Shuru
Apke Nagar Ki App…
News Headlines प्रस्तुत हैं आज 22/04/2026 की महत्वपूर्ण खबरें। प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की महत्वपूर्ण खबरें। news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।
मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
News Headlines प्रस्तुत हैं आज 22/04/2026 की महत्वपूर्ण खबरें। प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की महत्वपूर्ण खबरें। news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Rajesh Kumar1
- Post by डीग लाइव पत्रकार1
- अलवर नौगांवा थाना इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दिखा खाकी का रौब एक पुलिसकर्मी द्वारा ट्रक चालक की सरेआम पिटाई का मामला घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ1
- रुदावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव खेड़ा ठाकुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ शॉर्ट सर्किट के कारण एक प्लॉट में भीषण आग लग गई, जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाँव के निवासी ताराचंद प्रजापत के प्लॉट के पास से गुजर रही बिजली की लाइनों में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। चिंगारियां गिरने से प्लॉट में भारी मात्रा में रखा भैंसों का चारा (कड़बी) और घरेलू ईंधन (उपले आदि) ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में ट्रैक्टरों और पानी की टंकियों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को और फैलने से रोका गया, लेकिन तब तक प्लॉट में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित और ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की ढीली लाइनों और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। ताराचंद प्रजापत ने बताया कि इस अगलगी में उनका सब कुछ जल गया है, जिससे पशुओं के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनों को दुरुस्त करने की मांग की है।1
- बरसाना कीर्ति मंदिर #ब्रजधामबरसाना1
- में आबिद S/o Allauddin गांव - सबलाना तहतील कामां (डीग) हम अपने गली का रास्ता ( अपनी मेहनत और अपने पैसों से करते है क्या यह ठीक हो रहा है)सरपंच का कोई फायदा नहीं और MLA अपनी मेहनत अपना पैसा 🤣1
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 27 तारीख को राजस्थान दौरे पर1
- कामां-अनुशासन और सख्ती की छवि रखने वाली खाकी का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर प्रशंसा की झड़ी लगा दी है। डीग जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) शरण गोपीनाथ कांबले का 16 अप्रैल का एक वीडियो युवाओं और पुलिस बेड़े के लिए मिसाल बन गया है। पहाड़ी उपखंड स्थित आरएसी (RAC) बटालियन के निरीक्षण के दौरान एसपी कांबले सीधे खेल के मैदान में पहुंच गए। अपने जवानों का जोश बढ़ाने के लिए उन्होंने खुद बल्ला संभाला और शानदार शॉट लगाए। यह सिर्फ एक खेल नहीं था, बल्कि एक लीडर का अपने साथियों को यह बताने का तरीका था कि 'हम एक टीम हैं'। एसपी कांबले की यह सादगी उनके संघर्षपूर्ण अतीत से जुड़ी है। महाराष्ट्र के सोलापुर के एक छोटे से गांव में जन्मे शरण कांबले का बचपन केरोसिन लैंप की रोशनी में पढ़ते हुए बीता। उनके माता-पिता ने मजदूरी और सब्जियां बेचकर उन्हें पढ़ाया। आज वे जिस मुकाम पर हैं, वहां से वे युवाओं को संदेश देते हैं कि: जिद पालो, इतिहास रचो: वे अक्सर स्कूलों में जाकर छात्रों को सोशल मीडिया के अति उपयोग से बचने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि खेल न केवल शरीर को मजबूत रखते हैं, बल्कि पुलिस की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी में होने वाले मानसिक तनाव (Stress) को भी खत्म करते हैं। डीग के लोग उनके इस 'पॉजिटिव पुलिसिंग' के अंदाज के कायल हो गए हैं। पदभार संभालते ही उन्होंने अपराध मुक्त जिला और नशा मुक्ति को अपनी प्राथमिकता बताया था, और इस तरह की गतिविधियां जनता के साथ उनके सीधे जुड़ाव को मजबूत कर रही हैं। एसपी शरण कांबले का यह वीडियो सिखाता है कि पद की गरिमा के साथ-साथ मानवीय मूल्यों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही एक सच्चे अधिकारी की पहचान है।1
- नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ। अधिवक्ता कल्याण एसोसिएशन छाता के तत्वावधान में आयोजित 'नव निर्वाचित अधिवक्ता शपथ ग्रहण समारोह' तहसील सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जिला जज विकास कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत जिला जज के द्वारा श्री बांके बिहारी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अधिवक्ता कल्याण एसोसियेशन पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह चौधरी ने जिला जज का तस्वीर, दुपट्टा माला पहनाकर स्वागत किया। वही कार्यक्रम में मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,सचिव मनोज शर्मा का भी अधिवक्ता गणों ने तस्वीर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया, पूर्व सचिव बच्चू सिंह और नव निर्वाचित सचिव अर्जुन सिंह ने नवागत सीनियर डिवीजन जज, गौरव द्विवेदी, नवागत जूनियर डिवीजन जज मीनाक्षी बंसल अन्य तस्वीर माला दुपट्टा पहन कर जोरदार स्वागत किया। समाजसेवी कन्हैयालाल ने मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि व वरिष्ठ अधिवक्ता गणों का स्मृति चिन्ह दुपट्टा पहनकर स्वागत किया। समारोह के दौरान मुख्य जिला जज ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायपालिका और बार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। न्याय की प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें हमेशा पीड़ितों को सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि पूर्व कार्यकारिणी और बेंच के बीच में सामंजस स्थापित रहा है, वैसा ही नवीन कार्यकारिणी भी बनाए रखेगी। साथ ही, नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों को बांके बिहारी की तस्वीर से सम्मानित किया गया। जूनियर डिवीजन जज मीनाक्षी बंसल ने कहा मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है ,जो मुझे बृज भूमि में सेवा का मौका मिला अधिवक्ताओं से न्यायिक मर्यादा और नैतिकता को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। सीनियर डिवीजन जज गौरव द्विवेदी ने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भी सम्मान किया गया। सुशील भारद्वाज बच्चू सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश गर्ग ने अपने संबोधन में मुख्य जिला जज और सभी वरिष्ठ जजों का राधे राधे नाम से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के कल्याण और न्याय के आदर्शों के प्रति सदैव समर्पित रहेगी। पूरन सिंह एडवोकेट ने कहा कि सभी लोगों के द्वारा लगभग 6-7 वर्ष पहले एक छोटा सा पौधा लगाया गया था वह एहसान कभी भी मैं नहीं भूलूंगा, यह सेवक हर समय सेवा में तैयार रहेगा। जब पीड़ित की कहानी सुनते हैं तो बड़ी ही दया आती है। मैं आशा करता हूं नवागत आए हुए न्यायिक अधिकारी जनता को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। समारोह में समस्त न्यायिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, सुरेंद्र कुमार वर्मा, भगवान दास रोहिल्ला ,मनोज चौधरी किशन सिंह,सत्यवीर सिंह , विजयपाल सिंह, हितेश कुमार ,महेंद्र कुमार, शशि वाला सैनी, यशपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहन श्याम ,प्रीति गुप्ता ,जितेंद्र भारती ,किशोरी खंडेलवाल, प्रियंका चौधरी, शिखा रानी , मोहरपाल सिंह, तेजपाल सिंह, संजू शर्मा और बड़ी संख्या में अधिवक्तागढ़ मौजूद रहे।3