बदायूं के सहसवान में कार सवार दबंगों ने एक युवक को पीट-पीट कर किया अधमरा, हायर सेंटर रैफर बदायूं। जिले के थाना सहसवान में कार सवार दबंगों ने सरसौता के समीप एक युवक को पड़क कर इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया। हमलावर उसे बीच सड़क पर फंेक कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सहसवान सीएचसी ले गए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। सहसवान थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी एक युवक अपने गांव से बाजार में खरीददारी करने के लिए घर से सहसवान जा रहा था इसी दौरान रास्ते में अचानक पहुंचे कार सवार दबंगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बताते है कि युवक की चीख पुकार पर आसपास के लोग जुट गए लेकिन हमलावरों ने उन्हें धमका दिया। बताते है कि हमलावरों की पिटाई से जब युवक अधमरा हो गया आरोपी उसे सड़क पर फंेक कर भाग निकले। बताते है कि कुछ ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को सूचना दी जिस पर वह मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत का देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया है। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारने का प्रयास किया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए हमलवरों की तलाश तेज कर दी है।

- उझानी,(बदायूं)। नगर के अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में गुरूवार को आयोजित समारोह के माध्यम से बोर्ड परीक्षा में अब्बल स्थान पर रहने वाली इंटर और हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती वीरू ने ने छात्राओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा को अपना लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए। कालेज परिसर में आयोजित समारोह में बोर्ड परीक्षा में पास होने वाली मेधावी छात्राओं को प्रधानाचार्य श्रीमती वीरू और उपप्रधानाचार्य वसीम निगहत खानम ने मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया साथ ही उन्हें फूल मालाएं पहना कर एवं उपहार देकर उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर श्रीमती वीरू ने कहा कि कालेज की शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्राओं ने जीतोड़ मेहनत की जिसके परिणाम में कालेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर इच्छा तिवारी, सरिता शर्मा, मीनाक्षी यादव, शिल्पी गुप्ता, रजनी, रेनू गौतम, राजकुमारी पाल, मुस्कान शर्मा, प्रेमलता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, पूजा चौहान, गुंजन गुप्ता आदि शिक्षकों समेत अभिभावक मौजूद रहे।1
- Post by Budaun taaja news1
- Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा1
- भमोरा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो 289 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम चांडपुर बल्लिया मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 289 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अनिल निवासी ग्राम चम्पतपुर तथा हिमांशु निवासी ग्राम नगला, थाना भमोरा बताया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वे डोडा छिलका खरीदकर उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।1
- Post by Rahulsagar6207@gmail.com2
- आईसीएसई इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित हो गया है। बदायूं में डीपॉल स्कूल की छात्रा अनामिका ने 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। गरिमा सिंह 95.25 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि जतिन कुमार ने 93.75 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।शहर में आईसीएसई बोर्ड का एकमात्र डीपॉल स्कूल है। परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने टॉपर्स और उनके परिवारों को सम्मानित किया। स्टाफ सदस्यों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी, वहीं सहपाठियों ने भी अपनी खुशी व्यक्त की।जिला टॉपर अनामिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई का कोई निश्चित रूटीन नहीं था, लेकिन वह स्कूल के अलावा प्रतिदिन कम से कम दो घंटे घर पर नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। अनामिका का सपना इंजीनियर बनने का है।दूसरे स्थान पर रहीं गरिमा सिंह भी अपनी उपलब्धि से काफी प्रसन्न हैं और डॉक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने जूनियर्स को सलाह दी कि वे खुद पर भरोसा रखें और कड़ी मेहनत करें, तो वे भी आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। तीसरे स्थान पर रहे जतिन कुमार ने भी डॉक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की।1
- बदायूं में बदला मौसम का मिजाज, चली तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत1
- उझानी (बदायूं )/ आज वैशाख मास की चतुर्दशी पर संत आशाराम आश्रम के अनुयाईयों द्वारा स्टेशन रोड पर श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप खीर का प्रसादी का वितरण किया गया साथ ही प्यासों को पलाश का ठंडा-मीठा शर्बत भी पिलाया गया आश्रम के सेवादार चुन्नीलाल ने बच्चों के साथ मिल कर राहगीरों को रोक-रोक कर खीर का प्रसाद खिलाया और ठंडे-मीठे शर्बत पिलाया। भारी संख्या में लोगों ने खीर का प्रसाद पाकर और शर्बत पीकर आश्रम के सेवादरों की प्रशंसा कर दुआयें दीं।1
- Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा1