logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर निकाय चुनाव में साइबर ठगों से सावधान रहें, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को किया अलर्ट* फर्जी वोटर लिंक, OTP और QR कोड से हो सकती है ठगी सवाई माधोपुर, नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव के दौरान साइबर ठग मतदाताओं, चुनाव प्रत्याशियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को निशाना बनाकर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी और भ्रामक सूचनाएं फैला सकते हैं। इसको लेकर पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए राजस्थान पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर आमजन को सतर्क रहने की अपील की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं, श्री वी.के. सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की साइबर क्राइम शाखा द्वारा जारी साइबर एडवायजरी अनुसार चुनाव के दौरान विशेष रूप से फर्जी लिंक, OTP, QR कोड, फिशिंग ई-मेल और डीपफेक/फेक न्यूज के प्रति सावधानी बरतने की अपील की गई है। *'वोटर लिस्ट में नाम देखें'—ऐसे फर्जी लिंक से रहें सावधान* *सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी (आईपीएस) जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर* ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि साइबर ठग WhatsApp या SMS के जरिए “अपना नाम वोटर लिस्ट में देखें”, “आपका पोलिंग बूथ बदल गया है” जैसे संदेश भेजकर फर्जी लिंक पर क्लिक करा सकते हैं। ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें। मतदाता सूची अथवा मतदान संबंधी जानकारी के लिए केवल State Election Commission, Rajasthan और CEO Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। *OTP मांगने वाला कोई भी 'अधिकारी' हो सकता है साइबर ठग* उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग का अधिकारी बताकर वोटर कार्ड अपडेट, सत्यापन अथवा अन्य चुनावी प्रक्रिया के नाम पर फोन करने वाले व्यक्ति को OTP, बैंक विवरण, UPI PIN या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करें। याद रखें—OTP किसी के साथ साझा करना साइबर ठगी का कारण बन सकता है। *वायरल वीडियो और ऑडियो पर तुरंत विश्वास न करें* चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर नेताओं के नाम से फर्जी वीडियो, ऑडियो, भाषण एवं डीपफेक सामग्री वायरल की जा सकती है। किसी भी सामग्री को बिना आधिकारिक पुष्टि के सच न मानें और उसे आगे फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें। *प्रत्याशी और कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखें* उन्होंने चुनाव प्रत्याशी एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे Facebook, Instagram, X और WhatsApp अकाउंट पर Two-Step Verification (2FA) अनिवार्य रूप से सक्रिय रखें। मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें तथा किसी अनजान लिंक के माध्यम से लॉगिन संबंधी जानकारी साझा न करें। *चुनावी चंदे के नाम पर QR कोड से हो सकती है ठगी* डोनेशन एवं फंड रेजिंग के नाम पर प्राप्त होने वाले UPI लिंक और QR कोड की अच्छी तरह जांच करें। किसी को पैसा प्राप्त करने के लिए कभी भी अपना UPI PIN दर्ज नहीं करना पड़ता। QR कोड स्कैन करने अथवा PIN डालने से पहले लेन-देन की पूरी जानकारी जांच लें। *WhatsApp ग्रुप एडमिन भी रहें सतर्क* उन्होंने WhatsApp ग्रुप एडमिन को भी सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा है कि वे प्रचार एवं चुनाव संबंधी WhatsApp ग्रुप में केवल भरोसेमंद सदस्यों को ही संदेश पोस्ट करने की अनुमति दें। ग्रुप सेटिंग में “Only Admins” विकल्प का उपयोग कर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार की आशंका को कम किया जा सकता है। *चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक निजी डिवाइस और Public Wi-Fi से बचें* यह भी निर्देश दिए गए हैं कि चुनावी डेटा अथवा EVM/VVPAT से संबंधित संवेदनशील जानकारी किसी निजी डिवाइस या असुरक्षित नेटवर्क/Public Wi-Fi पर साझा न करें। अनजान ई-मेल आईडी से प्राप्त चुनाव संबंधी सर्कुलर, लिंक अथवा अटैचमेंट को बिना सत्यापन के ओपन न करें। *ठगी होने पर 'गोल्डन ऑवर' में 1930 पर करें शिकायत-* यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है तो वह बिना देरी किए 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। राजस्थान में उपलब्ध साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 एवं 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है। *अपील :* राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि “सतर्क मतदाता ही सुरक्षित मतदाता है”—चुनाव संबंधी किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसके स्रोत की पुष्टि करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

4 hrs ago
user_Sudeep Kumar Gaur
Sudeep Kumar Gaur
Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मतदान जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर दिलाई शपथ बामनवास: नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-5 पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजल जैन ने सभी लाभार्थियों को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। सीडीपीओ राजेश कुमार मीणा एवं एलएस रेनू मैडम के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी की गई।
    4
    मतदान जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर दिलाई शपथ
