Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुजफ्फरनगर के थाना तितावी पुलिस ने लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई एटीएम कार्ड, नकदी, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किया है। एसपी ग्रामीण अक्षय संजय ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार जुटी हुई है।
Vijay rathi
मुजफ्फरनगर के थाना तितावी पुलिस ने लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई एटीएम कार्ड, नकदी, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किया है। एसपी ग्रामीण अक्षय संजय ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार जुटी हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जंतर मंतर पर नीट लीक पेपर को लेकर सीजेपी (CJP) पार्टी के आंदोलन पर तीखा हमला बोला गया है। आरोप है कि यह मंच किसी धार्मिक या राजनीतिक गतिविधि का नहीं बल्कि शिक्षा प्रणाली का था, लेकिन इसके बावजूद यहाँ नीट लीक के मुद्दे के स्थान पर 'बस नाम रहेगा अल्लाह का' का अपना राग और आलाप अलापा गया। ऐसे लोगों पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि ये वही लोग हैं जो धार्मिक और राजनीतिक स्तर पर विभिन्न वर्गों तथा समुदायों को आपस में भिड़वाने का काम करते हैं।1
- कचहरी परिसर में चल रहे छात्र आंदोलन को विधायक पंकज मलिक का समर्थन मिला है।2
- NEET पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "आज इस्तीफा दिलवा दें, 15 दिन बाद फिर शपथ दिला दें।" अखिलेश यादव ने सरकार से इस मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल आश्वासन देने से युवाओं का भरोसा वापस नहीं आएगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इससे राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छिड़ गई है।1
- मुजफ्फरनगर जनपद में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन किसान प्रहरी' अभियान के तहत थाना भोपा पुलिस ने ट्रांसफार्मर एवं विद्युत लाइन चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ट्रांसफार्मरों का सामान, विद्युत लाइन के तारों के बंडल, चोरी में प्रयुक्त उपकरण, एक एक्टिवा स्कूटी तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से जुड़ा रेहड़ा बरामद किया है। गिरोह से हुई पूछताछ के आधार पर ट्रांसफार्मर एवं विद्युत लाइन चोरी के कुल 7 अभियोगों का सफल अनावरण किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शेर खान उर्फ शेर अली उर्फ शेर मोहम्मद पुत्र पुन्ना (निवासी ग्राम बुझाहेड़ी, थाना पुरकाजी), कुर्बान पुत्र इंतजार (निवासी मोहल्ला श्यामपुरा, थाना पुरकाजी), जीशान पुत्र शब्बीरा (निवासी मोहल्ला श्यामपुरा, थाना पुरकाजी), आसिफ पुत्र पुन्ना (निवासी ग्राम बुझाहेड़ी, थाना पुरकाजी) और इस्लाम उर्फ बाला पुत्र अनीस (निवासी मोहल्ला नूर नगरियान, थाना पुरकाजी) शामिल हैं। यह गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों और बिजली की लाइनों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था, जिससे किसानों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को किसानों की सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।1
- अशिक्षित मंत्री हों या अशिक्षित युवा, दोनों ही देश के भविष्य के लिए बड़ा खतरा हैं। इसलिए पूरी व्यवस्था सोच-विचारकर बनाई जानी चाहिए। कोई भी निर्णय महज तीन चिरकुटों को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि देश के युवाओं और विकसित भारत न्याय प्रणाली को लेकर किया जाना चाहिए।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित मवाना और फलावदा क्षेत्र से सामने आया है।2
- मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तितावी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर एटीएम चोर को गिरफ्तार किया है। इसके बाद चलाए गए सघन कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार, ₹38,000 नकद, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और विभिन्न बैंकों के करीब 40–50 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस बरामदगी से आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह संगठित तरीके से एटीएम धोखाधड़ी और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस की सतर्कता से इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं थाना प्रभारी जयबीर चौधरी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।1