Shuru
Apke Nagar Ki App…
राहत के निवाले पर छाताबाद में मचा बवाल भोजन की कतार में विवाद, महिला से मारपीट का आरोप
जनता न्यूज़ 24
राहत के निवाले पर छाताबाद में मचा बवाल भोजन की कतार में विवाद, महिला से मारपीट का आरोप
More news from झारखंड and nearby areas
- *जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पूजा-अर्चना कर निरसा भलजोड़िया में हुआ नए आर.के. सीएसपी सेंटर का उद्घाटन* निरसा (धनबाद): जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर निरसा के भलजोड़िया इंद्रा क्लब के समीप आर.के. आईटी कंप्यूटर सेंटर एवं आर.के. सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया गया। नए केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न ऑनलाइन एवं डिजिटल सेवाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। आर.के. आईटी कंप्यूटर सेंटर में डीसीए, एडीसीए, डीसीपी, डीडीपी, सीएफए, डीटीपी, सीएस, एडवांस कंप्यूटर, टैली एवं ईआरपी सहित विभिन्न कंप्यूटर पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। वहीं, आर.के. सीएसपी ग्राहक सेवा केंद्र में ब्लैक एंड व्हाइट एवं रंगीन जेरॉक्स, फोटो प्रिंट, लैमिनेशन, आधार कार्ड प्रिंट, टिकट बुकिंग, ई-मेल, ऑनलाइन फॉर्म भरने सहित कई सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा यहां मोबाइल एक्सेसरीज भी उपलब्ध रहेंगी। नए केंद्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों को विभिन्न ऑनलाइन एवं डिजिटल कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। एक ही स्थान पर कई सुविधाएं मिलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी। संचालक: हिरा बिकाश कुमार संपर्क नंबर: 9296565623 पिन कोड: 828205 स्थान: भलजोड़िया इंद्रा क्लब, निरसा, धनबाद3
- ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, दो मजदूर घायल; इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ जामताड़ा। जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर - बिशनपुर गांव के समीप गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग उसके नीचे दब गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दो घंटे के बाद तीनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर चालक के अलावा दो मजदूर सवार थे। सामान खाली करने के बाद ट्रैक्टर ताराबहाल की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बिशनपुर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के बड़ा चक्का के नीचे दब गया । बताया गया कि ट्रैक्टर पलटने से गाड़ी का बड़ा चक्का ही चालक के ऊपर आ गया था । ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला। साधन उपलब्ध नहीं होने पर घायलों को टोटो के माध्यम से कलाझरिया मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर जिप सदस्य सुरेंद्र मंडल भी मौके पर पहुंचे और वहां से 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने ताराबहाल निवासी 20 वर्षीय व्यास महतो, पिता श्रवण महतो, को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इनमें एक के हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं। घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिविल सर्जन को भी सूचना दी गई है। इकलौता बेटा था व्यास, मौत से परिवार सदमे में व्यास महतो की मौत की खबर मिलते ही ताराबहाल गांव में मातम पसर गया। बताया गया कि व्यास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता श्रवण महतो की दो बेटियां हैं और परिवार के लिए व्यास ही मुख्य सहारा था। अचानक हुए हादसे में बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर गबड़ा निवासी अमित राय का बताया जा रहा है। हालांकि ट्रैक्टर किस कारण अनियंत्रित होकर पलटा, इसकी स्पष्ट जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।1
- एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के विरोध में 7 सितंबर को झामुमो का राज्यव्यापी आंदोलन जामताड़ा में धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, सभी प्रखंडों के अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारी जामताड़ा, 4 सितंबर। केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा आगामी 7 सितंबर को राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के तहत जामताड़ा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड अध्यक्षों के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर शुक्रवार को जामताड़ा स्थित परिषदन में जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू कीअधक्षता मेंआयोजित की गई। बैठक में जिले के नारायणपुर, करमाटांड़, मिहिजाम, जामताड़ा, फतेहपुर, बिंदापाथर, नाला, कुंडहित एवं अन्य क्षेत्रों से पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रखंडवार जिम्मेदारियां तय की गईं। सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों को झंडा और बैनर उपलब्ध कराए गए। झामुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने प्रखंड अध्यक्षों को आंदोलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि MMDR Amendment Act 2026 के माध्यम से केंद्र सरकार झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। झामुमो नेताओं ने कहा कि झारखंड की धरती से कोयला, लौह अयस्क सहित बड़ी मात्रा में खनिज संपदा निकलती है, ऐसे में खनिजों से संबंधित अधिकारों और राजस्व व्यवस्था में राज्यों की भूमिका को कमजोर करना संघीय ढांचे के लिए गंभीर चिंता का विषय है। नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2024 में राज्यों के खनिज अधिकार और खनिज-युक्त भूमि पर कर लगाने की शक्ति को लेकर महत्वपूर्ण व्यवस्था दी थी। ऐसे में उस व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कदम का झामुमो विरोध करेगा। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज पर राज्य के हितों और यहां की जनता के अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार से राज्यों के साथ संवाद करने और ऐसे प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की, जो राज्यों की वित्तीय एवं संवैधानिक स्वायत्तता को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से झारखंड के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, जिला उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ दूबे, केंद्रीय/प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद टुडू, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, जिला सचिव परेश यादव, इम्तियाज अंसारी, बासुदेव मरांडी, लालू अंसारी, देबिशन हांसदा, रघु गोस्वामी, हीरालाल सोरेन, अशोक महतो, ऑफिसर हेम्ब्रम, विजय राउत, किशोर रवानी, सादिक अंसारी, तनवीर आलम, संजीब हेम्ब्रम, बाणेश्वर मुर्मू, ऑफिसर सोरेन, विश्वनाथ सोरेन, दिनेश टुडू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। झामुमो ने 7 सितंबर के आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है।1
- गोड्डा में SIR और Form-7 को लेकर सियासत तेज हो गई है। Sach Tak Jharkhand News करीब 200 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने के लिए दिए गए Form-7 आवेदन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष बीजेपी पर सवाल उठा रहा है, जबकि बीजेपी इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बता रही है। आखिर क्या है पूरा मामला? किस आधार पर दिए गए Form-7 और क्यों मचा है राजनीतिक घमासान? जानिए इस रिपोर्ट में पूरी खबर।1
- #गिरिडीह एसपी ने किया जमुआ थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश | #गिरिडीह एसपी ने किया जमुआ थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |#giridih #jamua #Giridihnews #spgiridih #giridihpolice1
- जमुआ थाना पहुंचे SP डॉ. विमल कुमार | किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश | Jamua News 🔴 YouTube Description जमुआ थाना में SP डॉ. विमल कुमार का वार्षिक औचक निरीक्षण। एसपी ने थाना की विभिन्न पंजियों और अभिलेखों की जांच की तथा उन्हें नियमित रूप से अपडेट रखने का निर्देश दिया। पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। वहीं, जमुआ थाना भवन की जर्जर स्थिति को लेकर भी एसपी ने जानकारी दी। भवन निर्माण/सुधार को लेकर प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही गई। 📍 स्थान: जमुआ, गिरिडीह 📰 सत्य साहित्य NEWS — सच की आवाज वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share ↗️ और Channel Subscribe 🔔 जरूर करें। #JamuaNews #GiridihNews #JharkhandNews #JamuaThana #SPVimalKumar #PoliceInspection #SatySahityaNews #BreakingNews #Giridih #JharkhandPolice1
- धनबाद पुलिस के चार कर्मियों के लिए शुक्रवार का दिन सम्मान और गर्व से भरा रहा। बेहतर कार्य और अदम्य साहस को देखते हुए तीन सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई। धनबाद पुलिस के चार कर्मियों के लिए शुक्रवार का दिन सम्मान और गर्व से भरा रहा। बेहतर कार्य और अदम्य साहस को देखते हुए तीन सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई।1
- निरसा जलापूर्ति योजना जो विगत कई वर्षों से पुरी की पूरी योजना अधर में लटकी हुई है अभी तक इसका कार्य पूरा नहीं हुआ जबकि कई कंपनी ब्लैक लिस्ट होकर वापस चली गई पर निरसा के लोग इस योजना के तहत आज भी अपने घर में पानी पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं l इन सब का मूल कारण है इस योजना में लगने वाले पाइप की प्राय चोरी हो जाना l बीती रात भी निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतुलिया स्थित लखियाबाद के पास रखी हुई जलापूर्ति योजना की बड़ी पाइप ट्रक में भरकर चोरी की जा रही थी जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर निरसा पुलिस की गश्ती दल ने जब वहां धावा बोला तो ट्रक फरार हो गए जिसे पीछा करते हुए तेतुलिया मोड़ के समीप निरसा पुलिस ने पकड़ा और दोनों ट्रैकों को जप्त कर थाने ले आई और पूरे मामले की जांच करने के बाद जब्त ट्रैकों पर मामला दर्ज किया गया वहीं ट्रक के चालक और मालिक पर भी चोरी का मामला दर्ज करते हुए दो नामजत अभिक्तों को गिरफ्तार भी किया गया जिसे कार्रवाई करने के बाद आज जेल भेज दिया गया l6
- Big News:जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक रेल हादसा, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत, प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास हुआ दर्दनाक हादसा. रांची से जसीडीह लौट रहा था युवक ट्रेन के गेट के पास बिगड़ा संतुलन, नीचे गिरा युवक हादसे में देवघर के युवक मुन्ना कुमार शर्मा की मौत जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव1