Shuru
Apke Nagar Ki App…
मशहूर गायक लवली मान ने गाया गणपति महोत्सव में सुंदर भजन ! मशहूर गायक लवली मान ने गाया गणपति महोत्सव में सुंदर भजन !
HR02 City News
मशहूर गायक लवली मान ने गाया गणपति महोत्सव में सुंदर भजन ! मशहूर गायक लवली मान ने गाया गणपति महोत्सव में सुंदर भजन !
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- त्यौहारों को लेकर सहारनपुर पुलिस अलर्ट, थाना मंडी प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च; सघन चेकिंग अभियान जारी अजीम अख्तर (दैनिक मानव जगत) सहारनपुर: आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहारनपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने और अराजक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग और पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मंडी प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से तलाशी ली गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से सीधा संवाद स्थापित किया। थाना मंडी प्रभारी ने लोगों से अपील की कि त्यौहारों के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। थाना मंडी पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावी बनाए रखना और हर नागरिक को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- 13 महीने की करेंसी जांच में बड़ा खुलासा: एक्सिस बैंक के चेस्ट में मिले ₹4.63 लाख के नकली नोट, मचा हड़कंप 13 महीने की करेंसी जांच में बड़ा खुलासा: एक्सिस बैंक के चेस्ट में मिले ₹4.63 लाख के नकली नोट, मचा हड़कंप मेरठ। सहारनपुर के बाद अब मेरठ से नकली करेंसी मिलने का बड़ा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में करीब 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 13 महीनों की करेंसी की जांच के दौरान नकली नोट सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के करेंसी चेस्ट में नकली नोट पहुंचने के स्रोत और इसके पीछे किसी गिरोह की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान बैंक में जमा हुई करेंसी, नोटों के रिकॉर्ड और संबंधित लेनदेन को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नकली करेंसी मिलने के प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि नकली नोटों के स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। करीब 13 महीने की करेंसी की जांच में इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि ये नोट बैंक के करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे और इन्हें प्रचलन में लाने के पीछे कौन लोग शामिल हैं।1
- 🔥 बड़ी खबर: BJP का बड़ा दावा — EC में मतभेद का कोई सबूत नहीं, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना! 🔥 बड़ी खबर: BJP का बड़ा दावा — EC में मतभेद का कोई सबूत नहीं, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना!1
- * *सहकारी गन्ना समिति की वार्षिक बैठक में 6 चीनी मिलों के क्षेत्र सुरक्षण पर गहन चर्चा* * *किसानों ने दिए सैकड़ो प्रस्ताव सभी प्रस्ताव गन्ना आयुक्त को भेज की जाएगी मजबूत पैरवी : मनोज पुंडीर* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर (राकेश ठाकुर)।सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष चौधरी मनोज पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में बिडवी, शेरमऊ, गांगनौली, देवबंद, गागलहेड़ी और सरसावा चीनी मिलों के गन्ना क्षेत्र सुरक्षण संबंधी किसानों के सभी प्रस्तावों पर गहन चिंतन करते हुए समस्त प्रस्ताव उत्तर प्रदेश की गन्ना एवं चीनी आयुक्त महोदया को भेज कर लखनऊ तक प्रभावी पैरवी का निर्णय लिया गया। सहारनपुर के समिति सभागार में आयोजित सामान्य निकाय बैठक का शुभारंभ सचिव अजीत कुमार सिंह व मुख्य लिपिक अवनीश कुमार द्वारा अध्यक्ष चौ. मनोज पुंडीर व सभी निदेशक मंडल का गुलदस्ते हुए फूल मालाओं से अभिनंदन करने के साथ हुआ। किसानों ने बजाज हिन्दुस्थान लि.गांगनौली पर बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और अपना गन्ना देवबंद व बिडवी मिलों को देने की मांग की। गागलहेड़ी का प्रतिनिधि न आने पर किसानों ने मिल संचालन पर संशय जताते हुए मिल चलवाने की मांग की। त्रिवेणी चीनी मिल देवबंद के गन्ना महाप्रबंधक विपिन त्यागी ने सभी किसानों को शीघ्र भुगतान और दी जाने वाली सभी सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए अपना गन्ना मिल को देने के लिए आमंत्रित किया। अध्यक्ष मनोज पुंडीर ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से लेकर गन्ना आयुक्त, उ.प्र. को भेजने और लखनऊ स्तर पर मजबूत पैरवी का आश्वासन सभी किसानों को दिया। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष मनोज पुण्डीर, उपाध्यक्ष स्वराज सिंह, संचालक सदस्य नवाब सिंह, श्याम सिंह, राजेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, सुभाष चौधरी,विनोद कुमार, संचालक सदस्य श्रीमती सुषमा देवी पत्नी चौ० विनय कुमार, श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी विरवेन्द्र सिंह, नामित संचालक उदय सिंह सहित बिडवी के संतोष कुमार सिंह, शेरमऊ के प्रवेंद्र राठी, देवबंद के विपिन त्यागी और गांगनौली के ओमवीर सिंह मौजूद रहे, जबकि गागलहेड़ी व सरसावा का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा।संचालन सचिव अजीत कुमार सिंह ने किया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट4
- सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दरोगा का हंगामा: बेटी से मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज, आधे घंटे तक चला ड्रामा सहारनपुर बेटी के साथ मारपीट और अभद्रता के आरोपों में कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को रिटायर्ड दरोगा ने एसएसपी ऑफिस में हंगामा कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बुजुर्ग पूर्व दरोगा को अपने पास बुलाकर उनकी बात सुनी।मामला नकुड़ क्षेत्र के नल्हेड़ा गांव का है। यहां की जीएनएम छात्रा प्रीति ने एसएसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में गांव के अमित कुमार और मनोज कुमार समेत कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं।प्रीति के मुताबिक, घटना के समय वह अपनी बहन उपासना के साथ कमरे में पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि दोनों युवक देशी कट्टे लेकर कमरे में घुसे और दोनों बहनों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।प्रीति ने आरोप लगाया कि अंबेहटा पीर चौकी और नकुड़ थाने में शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अस्पताल में भी मेडिकल नहीं कराने का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और मेडिकल कराने की मांग की है।1
