थाना सदर नरवाना पुलिस की सतर्क करवाई । 10 लीटर लाहन सहित आरोपी गिरफ्तार नरवाना पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सदर नरवाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लीटर लाहन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर नरवाना के प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव दबलैन बस स्टैंड के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव धरोदी निवासी राजेश ने अपने खेत में बने कमरे में अवैध लाहन रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर आरोपी राजेश को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर खेत में बने कमरे में रखी प्लास्टिक की कैन से 10 लीटर लाहन बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद लाहन को कब्जे में लेकर सील कर दिया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नरवाना में हरियाणा आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री, तस्करी या अन्य किसी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही अपराध और नशे पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
थाना सदर नरवाना पुलिस की सतर्क करवाई । 10 लीटर लाहन सहित आरोपी गिरफ्तार नरवाना पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सदर नरवाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लीटर लाहन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर नरवाना के प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव दबलैन बस स्टैंड के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव धरोदी निवासी राजेश ने अपने खेत में बने कमरे में अवैध लाहन रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर आरोपी राजेश को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर खेत में बने कमरे में रखी प्लास्टिक की कैन से 10 लीटर लाहन बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद लाहन को कब्जे में लेकर सील कर दिया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नरवाना में हरियाणा आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री, तस्करी या अन्य किसी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही अपराध और नशे पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
- थाना शहर जींद पुलिस कि बड़ी कार्यवाही । 150 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर जींद पुलिस ने 150 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता हासिल कि है । पकडे गए आरोपी कि पहचान अखिल वासी निदाना (रोहतक) के रुप में हुई है । थाना शहर जींद के प्रभारी नि. यादवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम दौराने गश्त पडताल बत्तक चौक जींद में मौजुद थे । इसी दौरान मुखबिर खास से सुचना प्राप्त हुई कि अखिल वासी निदाना जो अवैध शराब लेकर नरवाना रोड़ बाईपास से सब्ज़ी मंडी जींद की तरफ़ आ रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए नरवाना रोड़ पर सब्जी मंडी के पास तुरंत नाकाबंदी शुरु कर दी कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बतांए अनुसार गाडी आती दिखाई दी जिसे पुलिस ने तुरंत काबू कर नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम अखिल वासी निदाना बताया । गाडी कि नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी से कुल 150 पेटीयों में कुल 7200 पव्वे ( अंग्रेजी मार्का डिस्काउंट ) बरामद हुई । आरोपी शराब सबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका । आरोपी अखिल के खिलाफ थाना शहर जींद में हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है । जींद पुलिस आमजन से अपिल करती है कि किसी भी अवैध गतिविधि कि सुचना तुरंत पुलिस को दे ताकी समय रहते उचित कार्यवाही अमल में लाई जा सके ।4
- हरियाणा पुलिस के एएसआई की बेटी का कॉमनवेल्थ गेम में गोल्डन पंच, 54 किलो भार वर्ग में जीता गोल्ड मेडल। हरियाणा पुलिस के एएसआई की बेटी का कॉमनवेल्थ गेम में गोल्डन पंच, 54 किलो भार वर्ग में जीता गोल्ड मेडल। कनाडा की कर लेते नल गार्डों के खिलाफ शानदार जीत पहली बार जीता गोल्ड मेडल,2024 में बीमारी के कारण नही जीत पाई मेडल,अब की उपलब्धि हासिल। मूल रूप से भिवानी के रहने वाली प्रीति पवार पिता के साथ कई वर्षों से रह रही रोहतक जिले के महम में कस्बे में, बॉक्सर चाचा से ली प्रेरणा। कोरोना के दौरान रात भर करती थी अभ्यास 5 साल में बाद में परिणाम कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड। भारतीय बॉक्सर प्रीति पवार खीर चूरमा और ड्राई फ्रूट के लड्डू की शौकीन मां और बहन ने कहा जमकर खिलाएंगे चूरमा। हरियाणा पुलिस में तैनात पिता सोमबीर ने कहा,मर मर कर जीते है खिलाड़ी,जीतोड़ करते है मेहनत। प्रीति पवार के चाचा भी रह चुके हैं बॉक्सर प्रीति ने चाचा से बॉक्सिंग के लिए ट्रेनिंग। कॉमनवेल्थ गेम में अब तक भारत के 6 गोल्ड मेडल,बेटियो ने मारी बाजी। खीर,चूरमा और ड्राई फ्रूट की शौकीन,व कोरोना काल में रात भर जागकर मेहनत करने वाली हरियाणा की बेटी ने एक बार फिर देश का नाम दुनिया में रोशन कर दिया है। रोहतक के महम में रहने वाली भारतीय बॉक्सर प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 54 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में प्रीति ने कनाडा की मजबूत प्रतिद्वंद्वी को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया। यह उनके करियर का पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड है, जिसे हासिल करने के लिए उन्होंने वर्षों तक कड़ी मेहनत और संघर्ष किया। प्रीति पवार के गोल्ड मेडल लेने पर हरियाणा पुलिस के जवान पिता व मां और बहन के साथ पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है प्रीति मूल रूप से भिवानी की रहने वाली हैं, लेकिन उनके पिता हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं और परिवार कई वर्षों से रोहतक जिले के महम कस्बे में रह रहा है। प्रीति को बचपन से ही बॉक्सिंग का माहौल मिला। उनके चाचा भी बॉक्सर रह चुके हैं और उन्हीं से प्रेरणा लेकर प्रीति ने मुक्केबाजी की दुनिया में कदम रखा। चाचा ने शुरुआती दौर में उन्हें प्रशिक्षण भी दिया, जिसने उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई।प्रीति की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत की लंबी कहानी है। कोरोना काल के दौरान जब खेल गतिविधियां लगभग बंद थीं, तब भी उन्होंने रात-रात भर अभ्यास जारी रखा। लगातार पांच वर्षों की मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि आज उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वर्ष 2024 में बीमारी के कारण वह पदक जीतने से चूक गई थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इस बार गोल्ड जीतकर अपने सपने को साकार कर दिखाया। बेटी की इस ऐतिहासिक जीत से परिवार में जश्न का माहौल है। मां और बहन ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रीति को खीर, चूरमा और ड्राई फ्रूट के लड्डू बेहद पसंद हैं, इसलिए घर पहुंचते ही उसका पसंदीदा खाना बनाकर जीत का जश्न मनाया जाएगा वहीं, पिता एएसआई सोमबीर ने कहा कि खिलाड़ी जीत यूं ही नहीं हासिल करते, बल्कि "मर-मर कर" मेहनत करते हैं और वर्षों की तपस्या के बाद यह मुकाम मिलता है। प्रीति की इस उपलब्धि के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या छह हो गई है, जिनमें बेटियों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। एक बार फिर हरियाणा की बेटी ने साबित कर दिया कि मेहनत, हौसले और जुनून के दम पर दुनिया की कोई भी चुनौती जीती जा सकती है।1
- शनि देव की महिमा अपरंपार न्याय के देवता की सदा ही जय हो1
- धर्म धरोई लोगों को आरती से परेशानी है लेकिन असलील ओर फूहड़ गानों पर खूब प्रश्न हैं ओर इसमें इनका साथ साथ पूरा प्रशासन देता है ओर धर्म के ठेकेदार सब चुप1
- 💥 627 अंक... किसान की बेटी का कमाल! जानिए कैसे MATRIX Academy Sikar ने बदली दिव्या की जिंदगी 📚 MATRIX Academy के अनुभवी शिक्षकों ने दिलाई बड़ी सफलता, दिव्या ने NEET में 627 अंक से बढ़ाया हरियाणा का गौरव भिवानी जिले के गांव मिताथल की होनहार बेटी दिव्या ने NEET 2026 में 627 अंक हासिल कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। किसान परिवार से आने वाली दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और MATRIX Academy, Sikar के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासित माहौल और बेहतरीन शैक्षणिक व्यवस्था को दिया। 🎯 दिव्या का सपना डॉक्टर बनकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उनकी यह उपलब्धि लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है कि सही मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 👏 JPH NEWS HARYANA की ओर से दिव्या और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।1
- **विषय:** "डूब गया नरवाना पेरिस के ख्वाब दिखाकर यह क्या कर डाला रे, सारी जगह बीजेपी का घोटाला ही घोटाला रे" **स्थान:** नरवाना (जींद) **दिनांक:** 31 जुलाई 2026 ## नरवाना की बदहाली और प्रशासनिक विफलता पर तीखा प्रहार हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं नरवाना से विधायक **कृष्ण कुमार बेदी** और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। शहर के विकास के नाम पर दिए गए बड़े-बड़े आश्वासनों और वर्तमान में नरवाना की दुर्दशा को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए गए हैं। > *"पेरिस बनाने के सुंदर ख्वाब दिखाकर सत्ता हासिल की गई, लेकिन आज थोड़ा सा जलभराव होते ही पूरा नरवाना डूब जाता है। विकास की बातें केवल कागजों तक सीमित हैं और धरातल पर भ्रष्टाचार व कुप्रबंधन का आलम है।"* > ## मुख्य मुद्दे एवं प्रमुख आरोप * **विकास के दावों की खुली पोल:** नरवाना को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और सुंदर शहर बनाने के जो वादे किए गए थे, वे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। थोड़ी सी बारिश में ही शहर की मुख्य सड़कें, बाजार और गलियां जलमग्न हो जाती हैं। * **ड्रेनेज और सीवरेज निर्माण में अनियमितता:** नालों की सफाई, सीवरेज व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के नाम पर आवंटित बजट का सही इस्तेमाल नहीं हुआ है। आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री और रखरखाव के नाम पर भारी घोटाला हुआ है। * **व्यापारियों और आम जनता का नुकसान:** दुकानों और रिहाइशी इलाकों में पानी घुसने से स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन पूरी तरह बाधित है। * **जनप्रतिनिधि की उदासीनता:** स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या के समय माननीय मंत्री जी और प्रशासनिक अधिकारी धरातल पर समाधान निकालने की जगह केवल खोखले आश्वासन दे रहे हैं। ## प्रमुख मांगें 1. **तत्काल जल निकासी:** जलभराव से प्रभावित सभी मुख्य क्षेत्रों और कॉलोनियों से भारी पंपों के जरिए पानी की निकासी तुरंत की जाए। 2. **नुकसान का मुआवजा:** जलभराव के कारण जिन व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों का आर्थिक नुकसान हुआ है, उन्हें तुरंत विशेष मुआवजा दिया जाए। 3. **घोटालों की निष्पक्ष जांच:** विकास कार्यों, नालों के निर्माण और सफाई के नाम पर जारी हुए बजट की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाई जाए। **जारीकर्ता:** **इंडिया न्यूज़ 9लाइव (जनता की आवाज)** *नरवाना (जींद)*1