*“थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर पर पंजीकृत आब0 अधि0 के 59 अभियोगों से संबंधित 1075 लीटर अवैध शराब का किया गया विनिष्टीकरण ।”* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम, अवैध शराब, अवैध शस्त्र एवं मादक पदार्थों के निर्माण/तस्करी में संलिप्त क्रियाशील एवं चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में दिनांक 22.04.2026 को थाना रामचन्द्र मिशन परिसर में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपादित की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक श्री सौरभ यादव एवं कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक श्री अमित कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना मालगृह में वर्ष 2015 से वर्ष 2021 तक पंजीकृत कुल 59 अभियोगों से संबंधित लगभग 1075 लीटर अंग्रेजी, देशी एवं कच्ची शराब, जो विभिन्न प्रकरणों में बरामद होकर मालगृह में सुरक्षित रखी गई थी, को माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम0 कक्ष संख्या-35, शाहजहाँपुर के आदेश दिनांक 15.04.2026 के अनुपालन में मालगृह से विधिवत अभिलेखीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बाहर निकाला गया। तत्पश्चात थाना परिसर के पीछे नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर उक्त समस्त शराब का विधि-विधान के अनुसार विनिष्टीकरण (नष्टकरण) किया गया, सम्पूर्ण कार्यवाही नियमानुसार, पारदर्शिता के साथ एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराई गई।
*“थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर पर पंजीकृत आब0 अधि0 के 59 अभियोगों से संबंधित 1075 लीटर अवैध शराब का किया गया विनिष्टीकरण ।”* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम, अवैध शराब, अवैध शस्त्र एवं मादक पदार्थों के निर्माण/तस्करी में संलिप्त क्रियाशील एवं चिन्हित अपराधियों
के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में दिनांक 22.04.2026 को थाना रामचन्द्र मिशन परिसर में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपादित की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक श्री सौरभ यादव
एवं कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक श्री अमित कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना मालगृह में वर्ष 2015 से वर्ष 2021 तक पंजीकृत कुल 59 अभियोगों से संबंधित लगभग 1075 लीटर अंग्रेजी, देशी एवं कच्ची शराब, जो विभिन्न प्रकरणों में बरामद होकर मालगृह में सुरक्षित रखी गई थी, को माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम0 कक्ष
संख्या-35, शाहजहाँपुर के आदेश दिनांक 15.04.2026 के अनुपालन में मालगृह से विधिवत अभिलेखीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बाहर निकाला गया। तत्पश्चात थाना परिसर के पीछे नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर उक्त समस्त शराब का विधि-विधान के अनुसार विनिष्टीकरण (नष्टकरण) किया गया, सम्पूर्ण कार्यवाही नियमानुसार, पारदर्शिता के साथ एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराई गई।
- शाहजहांपुर। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी और सरकारी कॉलेजों में आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, हालांकि अभ्यर्थियों को लंबी कतारों और धीमी एंट्री प्रक्रिया के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 3-5 बजे से पहुंचे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का उत्साह देखने लायक था। कई छात्र-छात्राएं सुबह 3 बजे से ही घर से निकल पड़े, जबकि अधिकांश अभ्यर्थी 5 बजे तक केंद्रों पर पहुंच गए थे। इसके बावजूद एंट्री की धीमी प्रक्रिया के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि वे एक घंटे में 6 कदम ही आगे बढ़ पाए। इस्लामिया इंटर कॉलेज पर सबसे लंबी कतार इस्लामिया इंटर कॉलेज के बाहर गेट से लेकर अंटा चौराहा की तरफ जाने वाला मार्ग पर लंबी कतारें लगी रहीं। पहली शिफ्ट में लगभग 480 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया, जबकि दूसरी शिफ्ट में भी लगभग 480 संख्या रही। तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए अभ्यर्थी सिर पर रूमाल और अंगोछा रखकर लाइन में खड़े नजर आए। अन्य केंद्रों पर भी समान स्थिति राजकीय इंटर कॉलेज खिरनी बाग में भी अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखने को मिली। यहां पहली और दूसरी शिफ्ट में लगभग 384-384 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज में लगभग 480 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। घायल अभ्यर्थी भी नहीं डिगे परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का जज्बा भी देखने को मिला। एक अभ्यर्थी ने बताया कि उसका हाल ही में एक्सीडेंट हुआ था, पैर, हाथ और सिर पर पट्टियां बंधी होने के बावजूद वह परीक्षा देने पहुंचा। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त पुलिस प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित होती रही, जिससे शहर में किसी तरह की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।1
