logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साइबर फ्रॉड के माध्यम से निकाले गए पीड़ित के रुपए त्वरित कार्यवाही करते हुए सत् प्रतिशत वापस कराए गए *इटावा पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड यूपीआई के माध्यम से निकाले गये पीड़ित के 70,000/- रुपयों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शत प्रतिशत 70,000/- रुपये वापस कराये गये ।* *एसएसपी इटावा के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा की गयी कार्यवाही ।* जनपद इटावा में साइबर फ्रॉड की रोकथाम के सबंध में कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक (अपराध) तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के मार्गदर्शन में साइबर सेल द्वारा साइबर फ्रॉड के माध्यम से निकाले गये पीडित के 70,000/- रुपये पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 12.04.2026 को प्रार्थी/पीडित अभिषेक वर्मा पुत्र रामजी लाल निवासी 150, नखासा थाना कोतवाली, इटावा के खाते से *UPI माध्यम से 70,000/- रुपये कट जाने के संबंध मे पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल (NCRP) पोर्टल पर दिनांक 21.04.2026 को शिकायत दर्ज की गयी ।* जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा महोदय द्वारा साइबर सेल इटावा को घटना का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए विभिन्न माध्यमों से साक्ष्य संकलन किये गये एव बैंक अधिकारी/पेमेण्ट गेटवे के नोडल अधिकारी इत्यादि से समन्वय स्थापित/वार्ता कर *प्रार्थी के रुपये एनसीआरपी पोर्टल पर होल्ड/लीन कराने का प्रयास किया गया जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए पीडित के 70,000/- रुपये शतप्रतिशत होल्ड/लीन कराये गये है तत्पश्चात होल्ड/लीन धनराशि 70,000/- रुपये को पीडित के खाते में वापस कराया गया ।* *अपने रूपये वापस पाकर पीडित द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए इटावा पुलिस व एसएसपी इटावा की प्रशंसा की तथा साइबर सेल टीम का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया ।* *पुलिस टीमः-* उ0नि0 श्री लोकेश कुमार सिंह, हे0का0 विजय कुमार, हे0का0 मनीष कुमार, का0 ब्रजेश गोला ।

2 hrs ago
user_Dr.SBS Chauhan
Dr.SBS Chauhan
पत्रकारिता चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shuru User, satendra kevat
    1
    Post by Shuru User, satendra kevat
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • जसवंतनगर बरिष्ठ सभासद श्री राजीब यादव ने अपने समर्थकों के साथ नगरपालिका परिषद के मुख्य द्वार पर किया धरना प्रदर्शन.
    1
    जसवंतनगर बरिष्ठ सभासद श्री राजीब यादव ने अपने समर्थकों के साथ नगरपालिका परिषद के मुख्य द्वार पर किया धरना प्रदर्शन.
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटावा:-महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिलाओं का प्रदर्शन, सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के आवास का घेराव :- महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सरिता भदौरिया सदर विधाय, सावित्री कठेरिया पूर्व विधायक, अन्नू गुप्ता भाजपा जिलाध्यक्ष, सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे के आवास का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी और संसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना था कि संसद में महिला आरक्षण बिल को समर्थन न मिलने और महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण बेहद जरूरी, धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी पर महिलाओं के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर गंभीर नहीं , प्रदर्शन को देखते हुए सांसद आवास के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष का यही रवैया रहा तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। रिपोर्ट:- मनोज कुमार इटावा 8865800182
    1
    इटावा:-महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिलाओं का प्रदर्शन, सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के आवास का घेराव :-
महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सरिता भदौरिया सदर विधाय, सावित्री कठेरिया पूर्व विधायक, अन्नू गुप्ता भाजपा जिलाध्यक्ष, सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे के आवास का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी और संसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना था कि संसद में महिला आरक्षण बिल को समर्थन न मिलने और महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण बेहद जरूरी,
धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी पर महिलाओं के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर गंभीर नहीं ,
प्रदर्शन को देखते हुए सांसद आवास के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष का यही रवैया रहा तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
रिपोर्ट:- मनोज कुमार इटावा 
8865800182
    user_Manoj kumar
    Manoj kumar
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन ने इटावा में अपने नए कार्यालय का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यभान चौहान ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
    1
    जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन ने इटावा में अपने नए कार्यालय का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यभान चौहान ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इटावा के कदमपुर किशनपुर स्थित सरकारी स्कूल में सरकारी नल से गंदा पानी आ रहा है और पास का तालाब भी ओवरफ्लो होकर डूब गया है। इस गंभीर स्थिति से क्षेत्र में कई बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिस पर प्रशासन अभी भी बेखबर है।
    1
    इटावा के कदमपुर किशनपुर स्थित सरकारी स्कूल में सरकारी नल से गंदा पानी आ रहा है और पास का तालाब भी ओवरफ्लो होकर डूब गया है। इस गंभीर स्थिति से क्षेत्र में कई बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिस पर प्रशासन अभी भी बेखबर है।
    user_LBK supar fast live News TV
    LBK supar fast live News TV
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कानपुर की रहने वाली प्रज्ञा केदारनाथ दर्शन कर लौटते समय ट्रेन से लापता हो गई। भरथना के पास से गायब हुई प्रज्ञा का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।
    1
    कानपुर की रहने वाली प्रज्ञा केदारनाथ दर्शन कर लौटते समय ट्रेन से लापता हो गई। भरथना के पास से गायब हुई प्रज्ञा का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस का एक निंदनीय कार्य सामने आया है जहाँ पुलिसकर्मी एक महिला को बेरहमी से पीटते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे राज्य में पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। उच्चाधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस का एक निंदनीय कार्य सामने आया है जहाँ पुलिसकर्मी एक महिला को बेरहमी से पीटते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे राज्य में पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। उच्चाधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • इटावा के एक नागरिक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अपराधियों की बजाय उसे ही थाने में प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि बकेवर पुलिस ने अपराधियों द्वारा घर घेराव और जान से मारने की धमकी के बावजूद, शिकायत करने पर उसे ही हिरासत में लेकर पीटा और जेल भेज दिया। उसने जिले के पुलिस अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार और मिलीभगत के संगीन आरोप लगाए हैं।
    1
    इटावा के एक नागरिक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अपराधियों की बजाय उसे ही थाने में प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि बकेवर पुलिस ने अपराधियों द्वारा घर घेराव और जान से मारने की धमकी के बावजूद, शिकायत करने पर उसे ही हिरासत में लेकर पीटा और जेल भेज दिया। उसने जिले के पुलिस अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार और मिलीभगत के संगीन आरोप लगाए हैं।
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.