logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, शाहपुरा में कांग्रेस का परचम जिले के सभी नगरीय निकायों के परिणाम घोषित, मतगणना शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न भीलवाड़ा = नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम भीलवाड़ा सहित जिले की 10 नगरपालिकाओं के सदस्य पदों के लिए सोमवार को मतगणना शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई। नगर निगम भीलवाड़ा की मतगणना जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, तिलक नगर में हुई, जबकि नगरपालिकाओं के परिणाम संबंधित पालिका मुख्यालयों पर घोषित किए गए। नगर निगम भीलवाड़ा के 70 वार्डों में भाजपा ने 45 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस के 10 और निर्दलीय 15 प्रत्याशी विजयी रहे। नगरपालिकाओं में ऐसा रहा चुनावी परिणाम आसींद: 25 वार्डों में भाजपा 12, कांग्रेस 8 और निर्दलीय 5 प्रत्याशी विजयी रहे। बनेड़ा: 20 वार्डों में भाजपा 10, कांग्रेस 9 और निर्दलीय 1 प्रत्याशी विजयी रहा। बीगोद: भाजपा के 12, कांग्रेस के 6 और निर्दलीय के 7 प्रत्याशी विजयी रहे। बिजौलिया: 25 वार्डों में भाजपा 12, कांग्रेस 11 और निर्दलीय 2 प्रत्याशी विजयी रहे। गंगापुर: 25 वार्डों में कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा के 9 और निर्दलीय के 2 प्रत्याशी विजयी रहे। गुलाबपुरा: 35 वार्डों में भाजपा 14, कांग्रेस 10, निर्दलीय 10 और आरएलपी का 1 प्रत्याशी विजयी रहा। हमीरगढ़: 20 वार्डों में भाजपा 8, कांग्रेस 7 और निर्दलीय 5 प्रत्याशी विजयी रहे। जहाजपुर: 25 वार्डों में भाजपा ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के 3 और निर्दलीय के 7 प्रत्याशी विजयी रहे। मांडलगढ़: 20 वार्डों में भाजपा 11, कांग्रेस 2 और निर्दलीय 7 प्रत्याशी विजयी रहे। शाहपुरा: 35 वार्डों में कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बनाई। भाजपा के 8 और निर्दलीय के 5 प्रत्याशी विजयी रहे। प्रशासन ने किए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम मतगणना को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार मतगणना स्थलों पर सुरक्षा, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था सहित मतगणना कार्मिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मतगणना केंद्रों पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश दिया गया। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का पर्याप्त जाप्ता तैनात रहा। पूरी प्रक्रिया के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की गई। चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा चुनाव पर्यवेक्षक अरविंद सारस्वत ने विभिन्न मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर मतगणना प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना कक्षों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन नियमों की पालना का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतगणना प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए इसे निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों के बीच जिले में मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई और सभी नगरीय निकायों के परिणाम घोषित कर दिए गए।

1 day ago
user_Dev karan Mali
Dev karan Mali
Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
1 day ago
66642c06-45b4-4d85-bde1-b9a2f21fa1d6

नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, शाहपुरा में कांग्रेस का परचम जिले के सभी नगरीय निकायों के परिणाम घोषित, मतगणना शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न भीलवाड़ा = नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम भीलवाड़ा सहित जिले की 10 नगरपालिकाओं के सदस्य पदों के लिए सोमवार को मतगणना शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई। नगर निगम भीलवाड़ा की मतगणना जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, तिलक नगर में हुई, जबकि नगरपालिकाओं के परिणाम संबंधित पालिका मुख्यालयों पर घोषित किए गए। नगर निगम भीलवाड़ा के 70 वार्डों में भाजपा ने 45 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस के 10 और निर्दलीय 15 प्रत्याशी विजयी रहे। नगरपालिकाओं में ऐसा रहा चुनावी परिणाम आसींद: 25 वार्डों में भाजपा 12, कांग्रेस 8 और निर्दलीय 5 प्रत्याशी विजयी रहे। बनेड़ा: 20 वार्डों में भाजपा 10, कांग्रेस 9 और निर्दलीय 1 प्रत्याशी विजयी रहा। बीगोद: भाजपा के 12, कांग्रेस के 6

