logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता—डॉ. आशीष चटर्जी रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ द चैम्प्स फन स्कूल के रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता—डॉ. आशीष चटर्जी रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ द चैम्प्स फन स्कूल के रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन मनोज सोनी एडिटर इन चीफ नर्मदापुरम। द चैम्प्स फन स्कूल के रामायण हॉल में विद्यालय पच्चीस वर्ष के कार्यक्रम में सिल्वर जुबली ईयर सेलिब्रेशन का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, वार्ड 18 की पार्षद श्रीमती मीना वर्मा, संज्ञा शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष पी.के चटर्जी, निदेशक श्रीमती प्रणोति चटर्जी, स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी, डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी, प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी रहे। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल श्रीमती काकोली रॉय चौहान, स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती रीना मालवीय, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्रीमती स्नेहा शर्मा एवं एडमिन ऑफिसर श्रीमती विनीता जैसलानी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, "बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही हमारे विद्यालय की पहचान है।" उन्होंने विद्यालय के सिल्वर जुबली ईयर के शुभारंभ पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहेगा। मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू यादव एवं श्रीमती मीना वर्मा ने विद्यालय परिवार को सिल्वर जुबली ईयर की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि द चैम्प्स फन स्कूल बच्चों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि उत्कृष्ट संस्कार, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का भी श्रेष्ठ प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। अतिथियों ने विद्यालय की निरंतर प्रगति की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, शास्त्रीय नृत्य, पर्यावरण गीत, यू.के.जी. एवं कक्षा द्वितीय के मनमोहक नृत्य, प्रेरक भाषण, पर्यावरण विषय पर आधारित लघु नाटिका तथा आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे पृथ्वी, बादल, इंद्रधनुष, जंगल, वृक्ष, फूल एवं प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों में मंच पर आए और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। पर्यावरण विषय पर आधारित स्किट एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, जल संरक्षण करने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने का संदेश दिया। बच्चों ने सामूहिक रूप से प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प भी लिया, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहा। इस अवसर पर स्कूल मैदान के सिंथेटिक टर्फ का उद्घाटन किया गया। यह टर्फ बच्चों के शारीरिक विकास हेतु आदर्श मैदान के रूप में जिले का पहला टर्फ है। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन श्रीमती स्नेहा राजपूत एवं विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती शिल्पा गौर एवं सुश्री मनीषा तोमर रहीं, जिनके कुशल मार्गदर्शन में संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साठ वर्ष की शिक्षा यात्रा हेतु अध्यक्ष पी के चटर्जी का एवं पच्चीस वर्ष के शिक्षा सेवा हेतु निदेशक श्रीमती प्रोनोती चटर्जी का सम्मान शाल श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। द चैम्प्स फन स्कूल के सिल्वर जुबली ईयर सेलिब्रेशन ने विद्यालय की गौरवपूर्ण यात्रा के 25वें वर्ष की शानदार शुरुआत करते हुए शिक्षा, संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश समाज तक पहुँचाया।

4 hrs ago
user_Manoj soni
Manoj soni
Graphic designer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
e013a080-a29c-4ddd-b2ec-d5d5201e8072

बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता—डॉ. आशीष चटर्जी रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ द चैम्प्स फन स्कूल के रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता—डॉ. आशीष चटर्जी रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ द चैम्प्स फन स्कूल के रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन मनोज सोनी एडिटर इन चीफ नर्मदापुरम। द चैम्प्स फन स्कूल के रामायण हॉल में विद्यालय पच्चीस वर्ष के कार्यक्रम में सिल्वर जुबली ईयर सेलिब्रेशन का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, वार्ड 18 की पार्षद श्रीमती मीना वर्मा, संज्ञा शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष पी.के चटर्जी, निदेशक श्रीमती प्रणोति चटर्जी, स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी, डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी, प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी रहे। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल श्रीमती काकोली रॉय चौहान, स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती रीना मालवीय, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्रीमती स्नेहा शर्मा एवं एडमिन ऑफिसर श्रीमती विनीता जैसलानी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, "बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही हमारे विद्यालय की पहचान है।" उन्होंने विद्यालय के सिल्वर जुबली ईयर के शुभारंभ पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहेगा। मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू यादव एवं श्रीमती मीना वर्मा ने विद्यालय परिवार को सिल्वर जुबली ईयर की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि द चैम्प्स फन स्कूल बच्चों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि उत्कृष्ट संस्कार, आत्मविश्वास

