थाना साइबर क्राइम हाथरस पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए डिजिटल हस्ताक्षर करके कम्पनी के डायरेक्टर पर से त्यागपत्र एवं कम्पनी के बैंक में सह-खातेदार से हटाने एवं टैंडर के रूपये हडपने वाले 02 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। अवगत कराना है कि दिनांक 06.01.2026 को वादी नवल किशोर शर्मा पुत्र स्व0 श्री मुंशीलाल शर्मा निवासी एफ 12 वाटर वर्क्स कालोनी, हाथरस गेट जनपद हाथरस द्वारा थाना साइबर क्राइम हाथरस पर सूचना दी कि एक कंपनी मैनी सक्सैना ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर थे । कंपनी के अन्य डायरेक्टर व प्रतिनिधियो ने मिलकर नवल किशोर शर्मा को बिना बताये नवल किशोर शर्मा के त्यागपत्र पर फर्जी डिजीटल हस्ताक्षर कर षडयंत्र कर ROC ऑफिस कानपुर मे भेजकर डायरेक्टर के पद से हटा दिया तथा कंपनी की ठेकेदारी मे किये गये कार्य से प्राप्त राशि को धोखा देकर हडप लिया है । वादी कि लिखित तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसके क्रम मे पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार साइबर अपराधियों की धर पकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व मे टीमों का गठन किया गया । जिसके क्रम में थाना साईबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा टैक्नीकल इंटैलीजेंस आदि का प्रयोग कर साक्ष्य एकत्र करते हुए दिनांक 21.02.2026 को धोखाधडी कर डिजिटल सिग्नेचर का प्रयोग कर कम्पनी के डायरेक्टर पर से त्यागपत्र दिलाने एवं बैंक में डिजिटल सिग्नेचर का प्रयोग कर कम्पनी के सहखाते से हटाने के अभियोग में अभियुक्त अक्षय मैनी व नरेन्द्र मैनी उपरोक्त को जनपद मुरादाबाद के थाना मूढा पांडेय क्षेत्र स्थित आयसर की एजेंसी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । *अपराध का तरीका*- वादी नवल किशोर शर्मा एक मैनी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर थे । जब उस कंपनी का टैंडर का पेमेंट आने वाला था तब उस कंपनी के दूसरे डायरेक्टर अक्षय मैनी व नरेन्द्र मैनी कंपनी के CS निखिल रस्तोगी व संदीप शर्मा ने मिलकर एक षडयंत्र के तहत मार्च 2024 मे कंपनी का इनकम टैक्स रिटर्न भरने के नाम पर नवल किशोर शर्मा से उनके डिजीटल हस्ताक्षर ले लिये । निखिल रस्तोगी ने कंपनी के डायरेक्टर अक्षय मैनी व नरेन्द्र मैनी व संदीप शर्मा के साथ मिलकर नवल किशोर शर्मा के डिजीटल हस्ताक्षर नवल किशोर शर्मा को बिना जानकारी दिये उनके त्यागपत्र पर लगाकर ROC ऑफिस कानपुर भेज दिया गया । इस प्रकार षडयंत्र कर कंपनी की ठेकेदारी मे किये गये कार्य से प्राप्त धनराशि जो HDFC BANK मे आई उसे अपने स्वार्थ के लिए उपयोग कर लिया उसके बाद किसी तरह से PNB बैंक में आये धन को भी खुर्द- बुर्द कर दिया । पूछताछ का विवरण– गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि नरेन्द्र मैनी व उसका पुत्र अक्षय मैनी, मैनी सक्सेना ट्रान्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड रामपुर का प्रतिनिधि है । इस कम्पनी के अन्य डायरेक्टर/ पार्टनर अक्षय मैनी, अनीता मैनी, आदित्य रंजन, पंकज नारंग, सन्दीप शर्मा (प्रतिनिधि)है व निखिल रस्तोगी कम्पनी सेक्रेटरी जो कि हमारी कम्पनी का वित्तीय कामकाज, इनकमटैक्स रिटर्न व जीएसटी का काम देखता है । हम दोनों व सन्दीप शर्मा ने हाथरस के नवल किशोर शर्मा से हाथरस एवं मुरसान ब्लाक के सिंगल स्टेज डोर स्टैप डिलेवरी की पार्टनरशिप के लिये संपर्क किया था, जिसमे नवन किशोर शर्मा को हमने अपनी कम्पनी मैनी सक्सेना ट्रान्सपोर्ट लिमिटेड में डायरेक्टर नियुक्त किया और कम्पनी के सिविल लाइन्स रामपुर के एचडीएफसी बैंक में सहखातेदार बनाया और हाथरस में जुलाई 2022 से 2024 तक आरएफसी व पीसीएफ के टैन्डर के काम में नवल किशोर शर्मा व जय शर्मा व नवल किशोर शर्मा के पुत्र तरुण शर्मा ने कार्य किया और अपना काफी पैसा उस टैन्डर को पूरा करने में लगा दिया । जब टैन्डर का कार्य खत्म हो गया जिसके एवज में एचडीएफसी बैंक में टैन्डर मे किये गये कार्य की धनराशि आनी थी तो हम दोनों व संदीप शर्मा, निखिल रस्तोगी के मन में लालच आ गया और की नवल किशोर शर्मा को मैनी सक्सेना ट्रान्सपोर्ट कम्पनी के डायरेक्टर पद से हटाने एवं कम्पनी के एचडीएफसी बैंक के खाते से नवल किशोर शर्मा का नाम हटाने की योजना बनाई । माह मार्च में योजनानुसार कम्पनी का रिटर्न भरने के नाम पर निखिल रस्तोगी ने नवल किशोर शर्मा से मोबाइल से बात कर भरोसे में