भीखपुर में गैस लीक से घर में लगी आग, खाना बना रही 65 वर्षीय महिला की जिंदा जलकर मौत सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर गाँव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से घर में भीषण आग लग गई। हादसे में खाना बना रही 65 वर्षीय महिला की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान भीखपुर निवासी शिवजी महतो की पत्नी फुलझड़ी देवी के रूप में हुई है। घटना के समय फुलझड़ी देवी घर में अकेली खाना बना रही थीं। अचानक सिलेंडर से गैस लीक हुई और चूल्हे की आग पकड़ते ही पूरे कमरे में आग फैल गई।चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक वे काबू पाते, महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी और उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
भीखपुर में गैस लीक से घर में लगी आग, खाना बना रही 65 वर्षीय महिला की जिंदा जलकर मौत सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर गाँव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से घर में भीषण आग लग गई। हादसे में खाना बना रही 65 वर्षीय महिला की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान भीखपुर निवासी शिवजी महतो की पत्नी फुलझड़ी देवी के रूप में हुई है। घटना के समय फुलझड़ी देवी घर में अकेली खाना बना रही थीं। अचानक सिलेंडर से गैस लीक हुई और चूल्हे की आग पकड़ते ही पूरे कमरे में आग फैल गई।चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने
आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक वे काबू पाते, महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी और उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- Post by Dharm kishor5
- Post by Pradesh Tak khabar1
- समाज के उस अनदेखे और अक्सर उपेक्षित तबके के उत्थान के लिए, जिन्हें ना कोई सुन सकता है और ना ही आसानी से समझ सकता है, सराहनीय कार्य कर रहे हैं अरविंद पाठक Arvind Pathak और उनकी अर्धांगिनी। इनके प्रयासों से मूक-बधिर बच्चों को न केवल शिक्षा मिल रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा भी मिल रही है। यह पहल समाज में संवेदनशीलता, समर्पण और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी है। इनके द्वारा संचालित मुखबधिर विद्यालय आज उन बच्चों के लिए आशा की किरण बन गया है, जो कभी खुद को समाज से अलग-थलग महसूस करते थे। शिक्षा के साथ-साथ यहां उन्हें आत्मविश्वास, हुनर और जीवन जीने की नई दिशा दी जा रही है। #आकाशवाणी_बिहार #पटना #मूकबधिर_विद्यालय #प्रेरणादायक_पहल #समाजसेवा #शिक्षा #ArvindPathak #Inspiration #BiharNews #PositiveNews1
- Post by एनामुल हक1
- बलिया जनपद के थाना हल्दी क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे खेलने के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, हल्दी पश्चिम टोला निवासी अभिषेक यादव और पांडेय टोला निवासी नसीम के बीच पहले मैदान में खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में लौटते समय नसीम ने अभिषेक पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल बलिया पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस बारे में मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने वीडियो बयान जारी कर बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। आईए जानते हैं सीओ ने क्या कुछ बताया1
- दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट। अवगत कराना है कि दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा लेकर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान की वीडियो बाइट1
- Post by जनसत्ता NEWS@1