- 13 महीने की करेंसी जांच में बड़ा खुलासा: एक्सिस बैंक के चेस्ट में मिले ₹4.63 लाख के नकली नोट, मचा हड़कंप मेरठ। सहारनपुर के बाद अब मेरठ से नकली करेंसी मिलने का बड़ा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में करीब 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 13 महीनों की करेंसी की जांच के दौरान नकली नोट सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के करेंसी चेस्ट में नकली नोट पहुंचने के स्रोत और इसके पीछे किसी गिरोह की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान बैंक में जमा हुई करेंसी, नोटों के रिकॉर्ड और संबंधित लेनदेन को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नकली करेंसी मिलने के प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि नकली नोटों के स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। करीब 13 महीने की करेंसी की जांच में इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि ये नोट बैंक के करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे और इन्हें प्रचलन में लाने के पीछे कौन लोग शामिल हैं।1
- 5 दिन वर्किंग किए जाने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन 3 दिन रहेंगे बैंक बंद एकर पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, 28 से तीन दिन की हड़ताल वीओ यमुनानगर में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने गुरुवार को कन्हैया साहिब चौक के नजदीक संत निश्चल सिंह स्कूल के सामने स्थित एसबीआई शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मचारियों ने कहा कि उनकी यह मांग पिछले करीब ढाई साल से सरकार के समक्ष लंबित है, लेकिन अभी तक इस पर निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन अवकाश की व्यवस्था लागू होने से बैंक कर्मचारियों को भी अन्य विभागों की तरह सप्ताह में दो दिन अवकाश मिल सकेगा। वीओ 2 बैक कर्मचारी विकास शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर 11 सितंबर को भी यमुनानगर में सैकड़ों बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे थे। इसके बावजूद मांग पर कोई फैसला नहीं होने के कारण कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि अब 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण आम लोगों और बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है, इसकी जानकारी पहले ही सरकार को दी जा चुकी है। कर्मचारियों ने सरकार से अपील की कि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि बार-बार हड़ताल करने की स्थिति न बने। विकास शर्मा ने कहा कि जब कई अन्य विभागों में पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू है तो बैंक कर्मचारियों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति को लेकर कर्मचारी संगठनों के शीर्ष नेतृत्व की सरकार के साथ बातचीत जारी है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रोष जताया। बाइट विकास शर्मा बैंक एम्पलाइज यमुनानगर2
- शाकंभरी देवी झंडा मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: पुलिस ने संभाली यातायात की कमान, श्रद्धालुओं को बांटा पानी व कोल्ड ड्रिंक अजीम अख्तर सहारनपुर: सिद्धपीठ माता शाकंभरी देवी के झंडा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और डीजे वाहनों के आगमन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के साथ यातायात का दबाव बढ़ गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत को देखते हुए सहारनपुर पुलिस और यातायात पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और मार्ग पर सुचारू आवागमन बहाल कराया। तत्परता से सुचारू कराया गया यातायात मेले के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और वाहनों के कारण कुछ समय के लिए सड़कों पर यातायात का भारी दबाव बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस की मुस्तैदी से कुछ ही समय में व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर नजर मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल द्वारा पूरे मेला परिसर और प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर सकें। गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए पानी व कोल्ड ड्रिंक का वितरण मेले में आए श्रद्धालुओं को गर्मी और थकान से राहत दिलाने के लिए पुलिस व प्रशासन के सहयोग से सेवा कार्य भी चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को पीने का पानी और कोल्ड ड्रिंक वितरित कर राहत पहुंचाई, जिसकी श्रद्धालुओं ने सराहना की। पुलिस प्रशासन की अपील सहारनपुर पुलिस ने मेले में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य और अनुशासन बनाए रखें। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। पुलिस ने नागरिकों से प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।3
- मेरठ: एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिले मेरठ: एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिले मेरठ में एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिलने का मामला सामने आया है, करीब 13 महीनों के नोटों की जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ, इस करेंसी चेस्ट से एक्सिस बैंक की 186 शाखाएं जुड़ी हुई हैं, शाखा प्रबंधक सरताज सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, मामले में आगे की कार्रवाई सहारनपुर नकली नोटकांड की तरह एनआईए को भेजे जाने की संभावना है1