logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरितालिका तीज पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया सिल्ली/मुरी: सिल्ली, मुरी एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तिथि के अनुसार कई स्थानों पर रविवार को ही तीज की पूजा-अर्चना की गई। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर दिनभर निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने नए वस्त्र और सोलह श्रृंगार कर पूजा में भाग लिया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ दो दिन पूर्व स्थापित जावा को पूजा स्थल पर रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। सिल्ली धर्मशाला, शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। पूजा के दौरान महिलाओं ने पौराणिक तीज व्रत की कथा सुनी और भगवान शिव-पार्वती से अपने सुहाग की रक्षा तथा परिवार में सुख-शांति की कामना की। पूजा के उपरांत महिलाओं ने अपने पति को तिलक-चंदन लगाया और उनकी कलाई पर पवित्र रक्षा सूत्र बांधा। इसके साथ ही तीज पर्व की पारंपरिक रस्में निभाई गईं। घर-घर में तीज गीतों की गूंज सुनाई दी। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद मंगलवार को पारण के साथ व्रत का समापन किया जाएगा।

20 hrs ago
user_कमलेश दूबे
कमलेश दूबे
सिल्ली, रांची, झारखंड•
20 hrs ago
2882cedc-8e3c-498d-8fad-ca293b7ad179

हरितालिका तीज पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया सिल्ली/मुरी: सिल्ली, मुरी एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तिथि के अनुसार कई स्थानों पर रविवार को ही तीज की पूजा-अर्चना की गई। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर दिनभर निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने नए वस्त्र और सोलह श्रृंगार कर पूजा में भाग लिया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ दो दिन पूर्व स्थापित जावा को पूजा स्थल पर रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। सिल्ली धर्मशाला, शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। पूजा के दौरान महिलाओं ने पौराणिक तीज व्रत की कथा सुनी और भगवान शिव-पार्वती से अपने सुहाग की रक्षा तथा परिवार में सुख-शांति की कामना की। पूजा के उपरांत महिलाओं ने अपने पति को तिलक-चंदन लगाया और उनकी कलाई पर पवित्र रक्षा सूत्र बांधा। इसके साथ ही तीज पर्व की पारंपरिक रस्में निभाई गईं। घर-घर में तीज गीतों की गूंज सुनाई दी। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद मंगलवार को पारण के साथ व्रत का समापन किया जाएगा।

More news from Ramgarh and nearby areas
  • गोला के सोसोकला में हाथियों का आतंक, दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसने का किया प्रयास
    1
    गोला के सोसोकला में हाथियों का आतंक, दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसने का किया प्रयास
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    12 hrs ago
  • *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*
    1
    *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*
    user_Gautam Raftaar media
    Gautam Raftaar media
    बुंडू, रांची, झारखंड•
    12 hrs ago
  • #seraikellakharswan : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू.... #viraL #seraikellakharswan : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू.... सराईकेला खरसवाँ जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र की चांडिल डैम रोड पर स्थित नया आईवी भवन में "चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच " की बैठक में प्रभावित परिवारों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीण संवाद यात्रा की समीक्षा हुई। मंच ने पुनर्वास, मुआवजा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान की मांग की। #chandilnews #chandildam #jiladarpan
    1
    #seraikellakharswan  : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू....
#viraL
#seraikellakharswan  : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू....