5f7282bd-1256-4f92-9861-7e3473145350

एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का भी श्रेष्ठ प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। अतिथियों ने विद्यालय की निरंतर प्रगति की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, शास्त्रीय नृत्य, पर्यावरण गीत, यू.के.जी. एवं कक्षा द्वितीय के मनमोहक नृत्य, प्रेरक भाषण, पर्यावरण विषय पर आधारित लघु नाटिका तथा आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे पृथ्वी, बादल, इंद्रधनुष, जंगल, वृक्ष, फूल एवं प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों में मंच पर आए और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। पर्यावरण विषय पर आधारित स्किट एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, जल संरक्षण करने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने का संदेश दिया। बच्चों ने सामूहिक रूप से प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प भी लिया, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहा। इस अवसर पर स्कूल मैदान के सिंथेटिक टर्फ का उद्घाटन किया गया। यह टर्फ बच्चों के शारीरिक विकास हेतु आदर्श मैदान के रूप में जिले का पहला टर्फ है। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन श्रीमती स्नेहा राजपूत एवं विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती शिल्पा गौर एवं सुश्री मनीषा तोमर रहीं, जिनके कुशल मार्गदर्शन में संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साठ वर्ष की शिक्षा यात्रा हेतु अध्यक्ष पी के चटर्जी का एवं पच्चीस वर्ष के शिक्षा सेवा हेतु निदेशक श्रीमती प्रोनोती चटर्जी का सम्मान शाल श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। द चैम्प्स फन स्कूल के सिल्वर जुबली ईयर सेलिब्रेशन ने विद्यालय की गौरवपूर्ण यात्रा के 25वें वर्ष की शानदार शुरुआत करते हुए शिक्षा, संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश समाज तक पहुँचाया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ​5 हैशटैग (Hashtags) ​#Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ​5 हैशटैग (Hashtags) ​#Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
​5 हैशटैग (Hashtags)
​#Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
​5 हैशटैग (Hashtags)
​#Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सोहागपुर में भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सोहागपुर में भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन सोहागपुर। सांसद के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में भाजपा मंडल सोहागपुर ने शनिवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र और भ्रामक पोस्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं तथा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सोहागपुर में भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सोहागपुर में भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
सोहागपुर। सांसद के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में भाजपा मंडल सोहागपुर ने शनिवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र और भ्रामक पोस्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं तथा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की मुलाकात नेता प्रतिपक्ष के साथ तीन अन्य विधायक भी रहे मौजूद मुलाकात को लेकर उमंग सिंगार ने बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है और कमलनाथ सरकार में हमने 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर रहा था 9 अगस्त को हर गांव में चर्चा उनकी संस्कृति को लेकर आर्थिक स्थिति सामाजिक स्थिति को लेकर इसलिए हमने मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि 9अगस्त को