ईवीएम खराबी के चलते जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में 16 सितंबर को होगा पुनर्मतदान जयपुर:* राज्य निर्वाचन आयोग ने चार नगरीय निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए हैं. आयोग की ओर से 19 अगस्त 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव, अगस्त-सितंबर 2026 का कार्यक्रम जारी किया गया था. अब जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान होगा. वहीं, आयोग की ओर से जारी फाइनल आंकड़ों के अनुसार, 309 नगरीय निकाय चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 10,244 वार्डों में से बीजेपी ने 4,179 और कांग्रेस ने 3,613 वार्डों में जीत दर्ज की है. *तकनीकी खराबी के कारण लिया निर्णय:* आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मतगणना के दौरान नगर निगम जोधपुर, नगर निगम कोटा, नगर निगम जयपुर एवं नगरपालिका सुकेत के कुछ बूथों के परिणाम ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण जारी नहीं हो पाए हैं. ऐसे में इन नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम पूर्ण रूप से घोषित नहीं हो पाए हैं. परिणाम घोषित नहीं होने की स्थिति में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव निर्धारित तिथियों पर कराया जाना संभव नहीं है. इसलिए आयोग के निर्देशानुसार, नगर निगम जोधपुर, नगर निगम कोटा, नगर निगम जयपुर एवं नगरपालिका सुकेत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित किए गए हैं. आयोग द्वारा इन चुनावों के संबंध में आगामी आदेश बाद में जारी किए जाएंगे. *यहां होगा पुनर्मतदान:* राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं सुकेत में मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए हैं. आयोग के अनुसार, नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 09 के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343, वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 एवं 484; नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 के बूथ संख्या 338; नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 के बूथ संख्या 99, वार्ड संख्या 44 के बूथ संख्या 448, वार्ड संख्या 11 के बूथ संख्या 576 तथा नगरपालिका सुकेत के वार्ड संख्या 04 के बूथ संख्या 05 पर पुनर्मतदान कराया जाएगा. आयोग को इन मतदान केंद्रों पर मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं. संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्टों का परीक्षण करने के बाद आयोग ने पाया कि इन मतदान केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित मतों की संख्या, निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच मतों के अंतर से अधिक है. इसे देखते हुए आयोग ने पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया है. *16 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा पुनर्मतदान:* आयोग के निर्देशानुसार, इन मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान कराया जाएगा. पुनर्मतदान की मतगणना 17 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से निर्धारित स्थान पर की जाएगी. पुनर्मतदान की तारीख, समय और मतदान केंद्र की जानकारी संबंधित चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को लिखित रूप से दी जाएगी. साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से मतदाताओं को भी पुनर्मतदान की सूचना दी जाएगी. संबंधित नगरपालिका व मतदान केंद्र के साथ-साथ निर्वाचन क्षेत्र के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इसकी सूचना प्रदर्शित की जाएगी. *केवल अधिकृत मतदाता ही कर सकेंगे मतदान:* आयोग ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मतदान में केवल वही मतदाता मतदान कर सकेंगे, जो संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज हैं. मूल मतदान के दौरान मतदाता के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर लगाई गई स्याही के निशान को मिटाने के बाद पुनर्मतदान में फिर से स्याही लगाई जाएगी. इस बार भी स्याही का निशान इस प्रकार लगाया जाएगा कि वह नाखून के प्रारंभिक भाग से अंगुली के प्रथम भाग तक दिखाई दे. आवश्यकता होने पर ईवीएम में उपयोग के लिए मतपत्र एवं निविदत्त मतपत्र नए सिरे से तैयार किए जाएंगे. आयोग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पुनर्मतदान के बाद मूल मतदान में प्रयुक्त ईवीएम को सील कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा जाए. राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित अधिकारियों को पुनर्मतदान की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. *यहां पर भाजपा आगे:* आयोग की ओर से जारी अधिकृत आंकड़ों के अनुसार, 309 नगर निकायों के कुल 10,244 वार्डों में से 10,235 वार्डों के परिणाम जारी हो चुके हैं. इनमें से बीजेपी ने 4,179, कांग्रेस ने 3,613, आम आदमी पार्टी ने 42, बीएपी (BAP) ने 8, बीएसपी ने 19, सीपीआईएम ने 38 और आरएलपी ने 63 वार्डों में जीत दर्ज की है. अब केवल 9 वार्डों के परिणाम आने बाकी हैं, जिनमें जयपुर नगर निगम के 4 वार्ड, जोधपुर नगर निगम का 1 वार्ड, कोटा नगर निगम के 3 वार्ड और सुकेत नगरपालिका का 1 वार्ड शामिल है. *जोधपुर में विशेष निर्देश:* जोधपुर में रिटर्निंग अधिकारी राम किशोर मीणा ने बताया कि पुनर्मतदान में केवल संबंधित मतदान केंद्र के लिए मूल मतदान में अधिकृत मतदाता ही मतदान कर सकेंगे. मूल मतदान के दौरान मतदाता की उंगली पर लगाए गए अमिट स्याही के निशान की पुनर्मतदान में उपेक्षा की जाएगी. पुनर्मतदान के दौरान मतदाता के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही का नया निशान लगाया जाएगा.

