logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने दिया एक बड़ा बयान डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि हमारे , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित सभी बड़े-बड़े नेताओं ने दतिया में सभाएं ली और बहुत मेहनत की लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं के भीतरघात के कारण भाजपा दतिया का उपचुनाव भारी है ।

1 hr ago
user_Rajesh kumar soni
Rajesh kumar soni
Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने दिया एक बड़ा बयान डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि हमारे , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित सभी बड़े-बड़े नेताओं ने दतिया में सभाएं ली और बहुत मेहनत की लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं के भीतरघात के कारण भाजपा दतिया का उपचुनाव भारी है ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *दतिया एंकर* *खबर* कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगड़ना स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे और उन्होंने जनता के जनादेश को सहायता स्वीकार किया और जीवन की अंतिम सांस तक जनता के लिए काम करने का वचन दिया है
    1
    *दतिया एंकर*
*खबर*
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगड़ना स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे और उन्होंने जनता के जनादेश को सहायता स्वीकार किया और जीवन की अंतिम सांस तक जनता के लिए काम करने का वचन दिया है
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तीसरी कांवड़ यात्रा को लेकर मंगल वाटिका में वैठक, 24 अगस्त को हरिद्वार के गंगाजल के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, बनी रूपरेखा। सावन के अंतिम सोमवार को निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर भांडेर की मंगल वाटिका में आयोजनकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सोमवार शाम 06 बजे आयोजनकर्ता प्रमोद उर्फ पप्पू पुजारी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को प्रति वर्ष की भांति निकाली जाएगी। इस बार यात्रा में एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 50 श्रद्धालु हरिद्वार जाकर गंगाजल लाएंगे। उसी गंगाजल के साथ सोनतलैया से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए भारौली के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी। वहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ विशेष रूप से बच्चों के बैंड की प्रस्तुति भी होगी, जिसका आयोजन संकट मोचन मंदिर पर किया जाएगा। पप्पू पुजारी ने बताया कि यह भांडेर की तीसरी कांवड़ यात्रा होगी। इससे पूर्व दोनों यात्राएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई थीं और उन्हें क्षेत्र के सभी समाजों व वर्गों का भरपूर सहयोग मिला था।
    1
    तीसरी कांवड़ यात्रा को लेकर मंगल वाटिका में वैठक, 24 अगस्त को हरिद्वार के गंगाजल के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, बनी रूपरेखा।
सावन के अंतिम सोमवार को निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर भांडेर की मंगल वाटिका में आयोजनकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सोमवार शाम 06 बजे आयोजनकर्ता प्रमोद उर्फ पप्पू पुजारी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को प्रति वर्ष की भांति निकाली जाएगी। इस बार यात्रा में एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 50 श्रद्धालु हरिद्वार जाकर गंगाजल लाएंगे। उसी गंगाजल के साथ सोनतलैया से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए भारौली के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी। वहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ विशेष रूप से बच्चों के बैंड की प्रस्तुति भी होगी, जिसका आयोजन संकट मोचन मंदिर पर किया जाएगा। पप्पू पुजारी ने बताया कि यह भांडेर की तीसरी कांवड़ यात्रा होगी। इससे पूर्व दोनों यात्राएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई थीं और उन्हें क्षेत्र के सभी समाजों व वर्गों का भरपूर सहयोग मिला था।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • दतिया उपचुनाव की जीत पर ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में बांटी मिठाइयां दतिया उपचुनाव की जीत पर ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में बांटी मिठाइयां
    1
    दतिया उपचुनाव की जीत पर ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में बांटी मिठाइयां
दतिया उपचुनाव की जीत पर ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में बांटी मिठाइयां
    user_एक देश एक आवाज़ NEWS
    एक देश एक आवाज़ NEWS
    न्यूज़ संपादक तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • दतिया की जीत पर दिग्विजय सिंह का संदेश, मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जताया आभार भोपाल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर दतिया की जनता और सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 2023 की तरह इस बार भी मतदाताओं ने कांग्रेस पर विश्वास जताया और पार्टी को विजय दिलाई। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हर कठिन परिस्थिति में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाया कि कांग्रेस हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
    1
    दतिया की जीत पर दिग्विजय सिंह का संदेश, मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जताया आभार
भोपाल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर दतिया की जनता और सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 2023 की तरह इस बार भी मतदाताओं ने कांग्रेस पर विश्वास जताया और पार्टी को विजय दिलाई।
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हर कठिन परिस्थिति में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाया कि कांग्रेस हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में साथ खड़ी रहेगी।
उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल की दतिया विधानसभा उपचुनाव पर प्रतिक्रिया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल की दतिया विधानसभा उपचुनाव पर प्रतिक्रिया दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पराजय पर प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा जनता के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि पार्टी परिणाम की गहन समीक्षा करेगी और जनता के बीच पहले से अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगी। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए समर्पित है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्य निरंतर करती रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से निराश न होने का आह्वान करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें।