बामनवास: नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-5 पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजल जैन ने सभी लाभार्थियों को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। सीडीपीओ राजेश कुमार मीणा एवं एलएस रेनू मैडम के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी की गई।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में उदेई मोड अग्रवाल समाज महिला समिति ने अध्यक्ष रेखा गुप्ता महस्वा के सानिध्य में धूमधाम से मनाया लहरिया महोत्सव
    1
    गंगापुर सिटी में उदेई मोड अग्रवाल समाज महिला समिति ने अध्यक्ष रेखा गुप्ता महस्वा के सानिध्य में धूमधाम से मनाया लहरिया महोत्सव
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    4 hrs ago
  • मीना बड़ौदा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का मामला:शिक्षकों की कमी से नाराज़ छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर जड़ा ताला वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के मीना बड़ौदा गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर मंगलवार को छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध जताया। छात्राओं ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षक लगाने की मांग की। *शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित* छात्राओं के अनुसार विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण अंग्रेजी, गणित जैसे कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई को लेकर बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है। *प्रधानाचार्य भी चुनाव ड्यूटी पर* विद्यालय में शिक्षकों की कमी के बीच प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्राओं और ग्रामीणों का कहना है कि जब स्कूल में पहले ही शिक्षक कम हैं, ऐसे में प्रधानाचार्य के चुनाव ड्यूटी पर रहने से विद्यालय की व्यवस्था पर अतिरिक्त असर पड़ रहा है। *परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंता* छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आगामी परीक्षाओं को देखते हुए छात्राओं में चिंता है। उनका कहना है कि सभी विषयों की नियमित पढ़ाई के लिए पर्याप्त शिक्षक होना जरूरी है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल ध्यान देना चाहिए। *मुख्य द्वार पर ताला लगाकर जताया विरोध* शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया। छात्राओं ने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्था बाधित करना नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई की समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना है। ग्रामीणों ने भी विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग का समर्थन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। *छात्राओं ने स्कूल के बाहर लगाए नारे,* शिक्षकों की कमी को लेकर विरोध कर रही छात्राओं ने स्कूल परिसर के बाहर नारे लगाकर अपनी नाराजगी जताई। छात्राओं ने “हमें शिक्षक चाहिए”, “शिक्षकों की कमी दूर करो”, “हमारी पढ़ाई सुचारु करो” और “शिक्षा व्यवस्था सुधारो” जैसे नारे लगाए। छात्राओं का कहना था कि उनका विरोध पढ़ाई की व्यवस्था सुधारने और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए है। छात्रा ने कहा: “हमारे स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऊपर से प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। हमारी मांग है कि स्कूल में जल्द पर्याप्त शिक्षक लगाए जाएं, ताकि हमारी पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।” एक अन्य छात्रा ने कहा: “हम पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण हमें परेशानी हो रही है। हमारी मांग किसी के खिलाफ नहीं है, हम सिर्फ चाहते हैं कि स्कूल में सभी विषयों के शिक्षक लगाए जाएं और हमारी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।” छात्राओं ने कहा कि परीक्षा नजदीक होने के कारण शिक्षकों की कमी को लेकर उनकी चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। *शिक्षा विभाग से तत्काल समाधान की मांग* छात्राओं और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय की स्थिति का जायजा लेकर विषयवार पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। साथ ही प्रधानाचार्य की चुनाव ड्यूटी के दौरान विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई। अब छात्राओं के विरोध के बाद शिक्षा विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों की नजरें टिकी हैं।
    2
    मीना बड़ौदा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का मामला:शिक्षकों की कमी से नाराज़ छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर जड़ा ताला
वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के मीना बड़ौदा गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर मंगलवार को छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध जताया। छात्राओं ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षक लगाने की मांग की।
*शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित* 
छात्राओं के अनुसार विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण अंग्रेजी, गणित जैसे कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई को लेकर बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है।
*प्रधानाचार्य भी चुनाव ड्यूटी पर* 
विद्यालय में शिक्षकों की कमी के बीच प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्राओं और ग्रामीणों का कहना है कि जब स्कूल में पहले ही शिक्षक कम हैं, ऐसे में प्रधानाचार्य के चुनाव ड्यूटी पर रहने से विद्यालय की व्यवस्था पर अतिरिक्त असर पड़ रहा है।
*परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंता* 
छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आगामी परीक्षाओं को देखते हुए छात्राओं में चिंता है। उनका कहना है कि सभी विषयों की नियमित पढ़ाई के लिए पर्याप्त शिक्षक होना जरूरी है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल ध्यान देना चाहिए।
*मुख्य द्वार पर ताला लगाकर जताया विरोध* 
शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया। छात्राओं ने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्था बाधित करना नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई की समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना है।
ग्रामीणों ने भी विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग का समर्थन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
*छात्राओं ने स्कूल के बाहर लगाए नारे,* 
शिक्षकों की कमी को लेकर विरोध कर रही छात्राओं ने स्कूल परिसर के बाहर नारे लगाकर अपनी नाराजगी जताई। छात्राओं ने “हमें शिक्षक चाहिए”, “शिक्षकों की कमी दूर करो”, “हमारी पढ़ाई सुचारु करो” और “शिक्षा व्यवस्था सुधारो” जैसे नारे लगाए। छात्राओं का कहना था कि उनका विरोध पढ़ाई की व्यवस्था सुधारने और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए है।
छात्रा ने कहा: “हमारे स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऊपर से प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। हमारी मांग है कि स्कूल में जल्द पर्याप्त शिक्षक लगाए जाएं, ताकि हमारी पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।”
एक अन्य छात्रा ने कहा: “हम पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण हमें परेशानी हो रही है। हमारी मांग किसी के खिलाफ नहीं है, हम सिर्फ चाहते हैं कि स्कूल में सभी विषयों के शिक्षक लगाए जाएं और हमारी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।”
छात्राओं ने कहा कि परीक्षा नजदीक होने के कारण शिक्षकों की कमी को लेकर उनकी चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की।
*शिक्षा विभाग से तत्काल समाधान की मांग* 
छात्राओं और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय की स्थिति का जायजा लेकर विषयवार पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। साथ ही प्रधानाचार्य की चुनाव ड्यूटी के दौरान विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई।
अब छात्राओं के विरोध के बाद शिक्षा विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों की नजरें टिकी हैं।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • मीना बड़ौदा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का मामला:शिक्षकों की कमी से नाराज़ छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर जड़ा ताला* वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के मीना बड़ौदा गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर मंगलवार को छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध जताया। छात्राओं ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षक लगाने की मांग की। *शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित* छात्राओं के अनुसार विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण अंग्रेजी, गणित जैसे कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई को लेकर बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है। *प्रधानाचार्य भी चुनाव ड्यूटी पर* विद्यालय में शिक्षकों की कमी के बीच प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्राओं और ग्रामीणों का कहना है कि जब स्कूल में पहले ही शिक्षक कम हैं, ऐसे में प्रधानाचार्य के चुनाव ड्यूटी पर रहने से विद्यालय की व्यवस्था पर अतिरिक्त असर पड़ रहा है। *परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंता* छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आगामी परीक्षाओं को देखते हुए छात्राओं में चिंता है। उनका कहना है कि सभी विषयों की नियमित पढ़ाई के लिए पर्याप्त शिक्षक होना जरूरी है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल ध्यान देना चाहिए। *मुख्य द्वार पर ताला लगाकर जताया विरोध* शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया। छात्राओं ने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्था बाधित करना नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई की समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना है। ग्रामीणों ने भी विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग का समर्थन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। *छात्राओं ने स्कूल के बाहर लगाए नारे,* शिक्षकों की कमी को लेकर विरोध कर रही छात्राओं ने स्कूल परिसर के बाहर नारे लगाकर अपनी नाराजगी जताई। छात्राओं ने “हमें शिक्षक चाहिए”, “शिक्षकों की कमी दूर करो”, “हमारी पढ़ाई सुचारु करो” और “शिक्षा व्यवस्था सुधारो” जैसे नारे लगाए। छात्राओं का कहना था कि उनका विरोध पढ़ाई की व्यवस्था सुधारने और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए है। छात्रा ने कहा: “हमारे स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऊपर से प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। हमारी मांग है कि स्कूल में जल्द पर्याप्त शिक्षक लगाए जाएं, ताकि हमारी पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।” एक अन्य छात्रा ने कहा: “हम पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण हमें परेशानी हो रही है। हमारी मांग किसी के खिलाफ नहीं है, हम सिर्फ चाहते हैं कि स्कूल में सभी विषयों के शिक्षक लगाए जाएं और हमारी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।” छात्राओं ने कहा कि परीक्षा नजदीक होने के कारण शिक्षकों की कमी को लेकर उनकी चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। *शिक्षा विभाग से तत्काल समाधान की मांग* छात्राओं और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय की स्थिति का जायजा लेकर विषयवार पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। साथ ही प्रधानाचार्य की चुनाव ड्यूटी के दौरान विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई। अब छात्राओं के विरोध के बाद शिक्षा विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों की नजरें टिकी हैं।
    1
    मीना बड़ौदा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का मामला:शिक्षकों की कमी से नाराज़ छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर जड़ा ताला*
वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के मीना बड़ौदा गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर मंगलवार को छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध जताया। छात्राओं ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षक लगाने की मांग की।
*शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित* 
छात्राओं के अनुसार विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण अंग्रेजी, गणित जैसे कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई को लेकर बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है।
*प्रधानाचार्य भी चुनाव ड्यूटी पर* 
विद्यालय में शिक्षकों की कमी के बीच प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्राओं और ग्रामीणों का कहना है कि जब स्कूल में पहले ही शिक्षक कम हैं, ऐसे में प्रधानाचार्य के चुनाव ड्यूटी पर रहने से विद्यालय की व्यवस्था पर अतिरिक्त असर पड़ रहा है।
*परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंता* 
छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आगामी परीक्षाओं को देखते हुए छात्राओं में चिंता है। उनका कहना है कि सभी विषयों की नियमित पढ़ाई के लिए पर्याप्त शिक्षक होना जरूरी है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल ध्यान देना चाहिए।
*मुख्य द्वार पर ताला लगाकर जताया विरोध* 
शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया। छात्राओं ने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्था बाधित करना नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई की समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना है।
ग्रामीणों ने भी विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग का समर्थन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
*छात्राओं ने स्कूल के बाहर लगाए नारे,* 
शिक्षकों की कमी को लेकर विरोध कर रही छात्राओं ने स्कूल परिसर के बाहर नारे लगाकर अपनी नाराजगी जताई। छात्राओं ने “हमें शिक्षक चाहिए”, “शिक्षकों की कमी दूर करो”, “हमारी पढ़ाई सुचारु करो” और “शिक्षा व्यवस्था सुधारो” जैसे नारे लगाए। छात्राओं का कहना था कि उनका विरोध पढ़ाई की व्यवस्था सुधारने और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए है।
छात्रा ने कहा: “हमारे स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऊपर से प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। हमारी मांग है कि स्कूल में जल्द पर्याप्त शिक्षक लगाए जाएं, ताकि हमारी पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।”
एक अन्य छात्रा ने कहा: “हम पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण हमें परेशानी हो रही है। हमारी मांग किसी के खिलाफ नहीं है, हम सिर्फ चाहते हैं कि स्कूल में सभी विषयों के शिक्षक लगाए जाएं और हमारी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।”
छात्राओं ने कहा कि परीक्षा नजदीक होने के कारण शिक्षकों की कमी को लेकर उनकी चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की।
*शिक्षा विभाग से तत्काल समाधान की मांग* 
छात्राओं और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय की स्थिति का जायजा लेकर विषयवार पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। साथ ही प्रधानाचार्य की चुनाव ड्यूटी के दौरान विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई।
अब छात्राओं के विरोध के बाद शिक्षा विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों की नजरें टिकी हैं।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 day ago
  • लालसोट: झूला महोत्सव की शारदा पूजन से हुई शुरुआत, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे हजारों दर्शक डीडवाना में सीताराम जी महाराज झूला महोत्सव का भव्य आगाज लालसोट के डीडवाना में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रावण झूला महोत्सव का मंगलवार देर रात भव्य शुभारंभ हुआ। सीताराम जी महाराज के शारदा पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नेहरू शाला खेल मैदान में बाहर से आए कलाकारों ने फिल्मी, राजस्थानी और धार्मिक गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में डीडवाना सहित दौसा, गंगापुर, सवाई माधोपुर और जयपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। झूला कमेटी के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    लालसोट: झूला महोत्सव की शारदा पूजन से हुई शुरुआत, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे हजारों दर्शक
