आस्था की राह में सेवा का संकल्प प्यासे श्रुदलाओ तक पहुच *सूचना भवन दुमका* *जिला जनसंपर्क कार्यालय दुमका* ======================= *दिनांक-1 अगस्त 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या-490* ======================= *आस्था की राह में सेवा का संकल्प: प्यासे श्रद्धालुओं तक पहुँचा रहा हला प्रशासन शीतल जल...* राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निदेश पर बाबा बासुकीनाथ धाम में जलार्पण के लिए पहुँच रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के बीच लगातार शीतल वाटर पाउच का वितरण किया जा रहा है। श्रावणी मेला में दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालु लंबी दूरी तय कर बाबा बासुकीनाथ के दरबार पहुँचते हैं। उनकी यात्रा सहज, सुरक्षित एवं सुखद बनी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सेवा केंद्रों एवं प्रमुख स्थलों पर पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई हैसुरक्षा बल के जवान, तैनात कर्मी एवं स्वयंसेवक श्रद्धालुओं के बीच पूरे सेवा भाव के साथ वाटर पाउच वितरित कर उनकी प्यास बुझाने का कार्य कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीड़ और गर्म मौसम के बीच समय पर उपलब्ध कराया जा रहा शीतल पेयजल उन्हें काफी राहत प्रदान कर रहा है। प्रशासन की यह व्यवस्था न केवल उनकी थकान कम कर रही है, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण की भावना का भी सजीव उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मेला क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ समय पर उपलब्ध हों। पेयजल वितरण के साथ-साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की भी सतत निगरानी की जा रही है, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु श्रद्धा, विश्वास और संतोष के साथ बाबा बासुकीनाथ के दर्शन एवं जलार्पण का पुण्य लाभ प्राप्त कर सके। *========================* *#team prd(Dumka)*

- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मशाल जुलूस निकाला यह मामला रानेश्वर का है1
- बासुकीनाथ धाम में 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक बासुकीनाथ धाम ======================= राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 के दूसरे दिन शाम 5 बजे तक कुल 40152 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।शीघ्रदर्शनम से 1800 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। शीघ्र दर्शनाम से 9,00,000 रुपये,गोलक से 2,18,160,गोलक से 1 किलोग्राम 870 ग्राम चांदी एवं अन्य स्रोत से 4323 रुपए प्राप्त हुए। ========================1
- JPSC, JSSC एवं SSC घोटालों के विरोध में भाजपा निरसा मंडल का मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी निरसा: झारखंड सरकार में कथित JPSC, JSSC एवं SSC भर्ती घोटालों तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निरसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर निरसा क्षेत्र में जुलूस निकाला तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव है और बार-बार सामने आ रहे विवादों ने सरकारी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी करती रही तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने तथा लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा करने की मांग की। मशाल जुलूस में भाजपा निरसा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए।6
- gajar ka halva banaa rahe hain comment kijiega cooking ke liye sampark Karen 82929483371
- हर हर महादेव बोल बम1
- हम विधायक नहीं, छात्र हैं!" स्टेज से बेइज्जत करने पर भड़के JLKM नेता,1
- जामताड़ा में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन,सदर अस्पताल कांड पर सियासी संग्राम।2
- कोयला चोरों का तांडव, जामताड़ा में कानून को खुली चुनौती, जवान से मारपीट, पुलिस से भी बदसलूकी। कोयला चोरों का आतंक! होमगार्ड जवान को बनाया बंधक, बेरहमी से पीटा, थाना प्रभारी से भी बदसलूकी।1