सार्वजनिक औकात घोषित किया जाए इसके अलावा आदिवासी क्षेत्र के आदिवासी छात्रावास और आदिवासी क्षेत्रों में जो सरकारी अस्पताल है उनका निजी हाथों में सौपा जा रहा है निजी हाथों में अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधा को यदि सौंप दिया जाएगा और यदि वहां पर डॉक्टर नहीं रहते हैं तो उसका कोई औचित्य नही है इसी प्रकार से आदिवासी अंचल दूर दराज में है और आदिवासी हॉस्टल्स को यकीन निजी हाथों में सौपा जाएगा तो क्या वहां 50 से 100 किलोमीटर दूर से आने वाले आदिवासी छात्रों को क्या सुविधा मिलेगी क्या उनका समुचित विकास हो पाएगा इसी प्रकार से हमने आईटीआई को लेकर के भी चर्चा की है कि वहां आने वाले छात्रों को नए ट्रेड के हिसाब से नई मशीनों के हिसाब से पढ़ाया जाए मुख्यमंत्री ने इन सब विषयों पर हमसे चर्चा की है और कहां है कि मैं इन सब विषयों पर एक बार विचार करूंगा और सभी विषयों पर दोनों दलों के लोग बैठकर चर्चा करेंगे उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा सरकार करती है तो अच्छी बात है स्वागत है नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी अमित कॉल की हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कल हम डीजीपी से मिले थे और डीजीपी ने बोला है कि हम इसकी निष्पक्ष जांच करेंगे की उसकी हत्या के पीछे की वजह क्या है और क्योंकि उसके पिताजी भी पुलिस विभाग से जुड़े हुए हैं हमने मुख्यमंत्री के अभी तक सज्ञान में लाया है उन्होंने भी इस पर जांच की बात कही है दतिया उप चुनाव को लेकर कहां की मेरी जानकारी में भी आया था कि वहां पर प्रशासन ने और अधिकारियों ने बूथ कैटरिंग का प्रयास किया है हमारे कांग्रेस की उम्मीदवार घनश्याम जी ने भी मुझे बताया मुझे लगता है कि सरकार ने वहां पर निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया है लेकिन मेरा विश्वास है कि वहां पर कांग्रेस जीत रही है नगर पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स को लेकर कहा कि अवैध होल्डिंग्स किसके लग रहे हैं कौन लगता रहा है कौन उसमें कमीशन ले रहा है क्या सरकार की नजर में नहीं है और यदि है तो उसकी जांच कारण निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
    1
    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की मुलाकात नेता प्रतिपक्ष के साथ तीन अन्य विधायक भी रहे मौजूद मुलाकात को लेकर उमंग सिंगार ने बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है और कमलनाथ सरकार में हमने 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर रहा था 9 अगस्त को हर गांव में चर्चा उनकी संस्कृति को लेकर आर्थिक स्थिति सामाजिक स्थिति को लेकर इसलिए हमने मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि 9अगस्त को सार्वजनिक औकात घोषित किया जाए इसके अलावा आदिवासी क्षेत्र के आदिवासी छात्रावास और आदिवासी क्षेत्रों में जो सरकारी अस्पताल है उनका निजी हाथों में सौपा जा रहा है निजी हाथों में अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधा को यदि सौंप दिया जाएगा और यदि वहां पर डॉक्टर नहीं रहते हैं तो उसका कोई औचित्य नही है इसी प्रकार से आदिवासी अंचल दूर दराज में है और आदिवासी हॉस्टल्स को यकीन निजी हाथों में सौपा जाएगा तो क्या वहां 50 से 100 किलोमीटर  दूर से  आने वाले आदिवासी छात्रों को क्या सुविधा मिलेगी क्या उनका समुचित विकास हो पाएगा इसी प्रकार से हमने आईटीआई को लेकर के भी चर्चा की है कि वहां आने वाले छात्रों को नए ट्रेड के हिसाब से नई मशीनों के हिसाब से पढ़ाया जाए मुख्यमंत्री ने इन सब विषयों पर हमसे चर्चा की है और कहां है कि मैं इन सब विषयों पर एक बार विचार करूंगा और सभी विषयों पर दोनों दलों के लोग बैठकर चर्चा करेंगे उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा सरकार करती है तो अच्छी बात है स्वागत है नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी

अमित कॉल की हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कल हम डीजीपी से मिले थे और डीजीपी ने बोला है कि हम इसकी निष्पक्ष जांच करेंगे की उसकी हत्या के पीछे की वजह क्या है और क्योंकि उसके पिताजी भी पुलिस विभाग से जुड़े हुए हैं हमने मुख्यमंत्री के अभी तक सज्ञान में लाया है उन्होंने भी इस पर जांच की बात कही है

दतिया उप चुनाव को लेकर कहां की मेरी जानकारी में भी आया था कि वहां पर प्रशासन ने और अधिकारियों ने बूथ कैटरिंग का प्रयास किया है हमारे कांग्रेस की उम्मीदवार घनश्याम जी ने भी मुझे बताया मुझे लगता है कि सरकार ने वहां पर निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया है लेकिन मेरा विश्वास है कि वहां पर कांग्रेस जीत रही है

नगर पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स को लेकर कहा कि अवैध होल्डिंग्स किसके लग रहे हैं कौन लगता रहा है कौन उसमें कमीशन ले रहा है क्या सरकार की नजर में नहीं है और यदि है तो उसकी जांच कारण निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रायसेन में ‘नमो हरित नगर योजना’ के तहत पौधारोपण महाअभियान: पालिका अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश देखिए खबर सिर्फ DD NEWS MP दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर रायसेन जिला आ जसंवाददाता विनीत माहेश्वरी 9981322343 ओ। NनM
    1
    रायसेन में ‘नमो हरित नगर योजना’ के तहत पौधारोपण महाअभियान: पालिका अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देखिए खबर सिर्फ DD NEWS MP दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर रायसेन जिला आ जसंवाददाता विनीत माहेश्वरी 9981322343
ओ। NनM
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • शिव धाम के रास्ते में बिक रही थी कच्ची शराब आबकारी विभाग ने की कार्रवाई नागद्वारी मेले के पहले 450 किलो महुआ लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जप्त,अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा में हो रही सप्लाई
    1
    शिव धाम के रास्ते में बिक रही थी कच्ची शराब आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
नागद्वारी मेले के पहले 450 किलो महुआ लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जप्त,अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा में हो रही सप्लाई
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नर्मदा तट सांडिया से कांवड़   यात्रा, निकली जटाशंकर में होगा नर्मदा जल से भगवान शिव का अभिषेक नर्मदा तट सांडिया से कांवड़   यात्रा, निकली जटाशंकर में होगा नर्मदा जल से भगवान शिव का अभिषेक 31/7/2026 छगन कुशवाहा पिपरिया। सावन माह में आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। अखिल भारतीय माँ नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ एवं महतारी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में वर्ष 2009 से लगातार आयोजित की जा रही कांवड़ यात्रा इस वर्ष भी 31 जुलाई 2026 की प्रातःकाल नर्मदा तट स्थित सीताराम घाट, सांडिया से प्रारंभ होगी। यात्रा में शामिल शिवभक्त नर्मदा का पवित्र जल कांवड़ में लेकर पैदल यात्रा करते हुए पिपरिया मार्ग से पचमढ़ी के प्रसिद्ध जटाशंकर धाम पहुंचेंगे। यहां प्राकृतिक पर्वतीय गुफाओं में जटाओं के मध्य विराजमान स्वयंभू भगवान शिव का नर्मदा जल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजक मीरा गढवाल ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा वर्ष 2009 से निरंतर आयोजित की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य नर्मदा मैया के प्रति श्रद्धा, सनातन संस्कृति का संरक्षण तथा समाज में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। यात्रा के दौरान शिवभक्त "हर-हर महादेव" और "नर्मदे हर" के जयघोष के साथ आगे बढ़ेंगे, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहेगा। श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर यात्रा में सहभागी बनने तथा अनुशासन एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
    1
    नर्मदा तट सांडिया से कांवड़   यात्रा, निकली जटाशंकर में होगा नर्मदा जल से भगवान शिव का अभिषेक
नर्मदा तट सांडिया से कांवड़   यात्रा, निकली जटाशंकर में होगा नर्मदा जल से भगवान शिव का अभिषेक
31/7/2026 छगन कुशवाहा
पिपरिया। सावन माह में आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। अखिल भारतीय माँ नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ एवं महतारी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में वर्ष 2009 से लगातार आयोजित की जा रही कांवड़ यात्रा इस वर्ष भी 31 जुलाई 2026 की प्रातःकाल नर्मदा तट स्थित सीताराम घाट, सांडिया से प्रारंभ होगी।
यात्रा में शामिल शिवभक्त नर्मदा का पवित्र जल कांवड़ में लेकर पैदल यात्रा करते हुए पिपरिया मार्ग से पचमढ़ी के प्रसिद्ध जटाशंकर धाम पहुंचेंगे। यहां प्राकृतिक पर्वतीय गुफाओं में जटाओं के मध्य विराजमान स्वयंभू भगवान शिव का नर्मदा जल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया जाएगा।
आयोजक मीरा गढवाल ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा वर्ष 2009 से निरंतर आयोजित की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य नर्मदा मैया के प्रति श्रद्धा, सनातन संस्कृति का संरक्षण तथा समाज में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। यात्रा के दौरान शिवभक्त "हर-हर महादेव" और "नर्मदे हर" के जयघोष के साथ आगे बढ़ेंगे, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहेगा।
श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर यात्रा में सहभागी बनने तथा अनुशासन एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
    user_Chhagan Kushawaha
    Chhagan Kushawaha
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ​ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें। ​5 हैशटैग (Hashtags): ​#ItarsiUpdate ​#HoshangabadNews ​#Sohagpur ​#RoadRepair ​#MPNews होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ​ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें। ​5 हैशटैग (Hashtags): ​#ItarsiUpdate ​#HoshangabadNews ​#Sohagpur ​#RoadRepair ​#MPNews
    1
    होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
​ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें।
​5 हैशटैग (Hashtags):
​#ItarsiUpdate
​#HoshangabadNews
​#Sohagpur
​#RoadRepair
​#MPNews
होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
​ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें।
​5 हैशटैग (Hashtags):
​#ItarsiUpdate
​#HoshangabadNews
​#Sohagpur
​#RoadRepair
​#MPNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में सहभागिता कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। संत गुरु रविदास महाराज जी का जीवन हमें समरसता, समानता, सेवा और मानवता का संदेश देता है। आइए, उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लें।
    4
    संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में सहभागिता कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।
संत गुरु रविदास महाराज जी का जीवन हमें समरसता, समानता, सेवा और मानवता का संदेश देता है। आइए, उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लें।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.