logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान संपन्न

17 hrs ago
user_Mohd Javed
Mohd Javed
News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान संपन्न

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खबर देने के लिए संपर्क करें 7607030472 स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश अरुन कुमार यादव के साथ अशोक कुमार की खास रिपोर्ट कांवड़ यात्रा में बवाल: महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप, चौकी प्रभारी पर धमकी देने का दावा; पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार सीतापुर/बिसवां। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला अब प्रशासनिक जांच तक पहुंच गया है। बिसवां क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों तथा भोलागंज नहर चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए पूरे प्रकरण को झूठी शिकायत करार दिया है। पीड़िता का आरोप अलीबकसपुरवा मजरा पुरैनी निवासी श्रीमती गोल्डी पत्नी शिवनन्दन का आरोप है कि 4 अगस्त 2026 को वह अपने पति के साथ कांवड़ यात्रा पर जा रही थीं। इसी दौरान गांव के सिराज, तफ्फजुल, फैयाज और इमरान ने रास्ता रोककर धार्मिक आस्था पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता का कहना है कि घटना से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप शिकायत में कहा गया है कि घटना के बाद जब पति शिवनन्दन न्याय की उम्मीद लेकर भोलागंज नहर चौकी पहुंचे, तो कार्रवाई करने के बजाय चौकी प्रभारी महेश प्रताप गंगवार ने कथित रूप से उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, धमकाया और झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने और जीवन बर्बाद करने जैसी धमकियां भी दी गईं। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित सभी साक्ष्यों की जांच करने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित आरोपितों और पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का पक्ष भोलागंज नहर चौकी प्रभारी महेश प्रताप गंगवार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान उनकी ड्यूटी पुरैनी नहर पुल पर लगी थी। पूछताछ के दौरान शिवनन्दन के खिलाफ उपलब्ध रिकॉर्डिंग के आधार पर कार्रवाई की गई और उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत पाबंद किया गया। चौकी प्रभारी का दावा है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर उनकी पत्नी से झूठा प्रार्थना पत्र दिलाया गया है। जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई मामले में एक ओर श्रद्धालु परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं, तो दूसरी ओर पुलिस ने उन्हें पूरी तरह निराधार बताया है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और किस पक्ष की बात सही है।
    4
    खबर देने के लिए संपर्क करें 7607030472 स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश अरुन कुमार यादव के साथ अशोक कुमार की खास रिपोर्ट 
कांवड़ यात्रा में बवाल: महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप, चौकी प्रभारी पर धमकी देने का दावा; पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
सीतापुर/बिसवां। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला अब प्रशासनिक जांच तक पहुंच गया है। बिसवां क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों तथा भोलागंज नहर चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए पूरे प्रकरण को झूठी शिकायत करार दिया है।
पीड़िता का आरोप
अलीबकसपुरवा मजरा पुरैनी निवासी श्रीमती गोल्डी पत्नी शिवनन्दन का आरोप है कि 4 अगस्त 2026 को वह अपने पति के साथ कांवड़ यात्रा पर जा रही थीं। इसी दौरान गांव के सिराज, तफ्फजुल, फैयाज और इमरान ने रास्ता रोककर धार्मिक आस्था पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता का कहना है कि घटना से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है।
चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप
शिकायत में कहा गया है कि घटना के बाद जब पति शिवनन्दन न्याय की उम्मीद लेकर भोलागंज नहर चौकी पहुंचे, तो कार्रवाई करने के बजाय चौकी प्रभारी महेश प्रताप गंगवार ने कथित रूप से उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, धमकाया और झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने और जीवन बर्बाद करने जैसी धमकियां भी दी गईं।
प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित सभी साक्ष्यों की जांच करने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित आरोपितों और पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का पक्ष
भोलागंज नहर चौकी प्रभारी महेश प्रताप गंगवार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान उनकी ड्यूटी पुरैनी नहर पुल पर लगी थी। पूछताछ के दौरान शिवनन्दन के खिलाफ उपलब्ध रिकॉर्डिंग के आधार पर कार्रवाई की गई और उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत पाबंद किया गया। चौकी प्रभारी का दावा है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर उनकी पत्नी से झूठा प्रार्थना पत्र दिलाया गया है।
जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
मामले में एक ओर श्रद्धालु परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं, तो दूसरी ओर पुलिस ने उन्हें पूरी तरह निराधार बताया है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और किस पक्ष की बात सही है।
    user_अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    Lawyer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • श्री राम जन्मभूमि अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जय जय श्री राम
    3
    श्री राम जन्मभूमि अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जय जय श्री राम
    user_Ramkishor Pal
    Ramkishor Pal
    Doctor Biswan, Sitapur•
    19 hrs ago
