देश की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 देश की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, इस राष्ट्रीय पर्व पर देश की एकता, अखंडता, शांति और विकास के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लें। सादर — अमित कुमार श्रीवास्तव एडिटर इन चीफ India Vision 24x7 TV | भारत 24x7 न्यूज़ | स्वर्ण भारत न्यूज़ | स्वदेश प्राइम न्यूज़ “हमको आपकी फिक्र है, हम सिर्फ सच दिखाते हैं।” “सच के साथ, जनता के विश्वास के साथ।” 🇮🇳 जय हिंद! | वंदे मातरम्! 🇮🇳 #IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस #15August #80thIndependenceDay #JaiHind #VandeMataram #IndiaVision247 #भारत24x7न्यूज़ #स्वर्णभारत #स्वदेशप्राइम #AmitKumarSrivastava #देशभक्ति #IndianFlag #HappyIndependenceDay
देश की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 देश की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, इस राष्ट्रीय पर्व पर देश की एकता, अखंडता, शांति और विकास के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लें। सादर — अमित कुमार श्रीवास्तव एडिटर इन चीफ India Vision 24x7 TV | भारत 24x7 न्यूज़ | स्वर्ण भारत न्यूज़ | स्वदेश प्राइम न्यूज़ “हमको आपकी फिक्र है, हम सिर्फ सच दिखाते हैं।” “सच के साथ, जनता के विश्वास के साथ।” 🇮🇳 जय हिंद! | वंदे मातरम्! 🇮🇳 #IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस #15August #80thIndependenceDay #JaiHind #VandeMataram #IndiaVision247 #भारत24x7न्यूज़ #स्वर्णभारत #स्वदेशप्राइम #AmitKumarSrivastava #देशभक्ति #IndianFlag #HappyIndependenceDay
- स्वतंत्रता दिवस पर सालपुर बाजार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा गोण्डा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सालपुर बाजार क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की अगुवाई श्रेयस्करदेव सिंह उर्फ गौरव सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंडरी कृपाल ने की। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जयदेव सिंह आदर्श इंटर कॉलेज, सालपुर बाजार से हुआ। इसके बाद यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए वाई.डी. फार्मेसी कॉलेज, बिशनपुर बैरिया पहुंची और पुनः जयदेव सिंह आदर्श इंटर कॉलेज पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं, पुरुष, युवा एवं बच्चे यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर श्रेयस्करदेव सिंह उर्फ गौरव सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में क्षेत्र के हर जाति और वर्ग के युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस तरह का आयोजन पिछले सात वर्षों से लगातार किया जा रहा है और प्रत्येक वर्ष क्षेत्रीय जनता का भरपूर सहयोग मिलता रहा है। गौरव सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यात्रा में शामिल सैकड़ों क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का उत्साह और सहयोग ही इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।1
- 15 अगस्त के पावन अवसर पर पर कृषक, बाल एवं महिला कल्याण समिति कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा देशभर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी क्रम में गोंडा जनपद के वजीरगंज क्षेत्र अंतर्गत डल्लापुर स्थित कृषक, बाल एवं महिला कल्याण समिति के कार्यालय पर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज शान से लहराया और उपस्थित लोगों ने पूरे सम्मान एवं श्रद्धा के साथ तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और बच्चों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं है, बल्कि इसके साथ प्रत्येक नागरिक के ऊपर अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी दायित्व होता है। देश की एकता, अखंडता, शांति और विकास को मजबूत बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका ईमानदारी से निभानी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भी राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में किसानों, महिलाओं और बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार जागरूकता एवं सहयोग से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण परिवारों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है। समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सामूहिक रूप से आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने और उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। समूह के माध्यम से महिलाएं अपनी बचत की आदत विकसित करने के साथ-साथ विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ सकती हैं। संस्था का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र की अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक ऐसी योजनाओं और अवसरों की जानकारी पहुंचाई जाए। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान किसानों के हितों पर भी चर्चा हुई। समिति की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में किसान की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में किसानों को योजनाओं, सरकारी सुविधाओं, कृषि से संबंधित जानकारी और उपलब्ध सहायता के बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है। किसान यदि समय पर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं तो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। समिति द्वारा ऐसे लोगों को जागरूक करने और उन्हें संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि किसान, महिला, बालक और जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को जागरूक एवं सक्षम बनाने की दिशा में काम करना है। ग्रामीणों को उनके अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी देना सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों और महिलाओं के हित में भी कार्य समिति के नाम के अनुरूप बाल एवं महिला कल्याण से जुड़े विषयों पर भी कार्यक्रम में चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब बच्चों को बेहतर अवसर और महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के अवसर प्राप्त हों। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, महिलाओं को सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा ग्रामीण परिवारों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने की बात कही गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा समाज में आपसी भाईचारा कायम रखने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि राष्ट्रहित केवल बड़े स्तर पर किए जाने वाले कार्यों से नहीं, बल्कि अपने आसपास के समाज के लिए जिम्मेदारी निभाने से भी मजबूत होता है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा। किसानों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को नमन किया और देश के विकास, सामाजिक एकता तथा जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। 15 अगस्त का यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश देकर संपन्न हुआ। गोंडा के वजीरगंज क्षेत्र के डल्लापुर में आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने का पर्व नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का भी अवसर है।1
