logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपा नेताओं की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने का आह्वान औरैया । जिले की बिधूना विधानसभा क्षेत्र के नगर उमरेन में समाजवादी पार्टी के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक सपा के पूर्व जिला महासचिव समाजवादी युवजन सभा अमन त्रिपाठी के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के नेता चौधरी योगेश विरासिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत होते हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीब वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का कार्य करना चाहिए। साथ ही आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विकास यादव, अर्पित यादव, तेजस्वी पंडित और सानी पंडित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने और संगठन को नई मजबूती देने का भरोसा जताया।

1 hr ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
f00b275d-2704-44c5-8a05-ff0fe46f0e98

सपा नेताओं की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने का आह्वान औरैया । जिले की बिधूना विधानसभा क्षेत्र के नगर उमरेन में समाजवादी पार्टी के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक सपा के पूर्व जिला महासचिव समाजवादी युवजन सभा अमन त्रिपाठी के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के नेता चौधरी योगेश विरासिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत होते हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीब वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का कार्य करना चाहिए। साथ ही आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विकास यादव, अर्पित यादव, तेजस्वी पंडित और सानी पंडित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने और संगठन को नई मजबूती देने का भरोसा जताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अजीतमल (औरैया)। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय अटसू में आज वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे ही देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, जिससे बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद रुचि और अंशिका द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समारोह के दौरान खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोम बंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, कबू तिवारी, आशीष तिवारी आदि शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, एआरपी विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, आशीष तिवारी, मनोज दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    2
    अजीतमल (औरैया)। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय अटसू में आज वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे ही देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, जिससे बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद रुचि और अंशिका द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
समारोह के दौरान खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोम बंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, कबू तिवारी, आशीष तिवारी आदि शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, एआरपी विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, आशीष तिवारी, मनोज दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *इटावा। जनपद में बिजली विभाग से जुड़े दो अभियंताओं का कथित तौर पर शराब पीते हुए एवं अभद्र भाषा के प्रयोग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि वीडियो में काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) दिखाई दे रहे हैं, जो पेग से पेग मिलाकर बियर पीते हुए नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग विभागीय अनुशासन पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब और कहां का है। हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे संबंधित विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल इस मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
    1
    *इटावा। जनपद में बिजली विभाग से जुड़े दो अभियंताओं का कथित तौर पर शराब पीते हुए एवं अभद्र भाषा के प्रयोग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि वीडियो में काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) दिखाई दे रहे हैं, जो पेग से पेग मिलाकर बियर पीते हुए नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग विभागीय अनुशासन पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब और कहां का है। हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे संबंधित विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल इस मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में फफूँद रोड पर खनिज परिवहन का कार्य कर रहे डम्परों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने किया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे डम्परों को रोककर उनके कागजात और खनिज से संबंधित वैध दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि बिना वैध अनुमति खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा रहा। वहीं अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    2
    औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में फफूँद रोड पर खनिज परिवहन का कार्य कर रहे डम्परों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने किया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे डम्परों को रोककर उनके कागजात और खनिज से संबंधित वैध दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि बिना वैध अनुमति खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा रहा। वहीं अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • *जरूरतमंद अंजली के विवाह हेतु परिवारीजनों के सामने थी आर्थिक समस्या* *अंजली के विवाह में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम* औरैया --समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे बड़ी माता मंदिर के समीप मोहल्ला दयालपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राजपूत समाज के दर्शन सिंह जोकि मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद अंजली का शुभ विवाह उम्मेद का नगला अछल्दा निवासी चि. अनुज के साथ दिनांक 11 मार्च-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण अंजली की मम्मी उमा देवी ने अपनी लाडली बेटी अंजली के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, समिति परिवार के सदस्यों ने वास्तविक जरूरतमंद अंजली के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 10 मार्च मंगलवार को प्रातः 10 बजे अंजली के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ "सखी ग्रुप" की सदस्यों ने अंजली के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको 20 किलो गेहूं का आटा, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, डिब्बा, परात, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी (मिक्सर ग्राइंडर), सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी, विछिया, कंगन सैट, पुडिंग सेट, दीवाल घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, ज्वेलरी सैट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री, आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित पहल की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 69 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद अंजली की 70 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान-दहेज रूपी सेवा आगे भी जारी रहेगी। मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की विशेष सहयोगी समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, सखी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष एकता गुप्ता, प्रभारी बबिता गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, पिंटू, संध्या देवी आदि मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।
    4
    *जरूरतमंद अंजली के विवाह हेतु परिवारीजनों के सामने थी आर्थिक समस्या*
*अंजली के विवाह में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम*          
औरैया --समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे बड़ी माता मंदिर के समीप मोहल्ला दयालपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राजपूत समाज के दर्शन सिंह जोकि मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद अंजली का शुभ विवाह     उम्मेद का नगला अछल्दा निवासी चि. अनुज के साथ दिनांक 11 मार्च-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण अंजली की मम्मी उमा देवी ने अपनी लाडली बेटी अंजली के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, समिति परिवार के सदस्यों ने वास्तविक जरूरतमंद अंजली के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 10 मार्च  मंगलवार को प्रातः 10 बजे अंजली के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ "सखी ग्रुप" की सदस्यों ने अंजली के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको 20 किलो गेहूं का आटा, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, डिब्बा, परात, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी (मिक्सर ग्राइंडर), सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी, विछिया, कंगन सैट, पुडिंग सेट,  दीवाल घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, ज्वेलरी सैट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री, आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित पहल की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 69 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद अंजली की 70 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान-दहेज रूपी सेवा आगे भी जारी रहेगी।                                                            मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की विशेष सहयोगी समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, सखी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष एकता गुप्ता, प्रभारी बबिता गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, पिंटू, संध्या देवी आदि मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया। सक्षम संगठन द्वारा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुबेर धाम गेस्ट हाउस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय बीरबल मेमोरियल स्कूल के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें दिव्यांग महिलाओं और बच्चों को सम्मानित किया गया तथा उनके उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, युग कवि सूरदास और श्री अष्टावक्र जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सीएमएस डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि सक्षम द्वारा दिव्यांग महिलाओं और बच्चों के साथ महिला दिवस मनाकर समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जिले के सभी दिव्यांगजनों के लिए हर संभव सहायता के लिए तैयार है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जूही यादव ने कहा कि दिव्यांग महिलाओं को रोजगारपरक बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। वहीं डॉ. प्रियंका साहू ने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति दया नहीं बल्कि कर्तव्य और मार्गदर्शन की भावना होनी चाहिए। डॉ. राकेश तिवारी ने शिक्षा को दिव्यांगजनों के जीवन में बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि खेल के माध्यम से दिव्यांग प्रतिभाएं जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं, जैसा कि पैरा ओलंपिक में देखने को मिला है। बाल संरक्षण अधिकारी रीना चौहान ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाकर दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाया जा सकता है। डॉ. प्रशांत मिश्रा ने सक्षम संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि जिला प्रचारक अनूप जी ने सक्षम के सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 11 दिव्यांग महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सक्षम की दृष्टिकोण परिकल्पना सुमन चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत अवस्थी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव पंकज तिवारी ने दिया। इस अवसर पर विजय चतुर्वेदी, मोहित परमार, मंजू यादव, सुनीता, ममता, हर्षित यादव, विकास त्रिपाठी, अरुण कुमार, कैलाश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
    1
