logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजनांदगांव जिले की सुरगी पुलिस चौकी ने गांव में नशे की हालत में विवाद, हंगामा और उपद्रव कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। ग्राम सुरगी और उसरीबोड़ के ग्रामीणों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जसवंत उर्फ जस्सू साहू, कुबेर निषाद, उत्तम कुमार निषाद, विजय यादव और चुम्मन साहू को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें राजनांदगांव जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ ही स्पष्ट किया है कि कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

8 hrs ago
user_Jaideep Sharma
Jaideep Sharma
राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago

राजनांदगांव जिले की सुरगी पुलिस चौकी ने गांव में नशे की हालत में विवाद, हंगामा और उपद्रव कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। ग्राम सुरगी और उसरीबोड़ के ग्रामीणों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जसवंत उर्फ जस्सू साहू, कुबेर निषाद, उत्तम कुमार निषाद, विजय यादव और चुम्मन साहू को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें राजनांदगांव जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ ही स्पष्ट किया है कि कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • नकटी के ग्रामीणों के समर्थन में कांग्रेस की न्याय पदयात्रा शुरू हो गई है। क्षेत्र में हुई बुलडोजर कार्रवाई के कड़े विरोध में यह मार्च निकाला जा रहा है, जो लोकभवन तक जाएगा।
    1
    नकटी के ग्रामीणों के समर्थन में कांग्रेस की न्याय पदयात्रा शुरू हो गई है। क्षेत्र में हुई बुलडोजर कार्रवाई के कड़े विरोध में यह मार्च निकाला जा रहा है, जो लोकभवन तक जाएगा।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खुर्सीपार क्षेत्र में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को परेशान करने, उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने तथा शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में संलिप्त दो अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लेकर उनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल और एक लकड़ी की हॉकी स्टिक भी बरामद की है। इस घटना के संबंध में 13 जुलाई 2026 की रात लगभग 8:40 बजे प्रार्थी मोहम्मद शब्बीर ने खुर्सीपार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मदनी मस्जिद के पास, मदरसा जोन-02 में कुछ युवक स्कूली बच्चों को सुनसान स्थान पर रोककर धमकाते हैं और पैसे मांगते हैं। शिकायत के बाद हरकत में आई खुर्सीपार पुलिस ने अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट और उनकी टीम ने स्कूल के समय ही मौके पर पहुंचकर आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय युवराज साहू (निवासी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार) और 21 वर्षीय शेखर गुप्ता (निवासी एच.सी.एल. कॉलोनी, खुर्सीपार) के रूप में हुई है, जिन्होंने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। दुर्ग पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई के बाद आम नागरिकों, अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की मारपीट, धमकी या अवैध वसूली जैसी आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, क्योंकि विद्यार्थियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    1
    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खुर्सीपार क्षेत्र में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को परेशान करने, उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने तथा शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में संलिप्त दो अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लेकर उनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल और एक लकड़ी की हॉकी स्टिक भी बरामद की है।