- जनपद शाहजहाँपुर थाना कोतवाली पर दिनांक 19.04.2026 को वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 112/2026, धारा 69/351(3) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया =================== उक्त प्रकरण में आरोप है कि अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र राजेश यादव निवासी शाहपुर, थाना टुंडला, जनपद फिरोजाबाद द्वारा वादिनी को विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा ==================== बाद में विवाह से इंकार कर दिया गया। साथ ही अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा वादिनी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। ==================== मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र राजेश यादव निवासी नंगला भाहू, थाना दक्षिणी, जनपद फिरोजाबाद, उम्र लगभग 26 वर्ष को दिनांक 24.04.2026 को समय 23:40 बजे सर्विलांस सेल, जनपद शाहजहाँपुर से प्राप्त लोकेशन के आधार पर बरेली मोड़, थाना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। ================= अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। ( रिज़वान खान की रिपोर्ट )3
- जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर पंचायत कटरा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उपनिर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सहायक निर्वाचन निदेशक, राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश तथा अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बताया गया कि दिनांक 05 मई को प्रातः 07:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतगणना दिनांक 07 मई को प्रातः 08:00 बजे से विकास खण्ड तिलहर में की जाएगी। बैठक में इस बार उपनिर्वाचन के दौरान पहली बार Facial Recognition Based Voter Identification System (FRS) के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। यह अत्याधुनिक एआई आधारित प्रणाली मतदान प्रक्रिया को और अधिक विश्वसनीय एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की, जिनमें भारतीय जनता पार्टी से विजय मोहन मिश्रा, कांग्रेस से राजनीश मिश्रा, समाजवादी पार्टी से मोहम्मद शहनवाज तथा ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी से दानिश जीशान खान शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में FRS तकनीक के प्रयोग का समर्थन किया और इसे निष्पक्ष चुनाव की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। ⸻ FRS एप्लिकेशन की कार्यप्रणाली राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित FRS (Facial Recognition Based Voter Identification System) एक एआई आधारित आधुनिक तकनीक है, जिसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना है। इस प्रणाली के माध्यम से मतदाताओं की पहचान का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा, जिससे फर्जी एवं दोहरे मतदान की संभावना को प्रभावी रूप से रोका जा सके। मतदान के दिन मतदाता को पूर्व की भांति अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसके आधार पर मतदान अधिकारी मतदाता सूची में नाम का सत्यापन करेंगे। इसके पश्चात FRS एप्लिकेशन के माध्यम से पहचान पत्र की फोटो एवं मतदाता की लाइव फोटो कैप्चर की जाएगी, जिनका आपस में मिलान कर सत्यापन किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित मतदाता द्वारा पूर्व में कहीं अन्य स्थान पर मतदान न किया गया हो। FRS मोबाइल एप्लिकेशन एंड्रॉइड आधारित है, जिसमें मतदान अधिकारी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से OTP के माध्यम से लॉगिन करेंगे। एप में बूथ की जानकारी, मतदाता सूची एवं अन्य आवश्यक विवरण पूर्व से उपलब्ध रहेंगे। मतदान प्रारंभ होने से पूर्व अधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा निर्धारित समय पर “Start Poll” विकल्प के माध्यम से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। मतदाता की पहचान के लिए SVN नंबर, नाम अथवा मतदाता क्रमांक के आधार पर विवरण खोजा जाएगा। सत्यापन के दौरान यदि फोटो का मिलान सफल होता है तो मतदाता को आगे मतदान हेतु भेजा जाएगा, जबकि असंगति की स्थिति में पीठासीन अधिकारी द्वारा आवश्यक जांच कर निर्णय लिया जाएगा। यदि कोई मतदाता दोबारा मतदान का प्रयास करता है, तो FRS प्रणाली द्वारा उसे चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया जाएगा। एप में उपलब्ध “Reports” सेक्शन के माध्यम से मतदान से संबंधित समस्त आंकड़ों—जैसे कुल मतदान, फोटो मिलान की स्थिति, डुप्लीकेट प्रयास, टेंडर वोट एवं मतदान से मना करने के प्रकरण—की निगरानी भी की जा सकेगी। ⸻ डेटा सुरक्षा एवं गोपनीयता राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि समस्त डेटा आयोग के सुरक्षित सर्वर पर निर्धारित मानकों के अनुरूप संरक्षित रखा जाएगा। डेटा की गोपनीयता, सुरक्षा एवं अखंडता सुनिश्चित की जाएगी तथा इसे किसी अन्य एजेंसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा और न ही किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाएगा। ⸻ मतदाताओं से अपील जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने वैध पहचान पत्र के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचें, नई तकनीक पर विश्वास रखें एवं अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।1
- Post by User50283
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच4
- Post by Ravi Kaithwar1
- Post by विवेक मिश्र1
- Post by User50283
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच3