logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर सुविधा इकाई की समीक्षा बैठक सम्पन्न कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर सुविधा इकाई की समीक्षा बैठक सम्पन्न उरई, 27 अगस्त। कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, जालौन द्वारा उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत जिला क्लस्टर सुविधा इकाई की पंचम समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी नमामिगंगे ने की। बैठक में कृषि निर्यात बढ़ाने, निर्यात प्रक्रियाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों और एफपीओ सदस्यों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेज की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि डकोर और कदौरा विकास खंडों में हरी मटर, ताजी सब्जियों और तिल सहित विभिन्न कृषि उत्पादों के निर्यात उन्मुख क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। संबंधित एफपीओ और निर्यातकों के बीच समझौता ज्ञापन भी किया गया है। क्लस्टरों द्वारा उत्पादन का 30 प्रतिशत निर्यात किए जाने पर संबंधित एफपीओ को पांच वर्षों में 10 लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। साथ ही कृषि उत्पादों के निर्यात पर परिवहन अनुदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी नमामिगंगे ने प्रस्तावित तीन अन्य निर्यात उन्मुख क्लस्टरों की कार्यवाही शीघ्र पूरी कराने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, एफपीओ प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान और निर्यातक उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Sunita Singh
Sunita Singh
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
71c214e1-c46b-45a6-ad59-67dbf1bcd6d9

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर सुविधा इकाई की समीक्षा बैठक सम्पन्न कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर सुविधा इकाई की समीक्षा बैठक सम्पन्न उरई, 27 अगस्त। कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, जालौन द्वारा उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत जिला क्लस्टर सुविधा इकाई की पंचम समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी नमामिगंगे ने की। बैठक में कृषि निर्यात बढ़ाने, निर्यात

954b7a70-dafa-467e-8850-aa75276c117e

प्रक्रियाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों और एफपीओ सदस्यों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेज की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि डकोर और कदौरा विकास खंडों में हरी मटर, ताजी सब्जियों और तिल सहित विभिन्न कृषि उत्पादों के निर्यात उन्मुख क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। संबंधित एफपीओ और निर्यातकों के बीच समझौता ज्ञापन भी किया गया है। क्लस्टरों द्वारा

0e2500fb-1436-4c7d-a96e-a456582e4e3a

उत्पादन का 30 प्रतिशत निर्यात किए जाने पर संबंधित एफपीओ को पांच वर्षों में 10 लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। साथ ही कृषि उत्पादों के निर्यात पर परिवहन अनुदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी नमामिगंगे ने प्रस्तावित तीन अन्य निर्यात उन्मुख क्लस्टरों की कार्यवाही शीघ्र पूरी कराने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, एफपीओ प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान और निर्यातक उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🎤jalaun : जश्न ईद मिलादुन नबी का बड़ी सादगी के साथ निकला जुलूस🖥️ 📌इस जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता का दिखा भाईचारा* खबर जालौन से है जहाँ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जश्न ईद मिलादुन्नबी का जुलूस गणेशगंज उरई से बड़े ही अकीददत और सादगी के साथ निकाला जिसमें भारी तादाद में जुलूस में लोग शामिल हुए, और नारे लगाते हुए यह जुलूस मच्छर चौराहा होते हुए दलगंजन चौराहा और फिर बजरिया वापस आया , जहां जगह-जगह जुलूस में लोगों का स्वागत किया गया साथ ही इस जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भाईचारा दिखाई दिया जहां लोग एक दूसरे को लोग गके मिल कर मिष्ठान वितरण कर रहे थे साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम रहा ‌। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    1
    🎤jalaun : जश्न ईद मिलादुन नबी का बड़ी सादगी के साथ निकला जुलूस🖥️
📌इस जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता का दिखा भाईचारा*
खबर जालौन से है जहाँ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जश्न ईद मिलादुन्नबी का जुलूस गणेशगंज उरई से बड़े ही अकीददत और सादगी के साथ निकाला जिसमें भारी तादाद में जुलूस में लोग शामिल हुए, और नारे लगाते हुए यह जुलूस मच्छर चौराहा होते हुए दलगंजन चौराहा और फिर बजरिया वापस आया , जहां जगह-जगह जुलूस में लोगों का स्वागत किया गया साथ ही  इस जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भाईचारा दिखाई दिया जहां लोग एक दूसरे को लोग गके मिल कर मिष्ठान वितरण कर रहे थे साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम रहा ‌।
रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई चौराहों से गुजरा जुलूस उरई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में बुधवार को उरई नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जैसे-जैसे शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते गए। जुलूस में उमड़ी भीड़ से शहर के कई हिस्सों में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ शिरकत की। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। नातिया कलाम और धार्मिक नारों से वातावरण गूंजता रहा। बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी जुलूस में भाग लिया। जुलूस में सजे हुए वाहनों और धार्मिक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नगर के विभिन्न चौराहों से होकर गुजरते जुलूस को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ दिखाई दी। कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाएं कीं। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिखाई दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही, जिससे जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। प्रमुख मार्गों पर भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन, शांति तथा खुशहाली की दुआ की। जुलूस में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। देर तक शहर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
    1
    ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई चौराहों से गुजरा जुलूस
उरई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में बुधवार को उरई नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जैसे-जैसे शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते गए। जुलूस में उमड़ी भीड़ से शहर के कई हिस्सों में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ शिरकत की। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। नातिया कलाम और धार्मिक नारों से वातावरण गूंजता रहा। बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी जुलूस में भाग लिया। जुलूस में सजे हुए वाहनों और धार्मिक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नगर के विभिन्न चौराहों से होकर गुजरते जुलूस को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ दिखाई दी। कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाएं कीं। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिखाई दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही, जिससे जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। प्रमुख मार्गों पर भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन, शांति तथा खुशहाली की दुआ की। जुलूस में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। देर तक शहर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उरई में पूरी शान ओ शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी
    1
    उरई में पूरी शान ओ शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है। नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
    1
    नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video 

रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video 
रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर्व पर आज़ से शुरू हो गई महिलाओं की मुफ्त यात्रा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं आज़ हमने पति-पत्नी एक्सप्रेस बस में महिलाओं से बात की तो सुनिए क्या कह रही है महिलाएं
    1
    रक्षाबंधन पर्व पर आज़ से शुरू हो गई महिलाओं की मुफ्त यात्रा 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं 
आज़ हमने पति-पत्नी एक्सप्रेस बस में महिलाओं से बात की तो सुनिए क्या कह रही है महिलाएं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • कुठौंद पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप, हत्या की धारा में कार्रवाई की मांग ​बोलेरो से कुचलकर युवक को घसीटने का मामला; इलाज के दौरान मौत के बाद भी नहीं दर्ज हुई हत्या की FIR ​ उरई (जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक पर बोलेरो गाड़ी चढ़ाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर अभियुक्तों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक (कानपुर नगर) को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। ​ग्राम लोहई दिवारा निवासी वीनू तिवारी पत्नी स्व. विनय कुमार ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में बताया कि बीते 21 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे उनके पति विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्ट हाउस के पास से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते राजवीर सिंह, रवि दीक्षित और विवेक सिंह ने जान से मारने की नीयत से उन पर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी के अगले हिस्से में फंसे विनय कुमार अपनी जान की भीख मांगते रहे, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी और पुष्पांजलि से बस स्टैंड तिराहे तक उन्हें घसीटते ले गए। गंभीर हालत में कानपुर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। ​पीड़िता का आरोप है कि कुठौंद थाना अध्यक्ष ने दबंग आरोपियों के प्रभाव में आकर शुरू में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एसपी व डीएम के हस्तक्षेप पर 22 अगस्त को मुकदमा दर्ज तो किया गया, लेकिन उसमें हत्या धारा 108) की बजाय हल्की धाराएं लगाई गईं। पीड़िता ने थाना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले को हत्या की सुसंगत धाराओं में दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कुठौंद पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप, हत्या की धारा में कार्रवाई की मांग
​बोलेरो से कुचलकर युवक को घसीटने का मामला; इलाज के दौरान मौत के बाद भी नहीं दर्ज हुई हत्या की FIR
​ उरई (जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक पर बोलेरो गाड़ी चढ़ाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर अभियुक्तों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक (कानपुर नगर) को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। ​ग्राम लोहई दिवारा निवासी वीनू तिवारी पत्नी स्व. विनय कुमार ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में बताया कि बीते 21 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे उनके पति विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्ट हाउस के पास से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते राजवीर सिंह, रवि दीक्षित और विवेक सिंह ने जान से मारने की नीयत से उन पर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी के अगले हिस्से में फंसे विनय कुमार अपनी जान की भीख मांगते रहे, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी और पुष्पांजलि से बस स्टैंड तिराहे तक उन्हें घसीटते ले गए। गंभीर हालत में कानपुर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। ​पीड़िता का आरोप है कि कुठौंद थाना अध्यक्ष ने दबंग आरोपियों के प्रभाव में आकर शुरू में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एसपी व डीएम के हस्तक्षेप पर 22 अगस्त को मुकदमा दर्ज तो किया गया, लेकिन उसमें हत्या धारा 108) की बजाय हल्की धाराएं लगाई गईं। पीड़िता ने थाना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले को हत्या की सुसंगत धाराओं में दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🎤jalaun : आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक कच्चा रास्ता बना मुसीबत का जड़🖥️ 📌बारिश में ग्रामीणों कीचड़ से निकलने को है मजबूर 📌इस रास्ते से प्रतिदिन गुजरते है दर्जनों स्कूली बच्चे जालौन।विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बारिश के मौसम में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से प्रतिदिन ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार फिसलने का भी डर रहता है वहीं, यदि किसी ग्रामीण की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस घर तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। खास बात यह है कि इसी रास्ते पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की बदहाली की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रोजमर्रा के काम से लेकर बच्चों के स्कूल जाने तक लोगों को इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराया जाए, ताकि बरसात में होने वाली परेशानी से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को निजात मिल सके। ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन,हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की है। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    2
    🎤jalaun : आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक कच्चा रास्ता बना मुसीबत का जड़🖥️
📌बारिश में ग्रामीणों कीचड़ से निकलने को है मजबूर
📌इस रास्ते से प्रतिदिन गुजरते है दर्जनों स्कूली बच्चे
जालौन।विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बारिश के मौसम में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से प्रतिदिन ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार फिसलने का भी डर रहता है वहीं, यदि किसी ग्रामीण की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस घर तक पहुंचने में भी परेशानी होती है।
खास बात यह है कि इसी रास्ते पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की बदहाली की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रोजमर्रा के काम से लेकर बच्चों के स्कूल जाने तक लोगों को इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराया जाए, ताकि बरसात में होने वाली परेशानी से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को निजात मिल सके।
ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन,हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की है।
रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जालौन नगर में UGC के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, किसान मोर्चा परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए। जुलूस जालौन पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने UGC के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी से नगर का माहौल प्रदर्शनमय नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय और मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए संबंधित फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन में वीरू सेंगर, ज्ञानु तोमर किसान मोर्चा लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, सत्यवीर सेंगर, हर्ष तोमर रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, कपिल सोनी,राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने UGC से जुड़े मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
    1
    जालौन नगर में UGC के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस
जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, किसान मोर्चा परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए।
जुलूस जालौन पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने UGC के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी से नगर का माहौल प्रदर्शनमय नजर आया।
प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय और मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए संबंधित फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी गई।
प्रदर्शन में वीरू सेंगर,  ज्ञानु तोमर किसान मोर्चा लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, सत्यवीर सेंगर, हर्ष तोमर रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, कपिल सोनी,राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने UGC से जुड़े मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पावर प्लांट-पुल बहे; 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे
    1
    पावर प्लांट-पुल बहे; 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.