bda12d4b-182e-48e1-8e78-433bcaa05a15

और निर्दलीय के 7 प्रत्याशी विजयी रहे। बिजौलिया: 25 वार्डों में भाजपा 12, कांग्रेस 11 और निर्दलीय 2 प्रत्याशी विजयी रहे। गंगापुर: 25 वार्डों में कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा के 9 और निर्दलीय के 2 प्रत्याशी विजयी रहे। गुलाबपुरा: 35 वार्डों में भाजपा 14, कांग्रेस 10, निर्दलीय 10 और आरएलपी का 1 प्रत्याशी विजयी रहा। हमीरगढ़: 20 वार्डों में भाजपा 8, कांग्रेस 7 और निर्दलीय 5 प्रत्याशी विजयी रहे। जहाजपुर: 25 वार्डों में भाजपा ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के 3 और निर्दलीय के 7 प्रत्याशी विजयी रहे। मांडलगढ़: 20 वार्डों में भाजपा 11, कांग्रेस 2 और निर्दलीय 7 प्रत्याशी विजयी रहे। शाहपुरा: 35 वार्डों में कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बनाई। भाजपा के 8 और निर्दलीय के 5 प्रत्याशी विजयी रहे। प्रशासन ने किए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम मतगणना को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गईं।

296d88ad-564c-418e-92c8-f11c79d6d725

जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार मतगणना स्थलों पर सुरक्षा, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था सहित मतगणना कार्मिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मतगणना केंद्रों पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश दिया गया। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का पर्याप्त जाप्ता तैनात रहा। पूरी प्रक्रिया के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की गई। चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा चुनाव पर्यवेक्षक अरविंद सारस्वत ने विभिन्न मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर मतगणना प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना कक्षों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन नियमों की पालना का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतगणना प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए इसे निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों के बीच जिले में मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई और सभी नगरीय निकायों के परिणाम घोषित कर दिए गए।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • भीलवाड़ा को चाहिए मजबूत महापौर, जनता बोली—रिमोट कंट्रोल से चलने वाला चेहरा नहीं - |Vande Bharat News
    1
    भीलवाड़ा को चाहिए मजबूत महापौर, जनता बोली—रिमोट कंट्रोल से चलने वाला चेहरा नहीं - |Vande Bharat News
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • बड़े भाई चन्द्र शेखर आजाद जी पर जिस तरह कायराना हमला किरा गया उसके विरोध मे आज दिल्ली के कनाट पैलेस पर भारी विरोध प्रर्दशन ये अम्बेडकरवादीयो कि ताकत ओर ये कमाया है भाई ने जय भीम 💙🙏
    1
    बड़े भाई चन्द्र शेखर आजाद जी पर जिस तरह कायराना हमला किरा गया उसके विरोध मे आज दिल्ली के कनाट पैलेस पर भारी विरोध प्रर्दशन ये अम्बेडकरवादीयो कि ताकत ओर ये कमाया है भाई ने 
जय भीम 💙🙏
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    6 min ago
  • शिक्षकों राज्य कर्मचारीयों समाजसेवियों का 15वां रक्तदान शिविर 17 सितंबर को शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार ब्लॉक के शिक्षकों राज्य कर्मचारीयों समाजसेवियों द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के उपलक्ष में किया जाने वाला रक्तदान शिविर स्थानीय निकायों के चुनाव होने के कारण इस वर्ष 17 सितंबर को हर वर्ष की भांति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट शाहपुरा में आयोजित किया जा रहा है आयोजन समिति के सदस्य शंकर सिंह राठौड़ एवं इस्माइल खान कायमखानी ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे रक्त संग्रहण का कार्य राजकीय जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय की टीम द्वारा किया जाएगा रक्तदान प्राप्त 9:30 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम संयोजक देवी लाल बेरवा ने बताया कि शाहपुरा ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा प्रारंभ किया गया यह रक्तदान शिविर जिले के सबसे पुराने शिविरों में से है विगत 14 शिविरों में अब तक कल 1523 यूनिट रक्त जिले के राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय को उपलब्ध करवाया गया है 17 सितंबर को आयोजित हो रहे 15 वा शिविर शिक्षकों राज्य कर्मचारियों के साथ ही अन्य समाजसेवी भी रक्तदान करेंगे हरित शाहपुरा के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत एवं आयोजन समिति सदस्य सत्यनारायण खटीक ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को गमला युक्त पौधा भेंट किया जाएगा और विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम से कुछ नए पौधे भी लगाए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा आयोजन समिति के सदस्य एवं किसान केसरी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ओझा आयोजन समिति के सदस्य पुखराज जोशी रकमा जिला अध्यक्ष सलीम डायर धर्मेंद्र सिंह सौदा सुधा पारीक अनिल बघेरवाल इंदिरा धूपिया रमेश चंद्र घूसर महावीर भील दिनेश टेंपन कमलेश कोली महेश कोली ईश्वर मीणा परमेश्वर प्रसाद कुमावत नयन बूला पुष्पेंद्र कुमार घूसर इकराम उल हक अंसारी लाड़ कंवर वर्षा व्यास चंद्रप्रकाश जोशी आशीष राय नारायण लाल जाट दिनेश भाटी ‌गोपीलाल रेगर राजकुमार कोली सुनील दत्त शर्मा अनंत कुमार गौड़ महावीर सिंह गजराज सिंह राठौड़ द्वारा व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है और 15 वे रक्तदान शिविर की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है
    1
    शिक्षकों राज्य कर्मचारीयों समाजसेवियों का 15वां रक्तदान शिविर 17 सितंबर को      
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
ब्लॉक के शिक्षकों राज्य कर्मचारीयों समाजसेवियों द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के उपलक्ष में किया जाने वाला रक्तदान शिविर स्थानीय निकायों के चुनाव होने के कारण इस वर्ष 17 सितंबर को हर वर्ष की भांति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट शाहपुरा में आयोजित किया जा रहा है आयोजन समिति के सदस्य शंकर सिंह राठौड़ एवं इस्माइल खान कायमखानी ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे रक्त संग्रहण का कार्य राजकीय जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय की टीम द्वारा किया जाएगा रक्तदान प्राप्त 9:30 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम संयोजक देवी लाल बेरवा ने बताया कि शाहपुरा ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा प्रारंभ किया गया यह रक्तदान शिविर जिले के सबसे पुराने शिविरों में से है विगत 14 शिविरों में अब तक कल 1523 यूनिट रक्त जिले के राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय को उपलब्ध करवाया गया है  17 सितंबर को आयोजित हो रहे 15 वा शिविर  शिक्षकों राज्य कर्मचारियों के साथ ही अन्य समाजसेवी भी रक्तदान करेंगे हरित शाहपुरा के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत एवं आयोजन समिति सदस्य सत्यनारायण खटीक ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को गमला युक्त पौधा भेंट किया जाएगा और विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम से कुछ नए पौधे भी लगाए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा आयोजन समिति के सदस्य एवं किसान केसरी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ओझा आयोजन समिति के सदस्य पुखराज जोशी रकमा जिला अध्यक्ष सलीम डायर धर्मेंद्र सिंह  सौदा सुधा  पारीक अनिल  बघेरवाल इंदिरा धूपिया रमेश चंद्र घूसर महावीर भील दिनेश टेंपन कमलेश कोली महेश कोली ईश्वर मीणा परमेश्वर प्रसाद कुमावत नयन बूला पुष्पेंद्र कुमार घूसर इकराम उल हक अंसारी लाड़ कंवर वर्षा व्यास चंद्रप्रकाश जोशी आशीष राय नारायण लाल जाट  दिनेश भाटी ‌गोपीलाल रेगर राजकुमार कोली  सुनील दत्त शर्मा अनंत कुमार गौड़ महावीर सिंह गजराज सिंह राठौड़ द्वारा व्यापक  जनसंपर्क किया जा रहा है और 15 वे रक्तदान शिविर की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में पुलिस सम्मान, पंचायत चुनाव लॉटरी, सुरक्षा मांग और साइबर जागरूकता की बड़ी खबरें चित्तौड़गढ़ में आज की 4 बड़ी खबरें—इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों को 50 हजार का इनाम, पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण/लॉटरी की तारीख तय, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन और पेंशनर्स के लिए साइबर जागरूकता सेमिनार
    1
    चित्तौड़गढ़ में पुलिस सम्मान, पंचायत चुनाव लॉटरी, सुरक्षा मांग और साइबर जागरूकता की बड़ी खबरें
