हमीरपुर कोतवाली नगर के सिपाही पर अभद्रता और मोबाइल तोड़ने का जनता ने लगाया आरोप विवाद के दौरान मोबाइल छीनकर जमीन पर पटकने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हमीरपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने विवाद के दौरान सिपाही पर मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटकने से डिस्प्ले तोड़ने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विवाद के दौरान पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल छीन लिया और जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल का डिस्प्ले टूट गया। आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की तथा धमकी भी दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र देकर पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
हमीरपुर कोतवाली नगर के सिपाही पर अभद्रता और मोबाइल तोड़ने का जनता ने लगाया आरोप विवाद के दौरान मोबाइल छीनकर जमीन पर पटकने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हमीरपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने विवाद के दौरान सिपाही पर मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटकने से डिस्प्ले तोड़ने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विवाद के दौरान पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल छीन लिया और जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल का डिस्प्ले टूट गया। आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की तथा धमकी भी दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र देकर पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
- हमीरपुर :वायरल वीडियो में खाकी पर गंभीर आरोप, ई-रिक्शा चालक से अभद्रता का मामला हमीरपुर। गौरा देवी मंदिर के पास देर रात ई-रिक्शा चालक और पुलिसकर्मी के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिसकर्मी पर ई-रिक्शा चालक के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा की बैटरी खत्म होने के बाद पुलिसकर्मी चालक पर रिक्शा ले जाने का दबाव बना रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। मामले में हस्तक्षेप करने पहुंचे सभासद प्रतिनिधि बउवा ठाकुर से भी कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने का आरोप है। वीडियो बनाए जाने को लेकर मोबाइल फोन जमीन पर पटककर क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे की हालत में था और उसने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी गई और मामले की जांच कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- बिसंडा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बिसंडा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।1
- बबेरू कोतवाली में फायर ब्रिगेड टीम ने दिया आग बुझाने का प्रशिक्षण बबेरू कोतवाली में फायर ब्रिगेड टीम ने दिया आग बुझाने का प्रशिक्षण बांदा। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के तहत रविवार को फायर ब्रिगेड टीम बांदा द्वारा बबेरू कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव कार्य शुरू करने, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा आग पर काबू पाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड टीम ने पुलिसकर्मियों को बताया कि आग लगने की घटना के दौरान घबराने के बजाय सावधानी और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। प्रशिक्षण में अग्निशमन यंत्रों का संचालन कराकर उसके प्रयोग की व्यवहारिक जानकारी भी दी गई। साथ ही अलग-अलग प्रकार की आग पर नियंत्रण पाने के तरीकों को समझाया गया। प्रशिक्षण देने वाली टीम में हेड कांस्टेबल दशरथ सिंह, चालक मुईन खान तथा अब्दुल खान शामिल रहे। टीम ने आग से बचाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी पुलिसकर्मियों को विस्तार से बताया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में तत्काल और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए तैयार करना है, ताकि आगजनी की घटनाओं में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।1
- मां का हत्यारोपी आलाकत्ल के साथ हुआ गिरफ्तार भेजा गया जेल हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में शनिवार को देर शाम वृद्ध मां की सब्बल मार कर हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर अदालत भेजा। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। पुत्र मां के जमीन बेचने से मना करने से नाराज था। मृतका की पुत्री ने भाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शनिवार को देर शाम चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी आनंदी यादव उर्फ जुल्ली घर के बाहर बैठी अपनी मां को पीटते हुए अंदर ले गया और दरवाजा बंद करके सिर में सब्बल मारकर हत्या कर दी। मां की हत्या करने के बाद करीब चार घंटे तक उसके शव के पास ही बैठा रहा।मीडिया की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर हत्यारोपी को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मृतका रामश्री की विवाहिता पुत्री सखीरानी ने भाई के खिलाफ मां की हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल सब्बल को बरामद करके उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। बता दें कि इसके पूर्व हत्यारोपी ने भाई चुक्खी को भी मौत के घाट उतार चुका है। इसके खिलाफ थाने में सात अपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्यारोपी मां के जमीन बेचने से मना कर देने से नाराज था।1
- हमीरपुर - कोटेदार और उसके साथी ने राशन कार्ड धारक के साथ की मारपीट ।। हमीरपुर - कोटेदार और उसके साथी ने राशन कार्ड धारक के साथ की मारपीट, अपने साथी के साथ मिलकर राशन लेने आए कार्ड धारक के साथ की मारपीट, विरोध करने पर कोटेदार ने महिलाओं को किया आगे, पीड़ित ने डायल 112 व कोतवाली पुलिस को दी सूचना, आएदिन कोटेदार राशन कार्ड धारकों के साथ करता है बदसलूकी, राशन कार्ड धारक के छोटे बच्चे के सामने की मारपीट, सदर कोतवाली क्षेत्र के डिग्गी इलाके का मामला।4
- सरकार 🚌 बस चालक और कंडक्टर की लापरवाही बिना टिकट सवारी को ले जाते हुए पकड़े गए मेरे सरकार से निवेदन कि ऐसे बस चालक और कंडक्टर के खिलाप एक्शन लिया जाए 🤔1
- मौदहा नगर में आगामी कंस मेले को लेकर एसडीम क्षेत्र अधिकारी ने संवेदनशील इलाकों का निर्माण कर व्यवस्था का लिया जाएजा मौदहा (हमीरपुर)। आगामी दिनों में मौदहा कस्बे में आयोजित होने वाले कंस मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को एसडीएम और सीओ ने कस्बे के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेला स्थल समेत आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी ली। इस दौरान मेला कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। एसडीएम और सीओ ने मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।1
- आज थाना तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम छापर में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना प्राप्त होते ही त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा फांरेंसिक टीम को बुलाया गया तथा दो अन्य टीमों का गठन किया गया । युवक की पहचान उमेश पुत्र चुन्नु निवासी शंकर नगर थाना तिंदवारी के रुप में हुई है । प्रथम दृष्टया शरीर पर कुछ चोटों के निशान है तथा करंट लगने की भी बात सामने आ रही है । डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने के उपरान्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । बाइट पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह । आज थाना तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम छापर में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना प्राप्त होते ही त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा फांरेंसिक टीम को बुलाया गया तथा दो अन्य टीमों का गठन किया गया । युवक की पहचान उमेश पुत्र चुन्नु निवासी शंकर नगर थाना तिंदवारी के रुप में हुई है । प्रथम दृष्टया शरीर पर कुछ चोटों के निशान है तथा करंट लगने की भी बात सामने आ रही है । डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने के उपरान्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । बाइट पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ।1
- हमीरपुर :जमीन के विवाद में मां की हत्या का आरोप, बेटा हिरासत में, ईंट से सिर पर वार कर 74 वर्षीय महिला को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी मौदहा (हमीरपुर)। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरवा गांव में शनिवार शाम जमीन विवाद को लेकर 74 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामश्री के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उनके बेटे आनंदी यादव पर लगा है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब 7:30 बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को रामश्री आंगन में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। प्रारंभिक जांच में ईंट से सिर पर वार किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी आनंदी यादव पर करीब 13 वर्ष पूर्व जमीन विवाद में अपने भाई की हत्या का आरोप भी लगा था। पुलिस वर्तमान घटना के साथ पुराने मामले से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1