    1
    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल की दतिया विधानसभा उपचुनाव पर प्रतिक्रिया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल की दतिया विधानसभा उपचुनाव पर प्रतिक्रिया
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पराजय पर प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा जनता के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि पार्टी परिणाम की गहन समीक्षा करेगी और जनता के बीच पहले से अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगी।
श्री खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए समर्पित है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्य निरंतर करती रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से निराश न होने का आह्वान करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें।
    user_भूपेन्द्र जिगना
    भूपेन्द्र जिगना
    News Anchor दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में जनता के जनादेश को हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। परिणामों की समीक्षा कर हम अपनी अगली रणनीति तय करेंगे। बीजेपी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है, और जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो जारी किया
    1
    दतिया उपचुनाव में जनता के जनादेश को हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। परिणामों की समीक्षा कर हम अपनी अगली रणनीति तय करेंगे। बीजेपी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है, और जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो जारी किया
    user_Lakshya News
    Lakshya News
    Datia, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • *दतिया एंकर* *खबर* दतिया उपचुनाव का फैसला आज जनता के सामने होगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी, जबकि सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के रुझान आने लगेंगे। इसके साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी सामने आने लगेगा। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत अधिकारियों, कर्मचारियों और एजेंटों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ताकि मतगणना निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। अब पूरे जिले की निगाहें मतगणना केंद्र पर टिकी हैं। हर राउंड के साथ तस्वीर साफ होती जाएगी और कुछ ही घंटों में यह तय हो जाएगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया है और दतिया उपचुनाव में जीत का सेहरा किस उम्मीदवार के सिर बंधेगा।
    3
    *दतिया एंकर*
*खबर*
दतिया उपचुनाव का फैसला आज जनता के सामने होगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी, जबकि सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के रुझान आने लगेंगे। इसके साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी सामने आने लगेगा।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत अधिकारियों, कर्मचारियों और एजेंटों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ताकि मतगणना निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
अब पूरे जिले की निगाहें मतगणना केंद्र पर टिकी हैं। हर राउंड के साथ तस्वीर साफ होती जाएगी और कुछ ही घंटों में यह तय हो जाएगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया है और दतिया उपचुनाव में जीत का सेहरा किस उम्मीदवार के सिर बंधेगा।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उड़ीना में युवक से मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे भाई को भी पीटा, दो आरोपियों पर मामला दर्ज। गोंदन थाना क्षेत्र के ग्राम उड़ीना में युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार फरियादी नितिन यादव (18) पुत्र उत्तम यादव निवासी ग्राम उड़ीना ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी नीलेश यादव और आकाश यादव ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विवाद के दौरान जब उसका भाई बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि जाते समय दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर गोंदन थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर 01बजे दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है तथा घटना के कारणों और विवाद की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
    1
    उड़ीना में युवक से मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे भाई को भी पीटा, दो आरोपियों पर मामला दर्ज।
गोंदन थाना क्षेत्र के  ग्राम उड़ीना में युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार फरियादी नितिन यादव (18) पुत्र उत्तम यादव निवासी ग्राम उड़ीना ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी नीलेश यादव और आकाश यादव ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विवाद के दौरान जब उसका भाई बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि जाते समय दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर गोंदन थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर 01बजे दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है तथा घटना के कारणों और विवाद की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
  • दतिया उपचुनाव परिणाम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की प्रतिक्रिया, जनता के जनादेश का किया सम्मान दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा जनता के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी हार के कारणों की समीक्षा करेगी और जनता के बीच पहले से अधिक मजबूती के साथ काम करेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनसेवा के अपने संकल्प पर निरंतर कार्य करती रहेगी।
    1
    दतिया उपचुनाव परिणाम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की प्रतिक्रिया, जनता के जनादेश का किया सम्मान
दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा जनता के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी हार के कारणों की समीक्षा करेगी और जनता के बीच पहले से अधिक मजबूती के साथ काम करेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनसेवा के अपने संकल्प पर निरंतर कार्य करती रहेगी।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.