इस घटना के संबंध में 13 जुलाई 2026 की रात लगभग 8:40 बजे प्रार्थी मोहम्मद शब्बीर ने खुर्सीपार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मदनी मस्जिद के पास, मदरसा जोन-02 में कुछ युवक स्कूली बच्चों को सुनसान स्थान पर रोककर धमकाते हैं और पैसे मांगते हैं। शिकायत के बाद हरकत में आई खुर्सीपार पुलिस ने अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट और उनकी टीम ने स्कूल के समय ही मौके पर पहुंचकर आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय युवराज साहू (निवासी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार) और 21 वर्षीय शेखर गुप्ता (निवासी एच.सी.एल. कॉलोनी, खुर्सीपार) के रूप में हुई है, जिन्होंने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। दुर्ग पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई के बाद आम नागरिकों, अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की मारपीट, धमकी या अवैध वसूली जैसी आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, क्योंकि विद्यार्थियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गंडई नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 में स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में देर शाम और रात के समय शराबखोरी किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। बुधवार 15 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और आंगनबाड़ी केंद्रों की सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि आंगनबाड़ी परिसर में शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल गिलास और अन्य कचरा बिखरा हुआ मिला है। लोगों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व इस परिसर का उपयोग शराब पीने के लिए कर रहे हैं, जिससे यहां की स्वच्छता और गरिमा प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, शिक्षा और सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन ऐसे स्थान पर इस तरह की गतिविधियां बच्चों और अभिभावकों के बीच गलत संदेश भेज रही हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं। स्थानीय लोगों ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रशासन से इस पूरे मामले की त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, परिसर की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की पुरजोर मांग की है।
    1
    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गंडई नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 में स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में देर शाम और रात के समय शराबखोरी किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। बुधवार 15 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और आंगनबाड़ी केंद्रों की सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि आंगनबाड़ी परिसर में शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल गिलास और अन्य कचरा बिखरा हुआ मिला है। लोगों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व इस परिसर का उपयोग शराब पीने के लिए कर रहे हैं, जिससे यहां की स्वच्छता और गरिमा प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, शिक्षा और सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन ऐसे स्थान पर इस तरह की गतिविधियां बच्चों और अभिभावकों के बीच गलत संदेश भेज रही हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं। स्थानीय लोगों ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रशासन से इस पूरे मामले की त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, परिसर की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की पुरजोर मांग की है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर सरकार और पुलिस को बड़ा संदेश दिया है। आकांक्षा टोप्पो अक्सर अपने वीडियो के जरिए नेताओं और सरकार पर तीखे सवाल उठाने के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में वायरल हुए उनके कई वीडियो में उन्होंने मैनपाट का एक मुद्दा उठाया है, जहां पुलिस कथित वीडियो में गाली-गलौज करती हुई दिखाई दे रही है। इस कथित वीडियो को लेकर आकांक्षा टोप्पो ने पुलिस और सरकार के सामने तीखे सवाल खड़े किए हैं।
    1
    छत्तीसगढ़ की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर सरकार और पुलिस को बड़ा संदेश दिया है। आकांक्षा टोप्पो अक्सर अपने वीडियो के जरिए नेताओं और सरकार पर तीखे सवाल उठाने के लिए चर्चा में बनी रहती हैं।

हाल ही में वायरल हुए उनके कई वीडियो में उन्होंने मैनपाट का एक मुद्दा उठाया है, जहां पुलिस कथित वीडियो में गाली-गलौज करती हुई दिखाई दे रही है। इस कथित वीडियो को लेकर आकांक्षा टोप्पो ने पुलिस और सरकार के सामने तीखे सवाल खड़े किए हैं।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • गोबरा नवापारा के महानदी त्रिवेणी संगम में दो बच्चों की जान बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वार्ड क्रमांक 15 इंदिरा मार्केट निवासी स्वर्गीय प्रदीप कश्यप के परिजनों से भाजपा युवा नेता किशोर देवांगन ने मुलाकात की। देवांगन ने उनके घर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की और स्वर्गीय कश्यप के साहस व मानवता भरे कार्य को नमन करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विगत दिनों महानदी के गहरे पानी में दो बच्चे डूबने लगे थे, जिन्हें बचाने के लिए प्रदीप कश्यप ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान वे स्वयं गहरे पानी में चले गए और उनकी दुखद मृत्यु हो गई। भाजपा युवा नेता किशोर देवांगन ने इस सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रदीप कश्यप ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने प्राणों की चिंता किए बिना दो बच्चों का जीवन बचाया, जो सदैव प्रेरणादायी रहेगा। देवांगन ने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। इस मुलाकात के अवसर पर परिवार के सदस्यों ने भी स्वर्गीय प्रदीप कश्यप के साहस और उनके इस महान बलिदान को याद किया।
    1
    गोबरा नवापारा के महानदी त्रिवेणी संगम में दो बच्चों की जान बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वार्ड क्रमांक 15 इंदिरा मार्केट निवासी स्वर्गीय प्रदीप कश्यप के परिजनों से भाजपा युवा नेता किशोर देवांगन ने मुलाकात की। देवांगन ने उनके घर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की और स्वर्गीय कश्यप के साहस व मानवता भरे कार्य को नमन करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विगत दिनों महानदी के गहरे पानी में दो बच्चे डूबने लगे थे, जिन्हें बचाने के लिए प्रदीप कश्यप ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान वे स्वयं गहरे पानी में चले गए और उनकी दुखद मृत्यु हो गई।

