*खीरी-स्थानान्तरित डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को दी गई विदाई* खबर दृष्टिकोण संवाददाता परवेज आलम लखीमपुर खीरी में पदोन्नति पाकर देवीपाटन मंडल की आयुक्त पद पर तैनाती के चलते स्थानांतरित हुईं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सोमवार शाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल को याद करते हुए सभी ने उनके कार्यों की खुलकर सराहना की। पीडी एसएन चौरसिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। सोमवार शाम जिले के अधिकारियों -कर्मचारियों द्वारा ने निवर्तमान डीएम को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में पुष्पगुच्छ व पुष्पमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत में सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम ब्रजपाल सिंह, पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने निवर्तमान डीएम को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, बुके एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सबसे पहले उन लोगों के प्रति आभार जताया, जिन्होंने उनके साथ टीम भावना के साथ काम किया। उन्होंने अपने कार्यकाल की कुछ यादों को साझा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जिलें में कार्यो का संचालन किया। निवर्तमान डीएम ने कहा कि जनपद लखीमपुर खीरी की यादें उनके साथ सदा रहेंगी। साम्प्रदायिक सौहार्द के अपनी अलग पहचान रखने वाले जिले में कार्य करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने जनपदवासियों, जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों के सहयोग व स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि डीएम से उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक दक्षताओं व विधाओं को सीखा है। वह मेहनती, कर्मठ, जुझारू प्रवृत्ति की अधिकारी है, उनके पास प्रशासनिक व सामाजिक अनुभवों का अपार भंडार है। आपने संयम और सूझबूझ के साथ पूरी टीम भावना के साथ जिले को बेहतरीन नेतृत्व प्रदान किया। आपका कार्यकाल सकारात्मक दृष्टिकोण व यादगार पारी के रूप में याद किया जाएगा। आपके नेतृत्व में जिला लगातार सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस की रैंकिंग में पूरे प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह ने डीएम के कार्यकाल की ना केवल सराहना की बल्कि बताया कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें उनके नेतृत्व में काम करने का मौका मिला। पूरा जिला उनके कार्यकाल को स्वर्णिम नेतृत्व के रूप में याद रखेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चिलुवाराजू आर ने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि आपके मार्गदर्शन में काम किया। अपने कार्यों से आपने सभी के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। वह जिले के लिए मिसाल एवं प्रेरणा स्रोत है। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी, सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

- ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर (खीरी): जनपद सीतापुर के थाना तंबौर क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां समय पर इलाज न मिलने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिलन सिंह निवासी बरसिंघवा के रूप में हुई है, जो फूलपुर गोनिया में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान अचानक मिलन सिंह के सीने में तेज दर्द (चेस्ट पेन) शुरू हो गया। परिजन उन्हें तत्काल शाम करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खमरिया लेकर पहुंचे। आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। परिजनों के अनुसार, वे करीब एक घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान मिलन सिंह की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के अभाव में करीब 9 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद ब्रजकिशोर निवासी गोनिया ने बताया कि जब वे मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, तब वह बात कर रहे थे और होश में थे। अस्पताल में परिजन मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच मरीज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने से कुछ समय पहले सीएचसी अधीक्षक भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने लगे। विधायक ने इस घटना को डॉक्टरों की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह मामला एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को उजागर करता है।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में आज दिनांक 20.04.2026 को थाना मैलानी पुलिस द्वारा दिनांक-15.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0स0 - 83/26 धारा 191(2),191(3),190,326(F),109(1),310(2),121(1),132,324(5),61(2),126(2) BNS व धारा 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 व धारा 3/4 सार्वजनिक सम्पति नुकसान अधि0 थाना मैलानी जिला खीरी मे प्रकाश मे आये 02 अभियुक्तो 1.सुशील कुमार पुत्र लालजी प्रसाद निवासी ग्राम महरताला थाना मैलानी जिला खीरी 2.अमित कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम बरगदिया थाना मैलानी जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुशील के कब्जे से एक अदद सरकारी हेल्मेट तथा अभियुक्त अमित के कब्जे से एक अदद सरकारी डण्डा बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1.सुशील कुमार पुत्र लालजी प्रसाद उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम महरताला थाना मैलानी जिला खीरी 2.अमित कुमार पुत्र बाबूराम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बरगदिया थाना मैलानी जिला खीरी *बरामदगी –* एक अदद सरकारी डण्डा व एक अदद सरकारी हेल्मेट *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* 1.उ0नि0 श्री जितेन्द्र सिंह यादव चौकी प्रभारी संसारपुर थाना मैलानी जिला खीरी 2.उ0नि0 श्री अबलीश कुमार चौकी प्रभारी कुकरा थाना मैलानी जिला खीरी 3.हे0का0 देवेन्द्र शर्मा थाना मैलानी जिला खीरी 4.का0 सौरभ कुमार थाना मैलानी जिला खीरी 5.का0 दीपक सोलंकी थाना मैलानी जिला खीरी 6.का0 दीपक चन्द्रा थाना मैलानी जिला खीरी 7.का0 रजनीकान्त थाना मैलानी जिला खीरी 8.का0 शैलेन्द्र थाना मैलानी जिला खीरी 9.म0का0 प्रिया शर्मा थाना मैलानी जिला खीरी 10.म0का0 कामिनी थाना मैलानी जिला खीरी1
- लखीमपुर खीरी मे मंगलवार कों खनन अधिकारी, खीरी द्वारा साधारण बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में सख्त कदम उठाया गया है। थाना सिंगाही क्षेत्र के अंतर्गत दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर खड़ा कराया गया।प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।1
- नेपाल बॉर्डर पर बालेन शाह की फ़ौज कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिलाओं का पर्स छीन रही है लोगों के फलों से भरी पालीथीन को भी जब्त कर लिया जा रहा है1
- संभल में कार बाइक की ठक्कर से कार में भीषण आग लग गई थी कार में फंसा जिंदा जल गया बाइक को1
- अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के चक्र में लगातार फंस रहे है बड़े बड़े शातिर अपराधी अमेठी से बड़ी खबर है, जहां पुलिस के “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। संग्रामपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया है। पूरा मामला अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां विशेषरगंज रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय निवासी पूरे घिसियावन मजरे बेलखरी थाना संग्रामपुर के रूप में हुई, जो एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 23 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा, चोरी की बैटरी, झटका मशीन और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के नाम बताए, जिसके आधार पर पुलिस ने समरजीत और रामलाल मौर्या को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर, नकदी और अन्य औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गैंग ने स्कूल और ट्यूबवेल से चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी का सामान ये लोग आपस में बांटकर अलग-अलग जगह छिपा देते थे और फिर मौके देखकर बेचते थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।2
- Post by संदीप कुमार शर्मा1