उज्ज्वला योजना के तहत लगे बिजली कनेक्शन का खेल, बिना सप्लाई थमाया भारी बिल तेंदुआ गांव में मीटर की रीडिंग 'शून्य', फिर भी हजारों के फर्जी बिल से उपभोक्ता परेशान दैनिक अयोध्या टाइम्स सोनभद्र अमान खान ब्यूरो चीफ, सोनभद्र। जनपद में विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ एक गरीब उपभोक्ता को बिना बिजली आपूर्ति के ही हजारों रुपये का फर्जी बिल थमाया जा रहा है। मामला उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए घरेलू कनेक्शन से जुड़ा है, जहाँ विभाग की मनमानी के चलते पीड़ित आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है। क्या है पूरा मामला? ग्राम तेंदुआ निवासी बिन्देश्वरी पटेल पुत्र रामनेवाज के घर पर उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट का घरेलू बिजली मीटर लगाया गया था। पीड़ित का आरोप है कि मीटर लगने के बाद उसे आज तक मुख्य सप्लाई लाइन से जोड़ा ही नहीं गया है। कनेक्शन न होने के कारण मीटर की रीडिंग आज भी 'शून्य' (Zero) प्रदर्शित हो रही है। विडंबना यह है कि घर में एक भी यूनिट बिजली खर्च नहीं हुई और न ही कोई बल्ब जला, इसके बावजूद विभाग द्वारा फर्जी तरीके से भारी-भरकम बिल भेजा जा रहा है। विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल यह प्रकरण बिजली विभाग की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जब मीटर सप्लाई लाइन से कनेक्ट ही नहीं है, तो दफ्तर में बैठकर किस आधार पर बिल बनाया जा रहा है? क्या बिना रीडिंग चेक किए ही फर्जी बिल जारी हो रहे हैं? पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस फर्जी बिल को तत्काल निरस्त किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर कनेक्शन को सही तरीके से संचालित कराया जाए। अब देखना यह है कि विभाग अपनी इस बड़ी चूक में सुधार करता है या गरीब उपभोक्ता इसी तरह सिस्टम की मार झेलने को मजबूर रहेगा।

- is video me kya accha laga1
- kab tak log aise karte rahenge1
- ट्रेंडिंग में आकर दिखाई ब1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सोनभद्र.... - बारात में जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत - अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर खाई में गिरी - हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत - मृतक की पहचान सुनील कुमार निवासी बलियरी के रूप में - जानकारी के अनुसार बारात में शामिल होने जा रहा था युवक - हादसे के बाद रात भर खाई में पड़ा रहा घायल युवक - सुबह राहगीरों ने देख पुलिस को दी सूचना - मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को खाई से बाहर निकलवाया - अस्पताल ले जाने से पहले युवक की हो चुकी थी मौत - पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया - म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर–लीलासी मार्ग पर सुपाचुंआ गांव में रविवार देर रात की घटना।1
- सोनभद्र/दिनांक 20 अप्रैल,2026। *तेज धूप एवं लू के कारण जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय सहायता प्राप्त विद्यालय मान्यता प्राप्त विद्यालय सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई० बोर्ड के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों समय में किया गया परिवर्तन* *विद्यालय का संचालन प्रातः 7ः30 बजे से 12ः00 बजे तक-जिलाधिकारी* जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि तेज धूप एवं लू के कारण बच्चो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय, सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई० बोर्ड के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालय) का संचालन तत्काल प्रभाव से प्रातः 7ः30 बजे से 12ः00 बजे तक किया गया है।1
- झिंगुरदा श्री हनुमान जी के अलौकिक दर्शन जनपद सोनभद्र अनपरा में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश झारखंड सीमाओं पर ये अलौकिक मंदिर यहां से पूरी होती है भक्तों की सभी मनोकामनाएं1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1