कल होगा ऊना वॉकाथॉन का आयोजन, मुख्यमंत्री भरेंगे नशे के खिलाफ हुंकार, आईजी विमल गुप्ता ने की बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान को नई मजबूती देने के लिए बुधवार को ऊना में 'ऊना वॉकाथॉन' का आयोजन किया जाएगा। 'एंटी-चिट्टा और पर्यावरण जागरूकता' की थीम पर होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, विद्यार्थी, युवा और विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ते नशे के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस विभाग ने जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। मंगलवार को आईजी विमल गुप्ता के नेतृत्व में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
कल होगा ऊना वॉकाथॉन का आयोजन, मुख्यमंत्री भरेंगे नशे के खिलाफ हुंकार, आईजी विमल गुप्ता ने की बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान को नई मजबूती देने के लिए बुधवार को ऊना में 'ऊना वॉकाथॉन' का आयोजन किया जाएगा। 'एंटी-चिट्टा और पर्यावरण जागरूकता' की थीम पर होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, विद्यार्थी, युवा और विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ते नशे के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस विभाग ने जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। मंगलवार को आईजी विमल गुप्ता के नेतृत्व में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
- *बीडीसी बमसण की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा एवं उपाध्यक्ष सुरिंदर ने प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट* समीरपुर खंड विकास समिति (बीडीसी) बमसण की भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा एवं उपाध्यक्ष सुरिंदर ने बीडीसी सदस्यों तथा भाजपा समर्थकों सहित पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर स्थित निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। प्रोफेसर धूमल ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफलता की कामना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं को समझते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होना चाहिए।1
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज। सुजानपुर सुजानपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंडर-19 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मंजरी महाजन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चा डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बन सकता। उन्होंने बच्चों से अपने पोटेंशियल (क्षमता) को पहचानने और खेलों में भी अपना भविष्य तलाशने की कोशिश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी बच्चों के लिए बेहतर भविष्य और करियर की अपार संभावनाएं हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।1
- घर छतराडी ओ तेरा राखा डेरा हो प्यारूया ..............1
- मां काली मंदिर नूरपुर चम्बा रोड बडूनी मोड मलकवाल से सांध्य आरती के दर्शन संजीव कुमार [कांगडा जिला] मां काली मंदिर में आरती के श्रध्दा भक्ति व उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया1
- दूसरे टी-20 से पहले भारत को झटका, वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर1
- खैरियां स्कूल के खिलाड़ियों ने कबड्डी में जीती रनरअप ट्रॉफी, स्वागत में उमड़ा उत्साह; SMC कमेटी की दूरी बनी चर्चा का विषय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरियां के छात्रों ने अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और उनकी उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। हालांकि, खिलाड़ियों के स्वागत और सम्मान के दौरान SMC कमेटी की खिलाड़ियों से दूरी चर्चा का विषय बनी। आखिर ऐसा क्या कारण रहा कि SMC कमेटी इस सम्मान समारोह से दूर रही? पूरी खबर और खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीरें वीडियो में देखें। RK Himachal News #Khairiyan #Kabaddi #Under19 #RunnerUp #SchoolNews #HimachalNews #RKHimachalNews #KabaddiNews1
- पॉलीटैक्निक कॉलेज बड़ू में आरंभ हुआ 5-दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम एआई और अन्य अत्याधुनिक टैक्नोलजीज के गुर सीखेंगे बहुतकनीकी, आईटीआई और अन्य संस्थानों के शिक्षक हमीरपुर राजकीय पॉलीटैक्निक कॉलेज हमीरपुर (बड़ू) के परिसर में मंगलवार को शिक्षकों के लिए ‘एमर्जिंग टैक्नोलॉजी फॉर एजूकेटर्स’ विषय पर पांच-दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम शुरू हो गया। 19 सितंबर तक चलने वाला यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम ई एंड आईसीटी अकादमी के माध्यम से सी-डैक मोहाली द्वारा प्रायोजित किया गया है। इस संस्थान में दूसरी बार सी-डैक के माध्यम से इस तरह का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पॉलीटैक्निक संस्थानों और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों सहित अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के 36 शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस 5-दिवसीय कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ सी-डैक मोहाली के ई-ग्रेड वैज्ञानिक डॉ. बलविंदर सिंह ने किया। पहले सत्र में डॉ. बलविंदर सिंह ने एआई तकनीक के अलग-अलग क्षेत्रों में उपयोग, इस अत्याधुनिक तकनीक के फायदों और भविष्य में इस क्षेत्र में हो रही रिसर्च के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दूसरे सत्र में आईआईटी रोपड़ की विशेषज्ञ डॉ. श्वेता ने एआई टूल्स के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त ई एंड आईसीटी अकादमी की प्रोजेक्ट इंजीनियर सोनिया बड़गुजर ने रिसर्च में उपयोग होने वाले एआई टूल्स के बारे में जानकारी दी। यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम पॉलीटैक्निक कॉलेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य चंद्र शेखर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंकज ठाकुर मुख्य समन्वयक और इसी विभाग के वरुण गुप्ता सह-समन्वयक की भूमिका निभा रहे हैं।2
- प्रातःकाल आरती के दर्शन कीजिए श्रीबृजराज स्वामी मंदिर नरपुर से ऐसा ऐतिहासिक भगवान श्रीकृष्ण जी का मन्दिर यहां सदियो से प्रभु श्रीकृष्ण जी के हो रही है मीरा जी की पूजा1
- 50 स्कूलों के 500 खिलाड़ी पहुंचे जसूर! खिलाड़ियों की सुविधा पर DPE का बड़ा बयान जसूर में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में 50 स्कूलों के करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान DPE मैडम ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खेल मैदान में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है। 🏆🔥 नमस्कार, आप देख रहे हैं RK Himachal News और मैं हूं रमन राणा। #RKHimachalNews #Jassur #Under19Sports #SportsCompetition #Kangra #Nurpur #HimachalPradesh #500Players #SchoolSports #YouTubeShorts1