तिल्दा-नेवरा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 48 पौवा शराब सहित आरोपी गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा। ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा, एक पल्सर मोटरसाइकिल और बिक्री की नगदी रकम जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 45,550 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेमता स्थित ताज ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सुनील कुमार देवांगन (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 13, कंकाली पारा, सिमगा को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा कीमत करीब 4,800 रुपये, पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 X 8177 कीमत करीब 40,000 रुपये तथा शराब बिक्री की नगदी 750 रुपये बरामद हुई। पुलिस ने कुल 45,550 रुपये की सामग्री जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उनि पी.आर. साहू, प्रधान आरक्षक 1031 जालम सिंह साहू एवं पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक बलराम निराला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट।
तिल्दा-नेवरा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 48 पौवा शराब सहित आरोपी गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा। ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा, एक पल्सर मोटरसाइकिल और बिक्री की नगदी रकम जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 45,550 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेमता स्थित ताज ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सुनील कुमार देवांगन (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 13, कंकाली पारा, सिमगा को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 48 पौवा
शोले मसाला देशी मदिरा कीमत करीब 4,800 रुपये, पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 X 8177 कीमत करीब 40,000 रुपये तथा शराब बिक्री की नगदी 750 रुपये बरामद हुई। पुलिस ने कुल 45,550 रुपये की सामग्री जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उनि पी.आर. साहू, प्रधान आरक्षक 1031 जालम सिंह साहू एवं पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक बलराम निराला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट।
- ग्राम शरवानी स्कूल के पास सडक पर बैठे मवेसियो से टकराकर बाइक चालक सहित दो लोग हु ग्राम शरवानी स्कूल के पास सडक पर बैठे मवेसियो से टकराकर बाइक चालक सहित दो लोग हुए घायल आज शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार कल गुरुवार की रात 10:00 बजे के करीब बाइक चालक आनंद केवट अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम शरवानी स्कूल के पास सड़क पर बैठे ओवैसियों से टकराकर गिर गया उसके साथ उसका एक साथी भी बैठा हुआ था दोनों के चेहरे और हाथ पैर में चोट आई और खून भी बह रहा था इसके बाद उन्होंने घटना की सुचना डायल 112 को दी और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां दोनों का इलाज जारी है आपको बता दें की इन दिनों सड़कों पर लावारिस मवेशियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है जो कई बार अंधेरे की वजह से दिख नहीं पाते इसकी वजह से अक्सर सडक दुर्घटनाएं घटती रहती है इस वजह से अब तक कोई वाहन चालकों को गंभीर चोटे आई है तो वही कई लोगों के तो हाथ पैर टूट जाते है एवं कई लोगों की तो अभी तक जान भी जा चुकी है इसलिए सड़क पर बैठे मवेशीयो को देख कर सावधानी पूर्वक वाहन चलाना और हेलमेट पहनना चाहिए1
- बिलासपुर के 2,447 स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन। बिलासपुर के 2,447 स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें करीब ढाई लाख बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुक्रवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार। स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया से लेकर विकसित भारत 2047, महिला सशक्तिकरण और। AI जैसे विषयों पर बच्चों ने अपनी कल्पना और विचारों को जीवंत रूप दिया। बच्चों की सोच में दिखा नए भारत का सपना।1
- ट्रेन के कोच में बैठकर ले सकेंगे खाने का आनंद| रेलवे का बड़ा फैसला, देर रात यात्रियों को नहीं पड़ेगा भटकना उसलापुर रेलवे स्टेशन पर देर रात पहुंचने वाले यात्रियों के लिए अब खानपान को लेकर परेशानी कम होने वाली है। स्टेशन परिसर में संचालित रेल कोच रेस्टोरेंट ‘रॉयल किचन’ अब 24 घंटे और सातों दिन खुला रहेगा।1