लेकर नवल किशोर शर्मा के डिजीटल हस्ताक्षर ले लिये और रामपुर में एक साइबर कैफे खोजा जिसमें कोई सीसीटीवी कैमरे न लगे हो और ना ही वहाँ कोई एन्ट्री रजिस्टर हो जिसके उपरान्त मार्च 2024 में हम लोगों ने साइबर कैफे से नवल किशोर शर्मा के डिजीटल सिग्नेचर को उनके कम्पनी के डायरेक्टर पद के त्याग पत्र पर लगाकर अपलोड कर दिया कम्पनी रजिस्ट्रार आफिस कानपुर भेज दिया । जिसके एवज में निखिल रस्तोगी को हमने 01 लाख रुपये नगद दिये थे व संदीप शर्मा को करीब साढे चार लाख रुपये दिये थे और उसके बाद मैनी सक्सेना ट्रान्सपोर्ट प्राइवेट कम्पनी के एचडीएफसी बैंक के सहखाते से भी नवल किशोर शर्मा को भी अलग कर दिया और टेन्डर के कार्य से आयी एचडीएफसी बैंक की धनराशि को हजम कर लिया और नवल किशोर शर्मा को उसके कार्य का हिस्सा नही दिया तथा मैनी सक्सेना ट्रान्सपोर्ट कम्पनी का दूसरा पंजाब नैशलन बैंक का खाता लगवा दिया । कम्पनी द्वारा हाथरस मे लिये गये टैन्डर के कार्य की धनराशि पंजाब नैशनल बैंक के खाते मे आना शुरु हो गयी और धनराशि हमने अपनी निजी देनदारियों व निजी ट्रकों की किश्तो को चुकता करने में खर्च कर दिये । गिरफ्तार अभियुक्तगण अक्षय मैनी व नरेन्द्र कुमार मैनी उपरोक्त से विस्तृत पूछताछ करते हुये जानकारी की जा रही है । तथा घटना मे शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रायस करते हुए पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है । *नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*- 1.अक्षय मैनी पुत्र नरेन्द्र मैनी निवासी हाउस नं0 17 लंगरखाना नीयर ज्वाला पैलेस पीपल टोला सदर रामपुर । 2. नरेन्द्र कुमार मैनी पुत्र कृष्णलाल मैनी निवासी हाउस नं0 17 लंगरखाना स्ट्रीट टैगोर स्कूल पीपल टोला रामपुर । *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 01/2026, धारा 318(4) , 351(2) बीएनएस 66(डी), 66( सी ) आई0टी0 एक्ट थाना साइबर क्राइम जनपद हाथरस । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम*- निरीक्षक आशीष कुमार सिंह साइबर क्राइम थाना हाथरस जनपद हाथरस ।

- हाथरस में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल हस्ताक्षर के दुरुपयोग से कंपनी डायरेक्टर को पद से हटाकर टेंडर की रकम हड़पने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में की गई। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने फर्जी डिजिटल सिग्नेचर के जरिए आरओसी कानपुर में त्यागपत्र अपलोड कर डायरेक्टर को हटा दिया और बैंक खातों में आई टेंडर की धनराशि का गबन कर लिया। साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को मुरादाबाद के मूंढा पांडेय क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।1
- गहरी' साजिश या सरकारी 'मंजूरी'?1
- यूपी के तमाम जिलों में रोजगार मेलों की शुरुआत, सीधे इंटरव्यू देकर मिलेगी नौकरीउत्तर प्रदेश में 28 फरवरी तक 20 से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन होगा. निजी कंपनियां सीधे इंटरव्यू के जरिए युवाओं को नौकरी का मौका देंगी. 10वीं से ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है. प्रदेशभर के युवाओं को अब रोजगार की जानकारी के लिए दर दर नहीं भटकना पड़ेगा. बस एक जगह जाकर ही उन्हें रोजगार से जुड़ी बड़ी जानकारियां मिल जाएंगी. प्रदेश सरकार ने युवाओं की परेशानी कम करने के लिए रोजगार मेले आयोजित करने का फैसला किया है. ये मेले किसी एक जगह पर नहीं लगेंगे. बल्कि अलग अलग स्थानों पर अलग अलग दिन लगा करेंगे. अलग अलग जिलों में 28 फरवरी तक 20 से ज्यादा रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा. इन मेलों में निजी कंपनियां और संस्थान हिस्सा लेंगे और योग्य उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के जरिए नौकरी पाने का मौका मिलेगा.1
- 22 Feb 2026 | Julana, Jind (Haryana) Foundation of a new Gau Shala is being laid in Julana village. Yuvi Lather & Teju Lather have donated their ancestral land worth crores for Gau Mata. This is our Karm and Dharm. Everyone is invited to join and support this noble cause. Connect: 98965774751
- 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त म पुलिस मुठभेड़ के गिरफ्तार । *पूर्व में उक्त घटना में शामिल 07 अभियुक्तो को हाथरस पुलिस द्वारा व अन्य 02 अभियुक्तो को हरियाणा पुलिस द्वारा, कुल 09 अभियुक्तो को जेल भेजा जा चुका है ।* अवगत कराना है कि दिनांक 05.02.2026 को वादिया डौली कुमारी पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सादाबाद पर सूचना दी कि दिनाँक 05.02.2026 को उसका भाई अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद भारतीय सेना का सैनिक है । वह हाथरस न्यायालय से अपनी तारीख करके मित्र की कार से आगरा की तरफ आ रहा था । तभी चन्द्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार व मोटर साइकिल सवार लोगों द्वारा उसके ऊपर फायरिग कर दी । जिससे अखिलेश उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गयी । उक्त सूचना के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित 05 टीमों का गठन किया गया था । विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके क्रम मे थाना सादाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 07.02.2026 को अभियोग मे नामजद 02 अभियुक्त बोबी उर्फ विशाल, राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । दिनांक 09.02.2026 को हरियाणा पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त कमलकांत और विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, दिनांक 16.02.2026 को थाना सादाबाद पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान अभियुक्त हेमन्त को तथा दिनांक 17.02.2026 को अभियुक्त रमेश, जगवीर पुत्रगण श्री सुनहरी लाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, दिनांक 18.02.2026 को थाना सादाबाद पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान अभियुक्त भोला उर्फ भोलू व अंकित उर्फ हकला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 05 टीमो का गठन किया गया था । जिसके क्रम में गठित टीमों द्वारा लगातार संभावित प्रयास किए जा रहे थे । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिनांक को 10.02.2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था । गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त ग्राउन्ड, टेक्निकल इंटेलीजेन्स व अन्य श्रोतो से प्राप्त सूचनाओं के अभिसंकलन से आज दिनांक 22.02.2026 को एसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे उक्त गोली मारकर हत्या के अभियोग मे वांछित चल रहे 25,000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ गब्बर से सैनपुर बंबा की तरफ हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ गब्बर उपरोक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है तथा अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस व एक होंडा शाइन मोटर साईकिल बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । *नाम व पता अभियुक्त-* मुकेश कुमार उर्फ गब्बर पुत्र विनोद कुमार उर्फ दिनेश कुमार निवासी समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस । *बरामदगी का विवरण* 1- 01 अवैध तमंचा 315 बोर । 2- 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर । 3- 02 खोखा कारतूस 315 बोर । 4- 01 मोटरसाइकिल होंडा शाइन *पंजीकृत अभियोग* -- मु0अ0सं0 51/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 351(3) BNS 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सादाबाद जनपद हाथरस । *आपराधिक इतिहास अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ गब्बर उपरोक्त-* मु0अ0सं0 557/23 धारा 452,323,504,506 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम–* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार मय टीम थाना सादाबाद जनपद हाथरस । 2. एसओजी प्रभारी श्री धीरज गौतम मय एसओजी टीम जनपद हाथऱस ।4
- भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन में नशेड़ियों का आतंक वीडियो हुई वायरल1
- योगी जी ने बड़ा ऐलान किया है जिसमें शिक्षा मित्रों का वेतन अब 18000 रुपए प्रतिमाह एवं अनुदेशक का 17000रुपए प्रति माह कर दिया है1
- हाथरस शहर में एक बार फिर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक युवक तंदूर में रोटी सेंकते समय कथित रूप से रोटियों पर थूक लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मामला थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुगढ़ी स्थित एक होटल का है। सूत्रों के अनुसार वीडियो मधुगढ़ी स्थित नेजाम होटल का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इससे पहले भी मधुगढ़ी इलाके के ही एक अन्य होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1