संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत ज्योना के नगला फार्म में मंगलवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सेवाराम (25) पुत्र उदयवीर के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे जब लोग खेतों की ओर निकले तो उन्होंने गांव निवासी कुलदीप के खेत में पेड़ से लटका शव देखा, जिसके बाद तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कायमगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस टीम और फोरेंसिक दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मिले हालात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि मृतक के शरीर पर शर्ट नहीं थी, जबकि उसकी जेब से मोबाइल फोन और ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ है। परिजनों के अनुसार सेवाराम सोमवार शाम मजदूरी कर घर लौटा था और उसने खाना बनाने के लिए कहा था। उस समय घर में उसकी भाभी किसी कार्यक्रम में गई हुई थी, जिसके चलते खाना बनने में देरी हो रही थी। इसी दौरान वह घर से बाहर चला गया और फिर देर रात तक वापस नहीं लौटा। छोटे भाई मेवाराम ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतक अपने परिवार का बड़ा सदस्य था और माता-पिता के निधन के बाद वह ही घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। उसके परिवार में छोटा भाई और एक विवाहित बहन है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश या विवाद होने से इनकार किया है,

- Post by Shan Mohammad1
- लाइन मैंन की गर्दन1
- Post by Prahlad Singh Pal1
- Post by AMAN RAJPUT2
- अपने गांव खिनमिनी की 2026की नौटंकी1
- कमालगंज सोमवार शाम को कमालगंज में बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया1
- स्टैंड बाद लगा लेती देखिए घटना पूरी1
- Post by Prahlad Singh Pal1
- फर्रूखाबाद ब्रेकिंग - प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या का खुलासा प्रेमी ने युवती को उतारा था मौत के घाट हत्या कर युवती का शव फेका था काली नदी के किनारे प्रेमी युवक ने चाकू से गोद कर युवती की थी हत्या जनपद कन्नौज के छिबरामऊ की निवासी थी मृतक युवती एसओजी समेत पुलिस ने किया घटना का खुलासा आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना जहानगंज क्षेत्र का मामला4