सराईकेला खरसवाँ जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र की चांडिल डैम रोड पर स्थित नया आईवी भवन में "चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच " की बैठक में प्रभावित परिवारों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीण संवाद यात्रा की समीक्षा हुई। मंच ने पुनर्वास, मुआवजा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान की मांग की।
#chandilnews
#chandildam
#jiladarpan
    user_Jila Darpan
    Jila Darpan
    Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    5 hrs ago
  • चांद के करीब चमका बेहद खूबसूरत शुक्र ग्रह आसमान में दिखा मनमोहक नजारा रांची: सोमवार की शाम आसमान में चांद के बेहद करीब एक चमकीला बिंदु लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। पहली नजर में यह किसी चमकते तारे जैसा दिखाई दे रहा था, लेकिन वास्तव में वह शुक्र ग्रह था। चंद्रमा के साथ शुक्र की नजदीकी ने शाम के आसमान की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।साफ आसमान में चांद के पास चमकता शुक्र ग्रह काफी आकर्षक नजर आया। इस खगोलीय नजारे को देखने के लिए कई लोग कुछ देर तक आसमान की ओर नजरें टिकाए रहे और मोबाइल कैमरे में इसकी तस्वीरें भी कैद कीं। चांद के पास तारे की तरह चमकते ग्रह को देखकर बच्चों में भी खास उत्सुकता देखने को मिली। कई अभिभावक अपने बच्चों को यह खूबसूरत खगोलीय नजारा दिखाते नजर आए। बच्चों के लिए चांद के साथ चमकता यह ग्रह कौतूहल और खुशी का कारण बना रहा। खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रमा और शुक्र का आसमान में एक-दूसरे के करीब दिखाई देना एक सामान्य खगोलीय घटना है। इसका किसी तरह के अशुभ संकेत या डर से कोई संबंध नहीं है। आसमान में दिखाई देने वाला यह चमकीला पिंड सामान्यतः तारा नहीं, बल्कि हमारे सौरमंडल का चमकीला ग्रह शुक्र है। सोमवार की शाम चांद और शुक्र की इस खूबसूरत जोड़ी ने आसमान की ओर देखने वालों को एक यादगार नजारा जरूर दे दिया।
    1
    चांद के करीब चमका बेहद खूबसूरत शुक्र ग्रह आसमान में दिखा मनमोहक नजारा
रांची: सोमवार की शाम आसमान में चांद के बेहद करीब एक चमकीला बिंदु लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। पहली नजर में यह किसी चमकते तारे जैसा दिखाई दे रहा था, लेकिन वास्तव में वह शुक्र ग्रह था। चंद्रमा के साथ शुक्र की नजदीकी ने शाम के आसमान की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।साफ आसमान में चांद के पास चमकता शुक्र ग्रह काफी आकर्षक नजर आया। इस खगोलीय नजारे को देखने के लिए कई लोग कुछ देर तक आसमान की ओर नजरें टिकाए रहे और मोबाइल कैमरे में इसकी तस्वीरें भी कैद कीं। चांद के पास तारे की तरह चमकते ग्रह को देखकर बच्चों में भी खास उत्सुकता देखने को मिली। कई अभिभावक अपने बच्चों को यह खूबसूरत खगोलीय नजारा दिखाते नजर आए। बच्चों के लिए चांद के साथ चमकता यह ग्रह कौतूहल और खुशी का कारण बना रहा। खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रमा और शुक्र का आसमान में एक-दूसरे के करीब दिखाई देना एक सामान्य खगोलीय घटना है। इसका किसी तरह के अशुभ संकेत या डर से कोई संबंध नहीं है। आसमान में दिखाई देने वाला यह चमकीला पिंड सामान्यतः तारा नहीं, बल्कि हमारे सौरमंडल का चमकीला ग्रह शुक्र है। सोमवार की शाम चांद और शुक्र की इस खूबसूरत जोड़ी ने आसमान की ओर देखने वालों को एक यादगार नजारा जरूर दे दिया।
    user_REHAN
    REHAN
    Local News Reporter ओरमांझी, रांची, झारखंड•
    22 hrs ago
  • राजस्थान निकाय चुनाव में BJP को बड़ा झटका! BJP प्रत्याशी को मिले सिर्फ 1 वोट! राजस्थान निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशी कैलाशचंद को महज 1 वोट मिला। वहीं कांग्रेस की हिना खानम को 376 वोट और निर्दलीय राशिद खान को 195 वोट मिले। जिस चुनाव में BJP कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की तैयारी में थी, उसी चुनाव में उसके प्रत्याशी का वोटों का आंकड़ा देखकर हर कोई हैरान है। अब सबसे बड़ा सवाल—वो एक वोट आखिर किसका था? #Rajasthan #RajasthanElection #CivicElection #BJP #Congress #ElectionNews #PoliticalNews
    1
    राजस्थान निकाय चुनाव में BJP को बड़ा झटका!
BJP प्रत्याशी को मिले सिर्फ 1 वोट!
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशी कैलाशचंद को महज 1 वोट मिला। वहीं कांग्रेस की हिना खानम को 376 वोट और निर्दलीय राशिद खान को 195 वोट मिले।
जिस चुनाव में BJP कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की तैयारी में थी, उसी चुनाव में उसके प्रत्याशी का वोटों का आंकड़ा देखकर हर कोई हैरान है।
अब सबसे बड़ा सवाल—वो एक वोट आखिर किसका था? 
