Shuru
Apke Nagar Ki App…
water problem rain makes water stay on the road foreover.
water problem rain makes water stay on the road foreover.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *"राठ: आवारा गौवंश से परेशान किसान | टोला खंगारन में खेतों में घुसे झुंड, फसल पर मंडरा रहा संकट"* *राठ, हमीरपुर* :- राठ तहसील के *ग्राम टोला खंगारन* में आवारा गौवंश की समस्या किसानों के लिए बड़ी सिरदर्द बन गई है। शुक्रवार को खेतों में बड़ी संख्या में गौवंश खुलेआम चरते देखे गए। इससे किसानों की मेहनत से तैयार हो रही फसल को भारी नुकसान पहुंचने का डर है। *किसानों की परेशानी* ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात आवारा गौवंश खेतों में घुसकर फसल चर रहे हैं। किसान अपनी फसल बचाने के लिए घंटों निगरानी करने को मजबूर हैं, फिर भी गौवंश के झुंड फसल बर्बाद कर दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों और ग्राम पंचायत को इस बारे में बताया गया, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। *क्या है मांग?* ग्रामीणों ने मांग की है कि आवारा गौवंश को पकड़कर नजदीकी गौशालाओं में भेजा जाए, ताकि फसलें सुरक्षित रह सकें। किसानों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। यह समस्या सिर्फ टोला खंगारन तक सीमित नहीं है। आसपास के कई गांवों और पूरे बुंदेलखंड में किसान आवारा गौवंश को लेकर प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। #Hamirpur #Rath #TolaKhangaran #Kisan #Gauvansh #UPGovernment #Bundelkhand1
- झांसी गरौठा दुष्कर्म के आरोपी युवक की मथुरा में हुई संदिग्ध मौत गरौठा झांसी कोतवाली अन्तर्गत ग्राम मथानियां निवासी दुष्कर्म के आरोपी युवक की मथुरा में हुई संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम मथनियां थाना गरौठा निवासी छोटू रायकवार पुत्र गोविन्दास उम्र 22 वर्ष पर पिछले दिनों थाना गरौठा में अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश में थी। अचानक आज शुक्रवार सुबह मृतक की बहनें छोटू रायकवार का शव एम्बुलेंस से लेकर जब गांव पहुंची तो गांव में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी गरौठा भी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मऊरानीपुर भेज दिया गया। मृतक का शव लेकर साथ आई बहनों ने बताया कि वह रेवाड़ी हरियाणा में मजदूरी कर भरण पोषण करती हैं। उन्होंने बताया कि जनपद मथुरा के वृन्दावन चौराहे पर मौजूद लोगों द्वारा छोटू द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने की सूचना उन्हें मिली जब वह मौके पर पहुंची तो छोटू की मौत हो चुकी थी। और वह एम्बुलेंस से शव लेकर गांव आ गई। फिलहाल मामला संदिग्ध है थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।2
- *"राठ में बिजली कटौती से जनता परेशान | जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप भड़के, अधिकारियों पर लगाए आरोप"* *राठ, हमीरपुर* :- राठ क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर जिला पंचायत सदस्य *मृत्युंजय प्रताप* भड़क गए। उन्होंने राठ बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि SDO और JE के CUG नंबर ज्यादातर समय बंद रहते हैं। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं की शिकायतें नहीं सुनी जा रही हैं और आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मुद्दे पर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी गर्मी में घंटों की कटौती से परेशान हैं और विभाग से जवाब मांग रहे हैं। #Rath #Hamirpur #BijliVibhag #UPPCL #DVVNL #AKSharma #DMHamirpur #YogiAdityanathGovernment *आपकी राय:* क्या बिजली विभाग को जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान करना चाहिए? कमेंट में बताएं 👇1
- स्कूल से लौट रहे बच्चों से भरे ई-रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल महोबा जनपद के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पहाड़िया रोड स्थित गौरैया माता मंदिर के सामने तेज रफ्तार एक बेकाबू चार पहिया कार ने ओवरटेक करने के दौरान बच्चों से भरे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लगभग आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गईजानकारी के अनुसार सभी बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के बाद ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। हादसे में गर्ल्स इंटर कॉलेज पनवाड़ी की पांच छात्राएं तथा सर्वोदय स्कूल का एक छात्र घायल हो गया। दुर्घटना होते ही राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पनवाड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में एक छात्रा की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायल बच्चों का उपचार सीएचसी पनवाड़ी में जारी है।3