पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे थे तीन संदिग्ध बदमाश, जवाबी कार्रवाई में दो के पैर में लगी गोली; अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद *हंसवर में पुलिस मुठभेड़: दो आरोपी घायल, तीसरा गिरफ्तार* *पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे थे तीन संदिग्ध बदमाश, जवाबी कार्रवाई में दो के पैर में लगी गोली; अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद* *अंबेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच हंसवर थाना पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए, जबकि मौके से भाग रहे तीसरे आरोपी को पुलिस टीम ने दबोच लिया।* *पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, 13 सितंबर की रात काजीपुर बाजार के पास मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलहों से लैस होकर नहर पटरी के रास्ते काजीपुर बाजार की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।* *इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध पुलिस के सामने आ गए। पुलिस का दावा है कि रोकने का इशारा करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शिवम यादव और मोहम्मद जिशान पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में उपनिरीक्षक रवि यादव की बाईं बांह को छूते हुए गोली निकल गई।* *घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए सीएचसी बसखारी भेजा गया। वहीं मौके से भाग रहे तीसरे आरोपी मंजीत पाण्डेय को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।* *अवैध असलहों का जखीरा बरामद* *पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवम यादव के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद हुए। वहीं मोहम्मद जिशान के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद होने की बात कही गई है। इसके अलावा मौके से UP45 AA 8496 नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।* *पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।* *तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया* *पुलिस प्रेस नोट में शिवम यादव, मोहम्मद जिशान और मंजीत पाण्डेय के खिलाफ पूर्व में दर्ज कई मुकदमों का उल्लेख किया गया है। इनमें मारपीट, लूट/डकैती से जुड़े मामले, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल बताए गए हैं।* *सबसे बड़ा सवाल: पुलिस की घेराबंदी के दौरान आखिर बदमाशों के पास अवैध असलहे कहां से पहुंचे और वे किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।*
पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे थे तीन संदिग्ध बदमाश, जवाबी कार्रवाई में दो के पैर में लगी गोली; अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद *हंसवर में पुलिस मुठभेड़: दो आरोपी घायल, तीसरा गिरफ्तार* *पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे थे तीन संदिग्ध बदमाश, जवाबी कार्रवाई में दो के पैर में लगी गोली; अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद* *अंबेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच हंसवर थाना पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए, जबकि मौके से भाग रहे तीसरे आरोपी को पुलिस टीम ने दबोच लिया।* *पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, 13 सितंबर की रात काजीपुर बाजार के पास मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलहों से लैस होकर नहर पटरी के रास्ते काजीपुर बाजार की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।* *इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध पुलिस के सामने आ गए। पुलिस का दावा है कि रोकने का इशारा करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शिवम यादव और मोहम्मद जिशान पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में उपनिरीक्षक रवि यादव की बाईं बांह को छूते हुए गोली निकल गई।* *घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए सीएचसी बसखारी भेजा गया। वहीं मौके से भाग रहे तीसरे आरोपी मंजीत पाण्डेय को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।* *अवैध असलहों का जखीरा बरामद* *पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवम यादव के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद हुए। वहीं मोहम्मद जिशान के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद होने की बात कही गई है। इसके अलावा मौके से UP45 AA 8496 नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।* *पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।* *तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया* *पुलिस प्रेस नोट में शिवम यादव, मोहम्मद जिशान और मंजीत पाण्डेय के खिलाफ पूर्व में दर्ज कई मुकदमों का उल्लेख किया गया है। इनमें मारपीट, लूट/डकैती से जुड़े मामले, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल बताए गए हैं।* *सबसे बड़ा सवाल: पुलिस की घेराबंदी के दौरान आखिर बदमाशों के पास अवैध असलहे कहां से पहुंचे और वे किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।*