    औरैया। सक्षम संगठन द्वारा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुबेर धाम गेस्ट हाउस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय बीरबल मेमोरियल स्कूल के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें दिव्यांग महिलाओं और बच्चों को सम्मानित किया गया तथा उनके उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, युग कवि सूरदास और श्री अष्टावक्र जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सीएमएस डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि सक्षम द्वारा दिव्यांग महिलाओं और बच्चों के साथ महिला दिवस मनाकर समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जिले के सभी दिव्यांगजनों के लिए हर संभव सहायता के लिए तैयार है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जूही यादव ने कहा कि दिव्यांग महिलाओं को रोजगारपरक बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। वहीं डॉ. प्रियंका साहू ने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति दया नहीं बल्कि कर्तव्य और मार्गदर्शन की भावना होनी चाहिए। डॉ. राकेश तिवारी ने शिक्षा को दिव्यांगजनों के जीवन में बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि खेल के माध्यम से दिव्यांग प्रतिभाएं जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं, जैसा कि पैरा ओलंपिक में देखने को मिला है। बाल संरक्षण अधिकारी रीना चौहान ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाकर दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाया जा सकता है। डॉ. प्रशांत मिश्रा ने सक्षम संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि जिला प्रचारक अनूप जी ने सक्षम के सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 11 दिव्यांग महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सक्षम की दृष्टिकोण परिकल्पना सुमन चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत अवस्थी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव पंकज तिवारी ने दिया। इस अवसर पर विजय चतुर्वेदी, मोहित परमार, मंजू यादव, सुनीता, ममता, हर्षित यादव, विकास त्रिपाठी, अरुण कुमार, कैलाश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया जिले के थाना बेला पुलिस ने प्रधानमंत्री का ए.आई. से जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना बेला के थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त सुमित पाल पुत्र वेदराम पाल निवासी पूर्वा भवन थाना बेला जनपद औरैया ने प्रधानमंत्री का ए.आई. से तैयार किया गया आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की है।
    1
    औरैया जिले के थाना बेला पुलिस ने प्रधानमंत्री का ए.आई. से जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना बेला के थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त सुमित पाल पुत्र वेदराम पाल निवासी पूर्वा भवन थाना बेला जनपद औरैया ने प्रधानमंत्री का ए.आई. से तैयार किया गया आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by Shuru User, satendra kevat
    1
    Post by Shuru User, satendra kevat
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा एक जरूरतमंद बेटी के विवाह में सराहनीय पहल की गई। मोहल्ला दयालपुर, बड़ी माता मंदिर के समीप रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के दर्शन सिंह की पुत्री अंजली का विवाह 11 मार्च को अछल्दा क्षेत्र के उम्मेद का नगला निवासी अनुज के साथ संपन्न होना है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अंजली की मां उमा देवी ने समिति से मदद की गुहार लगाई थी। समिति के सदस्यों ने अंजली के घर पहुंचकर उसका तिलक, माल्यार्पण और पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। इस दौरान “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में अंजली को 20 किलो गेहूं का आटा, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, कंबल, बेडशीट, बाल्टी, परात, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी, सीलिंग फैन, चाय कप सेट, दीवार घड़ी, टिफिन, श्रृंगार सामग्री सहित अन्य गृह उपयोगी सामान और आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि समिति और जनसहयोग से अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की 69 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में मदद की जा चुकी है और अंजली का विवाह संस्था द्वारा सहयोग की 70वीं पहल है। वहीं संस्था के संस्थापक “औरैया रत्न” आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि सर्व समाज की जरूरतमंद बेटियों की सहायता का यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, एकता गुप्ता, बबिता गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश, पिंटू, संध्या देवी सहित मोहल्ले के कई लोग मौजूद रहे। संस्था द्वारा की गई इस पहल से परिवार के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक कार्य की सराहना की।
    2
    औरैया में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा एक जरूरतमंद बेटी के विवाह में सराहनीय पहल की गई। मोहल्ला दयालपुर, बड़ी माता मंदिर के समीप रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के दर्शन सिंह की पुत्री अंजली का विवाह 11 मार्च को अछल्दा क्षेत्र के उम्मेद का नगला निवासी अनुज के साथ संपन्न होना है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अंजली की मां उमा देवी ने समिति से मदद की गुहार लगाई थी।
समिति के सदस्यों ने अंजली के घर पहुंचकर उसका तिलक, माल्यार्पण और पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। इस दौरान “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में अंजली को 20 किलो गेहूं का आटा, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, कंबल, बेडशीट, बाल्टी, परात, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी, सीलिंग फैन, चाय कप सेट, दीवार घड़ी, टिफिन, श्रृंगार सामग्री सहित अन्य गृह उपयोगी सामान और आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि समिति और जनसहयोग से अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की 69 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में मदद की जा चुकी है और अंजली का विवाह संस्था द्वारा सहयोग की 70वीं पहल है। वहीं संस्था के संस्थापक “औरैया रत्न” आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि सर्व समाज की जरूरतमंद बेटियों की सहायता का यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, एकता गुप्ता, बबिता गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश, पिंटू, संध्या देवी सहित मोहल्ले के कई लोग मौजूद रहे। संस्था द्वारा की गई इस पहल से परिवार के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक कार्य की सराहना की।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.