ललितपुर के कौशल किशोर मंदिर (कुशकुटी) में कुशवाहा समाज पंचायत मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से शिक्षा, सामाजिक संगठन, नशामुक्ति, बरसात के मौसम में स्वास्थ्य सुरक्षा और आगामी पंचायत व विधानसभा चुनावों में समाज की भूमिका जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पंचायत मंडल के मीडिया प्रभारी राहुल कुशवाहा ने युवाओं से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और समाजहित के कार्यों में आगे बढ़कर योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान पंचायत मंडल के संरक्षक भजनलाल कुशवाहा ने बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखने व जागरूक रहने की अपील की। वहीं, आगामी विधानसभा, ग्राम पंचायत और जिला पंचायत चुनावों को देखते हुए कोषाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने समाज से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समाज का प्रतिनिधित्व और सम्मान मजबूत हो सके। बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने और आर्थिक रूप से कमजोर व प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सहयोग प्रदान करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही समाज को अधिक संगठित बनाने के लिए निकट भविष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह, युवा सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन और शिक्षा जागरूकता अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंत में पंचायत मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा (राजू मुखिया) ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सामूहिक प्रयासों से समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

- ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र की शिव धाम कॉलोनी में एक निजी मकान के अंदर लगभग 200 बोरी सरकारी मूंगफली बीज किट का स्टॉक बरामद किया गया है, जिसका वजन करीब 20 से 22 कुंतल बताया गया है। सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से प्रति किसान को फसल के लिए एक कुंटल मूंगफली बीज किट दी जाती है, जिसे यहाँ जमा करके रखा गया था। सूचना मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मकान में रखी पूरी मूंगफली बीज को अपने कब्जे में ले लिया और उसे सरकारी गोदाम में रखवा दिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सरकारी मूंगफली बीज की कालाबाजारी के इस मामले में ललितपुर के उप कृषि निदेशक अख्तर खान ने जानकारी दी है कि जल्द ही पूरे मामले का अनावरण किया जाएगा और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- ललितपुर के मड़ावरा में शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। दर्जनों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता नवीन गल्ला मंडी के पास इकट्ठा हुए और वहां से खंड विकास अधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और झंडे लेकर पूरे रास्ते 'जय भीम' और 'हमारी मांगें पूरी करो' के जमकर नारे लगाए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने खंड विकास अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एडीओ आईएसबी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भीम आर्मी ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनहित से जुड़ी कई मांगें उठाई हैं। उन्होंने मांग की कि गांवों की टूटी हुई सड़कों व नालियों का निर्माण कराया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही प्रत्येक गांव, विशेष रूप से भारी परेशानी का सामना कर रहे हंसरी और गिदवाहा गांव में मुक्ति धाम का निर्माण कराया जाए। कार्यकर्ताओं ने पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाने, हर ग्राम पंचायत में खेल परिसर व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने, सोलर लाइट लगवाने और आवारा पशुओं से किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा, पात्र गरीब परिवारों को आवास, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने, आंगनवाड़ी में समय पर पोशाहार बांटने, मनरेगा में फर्जीवाड़ा रोकने और अंबेडकर पार्क वाले गांवों में बाउंड्री निर्माण व मूर्ति स्थापित कराने की मांग भी उठाई गई है। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि उनकी इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो भीम आर्मी आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।2
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पाली में भारतीय जनता पार्टी नशा मुक्ति भारत के लिए संकल्पित हो रही है। देश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में भाजपा पूरी तरह से संकल्पबद्ध नजर आ रही है।1
- ललितपुर के मड़ावरा में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवीन गल्ला मंडी से खंड विकास अधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला और नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को संबोधित एक ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी को सौंपा।1
- ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में महिला पत्रकार संजना सिंह चौहान के परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है। घर के बाहर वृक्ष लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी में पत्रकार की बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। यह पूरी हिंसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि मारपीट की यह घटना पुलिस के सामने ही हुई। पीड़ित महिला पत्रकार द्वारा पहले ही सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिली। फिलहाल सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सुरक्षा न मिलने से आहत पीड़ित महिला पत्रकार ने अब प्रशासन से न्याय की मांग की है। वहीं, वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।3