शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा भास्कर न्यूज़, लखीसराय। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को दिन के 12 बजे पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विभागीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में प्रखंड व अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही क्षेत्र के विधायक, सांसद एवं सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। 16वें वित्त आयोग की राशि पर होगी चर्चा बीडीओ ने बताया कि बैठक में सरकार द्वारा पहली बार दी गई 16वें वित्त आयोग की राशि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों और मुखियाओं से उनके पंचायत से संबंधित योजनाओं को भी चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी पंचायत की समस्याओं को बैठक में रखें। जो भी विभागीय कार्य होंगे उसका अनुपालन शत-प्रतिशत किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से की अपील बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें, ताकि प्रखंड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ लंबित योजनाओं पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।
शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा भास्कर न्यूज़, लखीसराय। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को दिन के 12 बजे पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विभागीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में प्रखंड व अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही क्षेत्र के विधायक, सांसद एवं सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। 16वें वित्त आयोग की राशि पर होगी चर्चा बीडीओ ने बताया कि बैठक में सरकार द्वारा पहली बार दी गई 16वें वित्त आयोग की राशि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों और मुखियाओं से उनके पंचायत से संबंधित योजनाओं को भी चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी पंचायत की समस्याओं को बैठक में रखें। जो भी विभागीय कार्य होंगे उसका अनुपालन शत-प्रतिशत किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से की अपील बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें, ताकि प्रखंड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ लंबित योजनाओं पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।
- लखीसराय सदर अस्पताल का उपाधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण। लखीसराय। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने शुक्रवार दोपहर सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. अमित ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के बेहतर इलाज, समय पर सेवा उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार अस्पताल में उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।1
- सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें ज्यादातर मामले जमीन से संबंधित थे, जैसे जमीन मापी कराने, रसीद कटवाने, लगान निर्धारण कराने, नल का जल उपलब्ध कराने, घर तोड़ने पर रोक लगाने, बरबीघा अंचलाधिकारी द्वारा जमीन संबंधित गलत रिपोर्ट देने, वकाया वेतन भुगतान कराने, वंशावली निर्गत कराने, पेयजल की आपूर्ति कराने, कैमरा ग्राम में पेपर ब्लॉक निर्माण कराने, दारू निर्माण पर रोक लगाने, गरीब लोगों को लॉन दिलाकर उससे लॉन का पैसे छीन लेने, नल जल ऑपरेटरों का मानदेय दिलाने, पारिवारिक योजना का लाभ दिलाने, रुदासी ग्राम में तालाब अतिक्रमणकारियों को हटाने, ऐफनी ग्राम में वार्ड 4 में पेयजल की आपूर्ति कराने और वार्ड नंबर 09 में नल का जल चालू है कि नहीं जिसका रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया, जबरदस्ती खेत जोतने, दवगों द्वारा घर से निकलने, जमावंदी में सुधार कराने, प्राथमिकी दर्ज कराने, राष्ट्रीय बचत भुगतान कराने, जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा कम राशन देने, स्पष्टीकरण से मुक्त कराने, नल का जल का पाईप मरमती कराने, नल का जल उपलब्ध कराने हेतु उसमें मोटर लगाने पुल पोलिया का निर्माण कराने आदि जैसे मामले प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और प्राप्त आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि "जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें," इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।*3
- #किसान #धान_की_रोपनी #Farmer #PaddyPlantation #IndianFarmer #Kisan #Agriculture #Farming #RiceFarming #VillageLife #KisanKiMehnat #Annadata #Monsoon #Bihar #Jharkhand #RuralIndia #Trending #ViralVideo #Shorts #YouTubeShorts #Reels #InstagramReels #FacebookReels #BreakingNews #NewsUpdate #Viral #Explore #SupportFarmers #HarGharAnnadata #DeshKaAnnadata1
- स्कूल वैन या चलता-फिरता खतरा? जमुई में मासूमों की जान से खिलवाड़ का बड़ा सवाल! स्कूल वैन या चलता-फिरता खतरा? जमुई में मासूमों की जान से खिलवाड़ का बड़ा सवाल!1
- घुटने की परेशानी से परेशान रिटायर्ड फौजी को उपचार के बाद मिली राहत “आज पटना सिटी के एक रिटायर्ड फौजी से हमारी बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट के बाद से उन्हें लगातार घुटने की परेशानी बनी हुई थी। कई जगह इलाज कराने के बाद भी उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल रही थी। इसके बाद वे अचुआरा हॉल्ट के नजदीक स्थित अभ्यंग योग वाटिका पहुंचे, जहां उन्होंने घुटने की समस्या के लिए उपचार और प्राकृतिक चिकित्सा कराई। उनका कहना है कि उपचार के बाद उन्हें काफी राहत महसूस हुई और अब वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। हमसे बातचीत के दौरान उन्होंने कहा—‘सच में, पैर ठीक लग रहा है।’ हालांकि किसी भी बीमारी के उपचार का परिणाम व्यक्ति की स्थिति और बीमारी के कारण पर निर्भर करता है, इसलिए योग्य चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है।” स्क्रीन पर अंतिम लाइन: 🌿 अभ्यंग योग वाटिका 📍 अचुआरा हॉल्ट के नजदीक 📞 8757335552 | 95042519511