  • 25 शादियों का आरोप: सीतापुर में आरोपी पर शिकंजा कसने की मांग, पीड़ित महिलाओं ने डीएम से संपत्ति कुर्क करने की लगाई गुहार 25 शादियों का आरोप: सीतापुर में आरोपी पर शिकंजा कसने की मांग, पीड़ित महिलाओं ने डीएम से संपत्ति कुर्क करने की लगाई गुहार महिला आयोग में भी पहुंचा मामला, करोड़ों की ठगी के आरोपों से घिरा आरोपी संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। जिले के मिश्रिख क्षेत्र के चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी पर कई महिलाओं से शादी कर कथित रूप से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपों का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को कई पीड़ित महिलाओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग महिलाओं से शादी या शादी का झांसा देकर विश्वास हासिल किया और फिर नकदी, सोने-चांदी के जेवर, कीमती सामान तथा अन्य संपत्ति लेकर फरार हो गया। पीड़िताओं का कहना है कि इस कथित धोखाधड़ी से उन्हें आर्थिक ही नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। संपत्ति कुर्क कर नुकसान की भरपाई की मांग शिकायती पत्र में महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी की चल-अचल संपत्तियों को तत्काल कुर्क किया जाए, ताकि उनसे ठगी गई रकम, जेवर और अन्य सामान की भरपाई कराई जा सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते संपत्ति पर कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी अपनी संपत्ति इधर-उधर कर सकता है, जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने में कठिनाई होगी। महिला आयोग से भी लगाई न्याय की गुहार पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत राज्य और राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष भी दर्ज कराई है। आयोग से अनुरोध किया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मामलों में शिकायतों की जांच और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित कर सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़ित महिलाएं प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषी पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, ठगी से प्रभावित सभी महिलाओं को उनका धन और सामान वापस दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। नोट: आरोपी पर लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं के दावे हैं। मामले की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है और अंतिम सत्यापन जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।
    1
    25 शादियों का आरोप: सीतापुर में आरोपी पर शिकंजा कसने की मांग, पीड़ित महिलाओं ने डीएम से संपत्ति कुर्क करने की लगाई गुहार
25 शादियों का आरोप: सीतापुर में आरोपी पर शिकंजा कसने की मांग, पीड़ित महिलाओं ने डीएम से संपत्ति कुर्क करने की लगाई गुहार
महिला आयोग में भी पहुंचा मामला, करोड़ों की ठगी के आरोपों से घिरा आरोपी
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
सीतापुर। जिले के मिश्रिख क्षेत्र के चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी पर कई महिलाओं से शादी कर कथित रूप से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपों का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को कई पीड़ित महिलाओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं का आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग महिलाओं से शादी या शादी का झांसा देकर विश्वास हासिल किया और फिर नकदी, सोने-चांदी के जेवर, कीमती सामान तथा अन्य संपत्ति लेकर फरार हो गया। पीड़िताओं का कहना है कि इस कथित धोखाधड़ी से उन्हें आर्थिक ही नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
संपत्ति कुर्क कर नुकसान की भरपाई की मांग
शिकायती पत्र में महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी की चल-अचल संपत्तियों को तत्काल कुर्क किया जाए, ताकि उनसे ठगी गई रकम, जेवर और अन्य सामान की भरपाई कराई जा सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते संपत्ति पर कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी अपनी संपत्ति इधर-उधर कर सकता है, जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने में कठिनाई होगी।
महिला आयोग से भी लगाई न्याय की गुहार
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत राज्य और राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष भी दर्ज कराई है। आयोग से अनुरोध किया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मामलों में शिकायतों की जांच और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित कर सकता है। 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़ित महिलाएं प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषी पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, ठगी से प्रभावित सभी महिलाओं को उनका धन और सामान वापस दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।
नोट: आरोपी पर लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं के दावे हैं। मामले की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है और अंतिम सत्यापन जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कुंवा बना समुद्र गुजरात की घटना विशेषज्ञ कर रहे परीक्षण कुआं बना समुद्र गुजरात की घटना लोगों में कोतहुल बना हुआ है
    1
    कुंवा बना समुद्र गुजरात की घटना विशेषज्ञ कर रहे परीक्षण
कुआं बना समुद्र गुजरात की घटना लोगों में कोतहुल बना हुआ है
    user_Mujeebur Rahman Khan
    Mujeebur Rahman Khan
    Media Consultant लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सड़क हादसे में घायल युवक के टूटे पैर पर प्लास्टर तक उपलब्ध नहीं था। मजबूरी में डॉक्टरों ने गत्ते का सहारा
    1
    सड़क हादसे में घायल युवक के टूटे पैर पर प्लास्टर तक उपलब्ध नहीं था। मजबूरी में डॉक्टरों ने गत्ते का सहारा
    user_ETV SITAPUR UP UK
    ETV SITAPUR UP UK
    Advertising agency मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.