Shuru
Apke Nagar Ki App…
DM Motihari : कलश यात्रा के दौरान दो समुदाय आमने-सामने सुनिए क्या बोलें जिलाधिकारी सौरभ ज़ोरवाल ! DM Motihari : कलश यात्रा के दौरान दो समुदाय आमने-सामने सुनिए क्या बोलें जिलाधिकारी सौरभ ज़ोरवाल !
Ksr bihar news
DM Motihari : कलश यात्रा के दौरान दो समुदाय आमने-सामने सुनिए क्या बोलें जिलाधिकारी सौरभ ज़ोरवाल ! DM Motihari : कलश यात्रा के दौरान दो समुदाय आमने-सामने सुनिए क्या बोलें जिलाधिकारी सौरभ ज़ोरवाल !
More news from बिहार and nearby areas
- नौतन प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को दिव्यांगजनों के बीच बैटरी से चलने वाली तीन पहिया वाहन का वितरण किया गया। इस दौरान लाभुकों को वाहन मिलने से उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रही है। बैटरी चालित तीन पहिया वाहन मिलने से दिव्यांगजनों को अब आने-जाने में काफी सहूलियत होगी तथा वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। वाहन पाकर लाभुकों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया।1
- पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सहारा वृद्ध आश्रम के नाम पर बुजुर्गों के साथ बर्बरता की जा रही थी। आरोप है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पटना जंक्शन और हनुमान मंदिर जैसे स्थानों से वृद्धजनों को जबरन उठाकर इस आश्रम में लाया जाता था और उन्हें उनकी मर्जी के खिलाफ बंधक बनाकर रखा जाता था। पीड़ितों की मानें तो यहां रहने वाले बुजुर्गों पर न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक अत्याचार भी किया जाता था। एक वृद्ध महिला ने दर्द बयां करते हुए बताया कि रात होते ही आश्रम के लोग उनके मुंह में कपड़ा ठूंस देते और फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई करते थे। इतना ही नहीं, जब कोई अपने घर लौटने की बात करता, तो उसे बंद कमरे में ले जाकर प्रताड़ित किया जाता था। कई बुजुर्गों को छपरा रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों से जबरन उठाकर यहां लाने की बात भी सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि इस आश्रम की मान्यता पहले ही रद्द हो चुकी थी, इसके बावजूद यह अवैध रूप से संचालित हो रहा था और अंदर बुजुर्गों को कैद कर अमानवीय हालात में रखा जा रहा था। इस खुलासे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन बेबस बुजुर्गों को कब न्याय मिलेगा और इस हैवानियत के जिम्मेदार लोगों पर कब सख्त कार्रवाई होगी।1
- Post by Aditya Raj1
- मोतिहारी के चकिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिजली विभाग मे मानव बल के रूप कार्यरत एक कर्मी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।बताया जा रहा है कि चकिया थाना क्षेत्र के बाईपास के पास बिजली मरम्मत कार्य के दौरान विद्युत मानव बल शहजाद नाम का एक कर्मी पोल पर चढ़ा हुआ था जो मेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रामपुर शंकर का निवासी था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक बिजली विभाग में मानव बल के रूप में कार्यरत था वह पिपरा फिडर मे नियमित रूप से मेंटेनेंस का काम करता था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। वहीं विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मृतक के शव को एम्बुलेंस मे लाद कर अनुमंलीय अस्पताल लाया गया जहाँ पर पुलिस आवश्यक कागजी प्रक्रिया पुरी शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने के कार्य मे जुटी थी. मृतक की अपने पिछे दो नाबालिक पुत्री गर्भवती पत्नी माता पिता छोड़ गये हैं. घटना की जानकारी जैसे परिजनों को लगी तो बडी संख्या मे स्वजन व ग्रामीण अनुमंडलीय अस्पताल पहुचे वही परिजनों का रोरो कर बुरा हाल था.1
- mere gaw me kitna bat vidhayak mukhiya jee bol ke chale chate hai lekin kuch nhi ho pata hai lagta hai mere gaw ka sarkar ke list me name hi nhi hai1
- bhagwan unko salamat rkhe1
- मैनाटांड प्रखंड के मर्जादवा-परसा स्थित चम्पारण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यहां नालंदा ओपन विश्वविद्यालय से भी मान्यता मिल गई है। इस मान्यता के बाद क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और वे स्थानीय स्तर पर ही पोस्टग्रेजुएट कोर्स कर सकेंगे। संस्थान में अब एमए, एमएससी, एमसीए और एमएलआईएस जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में नामांकन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी और शिक्षा की पहुंच और भी आसान हो जाएगी। संस्थान की प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी ने बताया कि ओपन यूनिवर्सिटी से मान्यता मिलना बड़ी उपलब्धि है। इससे शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा और छात्र-छात्राओं को अपने सपनों को साकार करने का बेहतर अवसर मिलेगा। वहीं, चेयरमैन डॉ. सलाउद्दीन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य हमेशा से समाज के हर वर्ग तक शिक्षा पहुंचाना रहा है। नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की मान्यता मिलना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अब चम्पारण के विद्यार्थी अपने ही क्षेत्र में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल से मैनाटांड और आसपास के इलाकों में शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- --आवश्यक कागजात भी जलकर हो गए राख। सिरहाकोठी 05 मई 2026- सिरहाकोठी:-पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत थारी बिटिया पंचायत के रेवेन्यू विलेज रामबन निवासी मंटू पासवान पिता किशन देव पासवान जिनके घर ब्रह्म स्थान के पास स्थित है, उसमें अचानक आग लगने से घर जलकर राख हो गया एवं घर में रखी हुई अनाज कागजात कपड़ा लता सब जलकर राख हो गया। मंटू पासवान ने सिरहा टाइम्स को बताया कि हमारा पूरा परिवार ससुराल में था। आग कैसे लगा हम लोगों को पता नहीं। जब हम लोगों को पता चला तो 20 25 आदमी लेकर वहां पर पहुंचे तू देखा कि गांव के लोग आग को बुझाने में लगे हुए थे। जिसकी सूचना बबूनी देवी के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी को दी गई है।2
- ढाका विधायक फैसल रहमान पहुंचे घटना स्थल, आखिर क्यों हो गई दोनों आमने सामने। #khabarofpoint #foryoupagereels #BiharPanchayatElection #panchyatchunav #ElectionCommission1