- भारत का एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके खिलाफ होगा मुकाबला एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत के साथ बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका भी सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। बांग्लादेश को बारिश के कारण बिना मैच खेले अगले दौर में प्रवेश मिला था। अब सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। सेमीफाइनल शेड्यूल (20 सितंबर 2026) पहला सेमीफाइनल: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका समय: सुबह 5:30 बजे दूसरा सेमीफाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश समय: सुबह 10:30 बजे दोनों सेमीफाइनल मैच 20 सितंबर को ही खेले जाएंगे। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला सुबह 10:30 बजे से करना है। टीम इंडिया की खिलाड़ियों में जोश साफ दिख रहा है। हालिया तस्वीरों में खिलाड़ियों को जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची है। अब फाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को हराना होगा। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि टीम इस मैच में कैसा प्रदर्शन करती है। संक्षिप्त अपडेट सेमीफाइनल में पहुंची टीमें: भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका दोनों सेमीफाइनल: 20 सितंबर भारत का मैच: बांग्लादेश के खिलाफ, सुबह 10:30 बजे मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- 34 ग्राहकों से किस्त राशि लेकर कंपनी में जमा नहीं करने वाला पूर्व संगम मैनेजर गिरफ्तार, ₹4,85,575 के गबन मामले में धमधा पुलिस की कार्रवाई 34 ग्राहकों से किस्त राशि लेकर कंपनी में जमा नहीं करने वाला पूर्व संगम मैनेजर गिरफ्तार, ₹4,85,575 के गबन मामले में धमधा पुलिस की कार्रवाई ▪️ *भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड, धमधा शाखा में संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत आरोपी ने 34 सदस्यों से प्राप्त ₹4,85,575 की किस्त राशि कंपनी में जमा नहीं की।* ▪️ *आरोपी ग्राहकों से लोन की किस्त एवं बकाया राशि वसूलकर कार्यालय में जमा करने के बजाय स्वयं रख लेता था और राशि का उपयोग खाने-पीने में खर्च करना बताया।* ▪️ *घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था, जिसकी तलाश धमधा पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर की जा रही थी तथा साइबर टीम की सहायता से आरोपी की लोकेशन की जानकारी प्राप्त की गई।* ▪️ *मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को दल्लीराजहरा, जिला बालोद से पकड़ा; पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।* मुख्य बिंदु थाना धमधा पुलिस द्वारा भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड की शाखा धमधा में ग्राहकों से किस्त राशि वसूलकर कंपनी में जमा नहीं करने तथा कुल ₹4,85,575 का गबन करने के मामले में फरार आरोपी को दल्लीराजहरा से गिरफ्तार किया गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 08.10.2025 को पूर्व क्रेडिट मैनेजर भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड धमधा द्वारा थाना धमधा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी रणजीत सिंह, जो कंपनी की धमधा शाखा में लगभग 06 माह तक संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत था, उसका कार्य शाखा से जुड़े सदस्यों को गांवों में जाकर लोन वितरित करना तथा सदस्यों से लोन की किस्त प्राप्त कर कार्यालय में जमा करना था। विवेचना में पाया गया कि आरोपी द्वारा दिनांक 26.12.2023 की सुबह 08:00 बजे से दिनांक 28.05.2024 की रात्रि 07:00 बजे के मध्य कुल 34 सदस्यों से लोन की किस्त एवं बकाया राशि प्राप्त की गई, किंतु उक्त राशि कंपनी के कार्यालय में जमा नहीं की गई। आरोपी द्वारा कुल ₹4,85,575 की राशि का गबन कर कंपनी एवं संबंधित सदस्यों के साथ धोखाधड़ी किया जाना पाया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम को दल्लीराजहरा, जिला बालोद रवाना किया गया। साइबर टीम की सहायता से आरोपी की जानकारी प्राप्त कर उसे दल्लीराजहरा से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया तथा गबन की राशि खाने-पीने में खर्च करना बताया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी कंपनी के संगम मैनेजर के रूप में ग्राहकों से लोन की किस्त एवं बकाया राशि वसूलता था। प्राप्त राशि को कंपनी के कार्यालय में जमा नहीं कर स्वयं रख लेता था तथा बाद में उक्त राशि को निजी खर्च में उपयोग करता था। घटना स्थल भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड शाखा धमधा एवं संबंधित ग्राहकों के ग्राम क्षेत्र, थाना धमधा, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. रणजीत सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी एकलव्य नगर, दल्लीराजहरा, जिला बालोद, छत्तीसगढ़। जप्त सामग्री प्रकरण में गबन की गई राशि आरोपी द्वारा खाने-पीने में खर्च करना बताया गया है। उपलब्ध तथ्यों के अनुसार कोई नगद राशि बरामदगी दर्शित नहीं है। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना धमधा पुलिस टीम एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने फरार आरोपी की लगातार तलाश करते हुए मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी को दल्लीराजहरा, जिला बालोद से गिरफ्तार किया। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वित्तीय लेन-देन करते समय रसीद एवं भुगतान संबंधी अभिलेख सुरक्षित रखें। किसी कर्मचारी या व्यक्ति द्वारा राशि प्राप्त करने के बाद उसे संबंधित संस्था में जमा नहीं करने अथवा वित्तीय अनियमितता की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित संस्था एवं पुलिस को सूचना दें। —0000—2