भाजपा युवा नेता किशोर देवांगन ने इस सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रदीप कश्यप ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने प्राणों की चिंता किए बिना दो बच्चों का जीवन बचाया, जो सदैव प्रेरणादायी रहेगा। देवांगन ने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। इस मुलाकात के अवसर पर परिवार के सदस्यों ने भी स्वर्गीय प्रदीप कश्यप के साहस और उनके इस महान बलिदान को याद किया।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। सर्व आदिवासी समाज, गोंडवाना समाज और युवा प्रभाग की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष का जिला स्तरीय भव्य आयोजन अंतागढ़ में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ किया जाएगा। बैठक के दौरान समाज की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक पहचान, सामाजिक एकता और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही, समाज की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से शासन तक पहुंचाने के लिए एक विस्तृत रणनीति भी तैयार की गई है। बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि विश्व आदिवासी दिवस समाज की पहचान, गौरव और अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। इस आयोजन को पूरी तरह ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए जिलेभर के समाजजनों, युवाओं और महिलाओं से बड़ी से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। सर्व आदिवासी समाज, गोंडवाना समाज और युवा प्रभाग की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष का जिला स्तरीय भव्य आयोजन अंतागढ़ में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ किया जाएगा। बैठक के दौरान समाज की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक पहचान, सामाजिक एकता और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही, समाज की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से शासन तक पहुंचाने के लिए एक विस्तृत रणनीति भी तैयार की गई है।

बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि विश्व आदिवासी दिवस समाज की पहचान, गौरव और अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। इस आयोजन को पूरी तरह ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए जिलेभर के समाजजनों, युवाओं और महिलाओं से बड़ी से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • राजनांदगांव में जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने 14 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में एसपी ने बेसिक पुलिसिंग और बीट प्रणाली को अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने थाना और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में पुलिस की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित करने और विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार माइक्रो लेवल कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में लंबित मर्ग, गुम इंसान, शिकायतों और पुराने आपराधिक मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। एसपी अंकिता शर्मा ने निर्देशित किया कि जिन मामलों में संज्ञेय अपराध पाया जाता है, उनमें तत्काल अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए और असंज्ञेय मामलों में नियमानुसार अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत कर प्रकरणों का त्वरित निपटारा किया जाए। विवेचना की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और साइबर साक्ष्यों जैसे डिजिटल प्रमाणों को समय पर संकलित करने तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को थाने आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ संवेदनशील, शिष्ट और सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने की सख्त हिदायत दी। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डायल-112 वाहनों के रिस्पॉन्स टाइम की नियमित समीक्षा करने और घटनास्थल पर जल्द पहुंचने के निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए निगरानीशुदा बदमाशों की लगातार चेकिंग के साथ होटल, ढाबा, लॉज और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित जांच अभियान चलाने तथा साइबर ठगी से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित करने को कहा गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पीक ऑवर्स के दौरान व्यस्त चौकों पर थानों से कम से कम एक आरक्षक की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी डोंगरगांव मंजुलता बाज, एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरीनंदन नायक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय केपी मरकाम और उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन एम्ब्रोज कुजूर सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
    1
    राजनांदगांव में जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने 14 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में एसपी ने बेसिक पुलिसिंग और बीट प्रणाली को अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने थाना और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में पुलिस की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित करने और विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार माइक्रो लेवल कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में लंबित मर्ग, गुम इंसान, शिकायतों और पुराने आपराधिक मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। एसपी अंकिता शर्मा ने निर्देशित किया कि जिन मामलों में संज्ञेय अपराध पाया जाता है, उनमें तत्काल अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए और असंज्ञेय मामलों में नियमानुसार अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत कर प्रकरणों का त्वरित निपटारा किया जाए। विवेचना की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और साइबर साक्ष्यों जैसे डिजिटल प्रमाणों को समय पर संकलित करने तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को थाने आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ संवेदनशील, शिष्ट और सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने की सख्त हिदायत दी।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डायल-112 वाहनों के रिस्पॉन्स टाइम की नियमित समीक्षा करने और घटनास्थल पर जल्द पहुंचने के निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए निगरानीशुदा बदमाशों की लगातार चेकिंग के साथ होटल, ढाबा, लॉज और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित जांच अभियान चलाने तथा साइबर ठगी से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित करने को कहा गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पीक ऑवर्स के दौरान व्यस्त चौकों पर थानों से कम से कम एक आरक्षक की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी डोंगरगांव मंजुलता बाज, एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरीनंदन नायक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय केपी मरकाम और उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन एम्ब्रोज कुजूर सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • अहमदाबाद के राजीव नगर में एक पुल के नीचे एक अधेड़ व्यक्ति की सरेराह हत्या कर दी गई है। यह वारदात अहमदाबाद जंक्शन के पास स्थित राजीव नगर गांव की है। यहां तीन से चार लोगों ने मिलकर इस कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है।
    1
    अहमदाबाद के राजीव नगर में एक पुल के नीचे एक अधेड़ व्यक्ति की सरेराह हत्या कर दी गई है। यह वारदात अहमदाबाद जंक्शन के पास स्थित राजीव नगर गांव की है। यहां तीन से चार लोगों ने मिलकर इस कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है।
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.