Shuru
Apke Nagar Ki App…
कामां कस्बे के तीर्थराज विमल कुंड पर हुआ लठामार होली का आयोजन कस्बे के तीर्थराज विमल कुंड श्री मुरली मनोहर मंदिर पर ब्रज शरण बृजवासी बाबा के नेतृत्व में लठामार होली का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक भजन रसिया का आयोजन किया इसके बाद तीर्थराज विमल कुंड की दोनों परिक्रमा मैं रंग गुलाल बरसते हुए लठमार होली खेली गई। जिसमें किन्नर समाज के द्वारा अलौकिक व संस्कृत नृत्य किया। जिसमें पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा।
मनोज तिवाड़ी
कामां कस्बे के तीर्थराज विमल कुंड पर हुआ लठामार होली का आयोजन कस्बे के तीर्थराज विमल कुंड श्री मुरली मनोहर मंदिर पर ब्रज शरण बृजवासी बाबा के नेतृत्व में लठामार होली का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक भजन रसिया का आयोजन किया इसके बाद तीर्थराज विमल कुंड की दोनों परिक्रमा मैं रंग गुलाल बरसते हुए लठमार होली खेली गई। जिसमें किन्नर समाज के द्वारा अलौकिक व संस्कृत नृत्य किया। जिसमें पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर में मोदी की प्रस्तावित सभा बैठक संपन्न टोडाभीम शहर टोडाभीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित आमसभा को लेकर टोडाभीम शहर कार्यकर्ताओं की भाजपा अध्यक्ष रविना प्रेमराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक को बतौर संगठन प्रभारी सत्येंद्र चौधरी एवं विधानसभा प्रवासी रामू शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली आमसभा के बारे में विस्तृत जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में अजमेर पहुंचने के लिए बुथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। इसी क्रम में सभा के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम प्रभारी महामंत्री रमेश सैनी, एवं वाहन प्रमुख महामंत्री संजय कटारा को नियुक्त किया, सहप्रभारी श्री सुल्तान प्रजापति, विवेक शर्मा,मनोज सोनी, अशोक सैन , हनुमान सहाय सैनी, कैलाश मीना,दयाराम सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर शक्ति केन्द्र संयोजक प्रभु दयाल स्वामी, वरिष्ठ भाजपाई राजकुमार सिंह राजावत, पूर्व जिला महामंत्री हरिसिंह बैरवा, दयाराम सैनी, बबली हीरों, महेश मीना, लखन लाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, शिवराम मीना, कन्ना चौधरी, तुलसी, प्यारेलाल वाल्मीकि,लालाराम शेर सिंह मीणा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी सभा को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं सभा में अधिक से अधिक संख्या बल पहुंचे इस हेतु प्रतिदिन संपर्क कार्यक्रम तय किए गए सभी उपस्थित और अनुपस्थिति कार्यकर्ताओं से पुनः आग्रह रहेगा प्रदेश और जिला संगठन निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जी की आम सभा में स्वयं और अपने अपने बुथ से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करावें विशेष - दो समय का भोजन और नाश्ता+ वाहन सुविधा+ठहरने स्नानादि की सुविधा संगठन परिवार द्वारा मुहैया कराई जावेगी2
- *बाल हिंसा मुक्त करौली अभियान का पोस्टर का पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया विमोचन, एक्शनएड द्वारा अभियान का शुभारंभ* करौली - जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग एवं एक्शनएड - यूनिसेफ द्वारा जिले में “बाल हिंसा मुक्त करौली अभियान” के पोस्टर का जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल द्वारा विधिवत विमोचन कर अभियान का शुभारंभ किया गया। एक्शनएड - यूनिसेफ जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि बाल हिंसा मुक्त करौली अभियान के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतराम मीणा, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल शर्मा, सदस्य फजले अहमद, माय भारत केंद्र जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी, मानव तस्करी विरोधी यूनिट के रवि शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम प्रभारी भीकम सिंह, एक्शनएड मानवाधिकार रक्षक जगदीश जाट, माय भारत केंद्र स्वयंसेवक नेहरू लाल बैरवा, ललेश बैरवा एवं एक्शनएड स्वयंसेवक गुनगुन कसेडिया मौजूद रहें। बाल हिंसा मुक्त करौली अभियान के अंतर्गत स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, महिला समूहों, बाल संरक्षण समितियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ समुदाय स्तर पर जिला स्तर से गांव स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर लोगों को बाल हिंसा के खिलाफ प्रेरित किया जायेगा। इस अभियान की शुरुआत में जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमाराम परिडवाल द्वारा अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया तथा बाल अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने कहा कि बाल हिंसा—जिसमें शारीरिक, मानसिक, लैंगिक शोषण, बाल श्रम और बाल विवाह जैसी कुप्रथाएं शामिल