Shuru
Apke Nagar Ki App…
is video ko jyada Se jyada share kijiye kyunki yah Dubai ka hal hai up ke log Dubai jaate Hain to use tarah HAL ho jata hai
Ss sahu
is video ko jyada Se jyada share kijiye kyunki yah Dubai ka hal hai up ke log Dubai jaate Hain to use tarah HAL ho jata hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ।स्वागत जिंदगी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के सहसंपादक श्याम जी गुप्ता की ओर से समस्त देशवासियों एवं जनपद वासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। प्रभु श्री राम जी एवं बालाजी महाराज की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के रंगों से सराबोर रहे।1
- मोहान में त्योहारों को लेकर पुलिस की पैदल गश्त, ड्रोन से निगरानी रमजान, होली और ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद उन्नाव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 01 मार्च 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री प्रेमचंद के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी हसनगंज श्री अरविन्द कुमार चौरसिया व थाना हसनगंज पुलिस ने कस्बा मोहान में जुलूस रूट का निरीक्षण किया। ड्रोन कैमरे से संवेदनशील स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने व्यापारियों व धर्मगुरुओं से संवाद कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अफवाह फैलाने या भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।3
- Post by Mohd Asif1
- *होली में हुड़दंग की सोच भी पड़ेगी भारी: कानून की पकड़ से बचना नामुमकिन* अखण्डनगर (सुलतानपुर) होली के मद में अगर किसी ने कानून को चुनौती देने की भूल की, तो इस बार न रंग बचेगा, न बहाना। अखण्डनगर पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में ऐलान कर दिया है उत्सव मनाइए, लेकिन कानून की मर्यादा लांघने की जरा भी कोशिश की तो कार्रवाई तत्काल और कठोर होगी। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह के नेतृत्व में और राहुलनगर चौकी प्रभारी कन्हैया पाण्डेय की अगुवाई में पूरे क्षेत्र में सघन फ्लैग मार्च निकाला गया। मोटरसाइकिल दस्ते और पुलिस की चारपहिया वाहनों के साथ निकले इस मार्च ने स्पष्ट संकेत दे दिया कि इस बार पुलिस केवल निगरानी में नहीं, बल्कि पूरी तैयारी में है। अखण्डनगर, राहुलनगर, अल्लीपुर, देवनगर, बेलवाई सहित प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर पुलिस ने लोगों से सीधा संवाद किया। *लाउडस्पीकर पर गूंजती आवाज ने साफ कर दिया* “शराब पीकर वाहन चलाया तो वाहन जब्त होगा, और जरूरत पड़ी तो हवालात भी तय है।” “एक बाइक पर तीन सवारी मिली तो केवल चालान नहीं, कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।” “तेज रफ्तार, स्टंटबाजी या सड़क पर हुड़दंग किया तो सीधे थाने की चौखट पर खड़ा होना पड़ेगा।” थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने लोगों के अंदर विश्वास जागृत करते हुए कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है, भय के लिए नहीं। जो नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाना चाहते हैं, उनके लिए पुलिस पूरी मजबूती से खड़ी है। लेकिन जो लोग “मस्ती” के नाम पर अराजकता फैलाने की सोच रहे हैं, वे यह भ्रम अभी दूर कर लें कि इस बार ढील मिलेगी। *उन्होंने स्पष्ट कहा* “त्योहार की खुशी किसी की जान पर भारी नहीं पड़ने दी जाएगी। यदि किसी की लापरवाही से शांति भंग हुई या दुर्घटना हुई, तो जिम्मेदार व्यक्ति को सीधे जेल भेजा जाएगा। कानून सबके लिए समान है, और इस बार उसका पालन हर हाल में कराया जाएगा।” थाना प्रभारी सन्त कुमार सिंह ने यह भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि क्षेत्र में संदिग्ध और उदंड प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह, अभद्रता या सड़क पर उत्पात बर्दाश्त नहीं होगा। *पुलिस का यह संदेश सामान्य अपील नहीं, सख्त उद्घोषणा है* होली रंगों की है, लेकिन कानून का रंग सबसे गाढ़ा होता है। समझदारी से उत्सव मनाइए, वरना इस बार रंग नहीं, कार्रवाई1
- Post by लखनऊ मीडिया1
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बड़ा हादसा सामने आया है। 8 वर्षीय अनन्या स्कूल बस में सीट पर बैठी थी, तभी अचानक बस का फ्लोर टूट गया और वह नीचे गिर गई। हादसे में बच्ची बस के पहिए के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बस की हालत बेहद जर्जर बताई जा रही है — सीटें फटी हुईं और फर्श कई जगह से टूटा था। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। प्रशासनिक जांच की बात कही जा रही है।1
- रमजान माह, होली और ईद के मद्देनज़र जनपद उन्नाव में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक पैदल रूट मार्च किया। सार्थक संवाददाता उन्नाव सोमेंद्र नाथ जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने थाना गंगाघाट क्षेत्र के मनोहर नगर, शक्ति नगर, पोनी तिराहा से बालू घाट तक संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ मार्च किया। अधिकारियों ने व्यापारियों, धर्मगुरुओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।4
- ब्रेकिंग लखनऊ दुबग्गा मछली मंडी के पास रोड के बीचो-बीच बिना तार का बिजली का पोल बड़े हादसे को दावत देता हुआ टेढ़ा हो गया है कोई भी प्रशासनिक अधिकारी संज्ञान में नहीं ले रहा है अगर कोई बड़ा हादसा हो गया है जिम्मेदार कौन होगा कोई भी राहगीर गाड़ी चालक किसी बड़ी दुर्घटना का हो सकता है शिकार1
- ब्रेकिंग लखनऊ दुबग्गा मछली मंडी के पास रोड के बीचो-बीच बिना तार का बिजली का पोल बड़े हादसे को दावत देता हुआ टेढ़ा हो गया है कोई भी प्रशासनिक अधिकारी संज्ञान में नहीं ले रहा है अगर कोई बड़ा हादसा हो गया है जिम्मेदार कौन होगा कोई भी राहगीर गाड़ी चालक किसी बड़ी दुर्घटना का हो सकता है शिकार1