- गोण्डा नगर मे बाबा दुखहरण नाथ मंदिर पर सवा लाख पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण कथा भव्य शोभा यात्रा होने जा रही है सभी भक्त सादर आमंत्रित गोण्डा बाबा दुखहरण नाथ मंदिर पर सवा लाख पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण कथा भव्य शोभा यात्रा होने जा रही है सभी भक्त 19 अगस्त से 27 अगस्त तक सादर आमंत्रित सभी भक्तो से अनुरोध है 19 अगस्त को बाबा भोलेनाथ की भव्य शोभा यात्रा मे पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्रदान करे मुख्य आयोजक संतोष सोनी जी के मुखार विन्द सुने2
- सरयू डिग्री कॉलेज रोड पर पान मसाला की दुकान से बिक्री का आरोप, विभाग की निगरानी पर सवाल बंदी के आदेश की धज्जियां! कर्नलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज रोड पर पान मसाला की दुकान से शराब बिक्री का आरोप1
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति की भावना से सराबोर हुआ जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या अयोध्या जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या में 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पहलगाम की घटना पर आधारित नाटक रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, साहस और एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पिरामिड एवं संगीत की शानदार प्रस्तुति भी दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री मदन मोहन त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. सी. अविन राज सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। सम्पूर्ण विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। समारोह ने विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति की भावना से सराबोर हुआ जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या अयोध्या जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या में 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पहलगाम की घटना पर आधारित नाटक रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, साहस और एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पिरामिड एवं संगीत की शानदार प्रस्तुति भी दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री मदन मोहन त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. सी. अविन राज सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। सम्पूर्ण विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। समारोह ने विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।1
- आंय अरे प्रिय पीएम मोदी भाग्यवान जी कोरी समाज के राधेश्याम त्यागी आंय अरे प्रिय PM मोदी भाग्यवान जी कोरी समाज के राधेश्याम त्यागी अयोध्या भाजपा जिला अध्यक्ष जी क्या कह रहे हैं कि मेरी कोई जाति नही है 🤔 इनकी जाति BJP है। लेकिन वही OBC समाज के लोधी, यादव लोग जागरूक हो रहे है अपने समाज के साथ चल रहे है लोगों का उत्थान हो रहा है। सोचने वाली बात यह है की सबका साथ-सबका विकास में क्या यह अपने समाज के लोगों को भूल जायेंगे? नही होगा कोरी/कोली समाज के लोगों का उत्थान? उत्तर प्रदेश में कोरी/कोली समाज के संगठन व लोग ध्यान दे अपने लोगों को साथ लेकर चले तभी होगा सबका साथ सबका विकास। कोरी/कोली सामाजिक एकता रजि. नई दिल्ली अयोध्या महासचिव मनोहर लाल मन्नू कोरी राज्यमंत्री श्रम विभाग उ प्र कोरी कल्याण समाज कोरी देवल कुमार देव विचारमंच कोली मिडिया एडिटर अखिल राजस्थान कोली महासभा1
- बाल साक्षरता केन्द्र धारा रोड अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बाल साक्षरता केन्द्र धारा रोड अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस मुख्य अतिथि के रूप में मनूचा डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉक्टर सुमंगला गुप्ता ने ध्वजा रोहण कर व्यक्त किया अपना विचार नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुत किया गया संस्कृतिक प्रोग्राम अयोध्या। आज के दिन 15 अगस्त पर शहीद और राष्ट्रीय नायकों के त्याग तपस्या और बलिदान से प्राप्त आज़ादी की रक्षा हम सबका ज़िम्मेदारी है उक्त विचार बाल साक्षरता केंद्र में स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झंडारोहण के पश्चात मनुचा डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉक्टर सुमंगला गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजवादी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हर के स्वतंत्रता के 79 वर्ष बाद देश की 80 करोड़ जनता पाँच किलो राशन के लिए भटक रही है। वहीं दूसरी ओर देश के संसाधनों पर चंद पूंजीपतियों का क़ब्ज़ा होता जा रहा है। हमें अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए देश की जनता को शहीदों एवं राष्ट्रीय नायकों से प्रेरणा लेकर एक जुट करना होगा तभी हम विषमता महँगाई बेकारी भ्रष्टाचार अराजकता एवं ग़रीबी से मुक्ति पा सकेंगें। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रीमती अजय रानी शर्मा प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए 80वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया। शिक्षक शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार के पी सिंह, सूर्यनारायण सिंह, ब्रिज, राज कुमार अग्रवाल, शिव प्रकाश यादव, मारूति कुमार सिंह, राज, नान सिंह, इन्द्र पाल चतुर्वेदी, आरती गुप्ता, मानसी सेन, मुस्कान सोनकर, निशा,राणा, गौरव शर्मा , जीतेन्द्र शिवेंद्र बृजमोहन सिंह सहित अभिवावकों ने भाग लिया।2
- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए एक पेड़ माँ के नाम लगाने का दिया सन्देश 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन गोण्डा में उपस्थित मा० जनपद न्यायाधीश महोदय, जिलाधिकारी महोदया एवं अन्य अधिकारीगण तथा अधिवक्तागण।3