- जर्जर भवन, पानी की कमी और असुरक्षित माहौल के बीच पढ़ने को मजबूर नौनिहाल जर्जर भवन, पानी की कमी और असुरक्षित माहौल के बीच पढ़ने को मजबूर नौनिहाल1
- ग्राम पंचायत अमसेना में “सेवा के 25 वर्ष” पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जलाया गया ग्राम पंचायत अमसेना में “सेवा के 25 वर्ष” पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जलाया गया आशीर्वाद का दिया गुरुवार की रात 10:30 गणेश कौशिक जी से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को ग्राम पंचायत अमसेना, विधानसभा तखतपुर, जिला बिलासपुर में “सेवा के 25 वर्ष” के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्र निर्माण” रखा गया। कार्यक्रम के दौरान “जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा” संदेश के साथ आशीर्वाद का दिया जला का देश के एसएससी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्म दिवस की बधाई दी गई कार्यक्रम गुरुवार 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे आयोजित हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच रोशनी मानिकपुरी, सचिव, पंच गणेश, दीपक, अजीत गोरे सहित विनोद एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।1
- बिहार में प्रति व्यक्ति आय ₹76,490 पहुंची (आधिकारिक आंकड़ा), संजय सरावगी ने ₹74 हजार का दावा किया; गरीबी घटने के आंकड़े भी सही दिशा में स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/पटना (18 सितंबर 2026): बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आजतक के कार्यक्रम में कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य सरकार पहले से ज्यादा असरदार और जवाबदेह हो गई है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए के पांच दल मिलकर सरकार चला रहे हैं। सरावगी के मुख्य दावे और सच्चाई: प्रति व्यक्ति आय सरावगी ने कहा: “राज्य में प्रति व्यक्ति आय करीब ₹74 हजार तक पहुंच गई है। 2005 में यह करीब ₹7 हजार थी।” आधिकारिक तथ्य: बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, 2024-25 में राज्य की प्रति व्यक्ति जीएसडीपी (वर्तमान मूल्यों पर) ₹76,490 है। 2004-05 के आसपास यह आंकड़ा करीब ₹7,000–8,000 रुपये था। सरावगी का “करीब 74 हजार” का आंकड़ा आधिकारिक आंकड़े के बहुत करीब है। अंतर सामान्य गोल-मोल बयान का है। गरीबी से बाहर निकलने वाले लोग सरावगी ने कहा: “देश में करीब 25 करोड़ लोग और बिहार में लगभग 4 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं।” आधिकारिक तथ्य (नीति आयोग का बहुआयामी गरीबी सूचकांक): भारत में 2013-14 से 2022-23 के बीच लगभग 24.82 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले। बिहार में यह संख्या लगभग 3.77 करोड़ रही। सरावगी का आंकड़ा लगभग सही है (गोल करके बोला गया)। सरकार और नेतृत्व सम्राट चौधरी अप्रैल 2026 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वे राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार के बाद एनडीए सरकार ही चल रही है। सरावगी का यह दावा सही है। विकास दर सरावगी ने 14.9 प्रतिशत वृद्धि दर का जिक्र किया। आधिकारिक आंकड़ों में 2023-24 में करीब 14.9 प्रतिशत और 2024-25 में 13.1 प्रतिशत (वर्तमान मूल्य पर) वृद्धि दर्ज हुई है। आंकड़ा सही दिशा में है। महत्वपूर्ण बात (धोखा न रखने के लिए): बिहार की प्रति व्यक्ति आय में पिछले 20 वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, लेकिन यह अभी भी देश के औसत से काफी कम है। बिहार अभी भी प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश के सबसे नीचे के राज्यों में शामिल है। विकास की गति अच्छी है, लेकिन दूरी अभी बाकी है। निष्कर्ष: सरावगी के बयान में दिए गए मुख्य आंकड़े (प्रति व्यक्ति आय और गरीबी में कमी) आधिकारिक आंकड़ों के बहुत करीब हैं। कोई बड़ा झूठ या भ्रामक दावा नहीं है। बस “करीब” शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जो सामान्य राजनीतिक बयान में आम है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता और तथ्यों के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- कमीशन के लालच में खुलवाए बैंक खाते! फिर करते थे ये काम.. बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने साइबर वित्तीय अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर अपराध से जुड़ी रकम के लेन-देन के लिए दूसरे लोगों को उपलब्ध कराते थे।1