jalor
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • मेरी मां का भवन अत्यंत प्यारा और बेहद सुंदर लगता है। मां के भवन की सुंदरता और वहां का नजारा इतना अद्भुत है कि ऐसा दृश्य स्वर्ग में भी देखने को नहीं मिलता।
    1
    मेरी मां का भवन अत्यंत प्यारा और बेहद सुंदर लगता है। मां के भवन की सुंदरता और वहां का नजारा इतना अद्भुत है कि ऐसा दृश्य स्वर्ग में भी देखने को नहीं मिलता।
    user_Ishwar Jit
    Ishwar Jit
    शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.