चित्तौड़गढ़ में आज की 4 बड़ी खबरें—इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों को 50 हजार का इनाम, पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण/लॉटरी की तारीख तय, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन और पेंशनर्स के लिए साइबर जागरूकता सेमिनार
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ने किए श्री सवाई भोज मंदिर के दर्शन महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद लक्ष्मी नारायण गोरा है मध्यप्रदेश के वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के चलते श्रद्धालुओं का आना जारी है वही आज मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण मंदिर के दर्शन किए और बड़े सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर जन टीवी से बात करते हुए मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण गोरा ने बताया की मेरा सौभाग्य है जिसके चलते आज सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन करने का लाभ मिला है आसींद मंजूर 9413889596
    4
    मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ने किए श्री सवाई भोज मंदिर के दर्शन
महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद 
लक्ष्मी नारायण गोरा है मध्यप्रदेश के वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष
आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के चलते श्रद्धालुओं का आना जारी है वही आज मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां  श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण मंदिर के दर्शन किए और बड़े सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर जन टीवी से बात करते हुए मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण गोरा ने बताया की मेरा सौभाग्य है जिसके चलते आज सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन करने का लाभ मिला है 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    1 hr ago
  • डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।और मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में। आपके घरों में कुलर फ्रिज गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र पशुओं के पानी पीने की प्याऊ घर के आसपास नालिया पानी की टंकियां पानी के टैंक या घर के आसपास कहीं पर भी पानी का गद्दा भरा हुआ मिले तो साफ सफाई जरूर रखें ताकि डेंगू या मलेरिया जैसे रोग से हमारे परिवार और हमारे पड़ोसी ना हो स्वस्थ रहें सुरक्षित रहे
    1
    डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।और मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में।
आपके घरों में कुलर फ्रिज गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र पशुओं के पानी पीने की प्याऊ घर के आसपास नालिया पानी की टंकियां पानी के टैंक या घर के आसपास कहीं पर भी पानी का गद्दा भरा हुआ मिले तो साफ सफाई जरूर रखें ताकि डेंगू या मलेरिया जैसे रोग से हमारे परिवार और हमारे पड़ोसी ना हो स्वस्थ रहें सुरक्षित रहे
    user_Meena Dave
    Meena Dave
    Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार नगर निकाय चुनाव 2026 में शाहपुरा में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। 35 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज कर बोर्ड पर कब्जा कर लिया है। भाजपा को 8 और निर्दलीयों को 5 सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस खेमे में जीत के बाद जश्न का माहौल है। पार्टी नेताओं ने कहा कि शाहपुरा की देव तुल्य जनता ने जो जनादेश दिया है, वह विकास और विश्वास की जीत है। 35 वार्डों में से वार्ड 1 से कांग्रेस की तबस्सुम बानू, वार्ड 2 से कांग्रेस के युवराज रेगर, वार्ड 3 से कांग्रेस के जाकिर हुसैन देशवाली, वार्ड 4 से निर्दलीय चांद मोहम्मद रंगरेज़, वार्ड 5 से निर्दलीय यूसुफ मोहम्मद, वार्ड 6 से कांग्रेस के नमन ओझा, वार्ड 7 से भाजपा के राजेंद्र बोहरा, वार्ड 8 से कांग्रेस की मधु सर्वा, वार्ड 9 से कांग्रेस की रचना मिश्रा, वार्ड 10 से कांग्रेस के नाथू कोली, वार्ड 11 से निर्दलीय योगेश पारीक, वार्ड 12 से कांग्रेस की भावना सेन, वार्ड 13 से भाजपा की रेखा वर्मा, वार्ड 14 से भाजपा के सुरेश कहार, वार्ड 15 से कांग्रेस के रमेश सेन, वार्ड 16 से कांग्रेस के बालमुकुंद तोषनीवाल, वार्ड 17 से कांग्रेस के किशन कहार, वार्ड 18 से कांग्रेस के लादू लाल खटीक, वार्ड 19 से कांग्रेस की ममता चावला, वार्ड 20 से कांग्रेस के सनिल चौधरी, वार्ड 21 से भाजपा की निरमा देवी, वार्ड 22 से भाजपा के प्रवीण सोनी, वार्ड 23 से कांग्रेस की मधु पौंड्रिक, वार्ड 24 से निर्दलीय सुरेश कुमार, वार्ड 25 से भाजपा के मोहन गुर्जर, वार्ड 26 से कांग्रेस के इशाक खान, वार्ड 27 से कांग्रेस की शमीम बानू, वार्ड 28 से भाजपा के नारायण कहार, वार्ड 29 से भाजपा की ललिता कहार, वार्ड 30 से निर्दलीय राजू कहार, वार्ड 31 से कांग्रेस के चेतन रैगर, वार्ड 32 से कांग्रेस की शांति कहार पप्पू, वार्ड 33 से भाजपा की दीपिका वैष्णव, वार्ड 34 से कांग्रेस के यूनिश खान, वार्ड 35 से कांग्रेस के विशाल बाबू विजयी रहे। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि मतगणना 5 राउंड में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्था की गई।
    4
    शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार
नगर निकाय चुनाव 2026 में शाहपुरा में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। 35 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज कर बोर्ड पर कब्जा कर लिया है। भाजपा को 8 और निर्दलीयों को 5 सीटों से संतोष करना पड़ा।
कांग्रेस खेमे में जीत के बाद जश्न का माहौल है। पार्टी नेताओं ने कहा कि शाहपुरा की देव तुल्य जनता ने जो जनादेश दिया है, वह विकास और विश्वास की जीत है।
35 वार्डों में से वार्ड 1 से कांग्रेस की तबस्सुम बानू, वार्ड 2 से कांग्रेस के युवराज रेगर, वार्ड 3 से कांग्रेस के जाकिर हुसैन देशवाली, वार्ड 4 से निर्दलीय चांद मोहम्मद रंगरेज़, वार्ड 5 से निर्दलीय यूसुफ मोहम्मद, वार्ड 6 से कांग्रेस के नमन ओझा, वार्ड 7 से भाजपा के राजेंद्र बोहरा, वार्ड 8 से कांग्रेस की मधु सर्वा, वार्ड 9 से कांग्रेस की रचना मिश्रा, वार्ड 10 से कांग्रेस के नाथू कोली, वार्ड 11 से निर्दलीय योगेश पारीक, वार्ड 12 से कांग्रेस की भावना सेन, वार्ड 13 से भाजपा की रेखा वर्मा, वार्ड 14 से भाजपा के सुरेश कहार, वार्ड 15 से कांग्रेस के रमेश सेन, वार्ड 16 से कांग्रेस के बालमुकुंद तोषनीवाल, वार्ड 17 से कांग्रेस के किशन कहार, वार्ड 18 से कांग्रेस के लादू लाल खटीक, वार्ड 19 से कांग्रेस की ममता चावला, वार्ड 20 से कांग्रेस के सनिल चौधरी, वार्ड 21 से भाजपा की निरमा देवी, वार्ड 22 से भाजपा के प्रवीण सोनी, वार्ड 23 से कांग्रेस की मधु पौंड्रिक, वार्ड 24 से निर्दलीय सुरेश कुमार, वार्ड 25 से भाजपा के मोहन गुर्जर, वार्ड 26 से कांग्रेस के इशाक खान, वार्ड 27 से कांग्रेस की शमीम बानू, वार्ड 28 से भाजपा के नारायण कहार, वार्ड 29 से भाजपा की ललिता कहार, वार्ड 30 से निर्दलीय राजू कहार, वार्ड 31 से कांग्रेस के चेतन रैगर, वार्ड 32 से कांग्रेस की शांति कहार पप्पू, वार्ड 33 से भाजपा की दीपिका वैष्णव, वार्ड 34 से कांग्रेस के यूनिश खान, वार्ड 35 से कांग्रेस के विशाल बाबू विजयी रहे।
रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि मतगणना 5 राउंड में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्था की गई।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • मंदिर दर्शन करने जा रहे तीन भाई हादसे में घायल: हाईवे पर स्कूटी और बाइक में हुई टक्कर, चार घायल ,एक जोधपुर रेफर पाली में देर शाम हाईवे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी गायों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जबकि तीन का इलाज पाली अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक सवार उत्तवण गांव निवासी जीतू पुत्र बाबूलाल उम्र 25 साल पाली के भटवाड़ा गांव निवासी अमर पुत्र मोहनलाल और पाली के नयागांव निवासी कुलदीप पुत्र भेराराम जोधपुर रोड, घूमटी के पास स्थित छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जोधपुर रोड गोमती के पास उनकी बाइक अचानक सामने आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
    1
    मंदिर दर्शन करने जा रहे तीन भाई हादसे में घायल: हाईवे पर स्कूटी और बाइक में हुई टक्कर, चार घायल ,एक जोधपुर रेफर
पाली में देर शाम हाईवे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी गायों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जबकि तीन का इलाज पाली अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक सवार उत्तवण गांव निवासी जीतू पुत्र बाबूलाल उम्र 25 साल पाली के भटवाड़ा गांव निवासी अमर पुत्र मोहनलाल और पाली के नयागांव निवासी कुलदीप पुत्र भेराराम जोधपुर रोड, घूमटी के पास स्थित छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जोधपुर रोड गोमती के पास उनकी बाइक अचानक सामने आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.