हैं—समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इन समस्याओं के समाधान हेतु सामुदायिक जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सशक्त हस्तक्षेप आवश्यक है। अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल ने इस अभियान के अंतर्गत जिलें में बच्चों को शौषण से बचाने एवं उनके अधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया। जिसमें जिला प्रशासन की और से हर संभव सहयोग की बात कही। जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन एवं एक्शनएड - यूनिसेफ करौली द्वारा जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा के नेतृत्व में इस अभियान के अंतर्गत गांव-गांव और स्कूलों में जागरूकता बैठकें, बाल अधिकार कार्यशालाएं, किशोर-किशोरी समूह सत्र, अभिभावक संवाद, तथा शिकायत एवं संरक्षण तंत्र की जानकारी दी जाएगी। सदस्य फजले अहमद ने बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय कर बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं एक्शनएड यूनिसेफ द्वारा इस अभियान में यह भी आह्वान किया गया कि प्रत्येक नागरिक, शिक्षक, अभिभावक एवं जनप्रतिनिधि बाल हिंसा की किसी भी घटना की सूचना संबंधित विभाग को दें और बच्चों के अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। अंत में सभी उपस्थितजनों ने “बाल हिंसा मुक्त करौली” के संकल्प को दोहराते हुए जिले को बच्चों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण प्रदान करने का संकल्प लिया।4
- हिंडौन सिटी। जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में 28 फरवरी को होली महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सहित हिंडौन सिटी के कलाकार होली गीतों की प्रस्तुति देंगे। मंदिर के महंत ज्योतिष आचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने शहर वासियों से होली गीतों का आनंद लेने के लिए मंदिर श्री कल्याण राय जी परिसर में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया है। कृष्ण मुरारी राजौरा, पत्रकार।1
- *कार्यालय महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान* प्रेसनोट > सवाईमाधोपुर में ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार जयपुर, 24.02.2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री जगदीश प्रसाद मीणा ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर को 1,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए. सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि श्री जगदीश प्रसाद मीणा ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर द्वारा परिवादी और उसके दो साथियों को उनकी बीपीएम की नौकरी से कार्यमुक्त नहीं करने और पेण्डिग यात्रा भत्ता व अन्य बिलों को पास करने की ऐवज में तीनो से 1,00,000-1,00,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग की जाकर परिवादी को परेशान किया जा रहा है और दोनो साथियों की रिश्वती राशि भी परिवादी को ही इक्ट्ठा करके लाकर देने के लिए दबाव बना रहा है। जिस पर श्री आनन्द शर्मा, उप महानिरीक्षक पुलिस द्वितीय के सुपरविजन में श्री भूपेन्द्र, अति. पुलिस अधीक्षक, ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर के नेतृत्व में उक्त शिकायत का सत्यापन सही पाये जाने पर आज दिनांक 24.02.2026 को मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री जगदीश प्रसाद मीणा हाल निवास मकान नं. 221, विवेकानन्द नगर, कोटा हाल ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर को परिवादी से 1,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में एवं एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।1
- mere sadak bahut kripa use thik karane ki kripa kre please1
- Bayana ke Baroda Panchayat ke Baori (Bavri) Jat Mohalla Me Roopsingh Dagur ke Ghar tk 15 sal se ab tak et kharanja nahi hua h, 10 Ghar ka rasta h BJP sarkar kagajo me rasta banate h, Jay Modi sarkar2
- Post by RK LIVE KARAULI1
- हिण्डोन सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार पोस्को एक्ट के प्रकरण में 12 साल से फरार चल रहा था आरोपी काचरोली गांव के सनकी का पूरा का रहने वाला है आरोपी प्रेम सिंह मीणा नाबालिक का अपहरण करने के मामले में वर्ष 2014 से फरार था प्रेम सिंह मीणा पुलिस टीम ने गुजरात के अहमदाबाद से पकड़ा आरोपी प्रेम सिंह को पुलिस से बचने के लिए नाम बदलकर फैक्ट्री में मजदूरी करता था आरोपी प्रेम सिंह मीणा कांस्टेबल महेंद्र और प्रधान की कार्रवाई में रही महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहा है ऑपरेशन शिकंजा1
- बीकानेर में बालिका की हत्या के विरोध में सैन समाज ने हिंडौन में किया प्रदर्शन...... मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ को सौंपा ज्ञापन.... सर्राफा बाजार के दाऊजी मंदिर से बाजारों में होकर रैली के रूप में एसडीओ कार्यालय पहुंचे सैन समाज के लोग........ पत्रकार - कृष्ण मुरारी राजोरा.1