रायसेन ब्रेकिंग: गैस एजेंसी पर हंगामा, सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने किया चक्का जाम रायसेन। सागर रोड स्थित एक गैस एजेंसी पर बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिला। नाराज लोगों ने विरोध जताते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब 20 मिनट तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। चक्का जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 5-6 दिन पहले की थी बुकिंग, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने 5 से 6 दिन पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन समय पर डिलीवरी नहीं होने के कारण उन्हें खुद एजेंसी पहुंचना पड़ा। इसके बावजूद वहां भी सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। बताया जा रहा है कि एजेंसी पर करीब 200 उपभोक्ता सिलेंडर लेने पहुंचे थे, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई। प्रशासन ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने समझाइश देकर चक्का जाम कर रहे लोगों को सड़क से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। बार-बार की समस्या से बढ़ी नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की लेट डिलीवरी और अव्यवस्था की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार परेशान होना पड़ रहा है। समय पर गैस सप्लाई नहीं होने से लोगों का गुस्सा अब सड़क पर उतरने लगा है, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

- Post by Vineet maheshwari1
- Post by Ajay Suryavanshi1
- सतर्क रहें! भोपाल में 10 हज़ार के लिए बच्चों का सौदा करने वाला गिरोह सक्रिय। वीडियो पूरा देखें और अपनों को सावधान करें।1
- *31गैस सिलेंडर में तीन किलो तक गैस कम निकली.* *गैस एजेंसी का वाहन चालक कर रहा था घरेलू गैस सिलेंडरों में से चोरी.* *समय पर नहीं मिलते सिलेंडर हो रही है चोरी.* *गैस सिलेंडरों को लेकर जनता लाइनों में लगकर हो रही है परेशान गैस एजेंसी के वाहन चालक के द्वारा की जा रही हेरा फेरी।* *सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी गुलमोहर का मामला.* *नापतौल विभाग ने किया प्रकरण दर्ज.* *कोलार स्थित बैरागढ़ चीचली में सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी के वाहन चालक के घर के बाहर जांच में पकड़ाए कम तौल के सिलेंडर.* *आज नापतौल विभाग में सूचना प्राप्त होने पर विभाग के निरीक्षक गोविंद प्रसाद रायकवार अर्पित जैन द्वारा दोपहर 1 बजे बैरागढ़ चीचली कोलार स्थल पर पहुंचकर सिद्धार्थ गैस एजेंसी के वाहन चालक राजू मेवाड़ा के निवास के बाहर गैस एजेंसी के वाहन में से 42 सिलेंडर की जांच की गई सब सील पैक पाए गए इस जांच में लगभग 3 घंटे का समय दल को लगा जिसमें 42 सिलेंडरों में गैस की मात्रा की जांच की गई जिसमें से 31 सिलेंडरों में 3 किलो तक गैस कम पाई गई.* *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें.* श्री नसीमुद्दीन उप नियंत्रक नापतौल भोपाल1
- Post by AM NEWS1
- Post by Asif Khan4
- अप्रैल 2026 की तेज गर्मी में हुई बारिश से भोपाल को मिली राहत1
- Post by Vineet maheshwari1