मंडावा: साजिश रचकर मेरी टिकट काटी गई-शर्मा, वार्ड 7 से निर्दलीय प्रत्याशी साजिश रचकर मेरी टिकट काटी गई-शर्मा मंडावा। वार्ड 7 भाजपा से टिकट मिलने पर मेरे लिए चुनाव लड़ रहे संदीप शर्मा ने होटल सिंहासन में प्रेस वार्ता की। संदीप शर्मा ने कहा कि मैं पिछले 15 साल से वार्ड में लगातार काम कर रहा था वार्ड विकास के लिए दिन रात काम किया। सड़क, पानी, बिजली की सुविधा उपलब्ध करवाई, हर घर के आगे सड़क नाली बनाकर सब के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा। शर्मा ने कहा कि इस बार टिकट वितरण में बीजेपी पार्टी ने मेरा टिकट काट दिया, क्या कारण रहा यह मुझे नहीं पता लेकिन अब जो वार्ड 7 में चुनाव हो रहा है वह 10 वर्ष व 20 दिन के बीच हो रहा है, क्योंकि मेरे प्रतिद्वंदी मेरे सामने 10 साल पहले कांग्रेस से चुनाव लड़े थे, तथा 2015 में टिकट नही मिली तो वार्ड 6 से भाजपा से चुनाव लड़ा और हार थे, अब भारतीय में तैयारी कर रहे थे और लॉटरी में वार्ड ओबीसी महिला आने पर वार्ड नंबर 7 से दावेदारी जताकर टिकट ले आए। मेरा 10 साल का कार्यकाल रहा और अब जो सर्वे हुआ उसमें ग्राउंड रिपोर्ट मेरी खराब बताकर मेरी टिकट काट दी गई, अब वार्ड 7 से में निर्दलीय चुनाव वार्ड के लोगों की सहमति से ही लड़ रहा हूं, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं होता। शर्मा ने कहा की साजिश रचकर मेरी टिकट काटी गई जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिशें रची उनको परिणाम भुगतना पड़ेगा और 14 सितंबर को पता चलेगा वार्ड की जनता किसके साथ है।

- वार्ड 20 में भाजपा का दमदार दांव! मानसिंह लमोरिया के नाम पर चुनावी माहौल गरमाया, जीत के लिए मांगा जनता का आशीर्वाद वार्ड 20 में भाजपा का दमदार दांव! मानसिंह लमोरिया के नाम पर चुनावी माहौल गरमाया, जीत के लिए मांगा जनता का आशीर्वाद चिड़ावा। नगरपालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 20 में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने मानसिंह लमोरिया को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। प्रत्याशी के समर्थन में लगाए गए बैनर के बाद वार्ड की चुनावी तस्वीर और दिलचस्प हो गई है। भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के साथ जारी प्रचार सामग्री में मानसिंह लमोरिया को शिक्षित, नेक, कर्मठ, निर्भीक, युवा एवं लोकप्रिय उम्मीदवार बताया गया है। वहीं वार्डवासियों से अपना अमूल्य मत और समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की गई है। 🗳️ अब वार्ड 20 में होगा जोरदार मुकाबला! भाजपा प्रत्याशी मानसिंह लमोरिया के मैदान में उतरने के साथ ही वार्ड 20 में चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। समर्थक भी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटने लगे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वार्ड 20 की जनता किसके सिर जीत का सेहरा बांधेगी? वार्ड 20 का चुनावी मुकाबला आने वाले दिनों में और भी रोचक होने के आसार हैं। 🔥 #चिड़ावा #वार्ड20 #मानसिंहलमोरिया #भाजपा #नगरपालिका_चुनाव #चुनाव2026 #चुनावीमाहौल #कमल #Chirawa1
- वार्ड संख्या 28 में बदले चुनावी समीकरण, निर्दलीय दीनबंधु शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की; नाम वापसी से पहले सियासी हलचल चूरू नगर परिषद चुनाव के बीच वार्ड संख्या 28 में बुधवार को चुनावी समीकरण में बदलाव देखने को मिला। निर्दलीय प्रत्याशी दीनबंधु शर्मा ने चुनाव मैदान से अपनी दावेदारी वापस लेते हुए भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की। दीनबंधु शर्मा के इस निर्णय के बाद वार्ड में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। समर्थन की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड के हित, विकास और क्षेत्र में आपसी एकता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने चुनाव मैदान से हटकर अनुराग शर्मा के समर्थन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता के जरिए वार्ड से जुड़े मुद्दों पर काम किया जा सकता है।1
- सरकार के खिलाफ नगर पालिका कर्मचारियों ने कराया मुंडन। निलंबन और टर्मिनेशन के आदेशों पर जताया रोष, आंदोलन तेज करने की चेतावनी। नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को नारनौल इकाई के कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में मातम मनाते हुए सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के निलंबन और टर्मिनेशन के आदेश जारी किए जा रहे हैं, जिन्हें नगरपालिका कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों के खिलाफ जारी कार्रवाई को नहीं रोका और उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखेंगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ नारनौल इकाई के प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे।3
- बेवल गांव में शराब ठेके का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के दौरान चोरी की शराब बरामद1
- पीएम मोदी के विकसित भारत संकल्प को सीएम सैनी की अगुवाई में गति देगा श्रीकृष्ण का कर्मयोग : आरती सिंह राव हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश की संस्कृति व संस्कारों को संरक्षित करने में जुटी हुई है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना हजारों वर्ष पहले था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में श्रीकृष्ण के कर्मयोग का दर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। स्वास्थ्य मंत्री आज अटेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर यादव सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानवता को कर्तव्यपालन, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की सीख देता है। उन्होंने गीता के कर्मयोग के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दर्शन आज के युवाओं को बिना फल की चिंता किए अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा इस संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में देश की युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं को अपनी संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जुड़कर इन मूल्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, तभी सच्चे अर्थों में विकसित भारत का सपना पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर भी है। यह पर्व हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कैसे किया जाए।2
- अटेली में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, आरती सिंह राव बोलीं—कर्मयोग से विकसित भारत को मिलेगी नई ऊर्जा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, आरती सिंह राव ने दिया कर्मयोग और राष्ट्रसेवा का संदेश1
- अब नीशू ने राहुल गांधी से न्याय की गुहार लगाई नहीं मिल रहा इंसाफ1
- सुनीता भूकर ने वार्ड नंबर 13 मैं किया बड़ा कार्यक्रम सुनीता भूकर ने वार्ड नंबर 13 मैं किया बड़ा कार्यक्रम सुनीता भूकर ने वार्ड नंबर 13 मैं किया बड़ा कार्यक्रम1
- वार्ड 23 में कांग्रेस का घर-घर अभियान, सुरेश शर्मा के समर्थन में विधायक अनिल शर्मा ने मांगा समर्थन चूरू नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड 23 में कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी इंजीनियर सुरेश शर्मा के समर्थन में सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा ने गुरुवार को वार्ड में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया और मतदान की अपील की।1