ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने पेश की इंसानियत की मिसाल, अस्पतालों में मरीजों को बांटे फल सीमलवाड़ा। ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से सेवा और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। समाजजनों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुस्लिम समाज की ओर से सरकारी अस्पताल मोडासा, रामेश्वर अस्पताल तथा जीवनदीप अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के लोगों ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को केले, सेब सहित विभिन्न प्रकार के फल वितरित किए। इस दौरान समाजजनों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश मानवता, सेवा, प्रेम और भाईचारे का है। जरूरतमंदों की सेवा करना और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहना समाज की जिम्मेदारी है। फल वितरण के दौरान अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों ने मुस्लिम समाज की इस पहल की सराहना की। समाजजनों ने कहा कि धार्मिक पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और इंसानियत को मजबूत करने का भी माध्यम हैं। इसी भावना के साथ मरीजों की सेवा कर ईद मिलादुन्नबी मनाई गई। कार्यक्रम में हाजी इब्राहिम शेख (सदर), हाजी हबीब भाई फुमती, मौलाना हबीब बंगा, इमरान पटेल, हारून पटेल, तस्लीम पटेल, जुल्फिकार पटेल, फारुख पटेल, शाहीद बंगा, मुस्तफा मेगरेजा और इमरान फुमती सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। समाजजनों ने भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने पेश की इंसानियत की मिसाल, अस्पतालों में मरीजों को बांटे फल सीमलवाड़ा। ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से सेवा और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। समाजजनों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुस्लिम समाज की ओर से सरकारी अस्पताल मोडासा, रामेश्वर अस्पताल तथा जीवनदीप अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज
के लोगों ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को केले, सेब सहित विभिन्न प्रकार के फल वितरित किए। इस दौरान समाजजनों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश मानवता, सेवा, प्रेम और भाईचारे का है। जरूरतमंदों की सेवा करना और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहना समाज की जिम्मेदारी है। फल वितरण के दौरान अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों ने मुस्लिम समाज की इस पहल की सराहना की। समाजजनों ने कहा कि धार्मिक पर्व केवल उत्सव मनाने का
अवसर नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और इंसानियत को मजबूत करने का भी माध्यम हैं। इसी भावना के साथ मरीजों की सेवा कर ईद मिलादुन्नबी मनाई गई। कार्यक्रम में हाजी इब्राहिम शेख (सदर), हाजी हबीब भाई फुमती, मौलाना हबीब बंगा, इमरान पटेल, हारून पटेल, तस्लीम पटेल, जुल्फिकार पटेल, फारुख पटेल, शाहीद बंगा, मुस्तफा मेगरेजा और इमरान फुमती सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। समाजजनों ने भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
- H c parडूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान💣9 hrs ago
- H c parडूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान😤9 hrs ago
- डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के चुंडवाड़ा गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पीड़ित के घर से सोने-चांदी के आभूषण, करीब 500 ग्राम चांदी, ₹50 हजार नकद और मोबाइल चोरी हुआ था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न जिलों में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद चोरी की वारदात का पर्दाफाश हुआ है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के माल की बरामदगी में जुटी है। शैयर करें साथ ही सब्सक्राइबर करना ना भूलें 👇1
- भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय, 40 वार्डों में जीत का लक्ष्य डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। बुधवार को पुराने पार्टी कार्यालय में भाजपा के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने और प्रत्येक वार्ड में लगातार जनसंपर्क करने का आह्वान किया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद नगर परिषद के सभी 40 वार्डों के संयोजक और प्रभारियों की बैठक भी आयोजित हुई। डूंगरपुर में नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पुराने पार्टी कार्यालय में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल सहित वरिष्ठ नेताओं ने ऋषि दवे के मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद नगर परिषद के सभी 40 वार्डों के संयोजक और प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में वार्ड प्रभारियों से अपने-अपने वार्ड में लगातार भ्रमण करने और जनता के बीच रहने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं को चुनाव में एकजुट होकर पूरी ताकत से जुटने का संदेश दिया गया। जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जिस तरह महाभारत में अर्जुन की नजर चिड़िया की आंख पर थी, उसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं की नजर कमल के फूल पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में विकास की रफ्तार तेज हुई है। टिकट वितरण को लेकर चौहान ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि टिकट किसी एक को ही मिलेगा। जिसे टिकट नहीं मिले, उसे मायूस नहीं होना चाहिए। विपक्ष के लोग टिकट से वंचित कार्यकर्ताओं को अपने पाले में करने और बागी होकर चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता संगठन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। टिकट मांगना सभी का अधिकार है, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के साथ गद्दारी नहीं की जा सकती। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर लगातार सक्रिय रहने और जनता के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता को चुनाव में जीत का आधार बताया। पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करें और जनता के बीच संगठन का संदेश पहुंचाएं। चुनाव प्रभारी वंदना मीणा ने वार्ड संयोजकों और प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, निवर्तमान सभापति अमृतलाल कलासुआ, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, जिला संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, जिला महामंत्री पंकज जैन, जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल महामंत्री अनुराग कटारा ने किया, जबकि आभार नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार ने जताया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ भाजपा ने नगर परिषद के 40 वार्डों में चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है। बाइट - वीरेंद्र सिंह चौहान,जिला संगठन प्रभारी1
- राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान में विद्यालयों के अंदर विद्या सम्बलन योजना अंतर्गत वेकल्पीत व्यवस्था के तौर पर विषयवार अभ्यर्थियों को लेने का और विद्यालय स्तर पर ही उनकी मेरिट सूची जारी करना उसको लेकर के समाज सेवी दिनेश आहारी ने क्या कहा अवश्य सुने, उन्होंने कहा कि फिर आरक्षण का मतलब क्या रहा ❓ और इसमें सबसे ज्यादा एसटी एससी ओबीसी का तो नुकसान हो जाएगा, इससे बेहतर है उसकी विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला स्तर पर ही आरक्षण व्यवस्था अनुसार वर्ग वाइज आरक्षण गाइडलाइन की पालना करते हुए तमाम मापदंड निर्धारित किये जाए और वरीयता सूची जारी की जाए,ताकि किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ में भेदभाव नहीं हो, अन्याय नहीं होगा, अन्यथा इस प्रकार के आदेश से एसटी एससी ओबीसी के अभ्यर्थियों का नुकसान होगा,जो नहीं होना चाहिए, पूर्व में भी इस तरह से एसटी एससी ओबीसी का नुकसान हो चुका है,सभी जनप्रतिनिधियों से निवेदन है इस प्रकार के आदेश को निरस्त करवाते हुए उसमें पारदर्शिता लाई जाए ताकि इस क्षेत्र के और संपूर्ण राजस्थान के अभ्यर्थियों में से किसी के साथ में अन्याय ना हो -समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी ✍️ राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान में विद्यालयों के अंदर विद्या सम्बलन योजना अंतर्गत वेकल्पीत व्यवस्था के तौर पर विषयवार अभ्यर्थियों को लेने का और विद्यालय स्तर पर ही उनकी मेरिट सूची जारी करना उसको लेकर के समाज सेवी दिनेश आहारी ने क्या कहा अवश्य सुने, उन्होंने कहा कि फिर आरक्षण का मतलब क्या रहा ❓ और इसमें सबसे ज्यादा एसटी एससी ओबीसी का तो नुकसान हो जाएगा, इससे बेहतर है उसकी विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला स्तर पर ही आरक्षण व्यवस्था अनुसार वर्ग वाइज आरक्षण गाइडलाइन की पालना करते हुए तमाम मापदंड निर्धारित किये जाए और वरीयता सूची जारी की जाए,ताकि किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ में भेदभाव नहीं हो, अन्याय नहीं होगा, अन्यथा इस प्रकार के आदेश से एसटी एससी ओबीसी के अभ्यर्थियों का नुकसान होगा,जो नहीं होना चाहिए, पूर्व में भी इस तरह से एसटी एससी ओबीसी का नुकसान हो चुका है,सभी जनप्रतिनिधियों से निवेदन है इस प्रकार के आदेश को निरस्त करवाते हुए उसमें पारदर्शिता लाई जाए ताकि इस क्षेत्र के और संपूर्ण राजस्थान के अभ्यर्थियों में से किसी के साथ में अन्याय ना हो -समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी ✍️1
- गौरीशंकर लबाना की स्मृति में पौधरोपण, विद्यार्थियों को बांटे बैग राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांकड़ा में आदर्श शिक्षक एवं समाजसेवी स्व. गौरीशंकर लबाना की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. लबाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थितजनों ने उनके शिक्षा के प्रति समर्पण, संस्कारों और समाजसेवा में योगदान को याद किया। कार्यक्रम में सहायक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हमराज सिंह, डॉ. अशोक राव, पूर्व प्रधानाचार्य कांतिलाल, सुल्तान सिंह चौहान, प्रवीण लबाना, सुखराम लबाना, स्थानीय प्रधानाचार्य महेंद्र लबाना, जयंतीलाल कलाल, चंदूभाई लबाना, पूर्व गिरदावर अमरसिंह लबाना, मनीलाल डामोर, पूर्व सरपंच लक्ष्मणभाई लबाना, कोमेंद्र सिंह, रामसोर के प्रधानाचार्य जसवंत लबाना, भारत विकास परिषद अध्यक्ष महेंद्र देचिया, डॉ. निखिल जैन एवं विद्यालय प्रधानाचार्य रमेश डामोर सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। डॉ. प्रफुल्ल लबाना ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्व. गौरीशंकर लबाना के आदर्श और शिक्षा के प्रति समर्पण सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा के बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री एवं स्कूल बैग के स्थान पर विद्यालयी बस्ते भी वितरित किए गए। परिवार की ओर से विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सामूहिक भोज करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन पोपट लबाना ने किया, जबकि अनेरी ने आभार जताया। परिवारजनों एवं ग्रामीणों ने शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। परिवार की ओर से बताया गया कि स्व. गौरीशंकर लबाना की स्मृति में सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।4
- अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागडा पुलिस थाना द्वार की कार्रवाई। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागड़ा पुलिस थाना द्वारा की कार्यवाही। श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्री खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशन में श्रीमान मदनलाल विश्नोई पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत प्राप्त सूचना पर दिनेश पिता कमा वरहात निवासी नारेली फला वरहात द्वारा अपने खेत में बने घर के पासअवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे उनका वजन लगभग 04.308 किलोग्राम था। उक्त गांजे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस सराहनीय कार्य में श्री कैलाश पंचारिया पु.नि . थानाधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस थाना रामसाग़डा का योगदान रहा ।1
- चुण्डावाड़ा नकबजनी मामले में 2 शातिर चोर गिरफ्तार; आरोपी गंगाराम पर दर्ज हैं हत्या व लूट के 20 मामले बदमाशों ने त्योहारों से पहले मोटा धन जुटाने के इरादे से चोरी की वारदात को दिया अंजाम, बाइक भी बरामद संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने चुण्डावाड़ा गांव में हुई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने आगामी त्योहारों से पहले मोटा धन जुटाने के इरादे से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों की मुलाकात गुजरात में मजदूरी के दौरान हुई थी, वहीं पर उन्होंने साथ मिलकर चोरी करने का खाका तैयार किया था। पकड़ा गया मुख्य आरोपी गंगाराम एक शातिर एवं आदततन अपराधी है, जिसके खिलाफ राजसमंद, उदयपुर और डूंगरपुर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और नकबजनी जैसी गंभीर धाराओं के कुल 20 मामले दर्ज हैं। - सूने मकान का ताला तोड़कर उड़ाए थे नकदी व आभूषण चुण्डावाड़ा निवासी प्रार्थी अमरजी ने धम्बोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। 17 अगस्त की सुबह जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य ताला टूटा मिला और अंदर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अज्ञात चोर घर में रखे करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण, सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली और पेंडल, एक मोबाइल फोन तथा ₹50,000 की नकदी चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। धम्बोला थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा पुराने चालानशुदा अपराधियों पर निगरानी बढ़ाई। - नाकाबंदी तोड़कर भागे, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारदात में लोकेश तथा गंगाराम की संलिप्तता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धम्बोला पावर हॉउस तिराहे पर नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दोनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर दोनों को घेरकर दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चुण्डावाड़ा में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी पहचान गुजरात में मजदूरी करने के दौरान हुई थी। त्योहारों से पहले खर्च के लिए पैसे इकट्ठा करने की नीयत से उन्होंने डूंगरपुर जिले में चोरी की योजना बनाई। गंगाराम डूंगरपुर के रास्तों से भली-भांति परिचित था, इसलिए 16 अगस्त की रात वे मोटरसाइकिल से चुण्डावाड़ा पहुंचे और सूने मकान को निशाना बनाया। पुलिस ने मामले में आरोपी लोकेश पुत्र नारायण कटारा, निवासी वेंजा, पुलिस थाना चौरासी तथा गंगाराम पुत्र लक्ष्मण परमार, निवासी सरेरा, पुलिस थाना पहाड़ा, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और आरोपियों से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी की बरामदगी हेतु गहन पूछताछ की जा रही है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागड़ा पुलिस थाना द्वारा की कार्यवाही। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागड़ा पुलिस थाना द्वारा की कार्यवाही। श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्री खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशन में श्रीमान मदनलाल विश्नोई पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत प्राप्त सूचना पर दिनेश पिता कमा वरहात निवासी नारेली फला वरहात द्वारा अपने खेत में बने घर के पासअवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे उनका वजन लगभग 04.308 किलोग्राम था। उक्त गांजे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस सराहनीय कार्य में श्री कैलाश पंचारिया पु.नि . थानाधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस थाना रामसाग़डा का योगदान रहा ।2