- UPI ट्रांजेक्शन मुद्दे पर संजय सिंह ने ली चुटकी, PM को बताया नाराज फूफा, बोले-देश की जनता का जेब काटने का लिया फैसला आप सांसद संजय मंगलवार को अपने गृह जनपद सुल्तानपुर पहुंचे हैं। यहां अपने आवास पर रात में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता किया। यूपीआई में दो हजार के ऊपर ट्रांजेक्शन पर उन्होंने पीएम मोदी को नाराज फूफा बताया, कहा देश की जनता का जेब काटने का फैसला लिया है। पहली बात ये समझ लीजिये ये टैक्स जो वसूला जाएगा ये आम आदमी से वसूला जाएगा। हर चीज़ पूरे देश में एक साथ महंगी हो जाएगी। इसके बाद सवाल के अंदाज में संजय सिंह ने कहा आप बताई, अगर आपको टैक्सी बुक करके आना है लखनऊ से अयोध्या तो क्या दो हजार से ऊपर का पेमेंट नहीं होगा। आपको किराना के दुकान से अपने घर का राशन खरीदना है तो क्या दो हजार से ऊपर का पेमेंट नहीं होगा। दो चार दिन की सब्जी लेने जाइए तो आपको दो हजार से ऊपर पेमेंट करना पड़ता है। तो दो हजार से ऊपर का जो लेन देन है वो तो इस देश में बहुत बड़ी संख्या में है। संजय सिंह ने आंकड़ा के अनुसार बात करते हुए कहा करीब 207 लाख करोड़ रुपए का यूपीआई के जरिए लेन देन होता है। तो अब 207 लाख करोड़ रुपए के ऊपर टैक्स देना पड़ेगा। और वो टैक्स याद रखिएगा कभी भी व्यापारी अपनी जेब से नहीं देता है न ही देगा। क्योंकि पेट्रोल पर जब आप दाम बढ़ाते हैं, डीजल पे आप दाम बढ़ाते हैं, बाइक पे आम दाम बढ़ाते हैं तो जाहिर सी बात है उपभोक्ता से महंगा वसूला जाता है। इसी क्रम में अमित शाह के यूसीसी लागू करने वाले बयान पर संजय सिंह तंज कसते हुए कहा जैसे मिर्गी का दौरा पड़ता है आपने देखा होगा, मिर्गी के दौरे कुछ कुछ समय पर आते हैं तो एकदम गिनगिना के आदमी चिलचिलाने लगता है। ऐसे ही भाजपाइयों को मिर्गी का दौरा पड़ता है। उनका लगता है अरे इतनी शांति है देश में कोई झगड़ा ही नहीं हो रहा है। हमने सहारनपुर की मस्जिद भी गिरवा दी फिर भी कोई दंगा फसाद लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। हम मेरठ भी मस्जिद गिरवाने जा रहे हैं, संभल भी जा रहे हैं, मुरादाबाद भी जा रहे हैं कहीं कोई हलचल ही नहीं हो रही है तो अब यूसीसी। कुल मिला के भारतीय झगड़ा पार्टी जो है वो इस देश को बर्बाद करना चाहती है। अब इस देश के लोगों को तय करना है। अगर आपको इनके यूसीसी, पीसीसी, सीसीसी इसमें उलझ के रहना है तो उलझे रहिए आपकी तरक्की नहीं होना है कुछ।1
- महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* *थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक: 15.09.2026* *महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस* में प्रकाश में आए अभियुक्त *सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू* बरामद किया गया। *घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण* — दिनांक 13.09.2026 को आगन्तुका द्वारा थाना धम्मौर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रातः करीब 04:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान घर की महिला द्वारा देख लिए जाने पर आरोपी द्वारा चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धम्मौर पर मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ का नाम प्रकाश में आया तथा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम पलिया, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* — सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 35 वर्ष। *बरामदगी—* एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन तथा एक अदद घटना में प्रयुक्त चाकू। *आपराधिक इतिहास—* मु0अ0सं0 317/2021, धारा 323/325/504 भा0द0वि0, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—* 1. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 2. हे0का0 रमाकान्त यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 3. का0 राजन यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।1
- 271 ग्राम मारफीन के साथ नशे के सौदागरों पर आलापुर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर आमादेपुर चौराहे के पास दबिश, 03 पैकेट में बरामद हुई 271 ग्राम अवैध मारफीन* *आलापुर/अम्बेडकरनगर।* *नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 03 पैकेट में कुल 271 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई है।* *पुलिस प्रेस नोट के अनुसार 13 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आमादेपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलाब गोस्वामी (21 वर्ष) पुत्र बच्चालाल गोस्वामी तथा सौकेट गोस्वामी (25 वर्ष) पुत्र गिरजा शंकर गोस्वामी, निवासी ग्राम मसेना मिर्जापुर, थाना आलापुर के रूप में हुई।* *मामला मु0अ0सं0 189/2026, धारा 8/21 NDPS Act से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।* *गुलाब गोस्वामी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया* *पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब गोस्वामी के खिलाफ थाना आलापुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धारा 147, 148, 308, 323, 324, 352, 504, 506 भादवि समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल बताए गए हैं।* *इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका* *कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बालमुकुन्द यादव, कांस्टेबल वैभव यादव और कांस्टेबल मान सिंह शामिल रहे।* *नशे के कारोबार पर पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि बरामद मारफीन की सप्लाई कहां से हुई और इसके पीछे नशे के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं?*1