डीडवाना में सीताराम जी महाराज झूला महोत्सव का भव्य आगाज
लालसोट के डीडवाना में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रावण झूला महोत्सव का मंगलवार देर रात भव्य शुभारंभ हुआ। सीताराम जी महाराज के शारदा पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
नेहरू शाला खेल मैदान में बाहर से आए कलाकारों ने फिल्मी, राजस्थानी और धार्मिक गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में डीडवाना सहित दौसा, गंगापुर, सवाई माधोपुर और जयपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। झूला कमेटी के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    35 min ago
  • झूला कमेटी डीडवाना द्वारा‌ झूला महोत्सव का आयोजन, बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा अपनी कला किया प्रदर्शन लालसोट उपखंड के डीडवाना में ‌ हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर झूला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा फिल्मी गानों पर नृत्य पेश किया गया। इस दौरान डीडवाना शहर में स्थित सभी मंदिरों में भगवान की विशेष झांकियां सजाई गई। वहीं मंदिरों की भी विशेष सजावट की गई। इस झूला महोत्सव हजारों की संख्या में आसपास के गांव के लोग पहुंचकर झूलों का आनंद लेते। वही इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की संपूर्ण व्यवस्था होती हैं ।झूले लगातार तीन दिन तक चलते हैं। हजारों लोग पहुंचकर मनोरंजन का आनंद लेते।
    1
    झूला कमेटी डीडवाना द्वारा‌ झूला महोत्सव का आयोजन, बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा अपनी कला किया प्रदर्शन
लालसोट उपखंड के डीडवाना में ‌ हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर झूला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा फिल्मी गानों पर नृत्य पेश किया गया। इस दौरान डीडवाना शहर में स्थित सभी मंदिरों में भगवान की विशेष झांकियां सजाई गई। वहीं मंदिरों की भी विशेष सजावट की गई। इस झूला महोत्सव हजारों की संख्या में आसपास के गांव के लोग पहुंचकर झूलों का आनंद लेते। वही इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की संपूर्ण व्यवस्था होती हैं ।झूले लगातार तीन दिन तक चलते हैं। हजारों लोग पहुंचकर मनोरंजन का आनंद लेते।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • निकाय चुनाव को लेकर मंडावरी में पुलिस का पैदल मार्च, मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील मंडावरी। निकाय चुनाव के मद्देनजर कस्बे में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए मंगलवार को मंडावरी कस्बे में पुलिस ने पैदल मार्च किया। वृताधिकारी सत्यनारायण यादव के हमराह थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा मय पुलिस जाप्ते ने कस्बे के संपूर्ण बाजार एवं प्रमुख गलियों में पैदल भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। साथ ही मतदाताओं को बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि निकाय चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पैदल मार्च के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को आश्वस्त किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी और मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकेंगे। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
    4
    निकाय चुनाव को लेकर मंडावरी में पुलिस का पैदल मार्च, मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील
मंडावरी। निकाय चुनाव के मद्देनजर कस्बे में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए मंगलवार को मंडावरी कस्बे में पुलिस ने पैदल मार्च किया। वृताधिकारी सत्यनारायण यादव के हमराह थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा मय पुलिस जाप्ते ने कस्बे के संपूर्ण बाजार एवं प्रमुख गलियों में पैदल भ्रमण किया।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। साथ ही मतदाताओं को बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि निकाय चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पैदल मार्च के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को आश्वस्त किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी और मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकेंगे।
ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • बामनवास में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण बामनवास, सवाईमाधोपुर : नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बामनवास उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी नीतू मीणा तथा तहसीलदार सीमा मीणा ने बामनवास स्थित आईटीआई कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उपखंड कार्यालय परिसर में रंगोली बनाकर ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान बरनाला तहसीलदार ब्रजेश सेहरा सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    बामनवास में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
बामनवास, सवाईमाधोपुर : नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बामनवास उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी नीतू मीणा तथा तहसीलदार सीमा मीणा ने बामनवास स्थित आईटीआई कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उपखंड कार्यालय परिसर में रंगोली बनाकर ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान बरनाला तहसीलदार ब्रजेश सेहरा सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.