- चुण्डावाड़ा चोरी का पर्दाफाश, गुजरात में मजदूरी के दौरान बनी थी साजिश, दो शातिर चोर गिरफ्तार त्योहार से पहले पैसा जुटाने के लिए बनाया था चोरी का प्लान, सूने मकान की रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम — एक आरोपी पर हत्या, लूट, नकबजनी सहित 20 गंभीर मामले दर्ज सीमलवाड़ा। धंबोला थाना पुलिस ने चुण्डावाड़ा गांव में 16 अगस्त की रात हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आदतन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की मुलाकात गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी के दौरान हुई थी। वहीं दोनों के बीच दोस्ती हुई और अगस्त में त्योहारों से पहले गांव लौटने के बाद डूंगरपुर जिले में चोरी की वारदात कर पैसा जुटाने की योजना बनाई। आरोपी गंगाराम का ससुराल भण्डारिया में होने के कारण उसे क्षेत्र के रास्तों की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर दोनों ने चुण्डावाड़ा में सूने मकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे, नकदी और जेवर ले गए पुलिस के मुताबिक चुण्डावाड़ा निवासी अमरसिंह चुण्डावत 16 अगस्त को आवश्यक कार्य से घर से बाहर गए थे। मकान पर ताला लगा हुआ था। अगले दिन 17 अगस्त की सुबह करीब छह बजे उनकी पत्नी घर पहुंची तो मकान का बाहरी दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर रखी तिजोरी भी खुली हुई थी। तिजोरी से सोने की चेन, अंगूठी, कान की बालियां, पेंडल, करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन चोरी होना सामने आया। रिपोर्ट के आधार पर धंबोला थाने में प्रकरण संख्या 189/2026 धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से मिली अहम कड़ी मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने त्वरित जांच के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह के निर्देशन तथा सीमलवाड़ा वृताधिकारी मदनलाल विश्नोई के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास से तकनीकी साक्ष्य जुटाए और प्रार्थी एवं गवाहों के बयान लिए। पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की जानकारी जुटाने के साथ संदिग्धों पर निगरानी रखी गई। इसी दौरान मुखबिर तंत्र से लोकेश कटारा की वारदात में संलिप्तता की जानकारी मिली। जांच आगे बढ़ने पर लोकेश के साथ गंगाराम परमार का नाम भी सामने आया। पुलिस को देखकर बाइक मोड़ी, पीछा कर दबोचा जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों संदिग्ध सीमलवाड़ा-माण्डली होते हुए गुजरात की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर धंबोला पावर हाउस तिराहे पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान डूंगरपुर की ओर से बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम लोकेश पिता नारायण कटारा, उम्र 23 वर्ष, निवासी वैजा, थाना चौरासी, डूंगरपुर तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने गंगाराम पिता लक्ष्मण परमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी सरेरा, थाना पहाड़ा, उदयपुर बताया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चुण्डावाड़ा में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पहले की रेकी, फिर सूने मकान को बनाया निशाना पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से अंदरूनी रास्तों से डूंगरपुर से सीमलवाड़ा पहुंचे थे। रात में सीमलवाड़ा में एक चाय की दुकान पर बैठकर काफी देर तक क्षेत्र में पुलिस की आवाजाही पर नजर रखी। इसके बाद दोनों चुण्डावाड़ा गांव पहुंचे। गांव की सीमा पर एक मकान में ताला लगा देखकर दोनों ने उसे निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गंगाराम पर हत्या, लूट और नकबजनी सहित 20 मामले पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गंगाराम परमार थाना पहाड़ा क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ उदयपुर, राजसमंद और डूंगरपुर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास, मारपीट, हथियार अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं। गंगाराम के खिलाफ वर्ष 2015 से वर्ष 2025 तक अलग-अलग मामलों में प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। इनमें पहाड़ा, खेरवाड़ा, हिरणमगरी, डबोक, राजसमंद, कोतवाली, सदर, बिछीवाड़ा सहित विभिन्न थानों के मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ चोरी और नकबजनी के साथ ही लूट, डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस जाप्ते के साथ मारपीट तथा हथियार अधिनियम से जुड़े मामले भी दर्ज हैं। वर्ष 2023 में पहाड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में हत्या के प्रयास, लूट सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में तीन प्रकरण दर्ज होना पुलिस रिकॉर्ड में सामने आया है। चोरी का माल बरामद करने में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब चोरी हुए माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों आरोपियों ने डूंगरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में इससे पहले कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं से भी उनके संबंध की जांच कर रही है। यह रही पुलिस टीम कार्रवाई में धंबोला थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया, सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल, सहायक उपनिरीक्षक तुलसीराम, कांस्टेबल प्रकाश कुमार, शंभुसिंह, अजय, सूचना अधिकारी कांस्टेबल करण, जिला साइबर सेल के कांस्टेबल हंसराज सिंह एवं जितेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार आईपीएस के निर्देशन में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पारंपरिक पुलिसिंग को जोड़ते हुए मामले का खुलासा किया।3