- बर में गुर्जर समाज की पैदल यात्रा जैतारण से देवमाली पहुंचेगी जैतारण से देवमाली तक गुर्जर समाज की ओर से पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस 4दौरान आज बर से सैकड़ों समाजबंधु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर आस्था, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं द्वारा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य समाज में एकजुटता, भाईचारा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना है।1
- झालावाड़ राजस्थान नोलाई में भूकम्प के झटके का CCTV वीडियो झालावाड़ राजस्थान जैतारण राधेश्याम दाधीच नोलाई में भूकम्प के झटके का CCTV वीडियो1
- ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात वारदात का प्रयास, पड़ोसियों के जागने पर भागे संदिग्ध ब्यावर। शहर के नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात अज्ञात संदिग्धों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। मकान पिछले करीब 3-4 महीनों से बंद बताया जा रहा है और मकान मालिक बाहर रहते हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात संदिग्ध चोर चोरी की बाइक पर सवार होकर बंद मकान के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान मकान के आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गईं। इसी बीच पड़ोसियों को मकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पड़ोसियों के जागने और हलचल होने पर संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सजगता के चलते चोरी की वारदात होने से टल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित केशव कंजानि ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- सरवाड़ में गणेश चतुर्थी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, मंशापूर्ण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सरवाड़। शहर के प्राचीन मंशापूर्ण गणेशजी महाराज मंदिर में गणेश चतुर्थी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 12:30 बजे विशेष आरती आयोजित की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर गणेशजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में भक्ति संगीत एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। इस अवसर पर गणेशजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर के बाहर एक दिवसीय मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मेले का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने गणेशजी महाराज के दर्शन कर नारियल, प्रसाद एवं धूपबत्ती अर्पित की और अपनी मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को मेहंदी भी वितरित की गई। वहीं गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पारिक मोहल्ला निवासियों की ओर से भी गणेश प्रतिमा की स्थापना कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गणेश चतुर्थी के आयोजन के दौरान पूरे सरवाड़ शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- पुष्कर से रिजॉर्ट से कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर रिया बड़ी व लांपोलाई की तरफ जा रहे थे चुनावी माहौल को लेकर कांग्रेस के जीते हुए तीन पार्षद प्रत्याशियों पर हमला पुलिस प्रोटेक्शन के तहत रिया बड़ी अपने गंतव्य तक पहुंचाये गए। यह सुनिए आप बीती1
- झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे मायूस, मूंग की फसल पर मंडराया संकट रियां बड़ी क्षेत्र में खरीफ की फसल इस समय कटाई और पकने की स्थिति में है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गई है।3
- पीसांगन :नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज जीरो नामांकन,कल नामांकन की आखिरी तारीख... पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन आज एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। रिटर्निंग अधिकारी मोहन चौधरी के अनुसार नामांकन 15-16 सितंबर तक होना है। कल 16 सितंबर आखिरी तारीख है। 17 को जांच, आवश्यक हुआ तो 21 को होगा मतदान।2
- पीपाड़ में भाजपा सरकार के लिए बड़ा सियासी समर्थन, चारों निर्दलीय पार्षदों ने महेंद्र जी कच्छवाहा का समर्थन किया पीपाड़। नगर पालिका में भाजपा के पक्ष में सियासी समीकरण मजबूत होते नजर आ रहे हैं। भाजपा सरकार बनाने के लिए चारों निर्दलीय पार्षदों ने महेंद्र जी कच्छवाहा को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा का बोर्ड बनाने की राह आसान होती दिखाई दे रही है। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थन के बाद महेंद्र जी कच्छवाहा के नेतृत्व में भाजपा बोर्ड बनने की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं।1