मॉडल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी, जालना ने किया बेस्ट टीचर्स का सम्मान मॉडल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी, जालना ने किया बेस्ट टीचर्स का सम्मान जालना: शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ता है और इस सफर में सबसे बड़ी भूमिका शिक्षकों की होती है. शिक्षक बच्चों को सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार, अनुशासन और सही रास्ता भी दिखाते हैं. इसी सोच के साथ मॉडल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी, जालना की ओर से शहर में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए काम करने वाले शिक्षकों के लिए ‘मिसाली (आदर्श) शिक्षक अवार्ड’ का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम हुदा उर्दू हाई स्कूल में संपन्न हुआ. समारोह में पूर्व मंत्री विधायक अर्जुन खोतकर ने चुने गए शिक्षकों को सम्मानित किया. इस समय नगरसेविका दर्शना झोल की विशेष उपस्थिति रही. कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष शेख वहीद, सचिव शेख उमर आदि की भी उपस्थिति रही. बेस्ट टीचर अवॉर्ड पाने वाले शिक्षक इस प्रकार हैं— हाजी मखदूम उर्दू प्राइमरी स्कूल के मोहम्मद कासिम एजाज सिद्दीकी नेशनल उर्दू हाई स्कूल के मोहम्मद हनीफ सौदागर मदीनतुल उलूम, चंदनझीरा के शेख इस्माइल सर सैयद अहमद खान उर्दू प्राइमरी स्कूल, जालना के नसीर अहमद हाजी मखदूम उर्दू प्राइमरी स्कूल के गाजी तारिक अहमद नदवी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए वक्ताओं ने कहा कि ये सभी शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में पूरी मेहनत और लगन से पढ़ा रहे हैं. वे शिक्षा का स्तर बेहतर करने के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में जालना शहर की शैक्षणिक, सामाजिक, मजहबी और राजनीतिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही. पूरे कार्यक्रम का आयोजन मॉडल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शेख अब्दुल वहीद के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक हुआ.

- Post by YUVA JALNA NEWS1
- भोकरदन मराठी पत्रकार संघाची निवडणूक बिनविरोध, अध्यक्ष पदी सांडू पाटील नामदे, सचिव पदी दिपक सोळंके, तर उपाध्यक्ष पदी सुरेश शेळके, शेख सलीम यांची निवड Bharat 24taas News1
- शरद मोरे यांची तारीख 16 समोर रोजी स्वीकृत नगरसेवक म्हणून मुख्याधिकारी सुरज बिस्किटे यांचे उपस्थितीत निवड करण्यात आली.1
- जालना महानगरपालिका में व्यापारी प्रतिनिधित्व की मांग तेज सतीश पंच को स्वीकृत सदस्य बनाए जाने की अपील, कैट मराठवाड़ा अध्यक्ष हस्तीमल बंब ने उठाई आवाज जालना: शहर के विकास में व्यापारी वर्ग के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मराठवाड़ा अध्यक्ष हस्तीमल बंब ने नवनिर्वाचित जालना महानगरपालिका में एक सशक्त व्यापारी प्रतिनिधि को शामिल करने की मांग की है. उन्होंने जालना व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष एवं कैट के राज्य उपाध्यक्ष सतीश पंच को महानगरपालिका में स्वीकृत सदस्य नियुक्त करने की जोरदार अपील की है. इस संबंध में हस्तीमल बंब ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे पाटील से मुलाकात कर उन्हें लिखित निवेदन सौंपा. बंब ने कहा कि जालना को व्यापारियों और उद्यमियों का शहर माना जाता है, ऐसे में नगर प्रशासन में व्यापारिक हितों की प्रभावी पैरवी के लिए अनुभवी और प्रतिबद्ध व्यापारी प्रतिनिधि की उपस्थिति आवश्यक है. *व्यापारियों की मजबूत आवाज जरूरी हस्तीमल बंब ने बताया कि वर्षों से मांग के बावजूद अब तक व्यापारियों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र की व्यवस्था नहीं हो सकी है. ऐसी स्थिति में कम से कम महानगरपालिका में व्यापारियों का आधिकारिक प्रतिनिधि होना समय की आवश्यकता बन गई है. सतीश पंच ने विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों में कार्य करते हुए व्यापक अनुभव प्राप्त किया