Shuru
Apke Nagar Ki App…
छिंदवाड़ा में दुकान में भीषण आग मां ट्रेडर्स जलकर राख लाखों का नुकसान छिंदवाड़ा में दुकान में भीषण आग मां ट्रेडर्स जलकर राख लाखों का नुकसान छिंदवाड़ा शहर के तिलक मार्केट में छोटा तालाब के पास शुक्रवार रात हड़कंप मच गया मां ट्रेडर्स दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकान से धुएं का गुबार उठा आसपास के लोग भागने लगे। आज शनिवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लाखों रुपये का सामान जलकर खाक पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
KB live News
छिंदवाड़ा में दुकान में भीषण आग मां ट्रेडर्स जलकर राख लाखों का नुकसान छिंदवाड़ा में दुकान में भीषण आग मां ट्रेडर्स जलकर राख लाखों का नुकसान छिंदवाड़ा शहर के तिलक मार्केट में छोटा तालाब के पास शुक्रवार रात हड़कंप मच गया मां ट्रेडर्स दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकान से धुएं का गुबार उठा आसपास के लोग भागने लगे। आज शनिवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लाखों रुपये का सामान जलकर खाक पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिनावर। बदायूँ जिले के थाना बिनावर क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की,1
- शहर मे आज ऐसा नज़ारा दिखा जिसने माहौल को पूरी तरह भक्ति और उत्साह में डुबो दिया। विशालकाय हिंदू रैली में सैकड़ों दोपहिया और लगभग आधा सैकड़ा चारपहिया वाहनों का काफिला कार्यक्रम जब सड़कों पर उतरा, तो हर तरफ “जय श्रीराम” के नारों की गूंज सुनाई देने लगी। रैली का काफिला मैन मार्केट से होकर चर्च तिराहे को पार करते हुए धूम धाम से राममंदिर मे कार्यक्रम का समापन करते हुए डीजे की धुन पर जनसैलाब नजर आया, बजती रामधुन पर युवा, बच्चे और नौजवान देर रात्रि तक झूमते नजर आए। “घर-घर भगवा छाएगा, रामराज जब आएगा” जैसे नारों के साथ रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां लोगों ने जगह-जगह स्वागत भी किया। पूरा शहर भगवामय नजर आया और माहौल में आस्था के साथ जोश भी साफ झलक रहा था। रैली की व्यवस्था को संभालने में उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे, रामवतार तिवारी, अंजना मरावी ने मोर्चा अपने हाथों में लिया। वे लगातार रैली के साथ चलते हुए शांतिपूर्वक व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ता रहा। इस विशाल आयोजन में प्रारंभिक तौर पर कई संगठित युवा, विष्णु शर्मा,अंकित सोनी जीत राजपूत,मीटू सेठ,आदित्य राय, मुकेश बरखाने और निखिल साहू सहित कई युवा सक्रिय भूमिका में नजर आए।4
- खेतों में भीषण आग, 5 एकड़ फसल जलकर राख — किसान को भारी नुकसान1
- Post by Naresh Kumar Yadav1
- *सिवनी जिले में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर साइबर जागरूकता साइक्लोथॉन आयोजित* लोकेशन- सिवनी संवाददाता - मोहित यादव जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी सिवनी ! सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिवनी जिले में पुलिस विभाग द्वारा साइबर जागरूकता साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा।रैली की शुरुआत पुलिस परिसर से हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में युवा एवं नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।इस दौरान रैली में “साइबर ठगी से बचें”, “OTP और बैंकिंग जानकारी साझा न करें” जैसे संदेशों वाले बैनर भी प्रदर्शित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहना बेहद जरूरी है।अधिकारियों ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर इस तरह के आयोजन समाज में एकता और जागरूकता का संदेश देते हैं। *अपील: किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर विश्वास न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।*3
- सिवनी में आयोजित हुआ वृहद विधिक जागरुकता शिविर ➖➖ #सिवनी /मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिवनी श्रीमान सतीश चन्द्र राय के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 27/03/2026 को प्रातः 10ः30 बजे से मठ मंदिर प्रांगण़ सिवनी में वृहद विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का शुभारंभ श्रीमान सतीश चन्द्र राय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा लगाई गई स्टॉल जिनमें नगर पालिका विद्युत विभाग, जिला पंचायत विभाग, जनपद पंचायत, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं वन स्टॉप सेंटर आदि सहित उपस्थित रहे। श्री राय ने मंच के माध्यम से सिवनी जिले के आमजनों से ये अपील की कि उक्त शिविर में लगाई स्टॉलों द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं तथा देयकों में छूट का लाभ लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाये। इसी तारतम्य में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री बलवीर सिंह धाकड़ ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य के बारे में जनता को जागरुक किया तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती कला भम्मरकर ने महिलाओं संबंधित कानूनी सहायता तथा योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही शिविर में उपस्थित आमजन से ये अपील करी की समाज में हर नारी का सम्मान आपकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का क्रियान्वयन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी श्री रवि नायक द्वारा किये जाने के साथ ही उन्होने आमजन से अपील की कि वे लगाये गये वृहद विधिक जागरुकता शिविर में पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेवें। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री आशीष दुबे ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सिद्धार्थ शुक्ला ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।1
- पटवारी का दर्दभरा दौरा जिला अस्पताल में घायलों से मिले, बोले- 'कांग्रेस आपके साथ' "छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर भीषण बस हादसे के पीड़ितों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज शनिवार दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की, शोक संवेदना व्यक्त कीं।मोहखेड़ ब्लॉक के झामटा, झीरीया, करेर, ग्वारा, पहुड़ी के शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया। बोले- 'दुख की इस घड़ी में कांग्रेस आपके साथ। 10 मौतों का दर्द साझा करते हैं।' हादसे में 6 पुरुष, 3 महिलाएं, 1 बच्चा शहीद, 39 घायल।पटवारी ने जिला प्रशासन की लापरवाही ठहराई। बेहतर इलाज, मुआवजे और न्याय की मांग!1
- बदायूँ भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किया संगठन का विस्तार कुँवरगॉव भारतीय किसान यूनियन1
- सतर्क किसान ही सुरक्षित किसान: विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन कर बचाएं अपनी मेहनत की कमाई।1