- शहीद जवान की अंतिम यात्रा में कंधा बनकर खड़े हुए अखिलेश तिवारी नाम आंखों से दी अंतिम सलामी कुड़वार, सुल्तानपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शहीद हुए जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर जैसे ही कुड़वार थाना क्षेत्र के खाड़र बसंतपुर नेवरा पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में हर आंख नम नजर आई। इस दुख की घड़ी में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश तिवारी शहीद परिवार के साथ मजबूती से खड़े दिखाई दिए। उन्होंने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। पिता के गम में डूबे शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने परिवार का हाथ थामा। अखिलेश तिवारी स्वयं सीमा सुरक्षा बल के जवानों के वाहन में बैठकर शहीद के पार्थिव शरीर को नेवरा बसंतपुर से राजघाट कुड़वार तक लेकर पहुंचे। राजघाट पर जवानों के साथ शहीद आनंद प्रकाश तिवारी को अंतिम सलामी दी गई। शहीद की अंतिम यात्रा में अखिलेश तिवारी की यह सहभागिता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कंधा देकर, परिवार के साथ खड़े होकर और अंतिम यात्रा में साथ चलकर शहीद के प्रति सम्मान एवं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।1
- कादीपुर में आबकारी विभाग की टीम ने 35 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद, सौ किलोग्राम लहन को किया नष्ट आबकारी स्पेक्टर कादीपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी, जहां पर दबिश के दौरान टीम द्वारा 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया और सौ किलोग्राम लहन को तत्काल नष्ट किया गया, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में हड़कंप भी मचा रहा, इसी दौरान तीन पर अभियोग भी पंजीकृत किया गया1
- हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रीकृष्ण की बरही पर भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रीकृष्ण की बरही पर भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अमेठी। भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के बाद मंगलवार को अमेठी के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में बरही का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दोपहर दो बजे से शुरू हुए भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी और नुक्ती का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार भंडारा देर रात 11 बजे तक चलेगा। करीब 4,500 श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। शाम होते-होते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मंदिर में पहुंचे और जमीन पर बैठकर हरे पत्तल में बरही का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद रही।1
- जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप, जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप, जगदीशपुर(अमेठी)। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के सिधयांवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि निर्माण कार्य रोकने के लिए पहुंचने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें युवक घायल हुआ। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की ओर से अब तक की गई कार्रवाई स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।4
- सकरसी में मौत को दावत दे रहा झूलता बिजली का तार, विभाग बेखबर!* हाथ उठाते ही छू सकता है करंट, बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही एलटी लाइन; शंभुगंज हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग लंभुआ/सुलतानपुर। सकरसी ग्राम पंचायत के मौजा मधुकरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। गांव को जाने वाली एलटी विद्युत लाइन इतनी नीचे झूल रही है कि राहगीर यदि सामान्य तौर पर हाथ ऊपर उठाए तो तार की चपेट में आ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर तार झूल रहा है, वहां से शंभुगंज, अलीपुर और अमारी समेत कई ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गुजरता है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों बाइक सवार, राहगीर, किसान और स्कूली वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मोड़ लेते समय तार से वाहन सवार या राहगीर के संपर्क में आने का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से करीब दो से ढाई किलोमीटर दूर शंभुगंज में पूर्व में विद्युत हादसा हो चुका है, इसके बावजूद विभाग ने सबक नहीं लिया। कहीं खंभे के अभाव में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत लाइन खींची गई है तो कहीं तार बुरी तरह झूल रहे हैं। ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों है। उनका कहना है कि यदि समय रहते तार को ऊंचा कर व्यवस्थित नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है। वहीं स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा से भी हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को इस जानलेवा खतरे से निजात दिलाने की अपील की गई है। सवाल यही है—क्या हादसे के बाद जागेगा विभाग या हादसे से पहले ही टूटेगी कुंभकर्णी नींद1