है. उनकी नियुक्ति से कर प्रणाली, बाजारों की बुनियादी सुविधाएं, लाइसेंस प्रक्रिया और यातायात जैसी व्यापारियों की लंबित समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा. *पार्टी से जुड़ाव और राष्ट्रीय स्तर का समर्थन गौरतलब है कि सतीश पंच हाल ही में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े है. व्यापारी वर्ग का भाजपा के साथ लंबे समय से विश्वासपूर्ण संबंध रहा है. मुंबई में आयोजित कैट की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी रावसाहेब दानवे से चर्चा कर व्यापारियों को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया था. *जालना के विकास के लिए अहम कदम हस्तीमल बंब ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के संकेतों और व्यापारी समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यदि सतीश पंच जैसे अनुभवी व्यक्ति को महानगरपालिका में स्थान दिया जाता है, तो इससे जालना के व्यापारिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी. शहर के व्यापारी वर्ग से इस मांग को व्यापक समर्थन मिल रहा है और नियुक्ति होने पर व्यापारिक माहौल में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद जताई जा रही है.1
- नागपुर से वर्धा जा रही ग्रैंड ट्रैक एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, सामने आया खौफनाक वीडियो। महाराष्ट्र के वर्धा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ग्रैंड ट्रैक एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलटे ही ट्रेन को रुकवा गया और सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। ट्रेन में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन की बोगी से आग की लपटें निकल रही है। ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। जानाकरी के अनुसार, यह ट्रेन नागपुर से वर्धा जा रही थी। हेलोडी के पास अचानक ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।1
- जालना - आयशर व दुचाकीचा अपघात एकजण ठार एक गंभीर ! भरघाव आयशर दुचाकीला धडकला जालन्यात भीषण अपघाताची एक घटना समोर येत असून भारघव आयशर व दुचाकीचा अपघात होऊन एक तरुण जण ठार तर एक गंभीर झाल्याची घटना आज मंगळवारी 17 फेब्रुवारी रोजी घडलीय.1
- धाडमध्ये व्यवसायिकांना हप्ता मागणारी गॅंगची पोलिसांनी काढली धिंड गुंडांची धिंड काढल्याने धाड पोलिसांचे होत आहे कौतुक धाड परिसरात गुंडगिरी करून सामान्य नागरिकांच्या मनात आपली भीती निर्माण करणारे काही टवाळखोरांनी एका मेडिकल संचालकास मारहाण करत हप्ता मागितलं होतं. याच हप्तेखोर गॅंगमधील 3 आरोपींची धाड पोलिसांनी धिंड काढून जनतेच्या मनात निर्माण झालेली धास्ती मोडून काढण्याचा प्रयत्न केला आहे. या बाबत पोलिसांनी दिलेल्या माहितीनुसार बुलडाणा तालुक्यातील दुधा येथील रहिवासी पवन राजेंद्र सोनुने (वय ३०) याचे धाड येथे गुरांच्या औषधीचे मेडिकल आहे.मागील 6 फेब्रुवारी रोजी दुपारी साडेतीन वाजेच्या सुमारास सोनुने आपल्या मेडिकलकडे जात असतांना 4 जणांनी त्यांना धाड येथील जगदंबा स्वीट मार्ट समोर अडवून धाड मध्ये व्यवसाय करायचं असेल तर आम्हाला हप्ता द्यावं लागेल असे म्हणत मारहाण केली होती. या प्रकरणी धाड ठाण्यात गुन्हा दाखल करून तपास सुरू करण्यात आला होता.दरम्यान, याच गुन्ह्यातील काही आरोपींनी आणखी दोन हॉटेलमध्ये जाऊन धमकावत हप्त्याची मागणी केल्याची चर्चा रंगत आहे.या हप्ताखोर गॅंगमधील आरोपींची दहशत वाढत चालल्याने व्यापारी व नागरिकांमध्ये घबराट निर्माण झाली आहे. धाडचे ठाणेदार प्रताप भोस यांनी तपास चक्रे फिरवून त्यांनी आरोपींना अटक केली. तसेच ग्रामस्थांच्या मनात बसलेली भीती दूर करण्यासाठी त्यांनी हप्ताखोर गॅंग मधील 3 आरोपी अक्षय जीवनलाल बिलांगे,रौशन गणेश शिंदे आणि राहुल दळवी यांची गावातून धिंड काढली. धाड मध्ये दहशत पसरवणारी या हप्ताखोर गॅंगची गावातील मुख्य बाजारपेठेत धिंड काढल्यामुळे ग्रामस्थांचे मनोबल वाढले असून पोलिसांचे देखील कौतुक होत आहे.1
- Post by YUVA JALNA NEWS1