#Rajasthan #RajasthanElection #CivicElection #BJP #Congress #ElectionNews #PoliticalNews
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • बूटी मोड़ में Durga Puja Committee Meeting में हंगामा ! 60-70 युवकों पर हमले का आरोप | Ranchi News बूटी मोड़ में Durga Puja Committee Meeting में हंगामा ! 60-70 युवकों पर हमले का आरोप | Ranchi News रांची के बूटी मोड़ से बड़ी खबर सामने आई है। महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति की बैठक के दौरान आपसी विवाद को लेकर हंगामे की सूचना है। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद बाहर से आए करीब 60 से 70 युवकों ने अरविंद साह पर हमला किया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। फिलहाल विवाद की वजह, घटना का पूरा क्रम और हमले में शामिल लोगों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। इस वीडियो में घटना से जुड़ी उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी साझा की जा रही है। किसी व्यक्ति को दोषी घोषित नहीं किया जा रहा है और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। This live stream is for informational and public awareness purposes only. 📍 Buti More, Ranchi | Jharkhand 📰 Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले Ranchi News, Ranchi News Today, Ranchi Latest News, Ranchi Breaking News, Buti More Ranchi, Buti More News, बूटी मोड़ रांची, Booty More Ranchi, Mahashakti Durga Puja Committee, Durga Puja Committee Ranchi, Durga Puja News Ranchi, Ranchi Durga Puja, Arvind Sah, अरविंद साह, Ranchi Local News, Ranchi Update, Jharkhand News, Jharkhand Latest News, Jharkhand Breaking News, Ranchi Hindi News, Ranchi Viral News, Puja Committee Vivad, पूजा समिति विवाद, Ranchi News Live, Ranchi Club TV, Ranchi Crime News, Ranchi Police, Jharkhand News Today #RanchiNews #Ranchi #ButiMore #BootyMore #JharkhandNews #RanchiBreakingNews #RanchiNewsToday #DurgaPuja #DurgaPujaCommittee #RanchiUpdate #RanchiClubTV #Jharkhand #RanchiPolice #बूटीमोड़ #रांची #दुर्गापूजा
    1
    बूटी मोड़ में Durga Puja Committee Meeting में हंगामा ! 60-70 युवकों पर हमले का आरोप | Ranchi News
बूटी मोड़ में Durga Puja Committee Meeting में हंगामा ! 60-70 युवकों पर हमले का आरोप | Ranchi News
रांची के बूटी मोड़ से बड़ी खबर सामने आई है। महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति की बैठक के दौरान आपसी विवाद को लेकर हंगामे की सूचना है। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद बाहर से आए करीब 60 से 70 युवकों ने अरविंद साह पर हमला किया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। फिलहाल विवाद की वजह, घटना का पूरा क्रम और हमले में शामिल लोगों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।
इस वीडियो में घटना से जुड़ी उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी साझा की जा रही है। किसी व्यक्ति को दोषी घोषित नहीं किया जा रहा है और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
📍 Buti More, Ranchi | Jharkhand
📰 Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले
Ranchi News, Ranchi News Today, Ranchi Latest News, Ranchi Breaking News, Buti More Ranchi, Buti More News, बूटी मोड़ रांची, Booty More Ranchi, Mahashakti Durga Puja Committee, Durga Puja Committee Ranchi, Durga Puja News Ranchi, Ranchi Durga Puja, Arvind Sah, अरविंद साह, Ranchi Local News, Ranchi Update, Jharkhand News, Jharkhand Latest News, Jharkhand Breaking News, Ranchi Hindi News, Ranchi Viral News, Puja Committee Vivad, पूजा समिति विवाद, Ranchi News Live, Ranchi Club TV, Ranchi Crime News, Ranchi Police, Jharkhand News Today
#RanchiNews #Ranchi #ButiMore #BootyMore #JharkhandNews #RanchiBreakingNews #RanchiNewsToday #DurgaPuja #DurgaPujaCommittee #RanchiUpdate #RanchiClubTV #Jharkhand #RanchiPolice #बूटीमोड़ #रांची #दुर्गापूजा
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • “वासेपुर में बंटी खान का बयान वायरल, पिटाई के बाद कहा- ‘भाई आतंकवादी है, कर दो एनकाउंटर’” “बंटी खान का चौंकाने वाला बयान वायरल, प्रिंस खान को लेकर कही बड़ी बात!”
    1
    “वासेपुर में बंटी खान का बयान वायरल, पिटाई के बाद कहा- ‘भाई आतंकवादी है, कर दो एनकाउंटर’”
“बंटी खान का चौंकाने वाला बयान वायरल, प्रिंस खान को लेकर कही बड़ी बात!”
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • गोला रामगढ़ : सारनाथ से गोला पहुंचे बौद्धाचार्यों का भव्य स्वागत, बुद्ध के शांति और मानवता के संदेश
    1
    गोला रामगढ़ : सारनाथ से गोला पहुंचे बौद्धाचार्यों का भव्य स्वागत, बुद्ध के शांति और मानवता के संदेश
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.