- लखीसराय। जिला परिषद सभागार में 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी पर पंच सम्मेलन आयोजित लखीसराय। जिला परिषद सभागार में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में "विकसित भारत के लिए 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी" विषय पर दो दिवसीय पंच सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम शैलेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार एवं एनईपी के निदेशक नीरज आनंद ने संयुक्त रूप से किया। डीएम ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत मनरेगा में रोजगार की गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। कृषि कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए 60 दिनों का लीव पीरियड रखा गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों की चारदीवारी, ग्रामीण हाट-बाजार, तालाब-पोखरों का विकास, जल संरक्षण और पौधारोपण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही योजनाओं को जीआईएस आधारित प्रणाली से अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला परिषद सदस्य, सभी मुखिया एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- चेवाड़ा में स्वच्छता कार्यों की समीक्षा, पंचायतवार प्रगति पर हुई चर्चा चेवाड़ा में स्वच्छता कार्यों की समीक्षा, पंचायतवार प्रगति पर हुई चर्चा। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को स्वच्छता कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार ने की। बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता), सभी पंचायत सचिव एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रखंड की सभी पंचायतों में संचालित स्वच्छता एवं ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की पंचायतवार समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा चल रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा के क्रम में संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिवों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार ने स्वच्छता कार्यों में नियमित निगरानी और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। बैठक में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं जनभागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। स्वच्छता कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई।1
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शेखपुरा जिला परिषद के तरफ से राष्ट्रव्यापी पदयात्रा के दूसरे दिन कुरौनी, अविलंब, चाढ़े, चकविल आदि गांव मे जारी रहा पदयात्रा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय, पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण प्रसाद, रमाशंकर सिंह अधिवक्ता, सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव, विश्वनाथ प्रसाद, अवधेश रविदास, विजय कुमार यादव, विमल सिंह वगैरह शामिल हुए। इस मौके पर प्रभात कुमार पाण्डेय ने बताया कि गांव के महादलित टोले में नली - गली और पीने की पानी का घनघोर संकट है। साथ ही साथ किसानों के एक बड़ी समस्या खाद का हो गया है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दरमियान किसानों ने बताया कि खाद किसान को बहुत ही महंगा रेट में मिल रहा है। यूरिया 265 रुपया के जगह 400 रुपया में डीएपी ₹1600 के जगह ₹ 2300 मिल रहा है किसानों ने बताया कि सरकार के द्वारा ऑनलाइन करके खाद लेने की नियम बना जिसमें गरीब किसान और पेपर के अभाव में किसान ज्यादातर वंचित रह जा रहे हैं।कई गांव के अंदर गरीबों के राशन मिलने में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई है। केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार पाई गई और जमीन पर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और सरकार को संज्ञान में लेनी चाहिए और उक्त समस्या का समाधान जल्द करना चाहिए अन्यथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गोलबंदी कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव ,पांव-पांव, और घर-घर जाकर पदयात्रा के माध्यम से 1 सितंबर को होने वाली दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल जनरैली में शामिल होने का नेवता भी आम जनमानस को दिया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में शेखपुरा जिला से भी किसान-मजदूर , छात्र-नौजवान, एवं महिलाएं भाग लेंगे।3
- चकंदरा गांव के महादलित टोला में पहुंचा प्रशासन, पीएम अजय योजना के तहत सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं। चकंदरा गांव के महादलित टोला में पहुंचा प्रशासन, पीएम अजय योजना के तहत सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं। गौरतलब है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड की चकंद्रा पंचायत के ग्राम माने स्थित महादलित टोला में पीएम अजय योजना के तहत जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनका आकलन किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।शिविर के दौरान ग्रामीणों ने आवास, पेयजल, स्वच्छता, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही पात्र परिवारों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पीएम अजय योजना का उद्देश्य महादलित समुदाय के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसी उद्देश्य से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता), पंचायत सचिव सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की गई। यह कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे संपन्न हुआ।1